Shahjahanpur News: होली पर भाजपा विधायक के पति पर दो युवकों ने ताना तमंचा, पूर्व विधायक के समर्थकों पर आरोप

शाहजहांपुर के तिलहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा के पति डॉ. राम सिंह कुशवाहा पर दो युवकों ने आखत डालने जाते समय तमंचा तान दिया। उनके साथ मौजूद लोगों ने किसी तरह उन्हें बचाया। विधायक ने पूर्व विधायक रोशन लाल के समर्थकों पर आरोप लगाया है। बताया कि भागते समय आरोपी पूर्व विधायक की कोठी में घुस गए। विधायक सलोना कुशवाहा ने बताया कि उनके पति सुबह अपने समर्थकों के साथ होली पर आखत डालने जा रहे थे। तभी चौराहे पर दो युवक आए और उनके पति पर तमंचा तान दिया। डॉ. राम सिंह के साथ चल रहे लोगों ने आरोपी का तमंचा पकड़ लिया। इस बीच आरोपियों को भी पकड़ लिया गया। लेकिन दोनों किसी तरह हाथ छुड़ाकर भाग गए।भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि आरोपी पूर्व विधायक की कोठी में घुस गए। इस मामले में निगोही थाने के इंस्पेक्टर अशोक सिंह ने बताया कि वह शाहजहांपुर में ड्यूटी पर हैं। उन्हें ज्यादा मामले की जानकारी नहीं है। उधर, पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने बताया कि हमारे ऊपर लगे सारे आरोप निराधार हैं। हम परिवार के साथ होली मनाने गए थे। हमें तो कोई जानकारी भी नहीं है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 4, 2026 · 1 min · National Desk

IND vs ENG: क्या अंग्रेजों को फिर धूल चटाएगा भारत? सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ ये 5 खिलाड़ी होंगे गेमचेंजर

1 of 6 भारतीय टीम - फोटो : IANS भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम चार में अपनी जगह बनाई है। वहीं, इंग्लैंड सुपर-8 राउंड के सभी मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची है। आइए आपको उन 5 भारतीय खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जो सेमीफाइनल में इंग्लैंड के लिए बड़ा सिरदर्द साबित हो सकते हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल-2 में टीम इंडिया की भिड़ंत पांच मार्च को इंग्लैंड के साथ होगी। इस मुकाबले की मेजबानी मुंबई का वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम करेगा। यह लगातार तीसरा मौका है जब टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 6 संजू सैमसन - फोटो : PTI संजू सैमसन: वेस्टइंडीज के खिलाफ 97 रनों की नाबाद पारी खेलकर संजू सैमसन ने दिखा दिया है कि वह अकेले दम पर किसी भी मैच का रुख पलट सकते हैं। संजू पावरप्ले में अपनी तूफानी बल्लेबाजी के बूते इंग्लैंड की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। तीन मुकाबलों में संजू अब तक 195 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 143 रन बना चुके हैं। 3 of 6 ईशान किशन - फोटो : IANS ईशान किशन: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ईशान किशन भारत के सबसे धाकड़ बल्लेबाज नजर आए हैं। ईशान टूर्नामेंट में अब तक खेले सात मुकाबलों में 185 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 224 रन बना चुके हैं। ईशान के पास वानखेड़े स्टेडियम में खेलने का काफी अनुभव भी मौजूद है, जो सेमीफाइनल में भारतीय टीम के काम आ सकता है। 4 of 6 सूर्यकुमार यादव - फोटो : BCCI सूर्यकुमार यादव: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सूर्यकुमार यादव ने अब तक खेले सात मुकाबलों में 231 रन बनाए हैं। सेमीफाइनल में सूर्या भारतीय टीम के लि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 4, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट के बीच MEA का बड़ा कदम, भारतीयों की मदद के लिए बनाया कंट्रोल रूम

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते संघर्ष के कारण तेहरान में भारतीय दूतावास ने बड़ा कदम उठाया है। दूतावास ने सैकड़ों भारतीय छात्रों को राजधानी तेहरान से निकालकर सुरक्षित जगहों पर भेज दिया है। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को जानकारी दी कि खाड़ी क्षेत्र की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह कंट्रोल रूम शुरू किया गया है। लोग सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं- 1800118797 (टोल फ्री), +91 11 2301 2113, +91 11 2301 4104 और +91 11 2301 7905।मामले में अमेरिका ने 28 फरवरी को ईरान पर सैन्य हमले किए। इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत हो गई। इसके जवाब में ईरान ने भी कई हमले किए हैं। ईरान ने मुख्य रूप से इजरायल और खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। इनमें संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), बहरीन, कुवैत, जॉर्डन और सऊदी अरब शामिल हैं।विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि खाड़ी क्षेत्र में रहने वाले एक करोड़ भारतीयों की सुरक्षा सबसे जरूरी है। मंत्रालय ने साफ किया कि वह ऐसे किसी भी घटनाक्रम को नजरअंदाज नहीं कर सकता जिसका उन पर बुरा असर पड़े। भारत सरकार बदलते हालात पर करीब से नजर रख रही है। वह देश के हित में जरूरी फैसले लेगी। इसके लिए मंत्रालय इलाके की सरकारों और दूसरे सहयोगियों के साथ लगातार संपर्क में है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 4, 2026 · 2 min · National Desk

बुलंदशहर में होली पर हत्या: पूजा कर लौट रहे युवक के सिर में गोली मारी, परिजन-ग्रामीणों में आक्रोश, छानबीन शुरू

यूपी के बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद में पूजा कर लौट रहे बाइक सवार युवक के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को लेकर परिजनों, ग्रामीणों में आक्रोश है। सूचना पर पुलिस अधिकारी, फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। वहीं अस्पताल पहुंचकर परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव जौली निवासी बन्नू ने बताया कि उनके चचेरे भाई अनिल 35 वर्ष पुत्र तेजवीर सिंह बुधवार की सुबह बाइक से सिकंदराबाद ककोड़ रोड स्थित मंदिर में पूजा करने के लिए गए थे। करीब नौ बजे उन्हें सूचना मिली कि अनिल चामड़ मंदिर के पास सिकंदराबाद ककोड़ मार्ग पर सड़क किनारे लहूलुहान हालत में पड़े हुए हैं, पास में ही उनकी बाइक पड़ी है।सूचना पर वह परिवार के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और अनिल को उपचार के लिए सिकंदराबाद के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अनिल के सिर में गोली लगी हुई थी। अनिल की हत्या किए जाने की सूचना पर अस्पताल में परिजनों के अलावा ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी और घटना को लेकर परिजनों, ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।पुलिस अधिकारी पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों, ग्रामीणों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया और समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बताया कि मृतक सिकंदराबाद में एक डेयरी पर कार्य करते थे। मृतक के एक बेटा और एक बेटी है दोनों अभी छोटे हैं।पुलिस का दावा है कि घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा। खुलासे के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। वहीं घटना को लेकर गांव में आक्रोश और दहशत है। सीओ भास्कर कुमार मिश्रा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 4, 2026 · 2 min · National Desk

IPL से पहले क्यों सुर्खियों में धोनी?: ट्रैफिक नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना, रांची में कटा इतने रुपये का चालान

IPL से पहले क्यों सुर्खियों में धोनी?: ट्रैफिक नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना, रांची में कटा इतने रुपये का चालान और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को रांची में ओवरस्पीडिंग के चलते 1000 रुपये का जुर्माना भरना पड़ा है। शहर की ट्रैफिक मॉनिटरिंग प्रणाली ने उनके वाहन को तय गति सीमा से अधिक रफ्तार में चलते हुए रिकॉर्ड किया, जिसके बाद मोटर वाहन अधिनियम की धारा 183 के तहत ई-चालान जारी किया गया। यह घटना उनके आवास के पास की बताई जा रही है। हालांकि, यह मामूली ट्रैफिक उल्लंघन है, लेकिन धोनी से जुड़ी हर खबर की तरह यह मामला भी सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बन गया। प्रॉपर्टी नोटिस को लेकर भी सुर्खियों में ओवरस्पीडिंग की यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब कुछ दिन पहले झारखंड स्टेट हाउसिंग बोर्ड ने धोनी को एक आवासीय भूखंड के कथित दुरुपयोग को लेकर नोटिस जारी किया था। अधिकारियों का कहना है कि हरमू रोड स्थित वह प्लॉट केवल आवासीय उपयोग के लिए आवंटित किया गया था, लेकिन वहां व्यावसायिक गतिविधि होने की आशंका जताई गई है। बताया जाता है कि यह वही स्थान है जहां धोनी पहले रहते थे, इससे पहले कि वह रिंग रोड स्थित अपने वर्तमान निवास पर शिफ्ट हुए। आईपीएल 2026 की तैयारी में जुटे धोनी इन सबके बीच धोनी अब क्रिकेट पर फोकस करते नजर आ रहे हैं। वह चेन्नई सुपर किंग्स के साथ आईपीएल 2026 की तैय …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 4, 2026 · 2 min · National Desk

ईरान संकट से सहमा शेयर बाजार: सोना, बॉन्ड और इक्विटी धड़ाम; जानिए निवेशकों के लिए क्यों बना 'कैश ही किंग'

पश्चिम एशिया में गहराते भू-राजनीतिक संकट ने मंगलवार को ग्लोबल वित्तीय बाजारों में हड़कंप मचा दिया है। इजरायल द्वारा लेबनान पर हमले और उसके जवाब में ईरान द्वारा खाड़ी देशों के ऊर्जा बुनियादी ढांचे तथा होर्मुज जलडमरूमध्य में टैंकरों पर किए गए हमलों के बाद निवेशकों में भारी घबराहट है। इसका सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखा है। बाजार में बिकवाली क्यों हो रही है? बुधवार को शुरुआती कारोबार में निफ्टी 50 करीब 517 अंक यानी लगभग 2.06 फीसदी टूटकर 24,344 के आसपास कारोबार करता नजर आया। वहीं, सेंसेक्स भी करीब 1,700 अंक या 2.17 फीसदी गिरकर 78,596 के स्तर तक आ गया। इंडिया VIX 14% तक पहुंच गया है। आमतौर पर संकट के समय निवेशक इक्विटी (शेयर) बेचकर सुरक्षित निवेश (जैसे सोना और बॉन्ड) की तरफ भागते हैं। लेकिन इस बार बाजार का बर्ताव बिल्कुल अलग है। शेयर, बॉन्ड और सुरक्षित माना जाने वाला सोना, तीनों एक साथ गिर रहे हैं। बाजार की बिकवाली में किनसे बढ़ावा मिल रहा? क्रूड और डॉलर में उछाल: निवेशकों की पहली पसंद अब सिर्फ अमेरिकी डॉलर और तेल हैं। ब्रेंट क्रूड ऑयल में लगभग 7% की भारी तेजी आई है। निवेशकों की पहली पसंद अब सिर्फ अमेरिकी डॉलर और तेल हैं। ब्रेंट क्रूड ऑयल में लगभग 7% की भारी तेजी आई है। ग्लोबल इक्विटी क्रैश: वॉल स्ट्रीट के प्रमुख इंडेक्स (एसएंडपी 500) 2% से अधिक गिर गए, जो दो महीने का सबसे निचला स्तर है। वॉल स्ट्रीट के प्रमुख इंडेक्स (एसएंडपी 500) 2% से अधिक गिर गए, जो दो महीने का सबसे निचला स्तर है। सोने में गिरावट: सोमवार को चार सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंचने वाला सोना 4% गिर गया है। जानकारों के अनुसार, मार्जिन कॉल को चुकाने और लिक्विडिटी (नगदी) जुटाने के लि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 4, 2026 · 2 min · National Desk

यश स्टारर 'टॉक्सिक' की रिलीज टली, 19 मार्च को 'धुरंधर 2' से नहीं होगी टक्कर; जानिए क्या है नई रिलीज डेट?

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में फिल्म के पोस्टपोन होने की वजह बताई है। मेकर्स के मुताबिक यह फिल्म भारतीय और विदेशी दर्शकों तक पहुंच के लिए बनाई गई है। यह 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी। हालांकि अभी की अनिश्चितता और मिडिल ईस्ट में तनाव की वजह से यह फिल्म तय तारीख को रिलीज नहीं होगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

March 4, 2026 · 1 min · National Desk

IND vs ENG: सेमीफाइनल से पहले बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन! क्या बड़े मैच में चलेगा भारत का बिखरता बल्लेबाजी क्रम?

IND vs ENG: सेमीफाइनल से पहले बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन! क्या बड़े मैच में चलेगा भारत का बिखरता बल्लेबाजी क्रम? और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है, जहां पांच मार्च को उसका सामना इंग्लैंड से होगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत छठी बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में उतरेगा। हालांकि, घरेलू सरजमीं पर खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में टीम का सफर उतना आसान नहीं रहा, जितनी उम्मीद की जा रही थी। ग्रुप स्टेज से लेकर सुपर-8 तक भारत ने जीत तो हासिल की, लेकिन चैंपियन जैसी निरंतरता और दबदबा नजर नहीं आया। सबसे बड़ी चिंता बल्लेबाजी क्रम की अस्थिरता रही है। अमेरिका के खिलाफ खुली पोल टूर्नामेंट के पहले ही मुकाबले में अमेरिका के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी की कमजोरी उजागर हो गई थी। महज 77 रन पर छह विकेट गिर गए थे और टीम संकट में फंस गई थी। उस समय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 84 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को संभाला। अगर सूर्या की यह पारी नहीं होती, तो टीम इंडिया की शुरुआत बेहद शर्मनाक हो सकती थी। छोटी टीमों के खिलाफ भी संघर्ष नामीबिया जैसी अपेक्षाकृत कमजोर टीम के खिलाफ भी भारतीय बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल पाए। ईशान किशन और हार्दिक पांड्या ने रन जरूर बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाजों का प्रदर्शन फीका रहा। सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 4, 2026 · 2 min · National Desk

सलीम वास्तिक हमला मामला: जीशान के बाद उसका भाई गुलफाम भी ढेर, गोल टोपी से हुई पहचान, बैग में मिला ये सामान

1 of 10 गुलफाम मुठभेड़ में ढेर - फोटो : अमर उजाला यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर पेपर कटर से जानलेवा हमला करने का दूसरा आरोपी गुलफाम मंगलवार रात पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। एक लाख के इनामी आरोपी की मठभेड़ क्राइम ब्रांच और इंदिरापुरम थाना पुलिस के साथ हुई। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 10 गुलफाम मुठभेड़ में ढेर - फोटो : अमर उजाला पुलिस के अनुसार, 27 फरवरी को यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हुए हमले में दोनों भाई गुलफाम और जीशान साथ थे। वारदात के बाद दोनों के बाइक पर जाते हुए के कुछ वीडियो भी वायरल हुए थे। सलीम पर हुए हमले के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी जाहिर करते हुए हमलावरों को न बख्शने की चेतावनी भी दी थी। इसके बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए घटना में शामिल दोनों आरोपियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। 3 of 10 गुलफाम मुठभेड़ में ढेर - फोटो : अमर उजाला पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान सीसीटीवी से मिले फुटेज के आधार पर की थी। इसके बाद गुलफाम और जीशान पर एक- एक लाख रुपए का इनाम रखा गया था। पुलिस ने 01 मार्च को छोटे भाई जीशान को लोनी में हुई मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया था। उस दौरान बड़ा भाई गुलफाम अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया था। पुलिस उसी दिन से गुलफाम के पीछे लगी हुई थी। 4 of 10 गुलफाम मुठभेड़ में ढेर - फोटो : अमर उजाला एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार ने बताया कि जीशान के मुठभेड़ में ढेर होने के बाद उसके भाई गुलफाम की तलाश की जा रही थी। सूचना मिली कि गुलफाम इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में है। जिसके बाद पुलिस टीम को चेकिंग के लिए लगाया गया। रात करीब 9:15 बजे वसुंधरा में बिजली घर के पास गुलफाम अपने सा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 4, 2026 · 2 min · National Desk

कौन हैं मोजतबा खामेनेई?: पिता की मौत के बाद बने ईरान के सर्वोच्च नेता, अरबों के मालिक; दुनियाभर में संपत्तियां

कौन हैं मोजतबा खामेनेई?: पिता की मौत के बाद बने ईरान के सर्वोच्च नेता, अरबों के मालिक; दुनियाभर में संपत्तियां अमेरिका और इस्राइल की तरफ से किए गए हमले के बाद से ही पूरे ईरान में उथल-पुथल का माहौल जारी है। 27 फरवरी को शुरू हुए हमलों में इस्राइल ने सटीक निशाना बना कर ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई और उनके करीबी सैन्य कमांडरों और नेताओं को मार दिया था। सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद कई दावेदारों के नाम भी सामने आए थे और गार्डियन काउंसिल ने अलीरेजा अराफी को अंतरिम तौर पर ईरान का नेतृत्व सौंपा थी। हर दिन के साथ ईरान-इस्राइल और अमेरिका के युद्ध की तीव्रता बढ़ती जा रही है। इसी बीच बुधवार को गार्डियन काउंसिल ने अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई अपना सुप्रीम लीडर चुन लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, खामेनेई के उत्तराधिकारी के लिए उनके बेटे मोजतबा खामेनेई का नाम दावेदारी में सबसे ऊपर थे। यह वीडियो/ हटाएं ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर मोजतबा खामेनेई कौन हैं? उनके शुरुआती जीवन से लेकर उनका पारिवारिक इतिहास क्या है? कैसा रहा शुरुआती जीवन और कहां हुई शिक्षा? 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद, उनका परिवार मशहद से तेहरान चला गया था। उन्होंने तेहरान के संभ्रांत अलवी हाई स्कूल से पढ़ाई की और 1987 में वहां से स्नातक किया। बाद में उन्होंने तेहरान और …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 4, 2026 · 2 min · National Desk