और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अंतरराष्ट्रीय समुदाय से बातचीत जारी रखेगा रूस: लावरोव लावरोव राजदूतों की गोलमेज बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि रूस क्षेत्र के देशों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ लगातार बातचीत जारी रखेगा। उन्होंने कहा, रूस संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) और संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के सदस्य देशों के साथ मिलकर काम करेगा, ताकि किसी भी तरह की सैन्य कार्रवाई को रोका जा सके। लावरोव ने कहा, रूस ऐसा माहौल बनाने की कोशिश करेगा, जिससे अमेरिका और इस्राइल के सैन्य अभियानों को असंभव बनाया जा सकेगा। उन्होंने यह भी प्रस्ताव रखा कि पश्चिम एशिया में ऐसे हमलों पर रोक लगाई जानी चाहिए, जिनसे आम नागरिकों की मौत होती है। लावरोव ने कहा कि नागरिकों और नागरिक ढांचों को नुकसान से बचाना बेहद जरूरी है। लावरोव ने पूछा- सैन्य अभियानों का असली मकसद क्या है? लावरोव ने ईरान के खिलाफ जारी सैन्य कार्रवाई का जिक्र करते हुए इसके उद्देश्यों पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि खुद अमेरिकी नेता भी स्पष्टतौर पर नहीं बता पा रहे हैं कि इन अभियानों का अंतिम लक्ष्य क्या है। उन्होंने दावा किया कि ईरान पर हमलों का एक मकसद फारस की खाड़ी के देशों के बीच और ईरान व उसके अरब पड़ोसियों के बीच विभाजन पैदा करना भी हो सकता है। लावरोव ने कहा कि ‘लायंस रोवर’ और ‘एपिक फ्यूरी’ नाम से जारी इन अभियानों का असली मकसद क्या है, यह खुद अमेरिकी नेता भी नहीं बता पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें कोई शक नहीं है कि ईरान पर हमलों का एक लक्ष्य खाड़ी देशों को आपस में बांटना और ईरान व उसके अरब पड़ोसियों की बच दूरी बढ़ाना भी हो सकता है। उनक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें