भारत और वेस्टइंडीज के बीच सुपर आठ का ये मुकाबला वर्चुअल नॉकआउट की तरह है। दोनों ही टीमें सेमीफाइनल में पहुंचने के करीब हैं और जो भी टीम ये मैच जीतेगी, वो सेमीफाइनल में प्रवेश कर लेगी। वेस्टइंडीज की टीम बेहतर नेट रन रेट के कारण फिलहाल ग्रुप-1 की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। भारत अगर वेस्टइंडीज को हरा देगा तो उसके चार अंक हो जाएंगे और वह दूसरे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लेगा। भारत के लिए राहत की बात यह है कि अभिषेक शर्मा फॉर्म में वापस लौट आए हैं। अभिषेक ने टूर्नामेंट के शुरुआती तीन मैच में खाता भी नहीं खोला था, लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ अर्धशतक लगाकर फॉर्म में वापसी की थी। भारतीय टीम प्रबंधन को उम्मीद होगी कि अभिषेक का बल्ला वेस्टइंडीज के खिलाफ भी चले। हालांकि, देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच के लिए भारत की तरफ से ओपनिंग करने कौन आता है। जिम्बाब्वे के खिलाफ संजू सैमसन और अभिषेक ने ओपनिंग की थी। संजू ने केवल 24 रन बनाए, लेकिन उन्होंने शुरू में ही रन गति तेज कर दी जिसका बाकी बल्लेबाजों पर सकारात्मक असर पड़ा। उनके आक्रामक रवैये ने अभिषेक शर्मा के हौसले को बुलंद किया सैमसन को रिंकू सिंह की जगह मौका मिला था। अब अगर सैमसन फिर खेले तो यह तय है कि एक बार फिर वह ओपनिंग करने उतरेंगे और ईशान किशन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आएंगे।इस बात की संभावना कम है कि भारत बल्लेबाजी क्रम में किसी तरह का बदलाव करेगा। रिंकू सिंह को फिर बाहर बैठना पड़ सकता है क्योंकि सैमसन को जिस कारण टीम में लाया गया था, उन्होंने वो भूमिका निभाई। वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में रन बरसते नजर आ सकते हैं, ऐसे में भारत बल्लेबाजी मजबूत रखना चाहेगा। कप्तान सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
IND vs WI T20 Playing 11: वरुण या कुलदीप किसे मिलेगा मौका? किस तरह बढ़ी भारत की चिंता; सैमसन-रिंकू पर भी नजर
भारत और वेस्टइंडीज के बीच सुपर आठ का ये मुकाबला वर्चुअल नॉकआउट की तरह है। दोनों ही टीमें सेमीफाइनल में पहुंचने के करीब हैं और जो भी टीम ये मैच जीतेगी, वो सेमीफाइनल में प्रवेश कर लेगी। वेस्टइंडीज की टीम बेहतर नेट रन रेट के कारण फिलहाल ग्रुप-1 की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। भारत अगर वेस्टइंडीज को हरा देगा तो उसके चार अंक हो जाएंगे और वह दूसरे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लेगा। भारत के लिए राहत की बात यह है कि अभिषेक शर्मा फॉर्म में वापस लौट आए हैं। अभिषेक ने टूर्नामेंट के शुरु