Sukhoi Fighter Jet: असम के कार्बी आंगलोंग में सुखोई-30 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट लापता; तलाश जारी

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं असम के कार्बी आंगलोंग जिले के पहाड़ी इलाके में गुरुवार शाम भारतीय वायुसेना का सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। खबर लिखे जाने तक पायलट के लापता होने की सूचना है। पायलट की तलाश के लिए हेलीकॉप्टर की मदद से बड़े पैमाने पर खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

March 6, 2026 · 1 min · National Desk

दिल्ली में सनसनीखेज वारदात: एक ही परिवार के तीन लोगों ने किया सुसाइड, दो बेटियों की मौत; मां अस्पताल में भर्ती

एक के चेहरे पर था टकिया, दूसरी के गले में फंदा पुलिस को शाम करीब 6:10 बजे एक कॉल प्राप्त हुई थी। कॉल में बताया गया कि परिवार के सदस्य दरवाजा नहीं खोल रहे हैं। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दरवाजा अंदर से बंद पाया। दरवाजा खोलने पर पुलिस को दो लड़कियों के शव अलग-अलग कमरों में मिले। एक लड़की के चेहरे पर तकिया रखा हुआ था। दूसरी लड़की के गले में फंदा लगा हुआ था। दोनों मृत लड़कियों की पहचान सगी बहनों के रूप में हुई है। उनकी मां भी एक कमरे में अचेत अवस्था में मिली, लेकिन वह जीवित थी। मां को तुरंत ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। प्रारंभिक जांच में यह मामला हत्या और आत्महत्या के प्रयास का लग रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 6, 2026 · 1 min · National Desk

नीतीश की राज्यसभा की राह कितनी मुश्किल: 5वें उम्मीदवार को जिताने का क्या गणित, कहां फंस सकता है एनडीए?

खाली हो रही पांचवीं सीट पर हो सकता है टकराव बिहार में राज्यसभा के लिए पांचवीं सीट को लेकर सियासी दलों में भिड़ंत तय है। हालांकि, इसमें भी एनडीए के पास कुछ बढ़त है। दरअसल, राजद और कांग्रेस के साथ अगर लेफ्ट पार्टियों की सीटें मिला भी दी जाएं तो भी विपक्ष 41 प्रथम वरीयता के वोट हासिल नहीं कर सकता। वह यह आंकड़ा सिर्फ एआईएमआईएम और बसपा के समर्थन से ही हासिल हो सकता है।दूसरी तरफ एनडीए के पास भाजपा और जदयू के बचे हुए 10 प्रथम वरीयता वोट (7 भाजपा+3 जदयू), लोजपा (रामविलास) के 19 प्रथम वरीयता वोट, हम के पांच, रालोमो के चार विधायक हैं। यानी एनडीए के पास कुल 38 प्रथम वरीयता वोट हैं, जो कि महागठबंधन से ज्यादा हैं। ऐसे में अगर एनडीए कुछ विधायकों को क्रॉस वोटिंग के लिए मना लेती है या एआईएमआईएम, बसपा का समर्थन हासिल कर लेती है तो उसके पास जरूरी मत होंगे।चूंकि, राज्यसभा चुनाव में एनडीए के ही सहयोगी दल राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के मुखिया उपेंद्र कुशवाहा भी मैदान में हैं, इसलिए एनडीए उन्हें राज्यसभा भेजकर सदन में संख्याबल को बढ़ाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाएगी। दूसरी तरफ महागठबंधन एक बार फिर पूरे विपक्ष को एकजुट कर सत्तासीन गठबंधन को चुनौती देने की कोशिश करेगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 6, 2026 · 2 min · National Desk

Sukhoi Fighter Jet Missing: असम में वायुसेना का सुखोई-30 विमान रडार से गायब, कार्बी आंगलोंग में खोज अभियान तेज

रक्षा अधिकारियों ने बताया कि सुखोई-30 एमकेआई विमान निर्धारित समय पर बेस पर वापस नहीं लौटा। इससे पहले विमान से आखिरी संपर्क शाम सात बजकर 42 मिनट पर हुआ था। इसके बाद अचानक रडार संपर्क टूट गया। अधिकारियों का कहना है कि ऐसी स्थिति में तुरंत मानक सुरक्षा प्रक्रिया लागू की जाती है। इसी प्रक्रिया के तहत वायुसेना ने खोज और बचाव अभियान शुरू किया है और आसपास के इलाकों में लगातार निगरानी की जा रही है।घटना के बाद स्थानीय स्तर पर भी कई तरह की सूचनाएं सामने आई हैं। बोकोजान उपखंड के चोकीहोला इलाके के कुछ ग्रामीणों ने दावा किया है कि उन्होंने जंगल वाले क्षेत्र में किसी विमान के गिरने जैसी घटना देखी है। अधिकारियों का कहना है कि इन दावों की जांच की जा रही है। हालांकि अभी तक किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच के लिए सुरक्षा बलों की टीमों को संभावित स्थानों पर भेजा गया है।वायुसेना और स्थानीय प्रशासन मिलकर बड़े स्तर पर खोज अभियान चला रहे हैं। जंगल और पहाड़ी इलाकों में विशेष टीमें भेजी गई हैं। ड्रोन और अन्य तकनीकी साधनों की मदद से भी इलाके की निगरानी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक विमान और पायलट के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल जाती। फिलहाल सभी एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 6, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis LIVE: UN ने कहा- खाड़ी क्षेत्र में 35 हजार लोग फंसे, ईरान में 1230 पहुंचा मौत का आंकड़ा

10:55 PM, 05-Mar-2026 बहरीन की सरकारी तेल रिफाइनरी पर ईरानी मिसाइल हमला बहरीन ने दावा किया है कि उसकी एक सरकारी तेल रिफाइनरी पर ईरान की मिसाइल आकर गिरी। यह घटना गुरुवार रात हुई। अधिकारियों के अनुसार मिसाइल गिरने से रिफाइनरी परिसर में आग लग गई, जिसे बाद में बुझा दिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सरकारी बयान के मुताबिक आग पर काबू पाने के बाद भी रिफाइनरी का कामकाज जारी है और उत्पादन प्रभावित नहीं हुआ है। हालांकि इस हमले ने खाड़ी क्षेत्र में तनाव को और बढ़ा दिया है। हाल के दिनों में ईरान की ओर से क्षेत्र के तेल प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की घटनाएं बढ़ी हैं। खाड़ी देशों की अर्थव्यवस्था के लिए तेल उद्योग सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। बहरीन ने दावा किया है कि उसकी एक सरकारी तेल रिफाइनरी पर ईरान की मिसाइल आकर गिरी। यह घटना गुरुवार रात हुई। अधिकारियों के अनुसार मिसाइल गिरने से रिफाइनरी परिसर में आग लग गई, जिसे बाद में बुझा दिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।सरकारी बयान के मुताबिक आग पर काबू पाने के बाद भी रिफाइनरी का कामकाज जारी है और उत्पादन प्रभावित नहीं हुआ है। हालांकि इस हमले ने खाड़ी क्षेत्र में तनाव को और बढ़ा दिया है। हाल के दिनों में ईरान की ओर से क्षेत्र के तेल प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की घटनाएं बढ़ी हैं। खाड़ी देशों की अर्थव्यवस्था के लिए तेल उद्योग सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। 10:17 PM, 05-Mar-2026 ईरान के अगले नेता के चयन में मेरी भूमिका होनी चाहिए- ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले नेता के चयन में उन्हें व्यक्तिगत रूप से शामिल होना चाहिए। एक साक्ष …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 5, 2026 · 2 min · National Desk

रूह कंपा देने वाला कत्ल: वहशी ने नाबालिग को जान से मारा, फिर हथौड़े से सिर फोड़ा और खाने लगा खोपड़ी का मांस

दमोह समन्ना में गुरुवार दोपहर दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। दमोह देहात थाना क्षेत्र के इस गांव में 16 वर्षीय किशोर की लोहे की रॉड और हथौड़े से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी द्वारा शव के साथ वीभत्स हरकत किए जाने के आरोप से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों में आक्रोश, किया पथराव सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और खेत की घेराबंदी की। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश में पथराव शुरू कर दिया। भीड़ उग्र हो गई, जिससे पुलिस को भी सतर्कता बरतनी पड़ी। आरोपी भी खेत से पत्थर फेंक रहा था और रॉड लेकर लोगों को डराने का प्रयास कर रहा था। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे काबू में किया। पहले कर चुका है पत्नी की हत्या सीएसपी एचआर पांडे ने बताया कि आरोपी पूर्व में अपनी पत्नी की हत्या के मामले में सजा काट चुका है और हाल ही में जेल से छूटा था। फिलहाल उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद से गांव में दहशत और शोक का माहौल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। और मामले की विवेचना शुरू कर दी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 5, 2026 · 2 min · National Desk

दिल्ली में सनसनीखेज वारदात: एक ही परिवार के तीन लोगों ने किया सुसाइड, दो बेटियों की मौत; मां अस्पताल में भर्ती

एक के चेहरे पर था टकिया, दूसरी के गले में फंदा पुलिस को शाम करीब 6:10 बजे एक कॉल प्राप्त हुई थी। कॉल में बताया गया कि परिवार के सदस्य दरवाजा नहीं खोल रहे हैं। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दरवाजा अंदर से बंद पाया। दरवाजा खोलने पर पुलिस को दो लड़कियों के शव अलग-अलग कमरों में मिले। एक लड़की के चेहरे पर तकिया रखा हुआ था। दूसरी लड़की के गले में फंदा लगा हुआ था। दोनों मृत लड़कियों की पहचान सगी बहनों के रूप में हुई है। उनकी मां भी एक कमरे में अचेत अवस्था में मिली, लेकिन वह जीवित थी। मां को तुरंत ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। प्रारंभिक जांच में यह मामला हत्या और आत्महत्या के प्रयास का लग रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 5, 2026 · 1 min · National Desk

होली के बाद सोने-चांदी में भारी गिरावट: जानिए क्यों टूटे भाव, निवेशकों के लिए क्या हैं संकेत?

होली की छुट्टियों के बाद सर्राफा बाजार खुलते ही बड़ा उतार-चढ़ाव दिखा है। गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। सुरक्षित निवेश माने जाने वाले इन कीमती धातुओं में अचानक आई इस नरमी ने बाजार का ध्यान खींचा है। आइए आसान सवाल-जवाब के जरिए समझते हैं कि इस भारी गिरावट के पीछे क्या कारण हैं और भविष्य का आउटलुक कैसा रहने वाला है। नई दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमत में 7,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट के बाद 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 1,65,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जो पिछले कारोबारी सत्र में 1,72,800 रुपये पर था। वहीं, चांदी की कीमतों में और भी बड़ा झटका लगा है; यह 27,700 रुपये या 9.23 प्रतिशत टूटकर 2,72,300 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर आ गई है। गौरतलब है कि मंगलवार और बुधवार को होली के कारण सर्राफा बाजार बंद थे।ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन और बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, इस भारी गिरावट का सबसे बड़ा कारण हालिया तेजी के बाद निवेशकों द्वारा की गई तीव्र मुनाफावसूली है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी के मुताबिक, कमजोर वैश्विक संकेतों और भारतीय रुपये की मजबूती के कारण भी घरेलू सर्राफा बाजार पर दबाव पड़ा है और सोने की कीमतों में गिरावट आई है।भू-राजनीतिक स्थितियां बाजार में भारी उतार-चढ़ाव पैदा कर रही हैं। लेमन मार्केट्स डेस्क के रिसर्च एनालिस्ट गौरव गर्ग के अनुसार, अमेरिका-इजरायल-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण चांदी में सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ी थी, लेकिन ऊंचे स्तरों पर हुई भारी मुनाफावसूली ने इस मांग के असर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 5, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis: पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से की बात, पश्चिम एशिया में तनाव पर की चर्चा

पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच अहम बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने क्षेत्र में बिगड़ते हालात पर चिंता जताई और कहा कि हालात को संभालने के लिए बातचीत और कूटनीति का रास्ता अपनाना जरूरी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि क्षेत्र में शांति और स्थिरता जल्द बहाल होना बेहद जरूरी है। इस बातचीत को ऐसे समय में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। Spoke with my friend President Emmanuel Macron today. We discussed our shared concerns over the evolving situation in West Asia and the need for a return to dialogue and diplomacy. We will continue to engage closely and coordinate efforts towards the early restoration of peace… — Narendra Modi (@narendramodi) March 5, 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने अपने मित्र फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में तेजी से बदलते हालात पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मौजूदा संकट का समाधान केवल संवाद और कूटनीति से ही संभव है। दोनों नेताओं ने यह भी कहा कि वे क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए एक-दूसरे के साथ संपर्क बनाए रखेंगे और जरूरी समन्वय करेंगे ताकि हालात को जल्द सामान्य किया जा सके।पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच फ्रांस ने अपनी सैन्य रणनीति में बदलाव किया है। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फ्रांस के परमाणु ऊर्जा से चलने वाले विमानवाहक पोत चार्ल्स डी गॉल को बाल्टिक सागर से भूमध्यसागर की ओर भेजने का आदेश दिया है। इस युद्धपोत के साथ कई फ्रिगेट जहाज भी त …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 5, 2026 · 2 min · National Desk

अभिषेक का बल्ला क्यों खामोश?: टूर्नामेंट में तीसरी बार बने ऑफ स्पिनर का शिकार, नहीं दिला पा रहे बड़ी शुरुआत

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कप्तान हैरी ब्रूक ने बताया कि उनकी टीम में जेमी ओवरटन की वापसी हुई है। उन्हें रेहान अहमद की जगह मौका मिला है। वहीं, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया। अभिषेक की फॉर्म को देखकर अटकलें लगाई जा रही थी कि उन्हें बाहर बैठाया जा सकता है, लेकिन टीम प्रबंधन ने उन पर भरोसा बरकरार रखा था। हालांकि, एक बार फिर अभिषेक ने निराश किया और वह सेमीफाइनल में नौ रन बनाकर आउट हुए।अभिषेक टी20 विश्व कप में ऑफ स्पिन के खिलाफ संघर्ष करते दिखे। मौजूदा टूर्नामेंट की पांच पारियों में अभिषेक ने ऑफ स्पिनरों के खिलाफ 27 गेंदों पर 29 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 107.40 का रहा और उन्होंने 9.66 के औसत से बल्लेबाजी की। वहीं, ऑफ स्पिनर के खिलाफ अभिषेक तीसरी बार अपना विकेट गंवा बैठे। सेमीफाइनल में अभिषेक विल जैक्स का शिकार बने।मौजूदा टी20 विश्व कप में अभिषेक के प्रदर्शन की बात करें तो अभिषेक पहले तीन मैच में खाता भी नहीं खोल सके थे। तबीयत खराब होने के कारण वह नामीबिया के खिलाफ मैच नहीं खेल सके थे, जबकि अमेरिका, पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ वह शून्य पर आउट हुए थे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभिषेक ने 15 रन बनाए थे। वहीं, जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर आठ मुकाबले में 55 रन की पारी खेली थी। ऐसा लग रहा था कि अब अभिषेक अपनी खोई लय वापस हासिल कर लेंगे, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने 10 रन बनाए और अब नौ रन पर ही पवेलियन लौट गए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 5, 2026 · 2 min · National Desk