Subedaar Review: क्या देखने लायक है ‘सूबेदार’? कैसा है अनिल कपूर का एक्शन; पढ़ें फिल्म रिव्यू Movie Review सूबेदार कलाकार अनिल कपूर , राधिका मदान , सौरभ शुक्ला , आदित्य रावल , मोना सिंह , फैसल मलिक और खुशबू सुंदर लेखक सुरेश त्रिवेणी और प्रज्जवल चंद्रशेखर निर्देशक सुरेश त्रिवेणी निर्माता विक्रम मल्होत्रा , अनिल कपूर और सुरेश त्रिवेणी रिलीज: 5 मार्च 2026 रेटिंग 2 /5 यह वीडियो/ हटाएं ‘दलदल’ और फिर ‘द ब्लफ’ के बाद एक बार फिर प्राइम वीडियो ने अपने दर्शकों को निराश किया है। इस दफा अनिल कपूर की फिल्म ‘सूबेदार’ के जरिए। फिल्म पूरी तरह से अनिल कपूर के कंधों पर टिकी हुई है। किरदार भी सिर्फ उनका ही लिखा गया है बाकी सब जबरन के ठूंसे गए हैं। विलेन दिखाए बेहद खूंखार जा रहे हैं पर वो कुछ भी खूंखार करते नहीं, सिर्फ हवा बाजी करते हैं और फिल्म की लंबाई बढ़ाते हैं। किरदार कई हैं, कास्टिंग भी अच्छी है पर निर्देशक न जाने क्या ही दिखाना चाहते हैं। खैर, यहां पढ़िए कैसी है फिल्म… कहानी इस ढ़ाई घंटे लंबी फिल्म की कहानी एक सूबेदार अर्जुन मौर्य (अनिल कपूर) के इर्द-गिर्द बुनी गई है। अर्जुन अपनी बेटी श्यामा (राधिका मदान) के साथ रहते हैं और उनकी पत्नी (खुशबू सुंदर) की एक एक्सीडेंट में मौत हो चुकी है। बेटी को पिता से शिकायत है कि पिता उस वक्त घर पर नहीं थे जब उसकी मां का निधन हुआ। जिस श …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें