खरगोन जिले के भगवानपुरा क्षेत्र के ग्राम मोहराड़ी में एक हैरान कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया। हादसे में बाइक सवार गर्भवती महिला पुलिया से करीब 20 फीट नीचे गिर गई, लेकिन कुछ घंटों बाद अस्पताल में उसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। इस घटना को लोग किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं। जानकारी के अनुसार ग्राम मोहराड़ी निवासी हीरालाल अपनी गर्भवती पत्नी पेरू बाई और भाभी को बाइक से सिरकेल अस्पताल ले जा रहे थे। बताया जा रहा है कि पेरू बाई की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें जांच के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। ये अच्छा हुआ कि तीनों एक पानी से भरे डबरे में गिर गए शाम करीब 5 बजे जब वे सिरकेल में झूले के पास बने पुल से गुजर रहे थे, तभी सामने से आ रही एक अज्ञात बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों लोग बाइक सहित पुलिया से करीब 20 फीट नीचे जा गिरे। जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां चारों ओर नुकीली चट्टानें थीं, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि, सौभाग्य से तीनों एक पानी से भरे डबरे में गिर गए, जिससे उनकी जान बच गई और उन्हें गंभीर चोट भी नहीं आई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद के लिए दौड़ लगाई। समाजसेवी विक्रम ठाकुर ने तत्परता दिखाते हुए तीनों घायलों को अपने निजी वाहन से तुरंत सिरकेल अस्पताल पहुंचाया। समाजसेवी विक्रम ठाकुर की क्यों हो रही तारीफ? अस्पताल में डॉक्टरों ने गर्भवती महिला पेरू बाई की जांच की। कुछ ही समय बाद उन्होंने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। डॉक्टरों के अनुसार मां और नवजात दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बन गया है कि इतनी बड़ी दुर्घटना के बावजूद मां और बच्ची का सुरक् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
जाको राखे साइयां..: बाइक सवार गर्भवती पुलिया से 20 फीट नीचे गिरी, फिर भी अस्पताल में स्वस्थ बच्ची को दिया जन्म
खरगोन जिले के भगवानपुरा क्षेत्र के ग्राम मोहराड़ी में एक हैरान कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया। हादसे में बाइक सवार गर्भवती महिला पुलिया से करीब 20 फीट नीचे गिर गई, लेकिन कुछ घंटों बाद अस्पताल में उसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। इस घटना को लोग किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं। जानकारी के अनुसार ग्राम मोहराड़ी निवासी हीरालाल अपनी गर्भवती पत्नी पेरू बाई और भाभी को बाइक से सिरकेल अस्पताल ले जा रहे थे। बताया जा रहा है कि पेरू बाई की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें जांच के लिए अस्पताल ले जाया