PM Modi: पुडुचेरी को 2700 करोड़ की बड़ी सौगात, प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस और डीएमके शासन पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुडुचेरी दौरे के दौरान 2700 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पुडुचेरी आना उनके लिए सम्मान की बात है और यह संतों, कवियों तथा स्वतंत्रता सेनानियों की भूमि रही है। उन्होंने याद दिलाया कि महाकवि सुब्रमण्यम भारती ने इसी धरती से राष्ट्रवाद की अलख जगाई थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि जब मैं पहले यहां आया था, तो मैंने ‘BEST पुडुचेरी’ का मंत्र दिया था- जिसका मतलब है बिजनेस, एजुकेशन, स्पिरिचुअलिटी और टूरिज्म। उन्होंने बताया कि पिछले साढ़े चार वर्षों में यह विजन फल दे रहा है। पुडुचेरी में अच्छा शासन और विकास हुआ है। जब केंद्र और केंद्र शासित प्रदेश एक ही विजन और लगन से काम करते हैं, तो नतीजे तेजी से और बेहतर होते हैं।पीएम मोदी ने कहा कि देशभर में उच्च गुणवत्ता के बुनियादी ढांचे पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस वर्ष के बजट में 12 लाख करोड़ रुपये इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए आवंटित किए गए हैं। इससे पुडुचेरी में बेहतर सड़कें, पेयजल आपूर्ति, तटीय ढांचा, स्कूल और अस्पताल जैसी सुविधाओं को मजबूती मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि पुडुचेरी को कैपिटल इन्वेस्टमेंट स्कीम के तहत विशेष सहायता दी गई है, जो पहले केवल राज्यों के लिए उपलब्ध थी। इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए ज्यादा फंडिंग का मतलब है बेहतर सड़कें, पानी की सप्लाई, कोस्टल इंफ्रास्ट्रक्चर, स्कूल, अस्पताल और ऐसे कई प्रोजेक्ट।प्रधानमंत्री ने कहा कि एक मजबूत और सशक्त युवा हमारी तरक्की की नींव है। हम सपनों को सपोर्ट करने के लिए काम कर रहे हैं। एनआईटी कराईकल में नया डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग ब्लॉक और मॉडर्न हॉस्पिटल की सुविधाएं कई स्टूडे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 1, 2026 · 2 min · National Desk

भारत-वेस्टइंडीज टी20: किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट? किसी कैरिबियाई ने नहीं, इस भारतीय ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को भारत और वेस्टइंडीज आमने-सामने होंगे। मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा और टीम इंडिया के लिए यह करो या मरो जैसा मैच है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए टी20 मुकाबलों के आंकड़े इस मैच को और रोचक बना देते हैं। सर्वाधिक रन: रोहित सबसे आगे भारत-वेस्टइंडीज टी20 मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। उन्होंने 22 मैचों में 693 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 142.88 का रहा है। रोहित के नाम एक शतक और पांच अर्धशतक दर्ज हैं। खास बात यह है कि सबसे ज्यादा छक्के भी रोहित (39) ने ही लगाए हैं, यानी इस फॉर्मेट में किसी कैरिबियाई बल्लेबाज ने उनसे ज्यादा छक्के नहीं जड़े। दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन हैं। उन्होंने 20 मैचों में 592 रन बनाए हैं, जिसमें पांच अर्धशतक शामिल हैं। तीसरे स्थान पर विराट कोहली हैं। कोहली ने 14 मैचों में 570 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 150 से ज्यादा का रहा है। मौजूदा टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 12 मैचों में 408 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 164.51 का है। पांचवें स्थान पर ऋषभ पंत हैं, जिनके नाम 397 रन दर्ज हैं। गेंदबाजी की बात करें तो भारत के कुलदीप यादव इस सूची में शीर्ष पर हैं। उन्होंने 9 मैचों में 17 विकेट झटके हैं और उनका औसत 13.41 का है। दूसरे नंबर पर अर्शदीप सिंह हैं, जिनके नाम 14 विकेट हैं। तीसरे स्थान पर भुवनेश्वर कुमार (13 विकेट) हैं। वेस्टइंडीज के ओबेड मैकॉय 12 विकेट के साथ चौथे स्थान पर हैं। पांचवें नंबर पर युजवेंद्र चहल हैं, जिन्होंने 11 विकेट लिए हैं। क्या कह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 1, 2026 · 2 min · National Desk

Rinku Singh Father Death: 'पापा के लिए रन बनाऊंगा', पिता को मुखाग्नि देकर कर्तव्यपथ पर लौटे क्रिकेटर रिंकू

1 of 6 घर से कोलकाता के लिए जाते रिंकू सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी Link Copied उन्होंने मां बीना देवी और छोटी बहन नेहा सिंह को संभालते हुए कहा कि हिम्मत बनाए रखें। बड़े भाई सोनू सिंह को जिम्मेदारी सौंपते हुए रिंकू ने कहा कि अब घर की बागडोर उन्हें संभालनी है और मां का विशेष ध्यान रखना है। पिता को मुखाग्नि देने के बाद रिंकू सिंह अपने कर्तव्य पथ पर लौट गए। शनिवार को वह कोलकाता में टीम से जुड़ गए। पिता के निधन से दुखी रिंकू सिंह ने कहा कि पापा के लिए रन बनाऊंगा। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद का शुक्रवार को नोएडा के एक अस्पताल में निधन हो गया था। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 6 मोक्षधाम में रिंकू सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी पारिवारिक कर्तव्यों का निर्वहन करने के बाद रिंकू सिंह शनिवार सुबह 11:30 बजे ओजोन सिटी अलीगढ़ से रवाना हुए और कोलकाता पहुंचकर भारतीय टीम के साथ दोबारा जुड़ गए। विपरीत परिस्थितियों में भी राष्ट्रीय दायित्व को रखने की उनकी भावना की क्रिकेट जगत में सराहना हो रही है। 3 of 6 रिंकू सिंह और परिवार को सांत्वना देने आए लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी इधर, ओजोन सिटी में दूसरे दिन रिंकू के परिवार को सांत्वना देने पहुंचने वाले लोगों का तांता लगा रहा। सपा सांसद प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज, हाथरस सांसद अनूप प्रधान, विधायक अनिल पारासर, विधायक रविंद्र पाल सिंह, एमएलसी ऋषिपाल सिंह, आगरा के सपा नेता रामजी लाल सुमन, सुमित सराफ, संजय माहेश्वरी, विनीत मोटर्स आदि ने परिवार को ढांढस बंधाया। 4 of 6 रिंकू सिंह के पिता खानचंद की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी लीवर कैंसर के स्टेज-4 से थे पीड़ित, दी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 1, 2026 · 2 min · National Desk

Pakistani Drone Over LoC: पुंछ में फिर मंडराया पाकिस्तानी ड्रोन, सेना ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

रविवार तड़के जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर भारतीय सीमा में घुसे एक पाकिस्तानी ड्रोन को भारतीय सेना के जवानों ने मार गिराने के लिए फायरिंग की। हालांकि, ड्रोन कुछ देर तक दिगवार इलाके में मंडराने के बाद पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की ओर लौट गया। जानकारी के मुताबिक, यह पिछले तीन दिनों में दूसरी बार है जब सीमा पार से ड्रोन की गतिविधि का पता चलने पर सैनिकों ने फायरिंग की। सेना के जवानों ने सुबह करीब 6.10 बजे दुश्मन ड्रोन को देखा और उसे नीचे गिराने के लिए एक दर्जन से अधिक राउंड गोलियां चलाईं। इसके बावजूद, ड्रोन गोलियों से बच निकला और तुरंत पाकिस्तान की ओर लौट गया।इस घटना के बाद, सेना ने यह सुनिश्चित करने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है कि ड्रोन द्वारा किसी भी प्रकार के हथियार या नशीले पदार्थों की एयरड्रॉपिंग न की गई हो। 27 फरवरी को भी सैनिकों ने इसी इलाके में एक पाकिस्तानी ड्रोन पर गोलीबारी की थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 1, 2026 · 1 min · National Desk

Maharashtra: नागपुर में बड़ा हादसा, विस्फोटक कारखाने में भयानक धमाका; 15 की मौत

जानकारी के मुताबिक कि यह विस्फोट कटोल तहसील के राउलगांव में खनन और औद्योगिक विस्फोटक बनाने वाली कंपनी एसबीएल एनर्जी लिमिटेड के कारखाने में हुआ। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एसबीएल एनर्जी लिमिटेड के प्रतिनिधियों के हवाले से बतायाकि घटना कंपनी की डेटोनेटर पैकिंग यूनिट में सुबह 7 बजे से 7.15 बजे के बीच हुई।पुलिस ने बताया कि विस्फोट के तुरंत बाद घायलों को नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। नहीं हर्ष पोद्दार, एसपी, नागपुर ग्रामीण ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि एसबीएल एनर्जी लिमिटेड में हुए विस्फोट में 15 लोगों की मौत हो गई और 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान जारी है और वे जल्द ही एक बयान जारी करेंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 1, 2026 · 1 min · National Desk

IND vs WI T20 Playing 11: वरुण या कुलदीप किसे मिलेगा मौका? किस तरह बढ़ी भारत की चिंता; सैमसन-रिंकू पर भी नजर

भारत और वेस्टइंडीज के बीच सुपर आठ का ये मुकाबला वर्चुअल नॉकआउट की तरह है। दोनों ही टीमें सेमीफाइनल में पहुंचने के करीब हैं और जो भी टीम ये मैच जीतेगी, वो सेमीफाइनल में प्रवेश कर लेगी। वेस्टइंडीज की टीम बेहतर नेट रन रेट के कारण फिलहाल ग्रुप-1 की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। भारत अगर वेस्टइंडीज को हरा देगा तो उसके चार अंक हो जाएंगे और वह दूसरे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लेगा। भारत के लिए राहत की बात यह है कि अभिषेक शर्मा फॉर्म में वापस लौट आए हैं। अभिषेक ने टूर्नामेंट के शुरुआती तीन मैच में खाता भी नहीं खोला था, लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ अर्धशतक लगाकर फॉर्म में वापसी की थी। भारतीय टीम प्रबंधन को उम्मीद होगी कि अभिषेक का बल्ला वेस्टइंडीज के खिलाफ भी चले। हालांकि, देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच के लिए भारत की तरफ से ओपनिंग करने कौन आता है। जिम्बाब्वे के खिलाफ संजू सैमसन और अभिषेक ने ओपनिंग की थी। संजू ने केवल 24 रन बनाए, लेकिन उन्होंने शुरू में ही रन गति तेज कर दी जिसका बाकी बल्लेबाजों पर सकारात्मक असर पड़ा। उनके आक्रामक रवैये ने अभिषेक शर्मा के हौसले को बुलंद किया सैमसन को रिंकू सिंह की जगह मौका मिला था। अब अगर सैमसन फिर खेले तो यह तय है कि एक बार फिर वह ओपनिंग करने उतरेंगे और ईशान किशन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आएंगे।इस बात की संभावना कम है कि भारत बल्लेबाजी क्रम में किसी तरह का बदलाव करेगा। रिंकू सिंह को फिर बाहर बैठना पड़ सकता है क्योंकि सैमसन को जिस कारण टीम में लाया गया था, उन्होंने वो भूमिका निभाई। वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में रन बरसते नजर आ सकते हैं, ऐसे में भारत बल्लेबाजी मजबूत रखना चाहेगा। कप्तान सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 1, 2026 · 2 min · National Desk

दिल्ली पुलिस का साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन: 11 राज्यों में छापेमारी, डेढ़ करोड़ की ठगी का खुलासा: 27 आरोपी पकड़े

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि साइबर सेल की टीम ठगी के मामलों की जांच कर रही थी। तकनीकी जांच करने के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और फिर जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार और पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों में एक साथ दबिश दी। गिरफ्तार आरोपियों का संबंध निवेश ठगी, एपीके फाइल ठगी, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के जरिए ठगी, क्रेडिट कार्ड जालसाजी सहित अन्य ठगी से है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 25 मोबाइल फोन, 28 सिम कार्ड, 20 बैंकिंग कार्ड, एक पीओएस मशीन, एक बाइक, कई बैंक दस्तावेज और खाता किट बरामद किए हैं। जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि साइबर सेल की टीम ठगी के मामलों की जांच कर रही थी। तकनीकी जांच करने के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और फिर जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार और पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों में एक साथ दबिश दी।गिरफ्तार आरोपियों का संबंध निवेश ठगी, एपीके फाइल ठगी, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के जरिए ठगी, क्रेडिट कार्ड जालसाजी सहित अन्य ठगी से है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 25 मोबाइल फोन, 28 सिम कार्ड, 20 बैंकिंग कार्ड, एक पीओएस मशीन, एक बाइक, कई बैंक दस्तावेज और खाता किट बरामद किए हैं। पश्चिम जिला साइबर सेल ने जालसाजों के खिलाफ देशव्यापी कार्रवाई करते हुए 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सप्ताहभर चले इस विशेष अभियान में 11 राज्यों में एक साथ छापेमारी की और पुलिस ने करीब 10 बड़े मामलों का खुलासा किया है। इन मामलों में डेढ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 1, 2026 · 2 min · National Desk

Maharashtra: नागपुर में बड़ा हादसा, विस्फोटक कारखाने में धमाका; 15 की मौत

कटोल तहसील में एक और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं पुलिस ने बताया कि विस्फोट के तुरंत बाद घायलों को नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। हर्ष पोद्दार, एसपी, नागपुर ग्रामीण ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि एसबीएल एनर्जी लिमिटेड में हुए विस्फोट में 15 लोगों की मौत हो गई और 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। खबर अपडेट की जा रही है… महाराष्ट्र के नागपुर जिले में रविवार को भयानक हादसा हो गया। नागपुर जिले केविस्फोटक कारखाने में हुए धमाके में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने बताया कि विस्फोटक कारखाने में हुए विस्फोट में 15 लोग मारे गए। जानकारी के मुताबिक कि यह विस्फोट कटोल तहसील के राउलगांव में खनन और औद्योगिक विस्फोटक बनाने वाली कंपनी एसबीएल एनर्जी लिमिटेड के कारखाने में हुआ। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 1, 2026 · 1 min · National Desk

UP: ईरान संकट के चलते लखनऊ के सवा लाख लोग खाड़ी देशों में फंसे, फोन लगाकर मांग रहे हैं मदद; 17 उड़ानें निरस्त

एयरवॉक ट्रैवल एजेंसी के मालिक आतिफ ने बताया कि इस वक्त खाड़ी देशों में लखनऊ के सवा लाख से ज्यादा लोग हैं। लखनऊ एयरपोर्ट से खाड़ी देशों के लिए हर हफ्ते 115 उड़ानें जाती हैं। अब इन फ्लाइटों के रद्द होने से वहां लोग परेशान हैं। लखनऊ के अजीत हैदर दो दिन पहले ही गए थे। हमले के बाद वह परेशान हैं और वापसी की गुहार लगा रहे हैं।हर महीने लखनऊ से 700-800 लोग जियारत के लिए ईरान जाते हैं। ईरान के लिए सीधी फ्लाइट नहीं होने पर लोग दिल्ली और दुबई के रास्ते कनेक्टिंग फ्लाइट के जरिये जाते हैं। खाड़ी देशों में जाने वाले 90 प्रतिशत लोग कामगार हैं जबकि 10 प्रतिशत लोग बतौर पर्यटक जाते हैं।लखनऊ के अलावा गोंडा और अंबेडकरनगर के भी कई परिवारों की धड़कने तेज हैं। गोंडा के शास्त्रीनगर तोपखाना मोहल्ले के एक परिवार के कई लोग ईरान में हैं। व्यवसायी शबाहत हुसैन के छोटे भाई फसाहत हुसैन परिवार के साथ ईरान में रहते हैं। अंबेडकरनगर में भी 100 से ज्यादा परिवारों की धड़कन तेज हो गई है। यहां से तमाम लोग रोजी-रोटी से लेकर शिक्षा तक के लिए ईरान के विभिन्न शहरों में रह रहे हैं। ईरान पर अमेरिका और इस्राइल के हमले के बाद 40 लाख से ज्यादा लखनवी चिंता में हैं। लखनऊ के सवा लाख से ज्यादा लोग ईरान, ओमान, बहरीन, मस्कट, रियाद, दुबई, रसअलखेमा और शारजाह जैसे खाड़ी देशों में फंसे हैं। सभी वतन वापसी की राह देख रहे हैं लेकिन ईरान का एयरस्पेस बंद होने की वजह से सारी फ्लाइटें कैंसिल हैं। ऐसे में ये लोग लखनवी ट्रैवल एजेंसियों को फोन कर वापसी के लिए मदद की गुहार लगा रहे हैं। खाड़ी देश जाने वालीं 17 उड़ानें निरस्त शनिवार को दुबई का एयरस्पेस बंद कर दिया गया। इस कारण लखनऊ से दम्माम, मस्कट सहित खाड़ी देशों में सात गंतव्यों के लिए आने-ज …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 1, 2026 · 2 min · National Desk

युद्ध पर दो खेमों में बंटी दुनिया: बड़गाम से बर्लिन तक, कहीं खामेनेई के पक्ष तो कहीं विरोध में सड़क पर लोग

पश्चिम एशिया में भड़की भीषण जंग ने पूरी दुनिया को दो स्पष्ट कूटनीतिक ध्रुवों में विभाजित कर दिया है। शनिवार सुबह जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के मिसाइल उद्योग व उसकी नौसेना को नेस्तनाबूद करने के लिए बड़े सैन्य अभियान की घोषणा की, तो वैश्विक राजनीति की लकीरें और गहरी हो गईं। ईरान में हुए मिसाइल हमलों के बाद वाशिंगटन ने इसे ईरानी शासन से खतरों को खत्म करने का मिशन बताया है। इस्त्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने भी इसे अस्तित्व की रक्षा के लिए उठाया गया कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे ईरानी जनता को अपना भाग्य खुद चुनने का अवसर मिलेगा। संघर्ष शुरू होने के बाद भारत के कश्मीर से लेकर जर्मनी व ब्रिटेन तक कहीं इसके विरोध तो कहीं पक्ष में प्रदर्शन हुए हैं। ईरान के हमले की कई इस्लामी देशों ने भी आलोचना की है और अमेरिका और इस्राइल के संयुक्त हमले का समर्थन किया है। यूक्रेन, कतर, यूएई, बहरीन, कुवैत, सऊदी अरब आदि देशों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। यूएई ने ईरान के हमले को कायराना हरकत करार देते हुए जवाब देने का अधिकार सुरक्षित रखने की बात कही है, जबकि सऊदी अरब ने इसके गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। यूक्रेन ने भी इस तनाव के लिए सीधे तौर पर ईरान के आंतरिक दमन और हालिया महीनों में प्रदर्शनकारियों पर हुई हिंसा को जिम्मेदार ठहराया है।यूरोपीय संघ, जर्मनी, फ्रांस व ब्रिटेन ने ईरान से अंधाधुंध सैन्य कार्रवाई रोकने व वार्ता दोबारा शुरू करने की अपील की। फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों, जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज और ब्रिटेन के पीएम कीर स्टारमर ने संयुक्त बयान में कहा, हम पश्चिम एशियाई देशों पर ईरानी हमलों की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। बेल्जियम ने कहा, …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 1, 2026 · 2 min · National Desk