02:29 PM, 10-Mar-2026 रिजिजू की विपक्ष पर पलटवार लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान विपक्ष के सवालों पर तीखा पलटवार करते हुए संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि पुरानी संसद में एक बार हम लोग ‘अफजल गुरू को फांसी देना है’ का नारा लगाते हुए बीच में चले गए थे। उस वक्त हमारे नेता प्रतिपक्ष लाल कृष्ण आडवाणी ने हमें बहुत डांटा था और अपनी जगह से प्रोटेस्ट करने को कहा था। ये 2004 का नवंबर था। आज तो सभी लोग प्रधानमंत्री जी के आगे आ जाते हैं। किरेन रिजिजू ने कहा कि कुछ लोग खुद को संविधान के ऊपर समझते हैं। खुद को ज्यादा ज्ञानी समझते हैं। राहुल गांधी ने कहा था कि मुझे इस सदन में बोलने नहीं दिया जाता। कांग्रेस में कई सीनियर लीडर हैं। उन्होंने राहुल को क्यों नहीं समझाया है। सदन में बोलने के लिए स्पीकर की परमिशन की जरूरत है। उसके बिना नहीं बोल सकते हैं। आप अपने आपको स्पीकर से बड़ा समझेंगे तो ये गलत है। संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि हमें गर्व है कि हम उस लोकसभा के सदस्य हैं, जिसके स्पीकर ओम बिरला हैं। 64 देशों का फ्रेंडशिप ग्रुप बनाया है, इसकी अध्यक्षा ओम बिरला कर रहे हैं। पीएम मोदी का मार्गदर्शन है। विपक्ष ने निजी टिप्पणी की है। 18वीं लोकसभा में 93% से ज्यादा प्रोडक्टिविटी है। 321 सवाल पूछने का मौका सत्ता पक्ष को दिए हैं। 362 सवाल पूछने का मौका विपक्ष को दिया है स्पीकर सर ने। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान विपक्ष के सवालों पर तीखा पलटवार करते हुए संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि पुरानी संसद में एक बार हम लोग ‘अफजल गुरू को फांसी देना है’ का नारा लगाते हुए बीच में चले गए थे। उस वक्त हमारे नेता प्रतिपक् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें