West Asia Tension: युद्ध के कारण कई देशों के हवाई क्षेत्र बंद, स्वदेश वापसी का इंतजार कर रहे 8000+ भारतीय

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं भारत सरकार और प्रमुख घरेलू एयरलाइंस ने नागरिकों को वापस लाने के लिए एक आपातकालीन अभियान शुरू किया है। खाड़ी क्षेत्र में भारतीय दूतावासों ने 24x7 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है और फंसे हुए नागरिकों की आपातकालीन निकासी और सहायता पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करने के लिए व्यक्तिगत कांसुलर सेवाएं निलंबित कर दी हैं। एअर इंडिया, स्पाइस जेट, इंडिगो जैसी घरेलू एयरलाइन ने खाड़ी देशों से विशेष उड़ानें शुरू की हैं। अमीरात एयरलाइन से भी भारतीयों को वापस लाया जा रहा है। मंगलवार को दुबई से एअर इंडिया की विशेष उड़ान से 149 यात्रा और चालक दल के आठ सदस्य नई दिल्ली पहुंचे। दुबई से अमीरात एयरलाइन की उड़ान से 350 भारतीय दिल्ली लाए गए। इसी तरह दुबई से मुंबई 400 यात्री, दुबई से चेन्नई 300 और दुबई से बंगलूरू भी 300 भारतीयों की सुरक्षित वापसी हुई। उड़ानों पर असर जारी पश्चिम एशिया में हवाई क्षेत्र बंद होने से भारत के विभिन्न हवाईअड्डों पर उड़ानों को रद्द किया जाना जारी है। मंगलवार को दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, चेन्नई और कोलकाता समेत कई हवाईअड्डों से 250 से अधिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं। इसमें दिल्ली से 80, मुंबई से 107, बंगलूरू से 42, चेन्नई से 30 और कोलकाता से 10 उड़ानें शामिल हैं। ये भी पढ़ें: तेल पर संकट, पर भारत पर फिलहाल असर नहीं पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष से कच्चे तेल और गैस की आपूर्ति पर संकट गहरा गया है। ईरान ने सबसे व्यस्त मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया है, जिसके चलते खाड़ी देशों से कच्चे तेल और गैस की सप्लाई ठप हो गई है। भारत के कच्चे तेल और एलपीजी आयात का लगभग आधा हिस्सा होर्मुज जलडमरूमध्य …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 3, 2026 · 2 min · National Desk

देश में कितने दिन का तेल बचा?: होर्मुज बंद होने के बाद कैसे चलेगा काम, जानिए इस बारे में अब तक क्या है अपडेट

भारत सरकार इस संकट से निपटने के लिए क्या ‘प्लान बी’ बना रही है? नए सप्लायर्स की तलाश: पेट्रोलियम मंत्रालय मध्य पूर्व में संभावित कमी को पूरा करने के लिए पश्चिम अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और अमेरिका से आयात बढ़ाने के विकल्पों पर विचार कर रहा है। पेट्रोलियम मंत्रालय मध्य पूर्व में संभावित कमी को पूरा करने के लिए पश्चिम अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और अमेरिका से आयात बढ़ाने के विकल्पों पर विचार कर रहा है। रूसी तेल का उपयोग: अरब सागर और व्यापक एशियाई क्षेत्र में तैर रहे रूसी कच्चे तेल के जहाजों (जिन्हें अभी कोई खरीदार नहीं मिला है) को भी भारत जरूरत पड़ने पर तेजी से खरीद सकता है। अरब सागर और व्यापक एशियाई क्षेत्र में तैर रहे रूसी कच्चे तेल के जहाजों (जिन्हें अभी कोई खरीदार नहीं मिला है) को भी भारत जरूरत पड़ने पर तेजी से खरीद सकता है। निर्यात पर रोक: भारत रिफाइंड उत्पादों (डीजल और जेट ईंधन) का एक बड़ा निर्यातक है। अगर हालात बिगड़ते हैं, तो सरकार घरेलू ऊर्जा सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ईंधन के निर्यात को अस्थायी रूप से रोक सकती है और उस सप्लाई को भारतीय बाजार में मोड़ सकती है। क्या इस युद्ध के कारण देश में पेट्रोल और डीजल के दाम तत्काल बढ़ेंगे? सरकारी सूत्रों ने साफ किया है कि मध्य पूर्व के मौजूदा तनाव के बावजूद, देश में पेट्रोल या डीजल की कीमतों को तत्काल बढ़ाने की कोई योजना नहीं है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय और वाणिज्य मंत्रालय लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं ताकि देश में प्रमुख पेट्रोलियम उत्पादों की निर्बाध उपलब्धता और उचित मूल्य सुनिश्चित की जा सके। यह साफ है कि अमेरिका-ईरान युद्ध और होर्मुज जलडमरूमध्य में संभावित रुकावट से भारत के कच्चे तेल का आयात बिल और माल ढुल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 3, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis LIVE: ब्रिटिश सैन्य अड्डे पर हमला, स्टार्मर बोले- साइप्रस भेजेंगे युद्धपोत; ईरान पर हमले जारी

10:20 PM, 03-Mar-2026 तेहरान पर इस्राइल ने तेज किए हमले इस्राइल ने मंगलवार को तेहरान और इस्फहान में मिसाइल लॉन्चर और बैलिस्टिक मिसाइल फैक्ट्रियों पर हवाई हमले तेज कर दिए, जबकि ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में जवाबी कार्रवाई कर ऊर्जा आपूर्ति और हवाई यात्रा प्रभावित की। सऊदी अरब स्थित अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला हुआ। चार दिन से जारी इस युद्ध में सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें अधिकांश ईरान में हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अभियान के उद्देश्यों में ईरान की मिसाइल क्षमता नष्ट करना और परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना बताया है। इस्राइल ने मंगलवार को तेहरान और इस्फहान में मिसाइल लॉन्चर और बैलिस्टिक मिसाइल फैक्ट्रियों पर हवाई हमले तेज कर दिए, जबकि ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में जवाबी कार्रवाई कर ऊर्जा आपूर्ति और हवाई यात्रा प्रभावित की। सऊदी अरब स्थित अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला हुआ। चार दिन से जारी इस युद्ध में सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें अधिकांश ईरान में हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अभियान के उद्देश्यों में ईरान की मिसाइल क्षमता नष्ट करना और परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना बताया है। 10:11 PM, 03-Mar-2026 ड्रोन हमले के बाद साइप्रस में युद्धपोत भेजेगा ब्रिटेन ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर ने कहा है कि साइप्रस स्थित ब्रिटिश सैन्य अड्डे पर ड्रोन हमले के बाद ब्रिटेन क्षेत्र में युद्धपोत और हेलीकॉप्टर तैनात करेगा। सप्ताहांत में ईरान निर्मित ड्रोन ने आरएएफ अक्रोत्री को निशाना बनाया, जिससे मामूली नुकसान हुआ लेकिन कोई घायल नहीं हुआ। स्टारमर ने बताया कि ब्रिटेन काउंटर-ड्रोन क्षमता वाले हेलीकॉप्टर और वायु रक्षा विध्वंसक पोत एचएमएस ड्रैगन को क्षेत्र में भेज रहा है …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 3, 2026 · 2 min · National Desk

Delhi: होली पर कब चलेंगी मेट्रो, बस और नमो भारत? बदली रहेंगी टाइमिंग, रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के अनुसार होली के दिन बुधवार को दिल्ली से मेरठ के बीच चलने वाली नमो भारत ट्रेन सुबह संचालित नहीं होगी। सुबह से शाम 5 बजे तक सेवाएं बंद रहेंगी और शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक ट्रेनें चलाई जाएंगी। सामान्य दिनों में यह सेवा रविवार समेत पूरे सप्ताह सुबह 6 बजे से शुरू होती है, लेकिन होली के कारण इसमें बदलाव किया गया है। इसी तरह दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने बताया है कि होली के दिन दोपहर 2:30 बजे तक मेट्रो सेवा बंद रहेगी। दोपहर ढाई बजे के बाद सभी कॉरिडोर पर मेट्रो का परिचालन सामान्य रूप से शुरू होगा और शेष दिन नियमित समय-सारणी के अनुसार सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 3, 2026 · 1 min · National Desk

पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार: अंधेरे में बॉर्डर क्रॉस किया, BSF जवानों ने दबोचा, मोहम्मद अशफाक से क्या मिला?

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर लगी कंटीली तार के पास पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया है। घुसपैठिए की गिरफ्तारी सोमवार की देर रात हुई है। यह गिरफ्तारी बॉर्डर पर बीपीओ राजाताल के पास की गई है। आरोपी को पकड़ने के बाद उसे थाना घरिंडा की पुलिस के हवाले किया गया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की पहचान पाकिस्तान स्थित जिला शेखूपुरा के मुरीदके निवासी मोहम्मद अशफाक के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से पाकिस्तान करंसी के आठ हजार रुपये, मोबाइल और तीन सिम बरामद किए गए हैं।बीएसएफ की 181 कंपनी के कमांडेंट राकेश नेगी ने पुलिस को बताया कि उनके जवान राजाताल बीओपी के पास गश्त कर रहे थे। इस दौरान कंटीली तार के पास एक व्यक्ति को आते देखा। जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया। जब उसकी पहचान पूछी गई तो उसने अपनी पहचन पाकिस्तानी नागरिक के रूप में बताई है।एक दिन पहले पंजाब के सरहदी एरिया तरनतारन से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने खेमकरण सेक्टर से 10 किलो हेरोइन के साथ पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया था। बीएसएफ और एनसीबी की टीमें को इनपुट मिले हैं कि पाकिस्तानी तस्कर के गिरफ्तार होने के बाद इस इलाके में विस्फोटक और हथियार भी छिपे हो सकते हैं।एनसीबी ने पकड़े गए आरोपी की पहचान पाकिस्तान के जिला कसूर स्थित चट्टिया गांव निवासी अबू बक्कर के रूप में बताई है। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल और कुछ पाकिस्तानी करंसी भी बरामद हुई है। आरोपी के कब्जे से मिले मोबाइल ने कई संदिग्धों के नंबर भी मिले हैं। कुछ नंबर डिलीट भी हैं। आरोपी के मोबाइल फोन की जांच की जा रही है। मोबाइल फोन से आरोपी के कई अहम खुलासे हो सकत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 3, 2026 · 2 min · National Desk

Holi 2026: होली की मस्ती में डूबे बॉलीवुड सितारे; फैंस के साथ शेयर कीं सेलिब्रेशन की रंग-बिरंगी तस्वीरें

आज मंगलवार को इंडस्ट्री में कई सितारों ने होली का त्योहार मनाया है। किसी ने अपने परिवार के साथ होली सेलिब्रेट की, तो किसी ने होली पार्टी रखी। सेलेब्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को भी बधाई दी है, साथ ही अपने सेलिब्रेशन की झलकियां भी शेयर की हैं। शबाना आजमी और जावेद अख्तर की होली पार्टी में कई सितारों ने रंग खेला। वहीं, कैटरीना कैफ-विक्की कौशल से लेकर रवीना टंडन तक ने अपनों के बीच त्योहार मनाया। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 3, 2026 · 1 min · National Desk

कौन हैं अली लारीजानी?: कभी शांति नेता के रूप में जाने जाते थे, अब अमेरिका-इस्राइल को सबक सिखाने की दी चेतावनी

ईरान में सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की हत्या के बाद देश की राजनीति और सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव आया है। इस कठिन समय में जो नाम सबसे आगे आया है, वह है अली लारीजानी। कभी शांत और व्यवहारिक नेता माने जाने वाले लारीजानी अब अमेरिका और इस्राइल को खुली चेतावनी दे रहे हैं। उन्होंने कहा है कि ईरान इस हमले का ऐसा जवाब देगा जिसे दुनिया याद रखेगी। खामेनेई और आईआरजीसी कमांडर मोहम्मद पाकपोर की मौत के 24 घंटे के भीतर लारीजानी ने सरकारी टीवी पर आकर कड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका और जियोनिस्ट शासन ने ईरानी राष्ट्र के दिल में आग लगा दी है, अब हम उनके दिलों में आग लगाएंगे। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पर इस्राइली जाल में फंसने का आरोप भी लगाया। इस समय लारीजानी ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव हैं और संक्रमण काल में अहम भूमिका निभा रहे हैं।अली लारीजानी का जन्म 3 जून 1958 को इराक के नजफ में हुआ था। उनका परिवार ईरान की राजनीति में बेहद प्रभावशाली माना जाता है। उनके पिता मिर्जा हाशेम आमोली बड़े धार्मिक विद्वान थे। उनके भाई भी न्यायपालिका और असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं। इसी कारण कभी इस परिवार को ईरान का केनेडी परिवार भी कहा गया।लारीजानी सिर्फ धार्मिक पृष्ठभूमि से नहीं आए। उन्होंने शरीफ यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी से गणित और कंप्यूटर साइंस में डिग्री ली। बाद में तेहरान विश्वविद्यालय से पश्चिमी दर्शन में मास्टर्स और पीएचडी की। उनका शोध 18वीं सदी के जर्मन दार्शनिक इमैनुएल कांट पर था। यही कारण है कि उन्हें लंबे समय तक एक बौद्धिक और व्यावहारिक नेता माना गया।1979 की इस्लामी क्रांति के बाद उन्होंने आईआरजीसी जॉइन किया। बाद में वह स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 3, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis LIVE: आईआरजीसी का दावा- ईरानी हमलों में 650 अमेरिकी सैनिक हताहत, विमानवाहक पोत भी हटा पीछे

07:19 PM, 03-Mar-2026 आंशिक बंदी के बाद जॉर्डन ने दोबारा खोला हवाई क्षेत्र जॉर्डन की सिविल एविएशन रेगुलेटरी कमीशन ने देश का हवाई क्षेत्र फिर से खोलने की घोषणा की है। सोमवार रात से लागू आंशिक बंदी को अब वापस ले लिया गया है। कमीशन ने बयान में कहा कि विस्तृत जोखिम मूल्यांकन और सभी संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय के बाद यह निर्णय लिया गया। हालिया क्षेत्रीय तनाव के चलते सुरक्षा कारणों से हवाई क्षेत्र को अस्थायी रूप से सीमित किया गया था। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मौजूदा हालात पर लगातार नजर रखी जाएगी। एयरलाइंस और यात्रियों को नवीनतम निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। हवाई क्षेत्र खुलने से उड़ानों के संचालन में धीरे-धीरे सामान्य स्थिति लौटने की उम्मीद है। जॉर्डन की सिविल एविएशन रेगुलेटरी कमीशन ने देश का हवाई क्षेत्र फिर से खोलने की घोषणा की है। सोमवार रात से लागू आंशिक बंदी को अब वापस ले लिया गया है। कमीशन ने बयान में कहा कि विस्तृत जोखिम मूल्यांकन और सभी संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय के बाद यह निर्णय लिया गया। हालिया क्षेत्रीय तनाव के चलते सुरक्षा कारणों से हवाई क्षेत्र को अस्थायी रूप से सीमित किया गया था। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मौजूदा हालात पर लगातार नजर रखी जाएगी। एयरलाइंस और यात्रियों को नवीनतम निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। हवाई क्षेत्र खुलने से उड़ानों के संचालन में धीरे-धीरे सामान्य स्थिति लौटने की उम्मीद है। 07:17 PM, 03-Mar-2026 ईरान ने खाद्य और कृषि उत्पादों के निर्यात पर लगाया प्रतिबंध ईरान ने युद्ध जैसे हालात के बीच बड़ा फैसला लेते हुए सभी खाद्य और कृषि उत्पादों के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी तस्नीम के म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 3, 2026 · 2 min · National Desk

MEA: अमेरिका-इस्राइल-ईरान टकराव पर भारत की नजर, विदेश मंत्रालय ने बताया- राष्ट्रीय हित में लिए जा रहे फैसले

विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि 28 फरवरी 2026 को ईरान और खाड़ी क्षेत्र में संघर्ष शुरू होने के बाद ही भारत ने गहरी चिंता जताई थी। उस समय भी सभी पक्षों से संयम बरतने और हालात न बिगाड़ने की अपील की गई थी। मंत्रालय ने कहा कि रमजान के पवित्र महीने में हालात और बिगड़े हैं और संघर्ष दूसरे देशों तक फैलता दिख रहा है।बयान में कहा गया कि लगातार हमलों से जानमाल का नुकसान बढ़ा है और सामान्य जीवन तथा आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। भारत इस क्षेत्र का नजदीकी पड़ोसी है और यहां की सुरक्षा व स्थिरता से उसके सीधे हित जुड़े हैं। इसलिए मौजूदा घटनाक्रम भारत के लिए चिंता का विषय है।विदेश मंत्रालय ने बताया कि खाड़ी क्षेत्र में लगभग एक करोड़ भारतीय रहते और काम करते हैं। उनकी सुरक्षा और भलाई सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हाल के हमलों में कुछ भारतीयों की मौत और लापता होने की खबरें भी आई हैं। मंत्रालय ने कहा कि भारतीय दूतावास और वाणिज्य दूतावास लगातार समुदाय के संपर्क में हैं और समय-समय पर एडवाइजरी जारी कर रहे हैं।सरकार ने साफ किया कि भारत की व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला इसी क्षेत्र से गुजरती है। किसी भी बड़े व्यवधान का भारतीय अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर पड़ सकता है। भारत ने समुद्री व्यापारिक जहाजों पर हमलों का भी विरोध किया है।विदेश मंत्रालय ने दोहराया कि भारत संवाद और कूटनीति के जरिए समाधान का समर्थक है। संघर्ष को जल्द समाप्त करने की अपील की गई है। इस बीच कांग्रेस और विपक्षी दलों ने सरकार के रुख पर सवाल उठाए हैं, लेकिन कई विशेषज्ञों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने सतर्क और संतुलित रुख अपनाया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 3, 2026 · 2 min · National Desk

Iran Warning: अमेरिका-इस्राइल का साथ दिया तो माना जाएगा युद्ध की कार्रवाई, ईरान ने यूरोप को दी कड़ी चेतावनी

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने यूरोपीय देशों को सीधी चेतावनी दी है। तेहरान ने साफ कहा है कि अगर यूरोप ने अमेरिका और इस्राइल के सैन्य अभियान में किसी भी रूप में भाग लिया, तो इसे ईरान के खिलाफ युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा। यह बयान ऐसे समय आया है जब क्षेत्र में हमले और जवाबी कार्रवाई लगातार बढ़ रही है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एस्माइल बकाई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ‘डिफेंसिव एक्शन’ के नाम पर भी अगर कोई देश अमेरिका-इस्राइल अभियान में शामिल होता है, तो उसे आक्रामकता माना जाएगा। उन्होंने कहा कि ईरान अपनी संप्रभुता और सुरक्षा की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा।यह प्रतिक्रिया जर्मनी, फ्रांस और ब्रिटेन के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वे ईरान की मिसाइल और ड्रोन क्षमता को खत्म करने के लिए आवश्यक कदम उठा सकते हैं। ईरान ने इसे सीधे तौर पर युद्ध में शामिल होने की तैयारी बताया है।जर्मनी, फ्रांस और ब्रिटेन ने स्पष्ट किया है कि वे सीधे युद्ध में शामिल नहीं हैं। हालांकि उन्होंने यह संकेत दिया है कि जरूरत पड़ने पर अमेरिका को अपने सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने की अनुमति दी जा सकती है। यूरोपीय संघ ने सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की है।ब्रिटेन ने अमेरिकी बलों को अपने बेस इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी है। वहीं फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरोट ने कहा है कि यदि सहयोगी देश मदद मांगते हैं, तो फ्रांस उनकी रक्षा करेगा। उन्होंने कहा कि फ्रांस अपने नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देगा।फ्रांस ने बताया कि प्रभावित देशों में लगभग चार लाख फ्रांसीसी नागरिक मौजूद हैं। हालात बिगड़ने पर उन्हें वाणिज्यिक और सैन्य उड़ानों के जरिए निकाला …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 3, 2026 · 2 min · National Desk