04:28 AM, 04-Mar-2026 ट्रंप ने स्पेन से व्यापार खत्म करने की दी धमकी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पेन के साथ व्यापार बंद करने की धमकी दी है। ट्रंप ने कहा कि स्पेन ने अमेरिका और इस्राइल के ईरान पर हमलों का समर्थन नहीं किया और नाटो में रक्षा खर्च बढ़ाने से भी इनकार किया है। ट्रंप ने ओवल ऑफिस में जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से मुलाकात के दौरान कहा कि हम स्पेन से सारा व्यापार बंद कर देंगे। हमें स्पेन से कोई मतलब नहीं। यह बयान उस समय आया जब स्पेन के विदेश मंत्री ने कहा कि उनका देश संयुक्त राष्ट्र की मंजूरी के बिना अमेरिकी हमलों के लिए अपने सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल नहीं करने देगा। हालांकि, स्पेन यूरोपीय संघ का सदस्य है और व्यापार समझौते यूरोपीय संघ के जरिए तय होते हैं। ऐसे में ट्रंप कैसे व्यापार रोकेंगे, यह साफ नहीं है। स्पेन ने कहा कि वह नाटो का अहम सदस्य है और अपनी जिम्मेदारियां निभा रहा है। वहीं ट्रंप ने आरोप लगाया कि स्पेन नाटो के तय 5% रक्षा खर्च लक्ष्य को मानने के लिए तैयार नहीं है। स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान पर हमलों को खतरनाक और अनुचित बताया और तनाव कम करने की मांग की है। 04:23 AM, 04-Mar-2026 ब्रिटेन बोला- सऊदी अरब पर ईरानी हमले पूरी तरह अस्वीकार्य’ ब्रिटेन की विदेश मंत्री इवेट कूपर ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद पर हुए ईरानी हमलों की कड़ी निंदा की है। इन हमलों में अमेरिकी दूतावास को भी निशाना बनाया गया था। कूपर ने सोशल मीडिया पर कहा कि रियाद पर ईरान के हमले “पूरी तरह अस्वीकार्य” हैं। उन्होंने कहा कि निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाने वाले ऐसे लापरवाह और अस्थिर करने वाले हमलों की ब्रिटेन निंदा करता है। उन्होंने यह भी कहा कि ब्रिटेन सऊदी अरब और …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें