टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को भारत और वेस्टइंडीज आमने-सामने होंगे। मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा और टीम इंडिया के लिए यह करो या मरो जैसा मैच है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए टी20 मुकाबलों के आंकड़े इस मैच को और रोचक बना देते हैं। सर्वाधिक रन: रोहित सबसे आगे भारत-वेस्टइंडीज टी20 मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। उन्होंने 22 मैचों में 693 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 142.88 का रहा है। रोहित के नाम एक शतक और पांच अर्धशतक दर्ज हैं। खास बात यह है कि सबसे ज्यादा छक्के भी रोहित (39) ने ही लगाए हैं, यानी इस फॉर्मेट में किसी कैरिबियाई बल्लेबाज ने उनसे ज्यादा छक्के नहीं जड़े। दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन हैं। उन्होंने 20 मैचों में 592 रन बनाए हैं, जिसमें पांच अर्धशतक शामिल हैं। तीसरे स्थान पर विराट कोहली हैं। कोहली ने 14 मैचों में 570 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 150 से ज्यादा का रहा है। मौजूदा टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 12 मैचों में 408 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 164.51 का है। पांचवें स्थान पर ऋषभ पंत हैं, जिनके नाम 397 रन दर्ज हैं। गेंदबाजी की बात करें तो भारत के कुलदीप यादव इस सूची में शीर्ष पर हैं। उन्होंने 9 मैचों में 17 विकेट झटके हैं और उनका औसत 13.41 का है। दूसरे नंबर पर अर्शदीप सिंह हैं, जिनके नाम 14 विकेट हैं। तीसरे स्थान पर भुवनेश्वर कुमार (13 विकेट) हैं। वेस्टइंडीज के ओबेड मैकॉय 12 विकेट के साथ चौथे स्थान पर हैं। पांचवें नंबर पर युजवेंद्र चहल हैं, जिन्होंने 11 विकेट लिए हैं। क्या कह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें