West Asia Crisis LIVE: बेरूत में ईरानी कमांडरों पर इस्राइल का हमला; ओस्लो में अमेरिकी दूतावास के पास धमाका

09:42 AM, 08-Mar-2026 कुवैत ने तीन मिसाइलों को मार गिराया, आग बुझाने के प्रयास जारी कुवैत की हवाई रक्षा प्रणाली ने कुछ देर पहले तीन बैलिस्टिक मिसाइलों को रोककर नष्ट कर दिया है। बताया गया कि कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ईंधन टैंकों और उसके सार्वजनिक सामाजिक सुरक्षा संस्थान के मुख्य भवन पर ड्रोन हमलों के बाद आग लगी। जिसको बुझाने और नियंत्रित करने के लिए दमकलकर्मी प्रयास कर रहे हैं। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार कुवैत ने तीन बैलिस्टिक मिसाइलों को रोककर नष्ट कर दिया है। इसमें कहा गया है कि कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ईंधन टैंकों पर ड्रोन हमलों के बाद लगी दो आग को बुझाने के लिए दमकलकर्मी प्रयास कर रहे थे। कुवैत की हवाई रक्षा प्रणाली ने कुछ देर पहले तीन बैलिस्टिक मिसाइलों को रोककर नष्ट कर दिया है। बताया गया कि कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ईंधन टैंकों और उसके सार्वजनिक सामाजिक सुरक्षा संस्थान के मुख्य भवन पर ड्रोन हमलों के बाद आग लगी। जिसको बुझाने और नियंत्रित करने के लिए दमकलकर्मी प्रयास कर रहे हैं। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार कुवैत ने तीन बैलिस्टिक मिसाइलों को रोककर नष्ट कर दिया है।इसमें कहा गया है कि कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ईंधन टैंकों पर ड्रोन हमलों के बाद लगी दो आग को बुझाने के लिए दमकलकर्मी प्रयास कर रहे थे। 09:25 AM, 08-Mar-2026 सऊदी सेना ने रियाद के पास तीन और ड्रोन को गिराया सऊदी रक्षा मंत्रालय का कहना है कि उसने रियाद के पास तीन और ड्रोन को मार गिराकर एक और हमले को नाकाम कर दिया है। यह घटना मंत्रालय द्वारा रियाद के राजनयिक क्षेत्र पर ड्रोन हमले को नाकाम करने की घोषणा और कम से कम 15 अन्य ड्रोनों को मार गिराने की रिपोर्ट के कुछ घंटों बाद घटी ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 8, 2026 · 2 min · National Desk

Tehran Oil Depot Attack: ईरान के कई तेल डिपो पर अमेरिका और इस्राइल का बड़ा हमला, तेहरान में धुएं और आग से दहशत

पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच इस्राइल ने ईरान की राजधानी तेहरान में ईंधन भंडारण केंद्रों पर बड़े हमले की पुष्टि की है। इस्राइल की सेना ने कहा कि उसने तेहरान में कई फ्यूल स्टोरेज कॉम्प्लेक्स को निशाना बनाया। हमलों के बाद शहर के कई इलाकों में आग और घना धुआं फैल गया। ईरानी मीडिया के अनुसार दक्षिण तेहरान में स्थित एक तेल डिपो पर भी हमला हुआ। यह पहली बार बताया जा रहा है कि ईरान के तेल ढांचे को इस स्तर पर निशाना बनाया गया है। ईरान की सरकारी मीडिया के अनुसार दक्षिण तेहरान के एक बड़े तेल भंडारण केंद्र पर अमेरिका और इस्राइल के हमले हुए। समाचार एजेंसी आईआरएनए ने कहा कि इस हमले में तेल डिपो को निशाना बनाया गया। हालांकि एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया कि पास स्थित मुख्य रिफाइनरी की सुविधाओं को नुकसान नहीं पहुंचा है। इस्राइल की सेना ने भी बयान जारी कर कहा कि उसने तेहरान में कई ईंधन भंडारण परिसरों पर हमला किया है, जिनका इस्तेमाल ईरानी सैन्य ढांचे के संचालन के लिए किया जाता था।हमलों के बाद तेहरान और आसपास के इलाकों में भारी धुआं फैल गया। शहर में रहने वाली एक युवती ने बताया कि पूरे शहर में धुआं दिखाई दे रहा था और जलने की गंध महसूस हो रही थी। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में आसमान में आग की ऊंची लपटें दिखाई दीं। बताया गया कि कई जगहों पर रात के समय भी आसमान लाल दिखाई दे रहा था। हालांकि अब तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।तेहरान के पास स्थित अलबोर्ज प्रांत के करज शहर में भी लोगों ने जोरदार धमाकों की आवाज सुनी। एक स्थानीय निवासी ने बताया कि पहले आसमान में तेज लाल रोशनी दिखाई दी और उसके बाद पूरे इलाके में आग की लपटें फैल गईं। उन्होंने कहा कि उनकी मां …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 8, 2026 · 2 min · National Desk

TOP News: ईरान के कई तेल डिपो पर हमले, टी20 विश्वकप फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा भारत; पढ़ें सुर्खियां...

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं पश्चिम एशिया में अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव ने वैश्विक चिंता बढ़ा दी है। तेहरान में तेल डिपो और ईंधन भंडारण केंद्रों पर बड़े हमलों के बाद शहर में आग और धुएं से दहशत फैल गई। इस्राइल ने इन हमलों की पुष्टि की है, जबकि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिनाब के एक स्कूल पर हुए हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि इसमें अमेरिका की कोई भूमिका नहीं है। वहीं इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान को वैश्विक परमाणु खतरा बताते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई को दुनिया के लिए जरूरी बताया है। विश्लेषकों का मानना है कि ईरान की रणनीति पारंपरिक जीत हासिल करने के बजाय लंबे समय तक संघर्ष झेलकर विरोधियों पर दबाव बढ़ाने की है। दूसरी ओर इस तनाव का असर दुनिया और भारत तक दिख रहा है। पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सरकार ने वहां फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए अभियान तेज किया है और सात दिनों में 52 हजार से अधिक भारतीयों को वापस लाया गया है। वहीं देश में अन्य घटनाएं भी चर्चा में रहीं। ओडिशा में बोर्ड परीक्षा के बाद घूमने गए पांच स्कूली छात्रों की डूबने से मौत हो गई। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने विनायक दामोदर सावरकर को महान देशभक्त बताते हुए उनके हिंदुत्व विचारों को आज भी प्रासंगिक बताया। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों में महिलाओं की उपलब्धियों और भागीदारी पर भी जोर दिया गया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 8, 2026 · 2 min · National Desk

आज का शब्द: वामा और सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' की कविता- विनय

आज का शब्द: वामा और सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ की कविता- विनय ‘हिंदी हैं हम’ शब्द शृंखला में आज का शब्द है- वामा, जिसका अर्थ है- स्त्री, लक्ष्मी, दुर्गा। प्रस्तुत है सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ की कविता- विनय पथ पर मेरा जीवन भर दो, बादल हे, अनंत अंबर के! बरस सलिल, गति ऊर्मिल कर दो! तट हों विटप छाँह के, निर्जन, सस्मित-कलिदल-चुंबित-जलकण, शीतल शीतल बहे समीरण, कूजें द्रुम-विहंगगण, वर दो! दूर ग्राम की कोई वामा आए मंद चरण अभिरामा, उतरे जल में अवसन श्यामा, अंकित उर छबि सुंदरतर हो! हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें। 7 घंटे पहले …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 8, 2026 · 1 min · National Desk

West Asia Crisis LIVE: 'कई अमेरिकी सैनिक हिरासत में', ईरान का दावा; अमेरिका ने किया खारिज, कहा- झूठ फैला रहे

04:28 AM, 08-Mar-2026 अमेरिका ने इस्राइल को 20 हजार से अधिक बमों की बिक्री को दी मंजूरी अमेरिका ने इस्राइल को 20 हजार से अधिक बम बेचने के सौदे को मंजूरी दे दी है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने करीब 65 करोड़ डॉलर के इस सौदे को मंजूरी देते हुए कांग्रेस की सामान्य समीक्षा प्रक्रिया को दरकिनार कर दिया। विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने आपात स्थिति का हवाला देते हुए इस फैसले को मंजूरी दी। अधिकारियों के मुताबिक इस्राइल करीब 29.8 करोड़ डॉलर के अतिरिक्त हथियार सीधे वाणिज्यिक बिक्री के जरिए भी खरीदेगा। अमेरिका ने इस्राइल को 20 हजार से अधिक बम बेचने के सौदे को मंजूरी दे दी है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने करीब 65 करोड़ डॉलर के इस सौदे को मंजूरी देते हुए कांग्रेस की सामान्य समीक्षा प्रक्रिया को दरकिनार कर दिया। विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने आपात स्थिति का हवाला देते हुए इस फैसले को मंजूरी दी। अधिकारियों के मुताबिक इस्राइल करीब 29.8 करोड़ डॉलर के अतिरिक्त हथियार सीधे वाणिज्यिक बिक्री के जरिए भी खरीदेगा। 04:27 AM, 08-Mar-2026 युद्ध रोकने के लिए ओमान की कूटनीतिक पहल पश्चिम एशिया में जारी युद्ध को रोकने के लिए ओमान ने कूटनीतिक स्तर पर सक्रिय पहल शुरू की है। ओमान के विदेश मंत्री सैयद बद्र बिन हमद अलबुसैदी ने कई देशों के राजदूतों के साथ बैठक कर युद्ध समाप्त करने के उपायों पर चर्चा की। ओमान के विदेश मंत्रालय के अनुसार पहली बैठक में गैर-यूरोपीय यूरोपीय देशों, अमेरिका, ब्राजील और तुर्किये के राजदूत शामिल हुए। इसके बाद खाड़ी सहयोग परिषद के सदस्य देशों के साथ दूसरी बैठक हुई, जिसमें मिस्र, इराक और जॉर्डन के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 8, 2026 · 2 min · National Desk

अपराजिता: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अमर उजाला ओपन हाउस में आधी दुनिया का जश्न, खुलकर कीं मन की बातें

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अमर उजाला की ओर से ओपन हाउस में महिलाओं के लिए ऐसा मंच सजा, जहां उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी। महिलाएं सिर्फ श्रोता बनकर नहीं रहीं, बल्कि उन्होंने बेबाकी से अपने सवाल भी पूछे। विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा रहीं 200 चुनिंदा महिलाओं की मौजूदगी में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, जिलाधिकारी मेधा रूपम, डीसीपी महिला सुरक्षा अनुकृति शर्मा, डीसीपी साइबर क्राइम शैव्या गोयल और एडीसीपी ट्विंकल जैन ने अपने अनुभवाें से उनकी जिज्ञासाएं शांत कीं। हर सवाल के साथ महिलाओं का आत्मविश्वास झलक रहा था। हर जवाब के साथ तालियों की गड़गड़ाहट माहौल में गर्मजोशी भर रही थी। लक्ष्मी सिंह ने कहा, आज स्थिति यह है कि यदि किसी जगह महिला और पुरुष का झगड़ा हो रहा है, तो दूसरे लोग वहां पर मदद के लिए नहीं पहुंचते हैं। ऐसे में जो लोग फेमिनिज्म और हक की बात करते हैं, वह अधूरी रह जाती है। यदि हम महिलाओं को प्रतिष्ठा और इज्जत के साथ जिंदगी देने की क्षमता रखते हैं, तो हमें जरूर देनी चाहिए। अपने कार्य के दौरान हमने समाज के बहुत से आयाम देखे हैं। इसमें कुछ बहुत अच्छे थे, कई बहुत बुरे थे। हमने देखा कि चाहे वर्किंग वूमेन हों या गांव में भैंस का दूध निकालती महिला, इन सबके हाथ में निर्णय लेने की क्षमता दे दी, तो फिर वह कभी पीछे मुड़कर नहीं देखती। आप किसी महिला को कुर्सी दे दीजिए, फिर देखिए कि वह उसके माध्यम से पूरी पीढ़ी को कुर्सी देने में सक्षम हो जाएगी।ये बातें पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने अमर उजाला की ओर आयोजित ओपन हाउस सेशन में कहीं। लक्ष्मी सिंह ने कहा कि महिला का स्वभाव है कि जब वह आगे बढ़ती है तो अपने साथ चार-पांच लोगों को आगे बढ़ाती है। हमारे देश में मह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 8, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis LIVE: कई अमेरिकी सैनिक हमारी हिरासत में- ईरान का बड़ा दावा; कतर के अमीर ने ट्रंप से की बात

03:40 AM, 08-Mar-2026 ईरान में ऐसा राष्ट्रपति चाहते हैं जो देश को युद्ध में न ले जाए- ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह चाहते हैं कि ईरान में ऐसा राष्ट्रपति हो जो देश को युद्ध की ओर न ले जाए। उन्होंने कहा कि अमेरिका हर पांच साल में फिर से संघर्ष की स्थिति नहीं चाहता। साथ ही यह भी कहा कि ईरान का बिना शर्त आत्मसमर्पण तब माना जाएगा जब वह लड़ने की स्थिति में न रहे या उसकी सैन्य क्षमता पूरी तरह खत्म हो जाए। तेल की कीमतों को लेकर ट्रंप ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि तेल के दाम पहले बढ़ेंगे, लेकिन बाद में तेजी से गिर भी सकते हैं। ईरान के उस दावे पर कि अमेरिका ने केश्म द्वीप पर जल शोधन संयंत्र को निशाना बनाया, ट्रंप ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। 03:38 AM, 08-Mar-2026 नहरिया शहर पर हिजबुल्ला का रॉकेट हमला लेबनान के सशस्त्र संगठन हिजबुल्लाह ने दावा किया है कि उसने इस्राइल के उत्तरी हिस्से और सीमा पर तैनात इस्राइली सैनिकों को निशाना बनाकर हमला किया है। संगठन के अनुसार शनिवार रात स्थानीय समयानुसार करीब 10:40 बजे इस्राइल के तटीय शहर नहरिया की ओर कई रॉकेट दागे गए। हिजबुल्ला ने यह भी कहा कि उसके लड़ाकों ने लेबनान सीमा के पास ऐतारौन गांव के नजदीक इस्राइली सैनिकों की कथित आगे बढ़ने की कोशिश के बाद तोपखाने से हमला किया। यह कार्रवाई शाम करीब 8:40 बजे की गई। हालांकि इस्राइल की ओर से इन हमलों को लेकर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेबनान के सशस्त्र संगठन हिजबुल्लाह ने दावा किया है कि उसने इस्राइल के उत्तरी हिस्से और सीमा पर तैनात इस्राइली सैनिकों को निशाना बनाकर हमला किया है। संगठन के अनुसार शनिवार रात स्थानीय समयानुसार करीब 10:40 बजे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 8, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis LIVE: दुबई में ईरानी ड्रोन का हमला, PAK नागरिक की मौत; अराघची बोले- हम सऊदी के संपर्क में

02:34 AM, 08-Mar-2026 तेहरान के तेल डिपो पर अमेरिका और इस्राइल का हमला, ईरानी मीडिया का दावा ईरान की सरकारी मीडिया के अनुसार अमेरिका और इस्राइल ने शनिवार को तेहरान और करज के एक तेल भंडारण केंद्र पर हवाई हमला किया। स्थानीय समाचार एजेंसियों के अनुसार राजधानी के पश्चिम में स्थित करज समेत तीन इलाकों में ईंधन डिपो को निशाना बनाया गया। पहली बार ईरान के तेल भंडार से जुड़े बुनियादी ढांचे को सीधे निशाना बनाया गया। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए ने कहा कि दक्षिण तेहरान में स्थित एक तेल डिपो को अमेरिका और इस्राइल ने निशाना बनाया। रिपोर्ट के मुताबिक यह तेल डिपो एक बड़े रिफाइनरी क्षेत्र के पास स्थित है। हालांकि समाचार एजेंसी आईएलएनए ने बताया कि इस सैन्य हमले में रिफाइनरी की मुख्य सुविधाओं को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। ईरान की सरकारी मीडिया के अनुसार अमेरिका और इस्राइल ने शनिवार को तेहरान और करज के एक तेल भंडारण केंद्र पर हवाई हमला किया। स्थानीय समाचार एजेंसियों के अनुसार राजधानी के पश्चिम में स्थित करज समेत तीन इलाकों में ईंधन डिपो को निशाना बनाया गया। पहली बार ईरान के तेल भंडार से जुड़े बुनियादी ढांचे को सीधे निशाना बनाया गया। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए ने कहा कि दक्षिण तेहरान में स्थित एक तेल डिपो को अमेरिका और इस्राइल ने निशाना बनाया। रिपोर्ट के मुताबिक यह तेल डिपो एक बड़े रिफाइनरी क्षेत्र के पास स्थित है। हालांकि समाचार एजेंसी आईएलएनए ने बताया कि इस सैन्य हमले में रिफाइनरी की मुख्य सुविधाओं को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 8, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis LIVE: दुबई में मार गिराया गया ईरानी ड्रोन, दिल्ली-मुंबई में 100 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द

01:17 AM, 08-Mar-2026 दुबई में मरीना टावर पर गिरा मलबा दुबई के मरीना इलाके में शनिवार शाम जोरदार धमाका होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलों और ड्रोन को एयर डिफेंस सिस्टम ने बीच में ही रोक दिया, जिसके बाद गिरा मलबा एक टावर से टकरा गया। दुबई मीडिया ऑफिस ने पुष्टि की कि दुबई मरीना के एक टावर के बाहरी हिस्से को मलबे से हल्का नुकसान पहुंचा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक इमारत से धुआं उठता दिखाई दिया। अधिकारियों के अनुसार यह घटना एयर डिफेंस द्वारा खतरे को सफलतापूर्वक रोकने के बाद हुई। प्रशासन ने कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी के घायल होने की खबर नहीं है। इलाके में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और हालात पर नजर रखी जा रही है। दुबई के मरीना इलाके में शनिवार शाम जोरदार धमाका होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलों और ड्रोन को एयर डिफेंस सिस्टम ने बीच में ही रोक दिया, जिसके बाद गिरा मलबा एक टावर से टकरा गया। दुबई मीडिया ऑफिस ने पुष्टि की कि दुबई मरीना के एक टावर के बाहरी हिस्से को मलबे से हल्का नुकसान पहुंचा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक इमारत से धुआं उठता दिखाई दिया। अधिकारियों के अनुसार यह घटना एयर डिफेंस द्वारा खतरे को सफलतापूर्वक रोकने के बाद हुई। प्रशासन ने कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी के घायल होने की खबर नहीं है। इलाके में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और हालात पर नजर रखी जा रही है। 01:16 AM, 08-Mar-2026 ओमान के पास जहाज पर हमला, बिहार के कैप्टन आशीष कुमार की मौत की आशंका ओमान तट के पास एक मालवाहक जहाज पर हुए हमले में बिहार के पश्चिम चंपारण …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 8, 2026 · 2 min · National Desk

UP: यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने की आत्महत्या की कोशिश, एक्सप्रेसवे पर 150 की स्पीड में डिवाइडर से टकराई कार

देहरादून के मशहूर मोटो-ब्लॉगर और ‘बिग बॉस-17’ फेम अनुराग डोभाल (UK07 Rider) ने शनिवार रात दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर जान देने की कोशिश की। अनुराग ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लाइव आकर इस खौफनाक कदम को अंजाम दिया। लाइव वीडियो के दौरान ही उन्होंने हवा हवाई रेस्टोरेंट के सामने अपनी कार की रफ्तार 150 किमी/घंटा तक बढ़ा दी और ‘यह मेरी अंतिम यात्रा है’ कहते हुए गाड़ी सीधे डिवाइडर में ठोक दी। इंटरकास्ट मैरिज का विरोध: अनुराग ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी रितिका चौहान के साथ उनकी ‘इंटरकास्ट मैरिज’ (अंतर्जातीय विवाह) को उनके परिवार ने कभी स्वीकार नहीं किया। शादी के छह दिन पहले उनके माता-पिता ने साथ छोड़ दिया था और उन्हें रिश्तेदारों के सामने पैर छूकर माफी मांगने पर मजबूर किया गया। अनुराग ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी रितिका चौहान के साथ उनकी ‘इंटरकास्ट मैरिज’ (अंतर्जातीय विवाह) को उनके परिवार ने कभी स्वीकार नहीं किया। शादी के छह दिन पहले उनके माता-पिता ने साथ छोड़ दिया था और उन्हें रिश्तेदारों के सामने पैर छूकर माफी मांगने पर मजबूर किया गया। पत्नी का साथ छोड़ना: अनुराग ने वीडियो में खुलासा किया कि उनकी पत्नी रितिका, जो प्रेग्नेंट हैं, वह भी उन्हें छोड़कर चली गई हैं। उन्होंने कहा कि उनके अपनों ने ही उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। अनुराग ने वीडियो में खुलासा किया कि उनकी पत्नी रितिका, जो प्रेग्नेंट हैं, वह भी उन्हें छोड़कर चली गई हैं। उन्होंने कहा कि उनके अपनों ने ही उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। भाई पर आरोप: उन्होंने अपने भाई ‘कलम’ पर संपत्ति हड़पने और उन्हें सोशल मीडिया पर ‘एक्सपोज’ करने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपने भाई ‘कलम’ पर संपत्ति हड़पने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 8, 2026 · 2 min · National Desk