ईरान युद्ध का भारत पर असर: LPG की आपूर्ति को लेकर पीएम ने की उच्च स्तरीय बैठक, हरदीप पुरी और जयशंकर हुए शामिल

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं सरकार ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के असर देश के उपभोक्ताओं को बचाने के लिए रणनीतिक योजना पर काम करना शुरू कर दिया है। मौजूदा संकट की वजह होर्मुज जलडमरूमध्य का बंद होना बताया जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल की सैन्य कार्रवाई व ईरान की जवाबी कार्रवाई के बाद यह समुद्री मार्ग बंद हो गया है। यह मार्ग भारत की उर्जा सुरक्षा के लिए बहुत अहम है, क्योंकि देश अपनी कुल एलपीजी जरूरत का करीब 62 फीसदी आयात करता है। भारत में एलपीजी की कितनी खपत होती है? भारत में हर साल करीब 31.3 मिलिटन टन एलपीजी की खपत होती है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एलपीजी वितरण को दो हिस्सों में बांटा है। घरेलू क्षेत्र यानी घरों में इस्तेमाल होनी वाली गैस कुल खपत का 87 फीसदी है। वहीं, होटल, रेस्तरां और उद्योग जैसे व्यावसायिक क्षेत्र 13 फीसदी गैस का इस्तेमाल करते हैं। ये भी पढ़ें: होटल, रेस्तरां और उद्योगों पर असर सरकार ने आम लोगों और घरों को ध्यान में रखे हुए घरेलू रसोई गैस की आपूर्ति को प्राथमिकता दी है। इसकी वजह बाजार कीमत पर मिलने वाले वाणिज्यिक सिलेंडर पर निर्भर होटल, रेस्तरां और उद्योगों को भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। इस कमी का असर मुंबई और बंगलूरू जैसे बड़े शहरों में भी दिखने लगा है। इस पर इंडिया होटल्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने भी चिंता जताई है। संकट से निपटने के लिए क्या तैयारी? संकट से निपटने के लिए पेट्रोलियम मंत्रालय ने कई आपात कदम उठाए हैं। रिफाइनरी को निर्देश दिया गया है कि वे पेट्रोकेमिकल उत्पादन कम करके एलपीजी का उत्पादन ज्यादा से ज्यादा बढ़ाएं। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए गैस सिलेंडर की दोबार बुकि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 10, 2026 · 2 min · National Desk

Cabinet: चीन समेत पड़ोसी देशों के लिए एफडीआई नियमों में ढील, जल जीवन मिशन को दिसंबर 2028 तक बढ़ाने की मंजूरी

केंद्र सरकार ने विदेशी निवेश को बढ़ावा देने के लिए एक अहम कदम उठाते हुए, चीन सहित भारत के साथ जमीनी सीमा साझा करने वाले देशों के लिए प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) नियमों को आसान बना दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने इस बहुप्रतीक्षित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब भारत का चीन के साथ व्यापारिक घाटा लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। किस नियम में किया गया बदलाव? इस अहम फैसले के तहत सरकार ने 2020 में जारी ‘प्रेस नोट 3’ के प्रावधानों में ढील दी है। कोविड-19 महामारी के दौरान भारतीय कंपनियों के अवसरवादी अधिग्रहण को रोकने के लिए यह सख्त नियम लागू किया गया था। पुराने नियमों के अनुसार, भारत के साथ जमीनी सीमा साझा करने वाले देशों- चीन, बांग्लादेश, पाकिस्तान, भूटान, नेपाल, म्यांमार और अफगानिस्तान- से आने वाले किसी भी निवेश के लिए सरकार की पूर्व मंजूरी अनिवार्य कर दी गई थी। कैबिनेट ने 8.8 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं को भी दी हरी झंडी गौरतलब है कि जून 2020 में गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद भारत और चीन के बीच संबंधों में भारी तनाव आ गया था। इसके परिणामस्वरूप, भारत सरकार ने टिकटॉक, वीचैट और यूसी ब्राउजर जैसे 200 से अधिक चीनी मोबाइल ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया था। देश में रणनीतिक बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देने के लिए भी केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को बताया कि ‘स्ट्रैटेजिक इंफ्रास्ट्रक्चर एंड कनेक्टिविटी इन्वेस्टमेंट एजेंडा 2024’ के तहत कैबिनेट ने कुल 8.8 लाख करोड़ रुपये की विभिन्न महत्वाकांक्षी परियोजन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 10, 2026 · 2 min · National Desk

क्यों युद्ध में भी सुरक्षित ईरान का 'काला खजाना'?: चीन से कनेक्शन, फिर भी इस्राइल-अमेरिका नहीं बना रहे निशाना

क्यों युद्ध में भी सुरक्षित ईरान का ‘काला खजाना’?: चीन से कनेक्शन, फिर भी इस्राइल-अमेरिका नहीं बना रहे निशाना और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ईरान के जो द्वीप इस वक्त चर्चा में है, उसका नाम है ‘खर्ग’। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस अहम द्वीप को अमेरिकी कब्जे में लेने की कोशिश कर सकते हैं। वह इसके लिए ईरान की धरती पर सेना भेजने पर भी विचार कर रहे हैं। इस्राइल-अमेरिका के ईरान से युद्ध को अब 10 दिन हो चुके हैं। जहां इस्राइल और अमेरिका ने ईरान में तेहरान से लेकर करमनशाह और कौम से लेकर बंदर अब्बास तक हमले बोले हैं तो वहीं ईरान ने भी पलटवार करते हुए पश्चिम एशिया में उन सभी देशों को निशाना बनाया है, जहां अमेरिकी सैन्य ठिकाने मौजूद हैं। हालांकि, इस बीच ईरान के एक खास द्वीप की चर्चाएं तेज हो गई हैं। दरअसल, ईरान के इस द्वीप पर अब तक न तो इस्राइल ने और न ही अमेरिका ने हमला किया है, जबकि कूटनीतिक तौर पर इस द्वीप को ईरान की रीढ़ माना जाता है। कुछ विश्लेषकों का तो यहां तक कहना है कि अगर पश्चिमी देश ईरान को घुटनों पर लाना चाहते हैं तो वे इस एक ‘खास द्वीप’ को निशाना बनाकर उसकी लाइफलाइन पर सीधा वार कर सकते हैं। आइये जानते हैं… क्या है खर्ग द्वीप, ये कहां स्थित है? खर्ग द्वीप एक छोटा प्रवाल (कोरल) द्वीप है, जो ईरान के कच्चे तेल उद्योग का सबसे ब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 10, 2026 · 2 min · National Desk

Parliament Live: 'कुछ लोग खुद को संविधान के ऊपर समझते हैं', रिजिजू का पलटवार; अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा जारी

02:29 PM, 10-Mar-2026 रिजिजू की विपक्ष पर पलटवार लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान विपक्ष के सवालों पर तीखा पलटवार करते हुए संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि पुरानी संसद में एक बार हम लोग ‘अफजल गुरू को फांसी देना है’ का नारा लगाते हुए बीच में चले गए थे। उस वक्त हमारे नेता प्रतिपक्ष लाल कृष्ण आडवाणी ने हमें बहुत डांटा था और अपनी जगह से प्रोटेस्ट करने को कहा था। ये 2004 का नवंबर था। आज तो सभी लोग प्रधानमंत्री जी के आगे आ जाते हैं। किरेन रिजिजू ने कहा कि कुछ लोग खुद को संविधान के ऊपर समझते हैं। खुद को ज्यादा ज्ञानी समझते हैं। राहुल गांधी ने कहा था कि मुझे इस सदन में बोलने नहीं दिया जाता। कांग्रेस में कई सीनियर लीडर हैं। उन्होंने राहुल को क्यों नहीं समझाया है। सदन में बोलने के लिए स्पीकर की परमिशन की जरूरत है। उसके बिना नहीं बोल सकते हैं। आप अपने आपको स्पीकर से बड़ा समझेंगे तो ये गलत है। संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि हमें गर्व है कि हम उस लोकसभा के सदस्य हैं, जिसके स्पीकर ओम बिरला हैं। 64 देशों का फ्रेंडशिप ग्रुप बनाया है, इसकी अध्यक्षा ओम बिरला कर रहे हैं। पीएम मोदी का मार्गदर्शन है। विपक्ष ने निजी टिप्पणी की है। 18वीं लोकसभा में 93% से ज्यादा प्रोडक्टिविटी है। 321 सवाल पूछने का मौका सत्ता पक्ष को दिए हैं। 362 सवाल पूछने का मौका विपक्ष को दिया है स्पीकर सर ने। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान विपक्ष के सवालों पर तीखा पलटवार करते हुए संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि पुरानी संसद में एक बार हम लोग ‘अफजल गुरू को फांसी देना है’ का नारा लगाते हुए बीच में चले गए थे। उस वक्त हमारे नेता प्रतिपक् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 10, 2026 · 2 min · National Desk

'सुरक्षा चाहिए तो मुझे वोट दो': ममता बनर्जी के वायरल बयान पर भड़की भाजपा, अकबरुद्दीन ओवैसी से कर दी तुलना

भाजपा नेता ने इसे अकबरुद्दीन ओवैसी के बयान के समान बताया और कहा कि ममता ने बस उसी भाव को अलग शब्दों में दोहराया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह के बयान न केवल चिंताजनक हैं बल्कि पूरी तरह से निंदनीय भी हैं।गौरतलब ममता बनर्जी के एक वीडियो में कहा “क्योंकि मैं सीएम हूं इसलिए तुम सब सुरक्षित हो। अगर तुम मुझे हटाओगे और BJP को वोट दोगे तो याद रखना कि एक कम्युनिटी है जो तुम सबको एक सेकंड में खत्म कर देगी, इसलिए अगर तुम सुरक्षित रहना चाहते हो तो मुझे वोट देते रहो।संबित पात्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वह हाल ही में दिल्ली में आयोजित वर्ल्ड एआई समिट के दौरान प्रदर्शन के ‘आर्किटेक्ट और डिजाइनर’ थे। भाजपा ने दावा किया कि इस प्रदर्शन का उद्देश्य भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदा करना और देश की साख को चोट पहुंचाना था।राष्ट्रीय प्रवक्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा “यूथ कांग्रेस का यह प्रदर्शन सहज नहीं था, बल्कि पूरी तरह से योजनाबद्ध और डिजाइन किया गया था।” उन्होंने इसे टॉपलेस, ब्रेनलेस और शेमलेस प्रदर्शन बताया और कहा कि इसका डिजाइन राहुल गांधी ने अपने घर में तैयार किया था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 10, 2026 · 1 min · National Desk

AmbedkarNagar News: मधुमक्खियों के हमले में श्रद्धालु की मौत, कई लोग घायल; औघड़ बाबा में मेला देखने आए थे

यूपी के अंबेडकरनगर में मंगलवार को मधुमक्खियों के हमले में एक श्रद्धालु की मौत हो गई। जबकि, कई लोग घायल हो गए। उन्हें आनन फानन सीएचसी पहुंचाया गया। ये सब लोग औघड़ बाबा में मेला देखने आए थे। घटना जलालपुर थाना क्षेत्र के नर्सरी बाजार स्थित औघड़ बाबा स्थान की है। यहां मंगलवार को मेला लगता है। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन को पहुंचते हैं। मंदिर परिसर स्थित एक पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता था। अचानक छत्ते से मधुमक्खियों का झुंड निकला और वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। इससे अफरा-तफरी मच गई।इस दौरान जैतपुर के राजापुर कुठमा निवासी संतराम (55) समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बसखारी ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने संतराम को मृत घोषित कर दिया।मृतक की पत्नी यशोदा देवी ने बताया कि बाबा के दर्शन के दौरान मधुमक्खियों ने काट लिया था। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। एसओ सुनील पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अन्य का इलाज कराया जा रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 10, 2026 · 1 min · National Desk

Kuldeep Yadav Wedding: सीएम योगी को न्योता, कब है चाइनामैन गेंदबाज की शादी और रिसेप्शन; कहां रहती हैं दुल्हन?

1 of 8 कुलदीप और वंशिका - फोटो : सोशल मीडिया कुलदीप यादव और वंशिका की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। 13 मार्च को हल्दी और मेहंदी की रस्में संपन्न होंगी, जिसके बाद 14 मार्च को मसूरी के एक खूबसूरत रिसॉर्ट में दोनों परिवारों और दोस्तों की मौजूदगी में विवाह संपन्न होगा। यह कार्यक्रम दोनों परिवारों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसमें क्रिकेट जगत की कई जानी-मानी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वे 14 मार्च को मसूरी में अपनी मंगेतर वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे। इस शुभ अवसर के उपलक्ष्य में 17 मार्च को लखनऊ के होटल सेंट्रम में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 8 कुलदीप और वंशिका - फोटो : सोशल मीडिया पारिवारिक निमंत्रण और सगाई शादी की तैयारियों के बीच, कुलदीप के पिता रामसिंह यादव ने व्यक्तिगत रूप से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें शादी और रिसेप्शन का निमंत्रण दिया। यह मुलाकात आठ मार्च को हुई थी। 3 of 8 कुलदीप और वंशिका - फोटो : सोशल मीडिया कुलदीप और वंशिका की सगाई पिछले साल चार जून को लखनऊ के एक होटल में संपन्न हुई थी। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेतर और सांसद प्रिया सरोज ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की थी। 4 of 8 कुलदीप और वंशिका - फोटो : Instagram यह शादी नवंबर 2025 में तय थी, लेकिन भारतीय टीम के व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम और टी-20 विश्वकप में कुलदीप के चयन के कारण इसे आगे बढ़ा दिया गया। 5 of 8 कुलदीप-वंशिका - फोटो : Instagram …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 10, 2026 · 2 min · National Desk

SIR: 'न्यायिक अधिकारियों के काम में बाधा न हो', सुप्रीम कोर्ट ने दिए बंगाल सरकार और चुनाव आयोग को निर्देश

पश्चिम बंगाल में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अहम निर्देश जारी किए हैं। अदालत ने राज्य सरकार और चुनाव आयोग से कहा है कि न्यायिक अधिकारियों को अपना काम सुचारू रूप से करने के लिए उचित और निर्बाध परिस्थितियां उपलब्ध कराई जाएं। कोर्ट ने क्या-क्या दिए निर्देश? तीन जजों की पीठ, जिसमें मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस आर. महादेवन और जस्टिस जॉयमाल्या बागची शामिल थे, ने कहा कि SIR प्रक्रिया में तैनात न्यायिक अधिकारियों ने अब तक मतदाता सूची से हटाए जाने के खतरे का सामना कर रहे लोगों की 10.16 लाख आपत्तियों और दावों पर सुनवाई की है। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से कहा कि SIR प्रक्रिया में कोई भी नया अनिवार्य कदम तब तक लागू न किया जाए, जब तक उसे कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की मंजूरी न मिल जाए। साथ ही अदालत ने निर्देश दिया कि चुनाव आयोग के पोर्टल में आने वाली तकनीकी दिक्कतों को तुरंत दूर किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि आगे ऐसी समस्याएं न हों। कोर्ट ने यह भी कहा कि न्यायिक अधिकारियों के लिए नए लॉग-इन आईडी जल्द बनाए जाएं, ताकि मतदाता सूची के संशोधन का काम बिना बाधा जारी रह सके। साथ ही स्पष्ट किया कि न्यायिक अधिकारियों के फैसलों की समीक्षा चुनाव आयोग के किसी प्रशासनिक अधिकारी द्वारा नहीं की जा सकती।सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अपीलों की सुनवाई के लिए पूर्व मुख्य न्यायाधीशों और हाईकोर्ट के न्यायाधीशों की एक पीठ गठित कर सकते हैं। अदालत ने चुनाव आयोग को इस संबंध में अपीलीय प्राधिकरण बनाने के लिए अधिसूचना जारी करने का भी निर्देश दिया।दरअसल, सुप्रीम कोर्ट यह सुनवाई पश्चिम बंगाल में जारी SIR प्रक् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 10, 2026 · 2 min · National Desk

Acid Rain: ईरान में हो रही तेजाबी बारिश, इस्राइल-अमेरिका हमलों का दिखा खतरनाक असर; विशेषज्ञों ने जताई चिंता

जहरीला धुआं भी बड़ी चिंता विशेषज्ञों का कहना है कि केवल काली बारिश ही नहीं, बल्कि तेल डिपो में लगी आग से उठ रहा घना जहरीला धुआं भी बड़ी चिंता का विषय है। अगर हवा में धुएं की गंध महसूस हो रही है, तो इसका मतलब है कि प्रदूषण का स्तर स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने लायक हो सकता है। घनी आबादी वाले इलाकों के ऊपर छाए जहरीले धुएं के बादल लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकते हैं। संभावित स्वास्थ्य जोखिम अल्पकाल में इस जहरीले धुएं और काली बारिश के संपर्क में आने वाले लोगों को सिरदर्द, आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। अस्थमा या फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित लोगों में यह समस्या और गंभीर हो सकती है। बुजुर्ग, छोटे बच्चे और दिव्यांग लोग विशेष रूप से अधिक जोखिम में हैं। गर्भावस्था के दौरान ऐसे प्रदूषण के संपर्क में आने से बच्चों का जन्म के वक्त वजन कम होने का खतरा भी बढ़ सकता है। लंबे समय में हवा और बारिश में मौजूद जहरीले रसायनों के संपर्क से कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। बेहद महीन कण PM2.5 सांस के जरिए शरीर में जाकर रक्तप्रवाह तक पहुंच सकते हैं। इन कणों को कैंसर, तंत्रिका तंत्र से जुड़ी बीमारियों (जैसे संज्ञानात्मक क्षति) और हृदय संबंधी समस्याओं से जोड़ा गया है। पर्यावरण पर भी असर जब यह प्रदूषित हवा बारिश के जरिए नदियों और अन्य जल स्रोतों में पहुंचती है तो इससे जलीय जीवन और पीने के पानी पर भी असर पड़ सकता है। इसके अलावा काली बारिश इमारतों, सड़कों और अन्य सतहों पर भी जहरीले रसायन जमा कर देती है। बाद में तेज हवा चलने या अन्य गतिविधियों से ये कण फिर से हवा में फैल सकते हैं, जिससे प्रदूषण लंबे समय तक बना रह सकता है। युद्ध का दीर्घकालिक असर दुनिया भर में युद्ध …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 10, 2026 · 2 min · National Desk

Kuldeep Yadav Wedding: सीएम योगी को न्योता, कब है चाइनामैन गेंदबाज की शादी और रिसेप्सन; कहां रहती हैं दुल्हन?

1 of 8 कुलदीप और वंशिका - फोटो : सोशल मीडिया कुलदीप यादव और वंशिका की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। 13 मार्च को हल्दी और मेहंदी की रस्में संपन्न होंगी, जिसके बाद 14 मार्च को मसूरी के एक खूबसूरत रिसॉर्ट में दोनों परिवारों और दोस्तों की मौजूदगी में विवाह संपन्न होगा। यह कार्यक्रम दोनों परिवारों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसमें क्रिकेट जगत की कई जानी-मानी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वे 14 मार्च को मसूरी में अपनी मंगेतर वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे। इस शुभ अवसर के उपलक्ष्य में 17 मार्च को लखनऊ के होटल सेंट्रम में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 8 कुलदीप और वंशिका - फोटो : सोशल मीडिया पारिवारिक निमंत्रण और सगाई शादी की तैयारियों के बीच, कुलदीप के पिता रामसिंह यादव ने व्यक्तिगत रूप से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें शादी और रिसेप्शन का निमंत्रण दिया। यह मुलाकात आठ मार्च को हुई थी। 3 of 8 कुलदीप और वंशिका - फोटो : सोशल मीडिया कुलदीप और वंशिका की सगाई पिछले साल चार जून को लखनऊ के एक होटल में संपन्न हुई थी। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेतर और सांसद प्रिया सरोज ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की थी। 4 of 8 कुलदीप और वंशिका - फोटो : Instagram यह शादी नवंबर 2025 में तय थी, लेकिन भारतीय टीम के व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम और टी-20 विश्वकप में कुलदीप के चयन के कारण इसे आगे बढ़ा दिया गया। 5 of 8 कुलदीप-वंशिका - फोटो : Instagram …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 10, 2026 · 2 min · National Desk