SA vs NZ Playing-11: द. अफ्रीका की टीम में इन तीन धुरंधरों की होगी वापसी? न्यूजीलैंड से सेमीफाइनल मुकाबला आज

SA vs NZ Playing-11: द. अफ्रीका की टीम में इन तीन धुरंधरों की होगी वापसी? न्यूजीलैंड से सेमीफाइनल मुकाबला आज और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं टी20 विश्वकप 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की भिड़ंत न्यूजीलैंड से चार मार्च को होगी। यह मुकाबला बुधवार शाम सात बजे से कोलकाता के ईडन गार्डेन्स में खेला जाएगा, जबकि टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम साढ़े छह बजे होगा। दक्षिण अफ्रीका की अब तक टूर्नामेंट में अजेय है। टीम अपने सभी मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची है। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम ग्रुप स्टेज में दक्षिण अफ्रीका से हार मिली थी। इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-8 का उसका मुकाबला बारिश से धुल गया। फिर टीम इंग्लैंड से भी हार गई। कीवी टीम लगाएगी पूरा जोर कागजों पर देखें तो दक्षिण अफ्रीका की टीम का पलड़ा भारी है, लेकिन इस बात से नजरअंदाज नहीं कर सकते कि दिन रहने पर कीवी टीम किसी भी बड़ी टीम को हराने का दमखम रखती है। कोई उन्हें फेवरेट नहीं मानता, लेकिन टीम 2021 टी20 विश्वकप के फाइनल, 2022 टी20 विश्वकप के फाइनल, 2023 वनडे विश्वकप के सेमीफाइनल और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंच चुकी है। ज्यादातर खिलाड़ी वही हैं, जो पिछले टूर्नामेंट का हिस्सा था। टीम में केवल केन विलियम्सन, टिम साउदी और ट्रेंट बोल्ट का अनुभव नहीं है। दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा भ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 4, 2026 · 2 min · National Desk

Happy Holi 2026: गुलाल की खुशबू और रंगों की बौछार का पर्व होली, जानिए ज्योतिष में हर एक रंग का महत्व

लाल रंग साहस, शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक है। ज्योतिषीय दृष्टि से यह मंगल ग्रह का रंग माना जाता है, जो पराक्रम और भूमि से जुड़े कार्यों का कारक है। भूमि, भवन, सेना, पुलिस या खेलकूद से जुड़े लोगों को लाल रंग से होली खेलना लाभकारी माना जाता है। इससे स्वास्थ्य और यश में वृद्धि की भावना प्रबल होती है।पीला रंग ज्ञान, सौंदर्य और आध्यात्मिक तेज का प्रतीक है। इसे देव गुरु बृहस्पति से जोड़ा जाता है। पीले वस्त्र और रंग सकारात्मकता तथा बुद्धि को जाग्रत करते हैं। सोना-चांदी, आभूषण या शिक्षा से जुड़े लोगों को पीले रंग से होली खेलना शुभ माना गया है।नारंगी रंग लाल और पीले का समन्वय है, जो ऊर्जा, प्रेम और ज्ञान का प्रतीक है। यह सूर्य, मंगल और बृहस्पति तीनों की संयुक्त कृपा का द्योतक माना जाता है। जो लोग जीवन में निराशा या अवसाद महसूस कर रहे हों, वे इस रंग से होली खेलें। यह आत्मविश्वास और उत्साह बढ़ाने का प्रतीक है।नीला रंग असीम आकाश और गहरे जल का प्रतीक है। यह भगवान शिव के धैर्य और करुणा का भाव दर्शाता है, जिन्होंने विष को अपने कंठ में धारण किया। जो लोग मानसिक तनाव या शारीरिक कष्ट से जूझ रहे हों, उनके लिए नीला रंग शांति और संतुलन का प्रतीक माना जाता है।हरा रंग प्रकृति, प्रगति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। यह बुध ग्रह से संबंधित है, जो बुद्धि और वाणी का कारक है। व्यापारी, शिक्षक, वकील, विद्यार्थी और लेखक हरे रंग से होली खेलें। जिन दंपतियों के संबंधों में तनाव हो, उनके लिए भी यह रंग सौहार्द बढ़ाने वाला माना गया है।बैंगनी या पर्पल रंग विलासिता, आत्मविश्वास और संतुलन का प्रतीक है। जो लोग हीनभावना से ग्रसित हों, विशेषकर पुरुष वर्ग, वे इस रंग का प्रयोग करें। यह आत्मसम्मान को जा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 4, 2026 · 2 min · National Desk

ट्रंप का ब्रिटेन पर तीखा हमला: 'यह विंस्टन चर्चिल नहीं हैं', ईरान मुद्दे पर ब्रिटिश पीएम कीएर स्टार्मर पर बरसे

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हुए हमलों को लेकर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर की कड़ी आलोचना की है। ट्रंप ने कहा कि ब्रिटेन का रवैया बहुत-बहुत असहयोगी रहा और उन्होंने स्टार्मर की तुलना पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल से करते हुए कहा कि ‘हम जिनसे डील कर रहे हैं, वो चर्चिल नहीं हैं।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

March 4, 2026 · 1 min · National Desk

West Asia Crisis LIVE: इस्राइल ने ईरान के छिपे परमाणु स्थल पर किया हमला; तनाव के बीच ट्रंप ने स्पेन को दी धमकी

04:28 AM, 04-Mar-2026 ट्रंप ने स्पेन से व्यापार खत्म करने की दी धमकी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पेन के साथ व्यापार बंद करने की धमकी दी है। ट्रंप ने कहा कि स्पेन ने अमेरिका और इस्राइल के ईरान पर हमलों का समर्थन नहीं किया और नाटो में रक्षा खर्च बढ़ाने से भी इनकार किया है। ट्रंप ने ओवल ऑफिस में जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से मुलाकात के दौरान कहा कि हम स्पेन से सारा व्यापार बंद कर देंगे। हमें स्पेन से कोई मतलब नहीं। यह बयान उस समय आया जब स्पेन के विदेश मंत्री ने कहा कि उनका देश संयुक्त राष्ट्र की मंजूरी के बिना अमेरिकी हमलों के लिए अपने सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल नहीं करने देगा। हालांकि, स्पेन यूरोपीय संघ का सदस्य है और व्यापार समझौते यूरोपीय संघ के जरिए तय होते हैं। ऐसे में ट्रंप कैसे व्यापार रोकेंगे, यह साफ नहीं है। स्पेन ने कहा कि वह नाटो का अहम सदस्य है और अपनी जिम्मेदारियां निभा रहा है। वहीं ट्रंप ने आरोप लगाया कि स्पेन नाटो के तय 5% रक्षा खर्च लक्ष्य को मानने के लिए तैयार नहीं है। स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान पर हमलों को खतरनाक और अनुचित बताया और तनाव कम करने की मांग की है। 04:23 AM, 04-Mar-2026 ब्रिटेन बोला- सऊदी अरब पर ईरानी हमले पूरी तरह अस्वीकार्य’ ब्रिटेन की विदेश मंत्री इवेट कूपर ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद पर हुए ईरानी हमलों की कड़ी निंदा की है। इन हमलों में अमेरिकी दूतावास को भी निशाना बनाया गया था। कूपर ने सोशल मीडिया पर कहा कि रियाद पर ईरान के हमले “पूरी तरह अस्वीकार्य” हैं। उन्होंने कहा कि निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाने वाले ऐसे लापरवाह और अस्थिर करने वाले हमलों की ब्रिटेन निंदा करता है। उन्होंने यह भी कहा कि ब्रिटेन सऊदी अरब और …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 4, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis LIVE: कतर में ईरान का बैलिस्टिक मिसाइल से हमला; जॉर्डन के अकाबा शहर में तीसरी बार बजे सायरन

03:59 AM, 04-Mar-2026 इस्राइल ने ईरान के छिपे हुए परमाणु स्थल पर हमला किया इस्राइली सेना ने कहा कि उसने तेहरान के पश्चिम में स्थित एक भूमिगत परमाणु स्थल पर हवाई हमला किया। इस साइट पर वैज्ञानिक परमाणु हथियार के एक मुख्य घटक पर गुप्त रूप से काम कर रहे थे। इस निशानेबाजी से वैज्ञानिकों की गतिविधियों को रोका गया। इस्राइली सेना ने कहा कि उसने तेहरान के पश्चिम में स्थित एक भूमिगत परमाणु स्थल पर हवाई हमला किया। इस साइट पर वैज्ञानिक परमाणु हथियार के एक मुख्य घटक पर गुप्त रूप से काम कर रहे थे। इस निशानेबाजी से वैज्ञानिकों की गतिविधियों को रोका गया। 03:59 AM, 04-Mar-2026 कतर में ईरान समर्थित दो जासूसी सैल गिरफ्तार कतर की सुरक्षा एजेंसियों ने ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड से जुड़े दो जासूसी सैल गिरफ्तार किए। यह पहला मामला है जब क़तर में ऐसे गिरफ़्तारी हुई हैं, जो इस्राइल और अमेरिका के ईरान पर हवाई हमलों और ईरान की प्रतिक्रिया के बाद हुई। 03:59 AM, 04-Mar-2026 यूएई पर 1,000 से ज्यादा हमले संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने कहा कि ईरान द्वारा अब तक 1,000 से ज्यादा हमले किए गए। UAE ने यह भी कहा कि उसने अमेरिकी या इस्राइली युद्ध में हिस्सा नहीं लिया और अपनी जमीन या हवाई क्षेत्र का उपयोग किसी हमले के लिए नहीं होने दिया। देश ने अपने अधिकार में सुरक्षा बनाए रखने की बात कही। 03:58 AM, 04-Mar-2026 इस्राइली सेना ने 300 ईरानी मिसाइल लॉन्चर नष्ट किए इस्राइल ने बताया कि ऑपरेशन ‘रोअरिंग लायन’ के तहत अबतक लगभग 300 ईरानी मिसाइल लॉन्चर नष्ट किए गए हैं। इस अभियान में 1,600 से ज्यादा हवाई मिशन किए गए ताकि मिसाइलों और उनके स्टॉकपाइल को ढूंढकर हवाई हमले के जरिए घर की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। 03:57 AM, 04-Mar-2 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 4, 2026 · 2 min · National Desk

Israel-US Iran War: भारतीय छात्र तेहरान और उर्मिया में फंसे, चिंता में अभिभावक पर अपनी सरकार पर भरोसा

त्रिलोकपुरी निवासी हुस्ना खान को बेटी मरियम की फिक्र खाए जा रही है। उनकी बेटी 12वीं कक्षा पास करने के बाद ईरान के उर्मिया शहर में मेडिकल की पढ़ाई करने के गई है। मरियम की याद में उनकी आंखें नम हो जाती है। बेटी से संपर्क होता है, तो वह बेटी से हिम्मत रखने के लिए कहती है। उन्हें यकीन है कि देश की सरकार उनकी बेटी को सुरक्षित वतन वापस ले आएगी। डॉक्टर अली ने बताया कि वह मूल रूप से नाला सोपारा, मुंबई के रहने वाले हैं। उनके बेटे मोहम्मद आसिफ अली डॉक्टर बनने का ख्वाब लेकर ईरान के शहर तेहरान गए हैं। बेटे को रमजान पर घर आने के लिए कहा था, लेकिन द्वितीय वर्ष की परीक्षा होने की वजह से वह नहीं आ सके। युद्ध की जब से खबर सुनी तब से पूरे परिवार को आसिफ की फिक्र होने लगी। युद्ध के 24 घंटे बीत जाने के बाद जब अली का बेटे से संपर्क हुआ, तो उसने राहत भरी सांस ली। अली ने बताया कि बेटे से बात करने के बाद उसने ईरान दूतावास को मेल भी किया है। वहीं, उसने भारतीय दूतावास से भी बेटे के वतन वापसी को लेकर मदद की गुहार लगाई हैं। उन्हें यकीन हैं कि देश की सरकार उनके लाल को सकुशल देश ले आएंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 4, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis LIVE: दुबई में अमेरिकी कांसुलेट के पास आग; जॉर्डन के अकाबा शहर में तीसरी बार बजे सायरन

02:50 AM, 04-Mar-2026 जॉर्डन के अकाबा शहर में तीसरी बार बजे सायरन जॉर्डन के बंदरगाह शहर अकाबा में तीसरी बार सायरन की आवाजें सुनाई दीं। अक़ाबा इस्राइल के बंदरगाह शहर एयलात के सामने स्थित है। यह घटना कुछ घंटे बाद हुई, जब जॉर्डन ने अपने हवाई क्षेत्र को फिर से नागरिक विमानों के लिए खोलने की घोषणा की थी। स्थानीय समाचार एजेंसियों और अल जज़ीरा अरबी के रिपोर्टर बता रहे हैं कि लोग सुरक्षित रहने के लिए सतर्क हैं। 01:55 AM, 04-Mar-2026 इस्राइल के UN राजदूत ने ईरान के लिए बेहतर भविष्य की उम्मीद जताई इस्राइल के संयुक्त राष्ट्र में राजदूत डैनी डैनॉन ने कहा है कि उन्हें ईरान के लिए उम्मीद है। उनका कहना है कि ईरान के लोग बेहतर भविष्य और अलग नेतृत्व के हकदार हैं। उन्होंने ईरान को एक मजबूत और सुंदर देश बताया, लेकिन कहा कि पिछले 47 साल से वहां का शासन आतंक का केंद्र बन गया है। डैनॉन ने कहा कि इस्राइल ने अमेरिका के साथ मिलकर कई महत्वपूर्ण लक्ष्यों पर हमला किया और उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने यह भी बताया कि ईरान में लाखों लोग हैं जो बदलाव चाहते हैं और देश में सुधार देखना चाहते हैं। 01:44 AM, 04-Mar-2026 मैक्रों ने फ्रांस के न्यूक्लियर विमान वाहक को भूमध्यसागर भेजने का आदेश दिया फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मंगलवार को आदेश दिया कि फ्रांस का न्यूक्लियर विमान वाहक चार्ल्स डी गॉल बाल्टिक सागर से भूमध्यसागर भेजा जाए। इसका उद्देश्य पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के दौरान मित्र देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। मैक्रों ने कहा कि विमान वाहक को उसके एयर विंग और साथ में फ्रिगेट जहाजों के साथ सुरक्षा प्रदान की जाएगी। इसके अलावा, पिछले कुछ घंटों में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 4, 2026 · 2 min · National Desk

Delhi: होली पर कब चलेंगी मेट्रो, बस और नमो भारत? बदली रहेंगी टाइमिंग, रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के अनुसार होली के दिन बुधवार को दिल्ली से मेरठ के बीच चलने वाली नमो भारत ट्रेन सुबह संचालित नहीं होगी। सुबह से शाम 5 बजे तक सेवाएं बंद रहेंगी और शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक ट्रेनें चलाई जाएंगी। सामान्य दिनों में यह सेवा रविवार समेत पूरे सप्ताह सुबह 6 बजे से शुरू होती है, लेकिन होली के कारण इसमें बदलाव किया गया है। इसी तरह दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने बताया है कि होली के दिन दोपहर 2:30 बजे तक मेट्रो सेवा बंद रहेगी। दोपहर ढाई बजे के बाद सभी कॉरिडोर पर मेट्रो का परिचालन सामान्य रूप से शुरू होगा और शेष दिन नियमित समय-सारणी के अनुसार सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 4, 2026 · 1 min · National Desk

देश में कितने दिन का तेल बचा?: होर्मुज बंद होने के बाद कैसे चलेगा काम, जानिए इस बारे में अब तक क्या है अपडेट

भारत सरकार इस संकट से निपटने के लिए क्या ‘प्लान बी’ बना रही है? नए सप्लायर्स की तलाश: पेट्रोलियम मंत्रालय मध्य पूर्व में संभावित कमी को पूरा करने के लिए पश्चिम अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और अमेरिका से आयात बढ़ाने के विकल्पों पर विचार कर रहा है। पेट्रोलियम मंत्रालय मध्य पूर्व में संभावित कमी को पूरा करने के लिए पश्चिम अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और अमेरिका से आयात बढ़ाने के विकल्पों पर विचार कर रहा है। रूसी तेल का उपयोग: अरब सागर और व्यापक एशियाई क्षेत्र में तैर रहे रूसी कच्चे तेल के जहाजों (जिन्हें अभी कोई खरीदार नहीं मिला है) को भी भारत जरूरत पड़ने पर तेजी से खरीद सकता है। अरब सागर और व्यापक एशियाई क्षेत्र में तैर रहे रूसी कच्चे तेल के जहाजों (जिन्हें अभी कोई खरीदार नहीं मिला है) को भी भारत जरूरत पड़ने पर तेजी से खरीद सकता है। निर्यात पर रोक: भारत रिफाइंड उत्पादों (डीजल और जेट ईंधन) का एक बड़ा निर्यातक है। अगर हालात बिगड़ते हैं, तो सरकार घरेलू ऊर्जा सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ईंधन के निर्यात को अस्थायी रूप से रोक सकती है और उस सप्लाई को भारतीय बाजार में मोड़ सकती है। क्या इस युद्ध के कारण देश में पेट्रोल और डीजल के दाम तत्काल बढ़ेंगे? सरकारी सूत्रों ने साफ किया है कि मध्य पूर्व के मौजूदा तनाव के बावजूद, देश में पेट्रोल या डीजल की कीमतों को तत्काल बढ़ाने की कोई योजना नहीं है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय और वाणिज्य मंत्रालय लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं ताकि देश में प्रमुख पेट्रोलियम उत्पादों की निर्बाध उपलब्धता और उचित मूल्य सुनिश्चित की जा सके। यह साफ है कि अमेरिका-ईरान युद्ध और होर्मुज जलडमरूमध्य में संभावित रुकावट से भारत के कच्चे तेल का आयात बिल और माल ढुल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 4, 2026 · 2 min · National Desk

Holi Photos: मुंबई से अहमदाबाद तक चढ़ा होली का रंग, CM, सितारे से लेकर आम लोगों के बीच दिखा रंगोत्सव का उल्लास

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं महाराष्ट्र में आज मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने परिवार के साथ होली का त्योहार मनाया। सीएम फडणवीस की तस्वीर में उनकी पत्नी अमृता और बेटी को होली के रंग में सराबोर देखा गया। मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। मायानगरी मुंबई में आज रंगोत्सव खास अंदाज में मनाया गया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

March 4, 2026 · 1 min · National Desk