पश्चिम एशिया संकट: ईरान और खाड़ी देशों के टकराव के बीच भारत सरकार सक्रिय, सात दिन में 52,000+ लोग स्वदेश लौटे

पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र में बने तनावपूर्ण हालात के बीच भारत सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर लगातार सक्रिय है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और वहां फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार ने कहा कि जिन भारतीय नागरिकों को ट्रांजिट या कम समय की यात्रा के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ा था, उन्हें सुरक्षित वापस लाने की प्रक्रिया जारी है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र में हालात तेजी से बदल रहे हैं। ऐसे में भारत सरकार वहां मौजूद भारतीय नागरिकों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। मंत्रालय के मुताबिक जो भारतीय ट्रांजिट में फंसे थे या कम समय के लिए इन देशों में गए थे, उनकी सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता दी जा रही है। सरकार ने सभी भारतीय नागरिकों से अपील की है कि वे स्थानीय प्रशासन के दिशा-निर्देशों और भारतीय दूतावास या वाणिज्य दूतावास की सलाह का पालन करें।विदेश मंत्रालय के अनुसार 1 मार्च से 7 मार्च 2026 के बीच खाड़ी क्षेत्र से 52 हजार से अधिक भारतीय सुरक्षित भारत लौट चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि इन यात्रियों में वे लोग भी शामिल हैं जो दूसरे देशों की यात्रा के दौरान ट्रांजिट में फंस गए थे। एयरस्पेस आंशिक रूप से खुलने के बाद कई वाणिज्यिक और विशेष उड़ानों के जरिए यात्रियों को वापस लाया गया है। इससे हजारों परिवारों को बड़ी राहत मिली है।सरकार के मुताबिक भारत लौटने वाले यात्रियों में से 32 हजार 107 लोगों ने भारतीय एयरलाइनों की उड़ानों से यात्रा की है। भारतीय एयरलाइनों ने अतिरिक्त और विशेष उड़ानों का संचालन कर फंसे हुए लोगों की वापसी में अहम भूमिका न …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 8, 2026 · 2 min · National Desk

CBSE 10th Exam: 10वीं में किस विषय का पेपर रहा आसान, कहां छात्रों को हुई मुश्किल? जानें प्रश्न पत्रों का स्तर

गणित को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया 17 फरवरी को गणित विषय की परीक्षा के साथ 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आगाज हुआ। पेपर के स्तर को लेकर छात्रों-अभिभावकों में सोशल मीडिया पर भी काफी बहस देखने का मिली। कई विद्यार्थियों ने बताया कि पेपर संतुलित और एनसीईआरटी आधारित था, इसलिए उन्हें ज्यादा कठिनाई नहीं हुई। वहीं कुछ छात्रों के लिए ट्रिग्नोमेट्री और सर्कल से जुड़े प्रश्न चुनौतीपूर्ण साबित हुए। परीक्षा देकर केंद्र से बाहर आते विद्यार्थियों की पेपर को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया रही। अधिकांश छात्रों ने प्रश्नपत्र को संतुलित बताया। शिक्षकों के अनुसार पेपर का स्तर मध्यम था और अच्छी तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को बेहतर अंक मिलने की उम्मीद है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 8, 2026 · 1 min · National Desk

विमानन क्षेत्र में महिलाओं की उड़ान: केबिन क्रू से ऑपरेशन तक भागीदारी, इंडिगो-एअर इंडिया में कितनी कर्मचारी?

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं इंडिगो ने शनिवार को बताया कि उसके यहां एक हजार से ज्यादा महिला पायलट काम कर रही हैं। साथ ही कंपनी के कुल कर्मचारियों में महिलाओं की हिस्सेदारी 45 फीसदी से अधिक है। एयरलाइन ने बताया कि उसके यहां महिला पायलट कुल पायलटों का 17.5 फीसदी हैं। यह दुनिया के औसत से तीन गुना से भी ज्यादा है। इंडिगो के मुताबिक, हवाई अड्डा संचालन करने वाले कर्मियों में 30 फीसदी से अधिक महिलाएं हैं। संचालन नियंत्रण केंद्र में करीब 25 फीसदी महिलाएं काम कर रही हैं। एयरलाइन के वित्त विभाग में 20 फीसदी से ज्यादा महिलाएं हैं। डिजिटल क्षेत्र में भी 15 फीसदी से अधिक महिलाओं की भागीदारी है। कंपनी के नेतृत्व वाले पदों पर भी महिलाओं की हिस्सेदारी 23 फीसदी से अधिक है। इंडिगो ने कहा कि वह विविधता और समान अवसर वाले कार्यस्थल को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी ने कहा कि भारत में विमानन क्षेत्र में नई पीढ़ी की महिलाओं की आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए यह प्रयास किए जा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर साल आठ मार्च को मनाया जाता है। ये भी पढ़ें: एअर इंडिया में कितनी महिला कर्मचारी किस भूमिका में? वहीं, एअर इंडिया ने भी शनिवार को बताया कि उसके यहां कुल पायलटों में 16 फीसदी महिलाएं हैं। यह भी दुनिया के औसत से करीब तीन गुना ज्यादा है। एयरलाइन ने कहा कि उसके केबिन क्रू में 84 फीसदी महिलाएं हैं। एयरलाइन के संचालन में महिलाओं की भूमिका काफी अहम है। हवाई अड्डा संचालन में भी महिलाओं की संख्या बढ़ी है। पिछले दो वर्षों में यह 24 फीसदी से बढ़कर 31 फीसदी हो गई है। सुरक्षा विभाग में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। यह 14 फीसदी से बढ़क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 8, 2026 · 2 min · National Desk

रायसीना संवाद: सीडीएस जनरल अनिल चौहान बोले- बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही दुनिया, एआई बदलेगा युद्ध का रुख

जनरल चौहान ने कहा कि एआई के बढ़ते इस्तेमाल के साथ ऊर्जा की जरूरत भी काफी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि डाटा केंद्रों को चलाने के लिए परमाणु ऊर्जा और एआई एक-दूसरे के पूरक साबित हो सकते हैं। इस सत्र का शीर्षक ‘द टेक ट्रायड’ था। इसमें परमाणु ऊर्जा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और स्वचालित (ऑटोमैटिक) हथियारों पर चर्चा की गई।सीडीएस ने कहा कि सैन्य क्षेत्र में एआई की भूमिका लगातार बढ़ रही है। मौजूदा संघर्षों में भी इसका इस्तेमाल देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले सैन्य ताकत टैंक, विमान, जहाज और पनडुब्बियों जैसे साधनों पर आधारित होती थी। लेकिन आज इनके साथ-साथ डाटा, नेटवर्क और खुफिया जानकारी भी बेहद जरूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में युद्ध में एआई और स्वचालित प्रणालियां बड़ी भूमिका निभाएंगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 8, 2026 · 1 min · National Desk

यूपी में एक कमरे में मिली दो लाश: पत्नी की हत्या कर फंदे पर लटका पति, 20 दिन पहले पड़ गई थी हत्याकांड की नींव

पत्नी और बेटे संग किराये पर रहता था प्रदीप प्रदीप चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। प्रदीप पल्लवपुरम फेस दो स्थित सीवरेज प्लांट में ठेकेदार के अधीन ऑपरेटर का कार्य करता था। वह पत्नी और बेटे यस के साथ एन पॉकेट में किराए के मकान में रहता था। मधु के भाई शिव शंकर के अनुसार प्रदीप अपनी पत्नी और बेटे के साथ होली का त्यौहार मनाने गांव गया था। शनिवार को ही वह पल्लवपुरम लौटा था। किराए के मकान में न जाकर वह प्लांट पर पहुंचा और वहीं कमरे में आराम करने की बात कहकर सो गया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 7, 2026 · 1 min · National Desk

Khabaron Ke Khiladi: ईरान में जारी युद्ध में भारत की नीति कितनी सही, जानें विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

पश्चिम एशिया में तनाव बीते एक हफ्ते से जारी है। ईरान पर अमेरिका-इस्राइल के हमले के बाद संकट हर दिन के साथ बढ़ता जा रहा है। ये युद्ध कितना लंबा चलेगा, इसे लेकर दोनों ओर से अपने-अपने दावे किए जा रहे हैं। पश्चिम एशिया में जारी इस युद्ध पर भारत में भी सियासत जारी है। इस हफ्ते खबरों के खिलाड़ी में इसी पर चर्चा हुई। चर्चा के लिए वरिष्ठ पत्रकार विनोद अग्निहोत्री, पूर्णिमा त्रिपाठी, राकेश शुक्ल, अवधेश कुमार और पूर्व राजनयिक जेके त्रिपाठी मौजूद रहे। राकेश शुक्ल: हमारे सबके साथ संबंध हैं। रूस के साथ भी हमारे संबंध रहे हैं। ईरान के साथ भी हमारे संबंध रहे हैं। अमेरिका के साथ भी। जहां तक दबाव की बात कही जा रही है, तो 2008 में जब न्यूक्लियर डील हुई थी, तब भी भारत दबाव में नहीं था और आज भी भारत दबाव में नहीं है। ईरान के साथ हमारे सामाजिक रिश्ते कभी नहीं रहे। हमेशा से हमारे संबंध व्यापारिक रिश्ते रहे हैं। जेके त्रिपाठी: भारत हमेशा से इस पक्ष में रहा है कि वह हर गुट के साथ है। वो अपने राष्ट्रीय हितों के हिसाब से सभी के साथ रहा है। लेकिन हमने अपनी स्वायत्ता से कभी समझौता नहीं किया। हमने हमास के हमले का भी विरोध किया और हमने इस्राइल के हमले का भी विरोध किया। इसी तरह हमने यूएन में कुछ प्रस्तावों में रूस के पक्ष में वोट किया। इसी तरह हमने कुछ प्रस्तावों में यूक्रेन के पक्ष में भी वोट किया। हमने हमेशा उस पक्ष का साथ दिया जो शांति की बात करता है। पुराना वैश्विक ऑर्डर धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। नया वैश्विक ऑर्डर तैयार हो रहा है। धीरे-धीरे अमेरिका का प्रभुत्व खत्म होने वाला है। अवधेश कुमार: वो युद्ध न हमारा है, न हम वहां लड़ रहे हैं, न ही लड़ने वाले हैं, फिर हम इतनी चिंता क्यों …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 7, 2026 · 2 min · National Desk

पाकिस्तान में 335 रुपये लीटर हुआ पेट्रोल: नोएडा के पंपों पर लगी भीड़, गाड़ी की टंकी फुल करवाने पहुंचे लोग

पेट्रोल पंपों पर लगी गाड़ियों की कतारें शनिवार को शहर में तेल की कीमतें बढ़ने की आशंका रही। इस कारण कुछ पेट्रोल पंपों पर शाम को काफी भीड़ रही। ग्रेनो वेस्ट की समृद्धि ग्रैंड एवेन्यू निवासी संजीव ने बताया कि एक मूर्ति गोल चक्कर के पास स्थित पेट्रोल पंप पर शनिवार शाम को काफी भीड़ रही। बाइक और कारों की लंबी लाइन लगी थीं। ज्यादातर लोग बाइक व कार का टैंक फुल करवा रहे थे। ताकि पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के कारण उनकी जेब ढीली होने से बच सके। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 7, 2026 · 1 min · National Desk

जाको राखे साइयां..: बाइक सवार गर्भवती पुलिया से 20 फीट नीचे गिरी, फिर भी अस्पताल में स्वस्थ बच्ची को दिया जन्म

खरगोन जिले के भगवानपुरा क्षेत्र के ग्राम मोहराड़ी में एक हैरान कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया। हादसे में बाइक सवार गर्भवती महिला पुलिया से करीब 20 फीट नीचे गिर गई, लेकिन कुछ घंटों बाद अस्पताल में उसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। इस घटना को लोग किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं। जानकारी के अनुसार ग्राम मोहराड़ी निवासी हीरालाल अपनी गर्भवती पत्नी पेरू बाई और भाभी को बाइक से सिरकेल अस्पताल ले जा रहे थे। बताया जा रहा है कि पेरू बाई की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें जांच के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। ये अच्छा हुआ कि तीनों एक पानी से भरे डबरे में गिर गए शाम करीब 5 बजे जब वे सिरकेल में झूले के पास बने पुल से गुजर रहे थे, तभी सामने से आ रही एक अज्ञात बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों लोग बाइक सहित पुलिया से करीब 20 फीट नीचे जा गिरे। जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां चारों ओर नुकीली चट्टानें थीं, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि, सौभाग्य से तीनों एक पानी से भरे डबरे में गिर गए, जिससे उनकी जान बच गई और उन्हें गंभीर चोट भी नहीं आई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद के लिए दौड़ लगाई। समाजसेवी विक्रम ठाकुर ने तत्परता दिखाते हुए तीनों घायलों को अपने निजी वाहन से तुरंत सिरकेल अस्पताल पहुंचाया। समाजसेवी विक्रम ठाकुर की क्यों हो रही तारीफ? अस्पताल में डॉक्टरों ने गर्भवती महिला पेरू बाई की जांच की। कुछ ही समय बाद उन्होंने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। डॉक्टरों के अनुसार मां और नवजात दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बन गया है कि इतनी बड़ी दुर्घटना के बावजूद मां और बच्ची का सुरक् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 7, 2026 · 2 min · National Desk

Amar Ujala Batras: फोन बना जासूस, क्या कोई सुन रहा आपकी बातें, कैसे हो सुरक्षा? देखें पॉडकास्ट

इस पूरे पॉडकास्ट को आप शनिवार रात आठ बजे अमर उजाला के सभी सोशल मीडिया हैंडल्स पर सुन सकते हैं। अमर उजाला के स्टूडियो में इस डोमेन से जुड़े जिन दो विशेषज्ञों से बात की गई, उनमें दिल्ली साइबर सेल के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर राहुल चौधरी और साइबर ठगी के शिकार आनंद करवा शामिल रहे। दोनों ने ही कई अहम सवालों के जवाब दिए। मसलन- क्या इस डिजिटल दुनिया में लोगों की सभी बातें रिकॉर्ड हो रही हैं? फोन की इस सेटिंग से खतरे में आप? कैसे फोन निजता भंग करते हुए खुद जासूस बनता जा रहा है? विशेषज्ञों ने न सिर्फ इन सवालों के जवाब दिए, बल्कि यह भी बताया कि साइबर फ्रॉड क्या होता है क्यों आजकल लोग इसमें फंस रहे हैं? साइबर फ्रॉड में फंसे पीड़ित की कहानी से क्या सीख सकते है? अपनी प्राइवेसी को इस साइबर जाल की दुनिया में कैसे बचाएं? अपने बारे में कितनी जानकारी सोशल पर साझा करें? एप्स और डाउनलोड की दुनिया में कैसे सावधानी रखनी चाहिए? इसके अलावा फ्रॉड, धोखा, ऑनलाइन ठगी इन सब पर कैसे लगाम लगे क्या कानून बनने चाहिए? …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 7, 2026 · 1 min · National Desk

बंगाल में राष्ट्रपति का अपमान?: पीएम बोले- TMC ने सारी हदें पार कर दीं, CM ममता का आरोप- राजनीति कर रही भाजपा

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं This is shameful and unprecedented. Everyone who believes in democracy and the empowerment of tribal communities is disheartened. The pain and anguish expressed by Rashtrapati Ji, who herself hails from a tribal community, has caused immense sadness in the minds of the people… https://t.co/XGzwMCMFrT — Narendra Modi (@narendramodi) March 7, 2026 पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार ने सारी हदें पार कर दी हैं। राष्ट्रपति के इस अपमान के लिए उनका प्रशासन जिम्मेदार है। यह भी उतना ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि पश्चिम बंगाल सरकार संथाल संस्कृति जैसे महत्वपूर्ण विषय को इतनी लापरवाही से ले रही है। राष्ट्रपति का पद राजनीति से ऊपर है और इस पद की गरिमा का हमेशा सम्मान किया जाना चाहिए। आशा है कि पश्चिम बंगाल सरकार और टीएमसी में सुधरने की भावना जागृत होगी। ममता बनर्जी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा राजनीति के लिए राष्ट्रपति के पद का इस्तेमाल कर रही है। कोलकाता में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा इतनी नीचे गिर गई है कि वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नाम लेकर पश्चिम बंगाल को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। राष्ट्रपति को राजनीतिक विवादों से दूर रहना चाहिए- ममता बनर्जी इस दौरान सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि वे राष्ट्रपति का पूरा सम्मान करती हैं, लेकिन चुनाव के समय भाजपा के कहने पर राजनीति में शामिल नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति देश का संवैधानिक पद ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 7, 2026 · 2 min · National Desk