खामेनेई की मौत पर भड़का रूस: पुतिन ने जताई संवेदना, ईरानी राष्ट्रपति को भेजे शोक संदेश में क्या कहा?

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने अपने संदेश में क्या कहा? पुतिन ने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन को भेजे संदेश में कहा, इस्लामी गणराज्य ईरान के सर्वोच्च नेता की हत्या पर मेरी गहरी संवेदना स्वीकार करें। यह मानवीय नैतिकता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सभी नियमों का खुला उल्लंघन है। इस संदेश को क्रेमलिन ने जारी किया है। पुतिन ने आगे कहा कि रूस में खामेनेई को एक बड़े नेता के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रूस और ईरान के संबंधों को मजबूत करने में खामेनेई का अहम योगदान रहा। ईरान के सरकारी टीवी ने की खामेनेई की मौत की पुष्टि ईरान के सरकारी टेलीविजन ने खामेनेई की मौत की पुष्टि की। इसके बाद ईरान ने नए हमले शुरू किए। वहीं, इस्राइल ने तेहरान पर जवाबी कार्रवाई की।रूसी राष्ट्रपति ने अमेरिका और इस्राइल के हमलों पर इसके अलावा कोई सीधी टिप्पणी नहीं की। रूस के वरिष्ठ राजनयिकों ने क्या चेतावनी दी? रूस के वरिष्ठ राजनयिकों ने चेतावनी दी कि अमेरिका और इस्राइल के हमले क्षेत्र को परमाणु संकट के कगार पर ले जा सकते हैं और तनाव को और बढ़ा सकते हैं। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस ने क्या कहा? संयुक्त राष्ट्र में रूस के स्थायी प्रतिनिधि वेसिली नेबेंज्या ने इन हमलों को कूटनीति के साथ विश्वासघात बताया। उन्होंने पश्चिमी देशों के इस तर्क को खारिज किया कि ईरान परमाणु हथियार हासिल करना चाहते था। उन्होंने इसे पूरी तरह बेबुनियाद बताया। नेबेंज्या ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक में कहा, कूटनीतिक प्रक्रिया में शामिल होने की इच्छा रखने के बावजूद एक बार फिर तेहरान की पीठ में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 1, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs WI Live Score: सेमीफाइनल के लिए जोर लगाएगा भारत, कोलकाता में आज वेस्टइंडीज से टक्कर; फैंस में उत्साह

05:39 PM, 01-Mar-2026 IND vs WI Live Score: प्रशंसकों में उत्साह भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबले को लेकर प्रशंसकों के बीच उत्साह है। #WATCH | On the India vs West Indies match in the ICC Men’s T20 World Cup, a fan of the Indian Cricket team says, “India will win… India will reach the finals and win the cup…” pic.twitter.com/kvLZizIYeU — ANI (@ANI) March 1, 2026 भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबले को लेकर प्रशंसकों के बीच उत्साह है। 04:50 PM, 01-Mar-2026 IND vs WI Live Score: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11: भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन/रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह। वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पोवैल, शेरफाने रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, रोमारिया शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ। अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन/रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पोवैल, शेरफाने रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, रोमारिया शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ। 04:50 PM, 01-Mar-2026 IND vs WI Live Score: वरुण और कुलदीप के बीच चयन मुश्किल भारत के बल्लेबाज सही समय पर लय में लौट आए हैं और अब गेंदबाजों की बारी है। जिम्बाब्वे के खिलाफ बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अच्छी गेंदबाजी की। जसप्रीत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 1, 2026 · 2 min · National Desk

Israel-Iran War: जंग के बीच पश्चिम एशिया में CBSE की परीक्षा रद्द; आगे की परीक्षाओं पर निर्णय तीन मार्च को

CBSE Exam Postpones: सीबीएसई ने मध्य पूर्व क्षेत्र में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए नई तिथियां तय की हैं। 2 मार्च 2026 को निर्धारित परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। वर्तमान स्थिति को देखते हुए बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई में सीबीएसई संबद्ध स्कूलों की परीक्षाएं टाली गई हैं। बोर्ड ने 3 मार्च को बैठक कर 5 मार्च से आगे की परीक्षाओं पर फैसला लेने का ऐलान किया है। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 1, 2026 · 1 min · National Desk

IND vs WI: टी20 विश्वकप में वेस्टइंडीज के खिलाफ सिर्फ एक बार जीता भारत, 12 साल पहले हुआ था ऐसा; अब क्या होगा?

IND vs WI: टी20 विश्वकप में वेस्टइंडीज के खिलाफ सिर्फ एक बार जीता भारत, 12 साल पहले हुआ था ऐसा; अब क्या होगा? और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं 2009, लॉर्ड्स में 7 विकेट से हार: 2009 टी20 विश्व कप में लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत को सात विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। यह मुकाबला ग्रुप स्टेज में खेला गया था, जहां वेस्टइंडीज ने भारत को आसानी से मात दी। 2009 टी20 विश्व कप में लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत को सात विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। यह मुकाबला ग्रुप स्टेज में खेला गया था, जहां वेस्टइंडीज ने भारत को आसानी से मात दी। 2010, ब्रिजटाउन में करीबी मुकाबला: 2010 में बारबाडोस के केनसिंग्टन ओवल में खेले गए मैच में भारत 14 रन से हार गया। यह मुकाबला काफी प्रतिस्पर्धी रहा, लेकिन अंत में कैरिबियाई टीम ने बाजी मार ली। 2010 में बारबाडोस के केनसिंग्टन ओवल में खेले गए मैच में भारत 14 रन से हार गया। यह मुकाबला काफी प्रतिस्पर्धी रहा, लेकिन अंत में कैरिबियाई टीम ने बाजी मार ली। 2016, सेमीफाइनल में टूटा सपना: 2016 टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में मुंबई के वानखेड़े में वेस्टइंडीज ने भारत को सात विकेट से हराकर फाइनल की दौड़ से बाहर कर दिया था। यह हार भारतीय फैंस के लिए बेहद दर्दनाक रही। भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज शाम सात बजे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 1, 2026 · 2 min · National Desk

T20 WC 2026: टी20 विश्वकप से बाहर होने के बाद श्रीलंका के कोच सनथ जयसूर्या देंगे इस्तीफा, कैसा रहा कार्यकाल?

श्रीलंका पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच सनथ जयसूर्या अपने पद से इस्तीफा देंगे। हालांकि, उन्होंने इस बारे में क्रिकेट श्रीलंका (एसएलसी) को कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है। टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ करीबी हार के साथ श्रीलंका के अभियान के समाप्त होने के बाद पोस्ट-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में जयसूर्या ने बताया कि उनका मूल अनुबंध जून 2026 तक था। उन्होंने कहा, ‘मेरा अनुबंध जून में खत्म हो रहा है, लेकिन मैं उससे पहले चला जाऊंगा। मैं श्रीलंका क्रिकेट से बात करके अपना पद छोड़ने का फैसला करूंगा।’ संभावना है कि वह 13 मार्च से शारजाह में शुरू हो रही अफगानिस्तान के खिलाफ द्विपक्षीय टी20 और वनडे सीरीज तक टीम के साथ बने रह सकते हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 1, 2026 · 1 min · National Desk

Delhi: शराब घोटाले में कोर्ट से 'क्लीन चिट' मिलने के बाद एक्शन मोड में केजरीवाल, जंतर मंतर पर AAP की जनसभा

शराब घोटाले में आरोप मुक्त होने के बाद का आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल एक्शन मोड में आ गए हैं। जंतर-मंतर पर आम आदमी पार्टी की जनसभा में अरविंद केजरीवाल ने संबोधन किया। जनसभा को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘देश में इस समय डर का माहौल है और उसके बावजूद जज साहब ने देश के हक़ में धाकड़ फैसला सुनाया, उसके लिए मैं जज साहब का शुक्रिया अदा करता हूं। जज साहब ने मोदी जी और भाजपा के झूठ पर तमाचा मारते हुए कहा है कि अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी बेईमान नहीं बल्कि कट्टर ईमानदार हैं। देश की जनता कांग्रेस से परेशान हो गई थी और लोगों ने बड़ी उम्मीदों से मोदी जी की सरकार बनाई थी। लेकिन कुछ नहीं सुधरा बल्कि और भी ज्यादा बर्बाद कर दिया है। पूरे देश में पेपर लीक हो रहे हैं और ये परीक्षा पर चर्चा की नौटंकी कर रहे हैं।अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘आईआईटी में मेरे बहुत अच्छे नंबर आए थे। मैं पढ़ाई में अच्छा था। अगर मैं चाहता तो अमेरिका जाकर पढ़ सकता था। मेरे कई दोस्त अमेरिका गए। लेकिन उस समय मेरे मन में एक ख्याल आया: हमारे देश की हालत बहुत खराब है। अगर हम सब पढ़े-लिखे लोग, आईआईटी और बड़े इंस्टीट्यूशन में पढ़कर अमेरिका चले गए, तो हमारे देश का ख्याल कौन रखेगा? हमारे देश को कौन ठीक करेगा? मैं अमेरिका नहीं गया। मैं इंडिया में ही रहा, मुझे नहीं पता कि प्राइम मिनिस्टर मोदी मुझसे क्यों नफरत करते हैं। प्राइम मिनिस्टर मोदी ने मेरे खिलाफ अनगिनत इंक्वायरी करवाईं। 10 साल में एक पैसा भी करप्शन का नहीं मिला। अगर दिल्ली सरकार का कोई कॉन्ट्रैक्टर, कोई वेंडर खड़ा होकर कहे कि केजरीवाल ने पैसे मांगे, तो मैं पॉलिटिक्स छोड़ दूंगा।‘केजरीवाल ने कहा, ‘गुजरात में भाजपा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 1, 2026 · 2 min · National Desk

Delhi: जामियानगर के ओखला विहार में अमेरिका और इस्राइल के खिलाफ नारेबाजी, भारी पुलिस बल तैनात

ईरान पर इस्राइली और अमेरिका ने मिलकर हमला किया। जिसमें ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई। खामेनेई की मौत के बाद भारत के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। वहीं, दिल्ली के जामियानगर इलाके के ओखला विहार में शिया समुदाय के करीब 100 से 150 लोग इकट्ठा हुए। इन लोगों ने अमेरिका ओर इस्राइली के खिलाफ नारेबाजी की। जोहर की नमाज से पहले थोड़ी देर नारेबाजी हुई। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए अमेरिकी और इस्राइली नेताओं (डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू) के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया जताई। स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने हालात पर नजर बनाए रखी। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने खामेनेई के प्रति समर्थन और अमेरिका-इस्राइल के हमलों की निंदा भी की।लखनऊ में भी शिया समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए। उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह बैठक में सभी जिलों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। इसके तहत लखनऊ समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी बढ़ा दी गई है।वहीं कश्मीर के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हुए। अधिकारियों के अनुसार, खासतौर पर शिया आबादी वाले इलाकों में सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे। प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका और इस्राइल के खिलाफ नारे लगाए, ईरान के साथ एकजुटता व्यक्त की और हमले की निंदा की। प्रदर्शनों में खामेनेई की तस्वीरें और ईरान के समर्थन में बैनर दिखाए गए, साथ ही काले झंडे और पारंपरिक शोक गीत (नौहा) भी गाए गए। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने लोगों से शांति ब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 1, 2026 · 2 min · National Desk

PV Sindhu: दुबई में फंसीं पीवी सिंधू का नया वीडियो आया सामने, बोलीं- धमाके की आवाज आई, यहां हालात बेहद डरावने

VIDEO | Indian badminton star PV Sindhu (@Pvsindhu1) says, “Hi everyone, I wanted to share a quick update and firstly thank you all who have been reaching out and checking on us. I was transiting from Bengaluru, where I train and live full-time now, to Birmingham in the UK to… pic.twitter.com/a4YPbrtV0u — Press Trust of India (@PTI_News) March 1, 2026 सिंधू ने बताया कि धमाका उनके कोच के बेहद करीब हुआ। उन्हें तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। इस घटना ने पूरी टीम को झकझोर दिया, लेकिन सभी ने संयम बनाए रखा। सिंधू ने कहा, ‘मेरे कोच उस जगह से लगभग 100 मीटर दूर थे और उन्हें तुरंत वहां से हटना पड़ा। इतने करीब से ऐसी घटना का अनुभव आपको अंदर तक झकझोर देता है। आप कभी उम्मीद नहीं करते कि ऐसा आपके साथ या आपके करीबियों के साथ होगा, लेकिन कई बार हालात हमारे नियंत्रण में नहीं होते। मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं कि मेरे साथ मजबूत और एकजुट टीम है। सभी ने शांत रहकर एक-दूसरे का साथ दिया और इस डरावनी स्थिति में हिम्मत दिखाई।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 1, 2026 · 1 min · National Desk

Jonny Bairstow: अबू धाबी में फंसे इंग्लिश क्रिकेटर जॉनी बेयरस्टो, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री से मदद की गुहार लगाई

1 of 5 जॉनी बेयरस्टो (पुरानी तस्वीर) - फोटो : ANI Link Copied मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब खेल जगत पर भी दिखने लगा है। अमेरिका और इस्राइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद खाड़ी क्षेत्र के हवाई क्षेत्र में अस्थिरता पैदा हो गई, जिसके चलते कई अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस ने अपनी उड़ानें रद्द कर दीं या उनके रूट बदल दिए। इसी उथल-पुथल के बीच इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो अबू धाबी में फंस गए हैं। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 5 जॉनी बेयरस्टो (पुरानी तस्वीर) - फोटो : ANI इंग्लैंड लायंस टीम के साथ बतौर कोच अबू धाबी आए जॉनी बेयरस्टो ने मदद की गुहार लगाई है। शनिवार शाम इंग्लैंड के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने ईरान पर अपना बयान पोस्ट किया था। इसका जवाब बेयरस्टो ने रविवार सुबह दिया। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘क्या आप हमें घर पहुंचा सकते हैं?’ 3 of 5 जॉनी बेयरस्टो (पुरानी तस्वीर) - फोटो : ANI बेयरस्टो ने अपनी फ्लाइट कैंसिल होने की वजह से निराशा जाहिर की। उन्होंने कहा कि मौजूद चैनलों से संपर्क करने की कोशिशों का कोई जवाब नहीं मिला। एमिरेट्स को टैग करते हुए उन्होंने लिखा, ‘फ्लाइट कैंसिल होने के बाद हमसे कोई बातचीत नहीं हुई है। बातचीत के तरीके आजमाए, लेकिन कुछ नहीं हुआ। क्या कोई कृप्या संपर्क कर सकता है?’ 4 of 5 जॉनी बेयरस्टो (पुरानी तस्वीर) - फोटो : ANI रविवार को अबू धाबी में पाकिस्तान शाहीन्स के खिलाफ इंग्लैंड लायंस का दूसरा 50 ओवर का गेम स्थगित कर दिया गया, जबकि यूएई में इंग्लैंड विमेंस ट्रेनिंग कैंप में इलाके में मिलिट्री हमलों की वजह से देरी हो गई है। 5 of 5 जॉनी बेयरस्टो (पुरानी तस्वीर) - फोटो : ANI इंग्लैंड और …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 1, 2026 · 2 min · National Desk

Israel-Iran War: कारोबारियों की बढ़ी चिंता, जूता उद्योग पर संकट; व्यापार में 40 प्रतिशत गिरावट की आशंका

ईरान और इस्राइल के बीच छिड़े युद्ध ने वैश्विक राजनीति में हलचल मचा दी है बल्कि शहर के व्यापारिक गलियारों में भी चिंता की लहर दौड़ गई है। युद्ध के कारण यूरोपीय देशों को होने वाले चमड़ा (लेदर) और हस्तशिल्प निर्यात के सामने लॉजिस्टिक्स और रूट का गंभीर संकट खड़ा होने की आशंका है। आगरा का जूता उद्योग, जो अपनी गुणवत्ता के लिए दुनिया भर में मशहूर है। अब युद्ध की अनिश्चितता के साए में है। युद्ध के कारण हॉर्मुज जलडमरू मध्य और लाल सागर के रास्तों पर जहाजों के लिए जोखिम बढ़ गया है। ऐसे में आगरा के निर्यातकों को अब माल केप ऑफ गुड होप अफ्रीका के नीचे से घूमकर भेजना पड़ेगा। सामान्य रूट की तुलना में अब माल पहुंचने में 30 से 50 दिन अधिक लगेंगे। लंबा रास्ता होने के कारण माल ढुलाई की लागत दोगुनी होने के आसार हैं।आगरा से दुनिया भर में सालाना करीब 4,000 करोड़ का फुटवियर निर्यात होता है। इसमें से अकेले इस्राइल और मध्य पूर्व के देशों में 250 से 500 करोड़ का कारोबार होता है। आगरा से बड़े पैमाने पर हाई-एंड लेदर जूते और सेफ्टी शूज का निर्यात होता है, जिनकी यूरोप की सुरक्षा एजेंसियों और औद्योगिक क्षेत्रों में भारी मांग है। इसके अलावा ईरान और इस्राइल में आगरा की पच्चीकारी, पीतल के बर्तन और जरी-जरदोजी के सजावटी सामान की अच्छी खपत है। नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स अध्यक्ष संजय गोयल ने बताया कि रूट बाधित होने और युद्ध की स्थिति के कारण इस वित्त वर्ष में कारोबार में 40 प्रतिशत तक की गिरावट आने की आशंका जताई जा रही है। वैश्विक बैंकिंग ट्रांजेक्शन (लेन-देन) पर भी असर पड़ना शुरू हो गया है। ईरान पर संभावित नए प्रतिबंधों और इस्राइल में युद्धकाल की स्थिति के कारण छोटे निर्यातकों के लिए भुगतान की रिकवरी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 1, 2026 · 2 min · National Desk