भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट देने की मांग एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर जोर पकड़ती दिख रही है। फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने भारत को वैश्विक व्यवस्था का अहम देश बताते हुए कहा कि यूएनएससी में भारत की स्थायी सीट बेहद जरूरी है। साथ ही उन्होंने भारत की तारीफ करते हुए ये भी कहा कि दुनिया को थोड़ा और भारतीय होनी चाहिए। नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में उन्होंने यह बात कही। इस दौरान दोनों नेताओं ने वैश्विक राजनीति, सुरक्षा चुनौतियों और भारत-फिनलैंड संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की। राष्ट्रपति स्टब ने कहा कि दुनिया इस समय वैश्विक व्यवस्था के बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है। ऐसे समय में ग्लोबल साउथ के देशों की भूमिका तेजी से बढ़ रही है और भारत इसमें केंद्रीय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं में सुधार जरूरी है ताकि आज की भू-राजनीतिक वास्तविकताओं को सही तरीके से प्रतिबिंबित किया जा सके। प्रधानमंत्री मोदी ने भी कहा कि भारत और फिनलैंड दोनों कानून के शासन, संवाद और कूटनीति में विश्वास रखते हैं।फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सीट बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि दुनिया बदल रही है और वैश्विक संस्थाओं की संरचना भी बदलनी चाहिए। उनके मुताबिक ग्लोबल साउथ के देशों की बढ़ती भूमिका को देखते हुए भारत को यूएनएससी में जगह मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह रायसीना डायलॉग में अपने भाषण के दौरान भी बहुपक्षीय व्यवस्था में सुधार की जरूरत पर जोर देंगे। स्टब ने कहा कि भारत वैश्विक व्यवस् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें