लाल रंग साहस, शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक है। ज्योतिषीय दृष्टि से यह मंगल ग्रह का रंग माना जाता है, जो पराक्रम और भूमि से जुड़े कार्यों का कारक है। भूमि, भवन, सेना, पुलिस या खेलकूद से जुड़े लोगों को लाल रंग से होली खेलना लाभकारी माना जाता है। इससे स्वास्थ्य और यश में वृद्धि की भावना प्रबल होती है।पीला रंग ज्ञान, सौंदर्य और आध्यात्मिक तेज का प्रतीक है। इसे देव गुरु बृहस्पति से जोड़ा जाता है। पीले वस्त्र और रंग सकारात्मकता तथा बुद्धि को जाग्रत करते हैं। सोना-चांदी, आभूषण या शिक्षा से जुड़े लोगों को पीले रंग से होली खेलना शुभ माना गया है।नारंगी रंग लाल और पीले का समन्वय है, जो ऊर्जा, प्रेम और ज्ञान का प्रतीक है। यह सूर्य, मंगल और बृहस्पति तीनों की संयुक्त कृपा का द्योतक माना जाता है। जो लोग जीवन में निराशा या अवसाद महसूस कर रहे हों, वे इस रंग से होली खेलें। यह आत्मविश्वास और उत्साह बढ़ाने का प्रतीक है।नीला रंग असीम आकाश और गहरे जल का प्रतीक है। यह भगवान शिव के धैर्य और करुणा का भाव दर्शाता है, जिन्होंने विष को अपने कंठ में धारण किया। जो लोग मानसिक तनाव या शारीरिक कष्ट से जूझ रहे हों, उनके लिए नीला रंग शांति और संतुलन का प्रतीक माना जाता है।हरा रंग प्रकृति, प्रगति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। यह बुध ग्रह से संबंधित है, जो बुद्धि और वाणी का कारक है। व्यापारी, शिक्षक, वकील, विद्यार्थी और लेखक हरे रंग से होली खेलें। जिन दंपतियों के संबंधों में तनाव हो, उनके लिए भी यह रंग सौहार्द बढ़ाने वाला माना गया है।बैंगनी या पर्पल रंग विलासिता, आत्मविश्वास और संतुलन का प्रतीक है। जो लोग हीनभावना से ग्रसित हों, विशेषकर पुरुष वर्ग, वे इस रंग का प्रयोग करें। यह आत्मसम्मान को जा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Happy Holi 2026: गुलाल की खुशबू और रंगों की बौछार का पर्व होली, जानिए ज्योतिष में हर एक रंग का महत्व
लाल रंग साहस, शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक है। ज्योतिषीय दृष्टि से यह मंगल ग्रह का रंग माना जाता है, जो पराक्रम और भूमि से जुड़े कार्यों का कारक है। भूमि, भवन, सेना, पुलिस या खेलकूद से जुड़े लोगों को लाल रंग से होली खेलना लाभकारी माना जाता है। इससे स्वास्थ्य और यश में वृद्धि की भावना प्रबल होती है।पीला रंग ज्ञान, सौंदर्य और आध्यात्मिक तेज का प्रतीक है। इसे देव गुरु बृहस्पति से जोड़ा जाता है। पीले वस्त्र और रंग सकारात्मकता तथा बुद्धि को जाग्रत करते हैं। सोना-चांदी, आभूषण या शिक्षा से जुड़े लोगों को प