ईरान पर बमबारी के बीच रूस की नई रणनीति?: विदेश मंत्री लावरोव की हुंकार- US और इस्राइल को हमले करने से रोकेंगे

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अंतरराष्ट्रीय समुदाय से बातचीत जारी रखेगा रूस: लावरोव लावरोव राजदूतों की गोलमेज बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि रूस क्षेत्र के देशों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ लगातार बातचीत जारी रखेगा। उन्होंने कहा, रूस संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) और संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के सदस्य देशों के साथ मिलकर काम करेगा, ताकि किसी भी तरह की सैन्य कार्रवाई को रोका जा सके। लावरोव ने कहा, रूस ऐसा माहौल बनाने की कोशिश करेगा, जिससे अमेरिका और इस्राइल के सैन्य अभियानों को असंभव बनाया जा सकेगा। उन्होंने यह भी प्रस्ताव रखा कि पश्चिम एशिया में ऐसे हमलों पर रोक लगाई जानी चाहिए, जिनसे आम नागरिकों की मौत होती है। लावरोव ने कहा कि नागरिकों और नागरिक ढांचों को नुकसान से बचाना बेहद जरूरी है। लावरोव ने पूछा- सैन्य अभियानों का असली मकसद क्या है? लावरोव ने ईरान के खिलाफ जारी सैन्य कार्रवाई का जिक्र करते हुए इसके उद्देश्यों पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि खुद अमेरिकी नेता भी स्पष्टतौर पर नहीं बता पा रहे हैं कि इन अभियानों का अंतिम लक्ष्य क्या है। उन्होंने दावा किया कि ईरान पर हमलों का एक मकसद फारस की खाड़ी के देशों के बीच और ईरान व उसके अरब पड़ोसियों के बीच विभाजन पैदा करना भी हो सकता है। लावरोव ने कहा कि ‘लायंस रोवर’ और ‘एपिक फ्यूरी’ नाम से जारी इन अभियानों का असली मकसद क्या है, यह खुद अमेरिकी नेता भी नहीं बता पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें कोई शक नहीं है कि ईरान पर हमलों का एक लक्ष्य खाड़ी देशों को आपस में बांटना और ईरान व उसके अरब पड़ोसियों की बच दूरी बढ़ाना भी हो सकता है। उनक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 5, 2026 · 2 min · National Desk

पेट्रोल-डीजल की किल्लत!: ईरान-इस्राइल युद्ध के बीच फैली अफवाह, पंपों पर उमड़ी भीड़; बोतल-डिब्बे लेकर पहुंचे

1 of 5 पेट्रोल पंपों पर उमड़ी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला हरियाणा के नूंह जिले में ईरान-इस्राइल युद्ध को लेकर पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह फैलने से इलाके में पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ लग गई। कई जगह लोग बोतल, कट्टी, पानी की केन और अपनी गाड़ियों के साथ पेट्रोल भरवाने के लिए लंबी लाइनों में खड़े दिखाई दिए। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 5 पेट्रोल लेकर जाते लोग - फोटो : अमर उजाला पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सिर्फ अफवाह है। पेट्रोल पंपों पर तेल की सप्लाई सामान्य रूप से जारी है और पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। उनका कहना है कि अंतरराष्ट्रीय हालात के कारण तेल के दाम ऊपर-नीचे हो सकते हैं, लेकिन तेल खत्म होने जैसी कोई स्थिति नहीं है। 3 of 5 बोलतों में पेट्रोल लेते लोग - फोटो : अमर उजाला जरूरत से ज्यादा तेल भरवा रहे लोग स्थानीय निवासी मोहम्मद नसीम ने बताया कि कुछ लोग यह बात फैला रहे हैं कि जल्द ही पेट्रोल पंपों पर तेल मिलना बंद हो जाएगा, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। पंपों पर रोजाना की तरह पेट्रोल और डीजल उपलब्ध है और सप्लाई भी लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि अफवाहों के कारण लोग घबराकर जरूरत से ज्यादा तेल भरवा रहे हैं, जिससे पंपों पर भीड़ बढ़ गई है। नसीम के मुताबिक दुकानों से भी कई लोग ड्रम खरीदकर पेट्रोल भरवा रहे हैं और अपने साथ ले जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही पेट्रोल-डीजल खरीदें। 4 of 5 पंप संचालक अंसार - फोटो : अमर उजाला 24 घंटे तेल की पूर्ति की जा रही वहीं पंप संचालक अंसार ने बताया कि पेट्रोल और डीजल दोनों पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 5, 2026 · 2 min · National Desk

Subedaar Review: क्या देखने लायक है ‘सूबेदार’? कैसा है अनिल कपूर का एक्शन; पढ़ें फिल्म रिव्यू

Subedaar Review: क्या देखने लायक है ‘सूबेदार’? कैसा है अनिल कपूर का एक्शन; पढ़ें फिल्म रिव्यू Movie Review सूबेदार कलाकार अनिल कपूर , राधिका मदान , सौरभ शुक्ला , आदित्य रावल , मोना सिंह , फैसल मलिक और खुशबू सुंदर लेखक सुरेश त्रिवेणी और प्रज्जवल चंद्रशेखर निर्देशक सुरेश त्रिवेणी निर्माता विक्रम मल्होत्रा , अनिल कपूर और सुरेश त्रिवेणी रिलीज: 5 मार्च 2026 रेटिंग 2 /5 यह वीडियो/ हटाएं ‘दलदल’ और फिर ‘द ब्लफ’ के बाद एक बार फिर प्राइम वीडियो ने अपने दर्शकों को निराश किया है। इस दफा अनिल कपूर की फिल्म ‘सूबेदार’ के जरिए। फिल्म पूरी तरह से अनिल कपूर के कंधों पर टिकी हुई है। किरदार भी सिर्फ उनका ही लिखा गया है बाकी सब जबरन के ठूंसे गए हैं। विलेन दिखाए बेहद खूंखार जा रहे हैं पर वो कुछ भी खूंखार करते नहीं, सिर्फ हवा बाजी करते हैं और फिल्म की लंबाई बढ़ाते हैं। किरदार कई हैं, कास्टिंग भी अच्छी है पर निर्देशक न जाने क्या ही दिखाना चाहते हैं। खैर, यहां पढ़िए कैसी है फिल्म… कहानी इस ढ़ाई घंटे लंबी फिल्म की कहानी एक सूबेदार अर्जुन मौर्य (अनिल कपूर) के इर्द-गिर्द बुनी गई है। अर्जुन अपनी बेटी श्यामा (राधिका मदान) के साथ रहते हैं और उनकी पत्नी (खुशबू सुंदर) की एक एक्सीडेंट में मौत हो चुकी है। बेटी को पिता से शिकायत है कि पिता उस वक्त घर पर नहीं थे जब उसकी मां का निधन हुआ। जिस श …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 5, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs ENG Live Score: भारत और इंग्लैंड के बीच आज सेमीफाइनल, जीतने वाली टीम न्यूजीलैंड से खेलेगी खिताबी मैच

05:51 PM, 05-Mar-2026 IND vs ENG Semi Final Live: इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह। इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बेंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉवसन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद। संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बेंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉवसन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद। 05:30 PM, 05-Mar-2026 IND vs ENG Semi Final Live: वरुण को दिखाना होगा दम छोटी बाउंड्री वाले मैदान पर अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती की स्पिन जोड़ी के पास गलती की गुंजाइश नहीं होगी। वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कुछ महंगे साबित होने के बाद वरुण को लगातार सही लेंथ पर गेंदबाजी करनी होगी। जसप्रीत बुमराह हमेशा की तरह शानदार रहे हैं, लेकिन आखिरी पांच ओवरों में गेंदबाजों को थोड़ा और बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है। यह देखना दिलचस्प होगा कि सूर्यकुमार किस तरह अपने गेंदबाजों का इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि शिवम दुबे छठे गेंदबाजी विकल्प के रूप में बहुत सफल नहीं रहे हैं। कुलदीप यादव को टीम में रखना आकर्षक विकल्प रहा है, लेकिन भारत का अपनी अंतिम एकादश में फेरबदल करने की संभावना कम ही है। छोटी बाउंड्री वाले मैदान पर अक्षर पटेल और वरुण च …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 5, 2026 · 2 min · National Desk

अमेरिका-ईरान युद्ध का छठा दिन: होर्मुज बंद, पश्चिम एशिया में तेल की सप्लाई बाधित, जानिए कितना बड़ा संकट सामने

अमेरिका और इस्राइल की ओर से ईरान पर किए जा रहे हमलों के छठे दिन युद्ध का दायरा अब मिडिल ईस्ट की सीमाओं को पार कर हिंद महासागर तक फैल चुका है। एक तरफ जहां ईरान के 33 नागरिक और सैन्य ठिकानों पर बड़े हमले हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने से वैश्विक व्यापार और ऊर्जा सप्लाई पर बड़ा संकट खड़ा हो गया है। आइए, एक विस्तृत सवाल-जवाब के जरिए समझते हैं कि युद्ध के मौजूदा हालात, भू-राजनीतिक समीकरण और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर इसके क्या असर हो रहे हैं। ईरान के भीतर युद्ध की मौजूदा स्थिति क्या है और कितना नुकसान हुआ है? ईरानी स्टेट मीडिया के मुताबिक, हमलों के पांच दिनों में अब तक 1,045 लोगों की मौत हो चुकी है और 6,000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। ईरानी विदेश मंत्रालय ने दावा किया है कि अमेरिका और इस्राइल ने 33 नागरिक ठिकानों को निशाना बनाया है, जिनमें अस्पताल, स्कूल, तेहरान का प्रमुख आर्थिक केंद्र ‘ग्रैंड बाज़ार’ और ऐतिहासिक गोलस्तान पैलेस शामिल हैं। इस बीच, कुर्दिश-ईरानी सशस्त्र समूहों ने उत्तर-पश्चिमी ईरान में सरकार के खिलाफ जमीनी हमला भी शुरू कर दिया है। सत्ता हस्तांतरण और ईरान की सैन्य प्रतिक्रिया कैसी है? ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई देश के अगले सर्वोच्च नेता के रूप में सबसे मजबूत दावेदार बनकर उभरे हैं, जिनके इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के साथ गहरे संबंध हैं। सैन्य मोर्चे पर, श्रीलंका के तट के पास हिंद महासागर में एक अमेरिकी पनडुब्बी ने ईरान के युद्धपोत ‘आइरिस डेना’ को टारपीडो से डुबा दिया है, जिसमें 87 शव बरामद हुए हैं। युद्ध का ग्लोबल शिपिंग और अंतरराष्ट्रीय कूटनीति पर क्या अ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 5, 2026 · 2 min · National Desk

'अमेरिका-इस्राइल के हमले हमारे करीब': अखिलेश ने पूछा- किसी ने भाजपा के होंठ सिल दिए या इनका कोई पत्ता दबा है?

अखिलेश यादव ने गुरुवार को X अकाउंट से ट्ववीट किया। उन्होंने कहा, अमेरिकी-इस्राइल हमलों का हमारी सरहदों के करीब, हिंद महासागर तक पहुंचना देशवासियों के लिए चिंता का विषय है और इन अर्थों में बेहद चिंतनीय भी कि इस गंभीर विषय पर भाजपा सरकार ने अभूतपूर्व चुप्पी साध रखी है। स्पष्ट किया जाए कि इसे ‘चुप्पी’ माना जाए या किसी विशेष भय के कारण इसे ‘घिग्घी बंधना’ माना जाए। भाजपा सरकार की ऐसी क्या मजबूरी है कि उनके होंठ किसी ने सिल दिये हैं। जनता पूछ रही है कि आपका कौन सा पत्ता दबा है? अमेरिकी-इज़राइली हमलों का हमारी सरहदों के करीब, हिंद महासागर तक पहुँचना देशवासियों के लिए चिंता का विषय है और इन अर्थों में बेहद चिंतनीय भी कि इस गंभीर विषय पर भाजपा सरकार ने अभूतपूर्व चुप्पी साध रखी है। स्पष्ट किया जाए कि इसे ‘चुप्पी’ माना जाए या किसी विशेष भय के कारण इसे… pic.twitter.com/bHNpz9WWhF March 5, 2026 भाजपा ने जनता का विश्वास खो दिया एक अंतरराष्ट्रीय मुद्दा होने के नाते ये देश की सरकार, विदेश मंत्रालय डिफेंस मिनिस्टरी का संयुक्त दायित्व बनता है कि उसे अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए, परंतु कई दिनों की प्रतीक्षा के बाद भी सरकार द्वारा मुंह न खोलने पर, इस वैश्विक मुद्दे पर विपक्ष को मजबूर होकर बोलना पड़ रहा है। संसद सत्र में भी ऐसा कोई विवादास्पद विषय जरूर उठाएंगे इस संकटकाल में सरकार आगे आए और देश की जल, थल, वायु सीमाओं की रक्षा सुनिश्चित करे। जो भाजपा सरकार कुछ कह भी नहीं रही है; वो करेगी क्या, ये सोचकर देशवासी परेशान हैं। भाजपा ने जनता का विश्वास खो दिया है। ऐसा लग रहा है कि देश में सरकार नाम की कोई चीज ही नहीं है। भाजपा सरकार अपनी नाकामियों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 5, 2026 · 2 min · National Desk

The Bonus Market Update: बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 900 अंक चढ़ा, निफ्टी 24700 के पार

घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुआ। पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण हाल ही में हुई भारी गिरावट के बाद वैश्विक शेयर बाजारों में आए उछाल के अनुरूप, बेंचमार्क शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी गुरुवार को 1 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए। रुपया अपने सबसे निचले स्तर से उबरते हुए अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 45 पैसे बढ़कर 91.60 पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों का हाल चार दिनों की लगातार गिरावट के बाद, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 899.71 अंक या 1.14 प्रतिशत बढ़कर 80,015.90 पर बंद हुआ। दिन के दौरान, इसमें 1,187.64 अंक या 1.50 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 80,303.83 पर पहुंच गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 285.40 अंक या 1.17 प्रतिशत चढ़कर 24,765.90 पर बंद हुआ, जिससे लगातार तीन दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला समाप्त हो गया। सेंसेक्स पैक से, अदानी पोर्ट्स, लार्सन एंड टुब्रो, एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और इंटरग्लोब एविएशन प्रमुख लाभ कमाने वालों में शामिल थे। टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईसीआईसीआई बैंक पिछड़ने वालों में शामिल थे। यूरोपीय बाजारों में दिखी तेजी एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक 9.63 प्रतिशत की तीव्र उछाल के साथ फिर से ऊपर चढ़ गया। जापान का निक्केई 225, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक भी उच्च स्तर पर बंद हुए। यूरोप के बाजारों में कीमतों में तेजी देखी गई। अमेरिकी बाजार बुधवार को सकारात्मक स्तर पर बंद हुआ। ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 82.90 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड में 1.84 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 5, 2026 · 2 min · National Desk

India-Finland Ties: UNSC में भारत को स्थायी सीट के समर्थन में फिनलैंड; PM मोदी बोले- राष्ट्रपति स्टब आयरनमैन..

भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट देने की मांग एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर जोर पकड़ती दिख रही है। फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने भारत को वैश्विक व्यवस्था का अहम देश बताते हुए कहा कि यूएनएससी में भारत की स्थायी सीट बेहद जरूरी है। साथ ही उन्होंने भारत की तारीफ करते हुए ये भी कहा कि दुनिया को थोड़ा और भारतीय होनी चाहिए। नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में उन्होंने यह बात कही। इस दौरान दोनों नेताओं ने वैश्विक राजनीति, सुरक्षा चुनौतियों और भारत-फिनलैंड संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की। राष्ट्रपति स्टब ने कहा कि दुनिया इस समय वैश्विक व्यवस्था के बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है। ऐसे समय में ग्लोबल साउथ के देशों की भूमिका तेजी से बढ़ रही है और भारत इसमें केंद्रीय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं में सुधार जरूरी है ताकि आज की भू-राजनीतिक वास्तविकताओं को सही तरीके से प्रतिबिंबित किया जा सके। प्रधानमंत्री मोदी ने भी कहा कि भारत और फिनलैंड दोनों कानून के शासन, संवाद और कूटनीति में विश्वास रखते हैं।फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सीट बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि दुनिया बदल रही है और वैश्विक संस्थाओं की संरचना भी बदलनी चाहिए। उनके मुताबिक ग्लोबल साउथ के देशों की बढ़ती भूमिका को देखते हुए भारत को यूएनएससी में जगह मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह रायसीना डायलॉग में अपने भाषण के दौरान भी बहुपक्षीय व्यवस्था में सुधार की जरूरत पर जोर देंगे। स्टब ने कहा कि भारत वैश्विक व्यवस् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 5, 2026 · 2 min · National Desk

Arjun-Saaniya Wedding Photos: एक-दूजे के हुए अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक, शादी के बाद की पहली तस्वीर

VIDEO | Mumbai: Arjun Tendulkar and Saaniya Chandhok tie the knot in a grand ceremony held at The St. Regis Hotel.#arjuntendulkar (Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/7nvpSBBa9Z — Press Trust of India (@PTI_News) March 5, 2026 Arjun Tendulkar, the son of Sachin Tendulkar, got married to Saaniya Chandhok today in Mumbai.❤️ Congratulations to Arjun and Saaniya. Best wishes for a happy life together. 💐 pic.twitter.com/HhkU9is64F — 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) March 5, 2026 शादी के बाद अर्जुन और सानिया की तस्वीरें देखिए भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने गुरुवार पांच मार्च को सात फेरे लिए। शादी के समारोह में खेल जगत और बॉलीवुड के कई सितारे मौजूद रहे। शादी के बाद अर्जुन और सानिया मीडिया के सामने आए और तस्वीरें भी खिंचवाईं। वहीं, इसके बाद पूरा तेंदुलकर परिवार भी मीडिया के सामने आया। सचिन और उनकी पत्नी अंजलि भी बेटे की शादी पर खुश नजर आईं। इसका वीडियो भी सामने आया है। वहीं, सारा तेंदुलकर भी गुलाबी साड़ी में खूब जंचीं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 5, 2026 · 1 min · National Desk

पश्चिम एशिया संकट: 'जंग हमारे घर तक आ गई', राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला; पूछा- अब तक चुप क्यों?

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि पश्चिम एशिया का संघर्ष अब भारत के दरवाजे तक पहुंच गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप लगाया कि उन्होंने भारत की रणनीतिक स्वायत्तता को त्याग दिया है। राहुल ने कहा कि ऐसे समय में देश को एक स्थिर नेतृत्व की जरूरत है।उन्होंने आगे लिखा, ‘यह संघर्ष हमारे घर तक आ गया है, हिंद महासागर में एक ईरानी युद्धपोत डूब गया है। फिर भी प्रधानमंत्री ने कुछ नहीं कहा है। इसके बजाय, भारत के पास एक समझौता करने वाले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने हमारी रणनीतिक स्वायत्तता को छोड़ दिया है।‘यह ईरानी युद्धपोत आइरिस देना विशाखापत्तनम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बेड़ा समीक्षा 2026 (आइएफआर) और मिलान 2026 में हिस्सा लेने के बाद वापस लौट रहा था। भारत ने इस जहाज को इन कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था।राहुल गांधी ने खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के कारण भारत की तेल आपूर्ति पर मंडरा रहे खतरे को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा, ‘भारत की तेल आपूर्ति खतरे में है, क्योंकि हमारे आयात का 40 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरता है। एलपीजी और एलएनजी के लिए तो स्थिति और भी खराब है।‘भारत के पूर्व विदेश सचिव कंवल सिब्बल ने कहा कि ‘आइरिस देना’ ने भारत के बुलावे पर ही इन नौसैनिक अभ्यासों में हिस्सा लिया था। उन्होंने कहा कि अमेरिकी हमले ने भारत की संवेदनशीलता को नजरअंदाज किया है। सिब्बल के मुताबिक, जहाज निहत्था था क्योंकि ऐसे अभ्यासों में जहाज गोला-बारूद लेकर नहीं चल सकते।सिब्बल ने कहा कि यह हमला सुनियोजित था, क्योंकि अमेरिका को इस अभ्यास में ईरानी जहाज की मौजूदगी की जानकारी थी। अमेरिका को भी इस अभ्यास में बुलाया गया था, लेकिन उसने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 5, 2026 · 2 min · National Desk