पश्चिम एशिया में युद्ध से महंगा हुआ हवाई सफर: एअर इंडिया का बड़ा फैसला, टिकटों पर बढ़ाया गया फ्यूल सरचार्ज

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के चलते जेट फ्यूल की कीमतों में हुई तेज बढ़ोतरी का असर अब हवाई यात्राओं पर भी पड़ने लगा है। एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर ईंधन अधिभार बढ़ाने का फैसला किया है। इससे पहले देशभर में एलपीजी की कीमतों में इजाफा देखने को मिला था। घरेलू गैस के बाद हवाई यात्रा भी महंगी होने वाली हैं। क्षेत्र वर्तमान ईंधन अधिभार ईंधन अधिभार में वृद्धि संशोधित ईंधन अधिभार घरेलू उड़ानें लागू नहीं 399 रुपये 399 रुपये सार्क देश लागू नहीं 399 रुपये 399 रुपये पश्चिम एशिया/मध्य पूर्व लागू नहीं 10 डॉलर 10 डॉलर दक्षिण पूर्व एशिया 40 डॉलर 20 डॉलर 60 डॉलर अफ्रीका 40 डॉलर 30 डॉलर 90 डॉलर नए ईंधन अधिभारतीन चरणों में लागू किया जाएगा। मंगलवार को एक बयान में कहा गया कि पहले फेज में 12 मार्च से हर घरेलू उड़ान टिकट पर 399 रुपये का ईंधन अधिभार लगाया जाएगा। यह शुल्क सार्क देशों की उड़ानों पर भी लागू होगा। अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर भी अधिभार बढ़ाया गया है। पश्चिम एशिया के लिए उड़ानों पर 10 डॉलर का ईंधन अधिभार लिया जाएगा। वहीं अफ्रीका के लिए यह शुल्क 30 डॉलर बढ़ाकर 90 डॉलर कर दिया गया है। दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए यह 20 डॉलर बढ़ाकर 60 डॉलर कर दिया गया है। दूसरा चरण 18 मार्च से लागू होगा क्षेत्र वर्तमान ईंधन अधिभार ईंधन अधिभार में वृद्धि संशोधित ईंधन अधिभार यूरोप 100 डॉलर 25 डॉलर 125 डॉलर उत्तर अमेरिका 150 डॉलर 50 डॉलर 200 डॉलर ऑस्ट्रेलिया 150 डॉलर 50 डॉलर 200 डॉलर कब से होगा लागू? पहले चरण के बदलाव 12 मार्च से लागू होंगे। सिंगापुर के लिए उड़ानों पर भी अब ईंधन अधिभार लिया जाएगा, जबकि अभी तक इस रूट पर ऐसा कोई शुल्क नहीं था। एयर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 10, 2026 · 2 min · National Desk

Iran Crisis: ईरान के लिए आज कयामत की रात, अमेरिका के रक्षा मंत्री की चेतावनी- आसमान से होगी बारूद की बारिश

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मंगलवार का दिन ईरान के अंदर अमेरिकी हमलों का अब तक का सबसे भीषण दिन होगा। यह चेतावनी तब आई है जब ईरान की हमला करने की ताकत कम होती दिख रही है, लेकिन उसने लड़ाई जारी रखने का संकल्प है। दूसरी तरफ, इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा, ‘हम उनकी हड्डियां तोड़ रहे हैं।’ नेतन्याहू ने साफ किया कि इस युद्ध का मकसद ईरान की सरकार को सत्ता से हटाना है ताकि वहां के लोगों को जुल्म से आजादी मिल सके। उन्होंने कहा कि ईरानी लोगों को आजाद कराना ही उनका असली लक्ष्य है। VIDEO | Washington DC: “The US military has three objectives in a war with Iran: destroy missiles, attack the navy, and penetrate deeper into the military base,” says Chairman of the Joint Chiefs of Staff Dan Caine. (Source: Third Party) (Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/SzPDQ3ukfI — Press Trust of India (@PTI_News) March 10, 2026 पेंटागन में पत्रकारों से बात करते हुए हेगसेथ ने कहा कि आज ईरान पर सबसे जोरदार हमले होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले 24 घंटों में ईरान ने अब तक की सबसे कम मिसाइलें दागी हैं। अमेरिकी सेना के जनरल डैन केन ने जानकारी दी कि ईरान के खिलाफ यह सैन्य अभियान अब 11वें दिन में पहुंच गया है।क्षेत्र के अन्य देशों में भी तनाव बढ़ गया है। कतर के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उन्होंने अपनी तरफ आती एक मिसाइल को हवा में ही रोक दिया है। कतर ने अपने नागरिकों को ईरान के हमलों के डर से घरों के अंदर रहने की सलाह दी है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने भी कहा है कि ईरान की तर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 10, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी: सीएम का सख्त फरमान-जमा किया पेट्रोल-डीजल और गैस तो होगी सख्त कार्रवाई, प्रदेश में नहीं है कमी

सीएम ने खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। अधिकारी फील्ड में उतर कर निरीक्षण करते रहें। जमाखोरी और कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रखी जाए। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।वहीं चैत्र नवरात्र की तैयारियों की समीक्षा के दौरान कहा कि देवीपाटन मंदिर (बलरामपुर), शाकुंभरी देवी (सहारनपुर), मां विंध्यवासिनी धाम (मिर्जापुर), ललिता देवी (सीतापुर) सहित प्रमुख शक्तिपीठों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे। अयोध्या में 27 मार्च को श्रीरामनवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन, पेयजल, स्वच्छता और भीड़ प्रबंधन की समुचित व्यवस्था की जाए। पुलिस भीड़ प्रबंधन और फुट पेट्रोलिंग की कार्ययोजना लागू करे। वहीं 19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अयोध्या और मथुरा आगमन प्रस्तावित है। सभी प्रोटोकॉल व्यवस्थाएं समय से की जाएं। बैठक में सभी मंडलायुक्त, डीएम, एडीजी (जोन), पुलिस आयुक्त, आईजी (रेंज), एसपी सहित शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।सीएम ने कहा कि 13 मार्च को अलविदा की नमाज के बाद 14-15 मार्च को सब-इंस्पेक्टर एवं समकक्ष पदों की लिखित परीक्षा है। वहीं 20-21 मार्च को ईद-उल-फितर मनाए जाने की संभावना है। यह अवधि कानून-व्यवस्था की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील है, लिहाजा पूरी सतर्कता बरती जाए। किसी भी प्रकार की नई परंपरा शुरू करने की अनुमति न दी जाए। समाज-विरोधी अथवा राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए।उन्होंने एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि अभ्यर्थियों के अन्य जिलों से आने की संभावना को देखते ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 10, 2026 · 2 min · National Desk

Crude: होर्मुज के पास भटके 200 जहाज, ईरान युद्ध की सिग्नल जैमिंग से वैश्विक ऊर्जा बाजार में चिंता में क्यों?

आखिर इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग पर क्या हो रहा है और इसका वैश्विक अर्थव्यवस्था पर क्या असर पड़ रहा है। आइए समझते हैं।ब्लूमबर्ग द्वारा जुटाए गए ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, होर्मुज के पास जहाजों के कम से कम एक दर्जन क्लस्टर (समूह) दिखाई दिए हैं, जिनमें से कुछ समूहों में 200 से अधिक जहाज तक शामिल हैं। ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म्स पर ये जहाज अजीबोगरीब आकृतियां बनाते दिख रहे हैं; उदाहरण के लिए, अबू धाबी के पास जहाजों का एक गोलाकार समूह दिखा है, तो वहीं संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के रुवाइस के तट पर एक उल्टा ‘Z’ आकार बना हुआ है। ओमान की खाड़ी में भी कई जहाजों का समूह है, जो शायद तनाव कम होने या लोडिंग की स्पष्ट तारीखें मिलने का इंतजार कर रहे हैं।भू-राजनीतिक तनाव और युद्ध के समय सेनाएं अक्सर ‘इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर’ का सहारा लेती हैं। इसी कारण इलेक्ट्रॉनिक जैमिंग के जरिए जहाजों के नेविगेशन सिस्टम में बाधा डाली जा रही है। स्टारबोर्ड मैरीटाइम इंटेलिजेंस के विश्लेषक मार्क डगलस के अनुसार, स्थिति इतनी ‘अभेद्य (impenetrable)’ हो गई है कि ट्रैकिंग डेटा के जरिए किसी भी जहाज का सटीक स्थान बता पाना लगभग असंभव है। कोई भी जहाज नेविगेशन के लिए जीपीएस पर भरोसा नहीं कर सकता। जैमिंग से जहाजों की स्पीड भी गलत दर्ज हो रही है; जैसे 16 नॉट्स की अधिकतम स्पीड वाला ‘एस्प्रौडा’ प्रोडक्ट टैंकर ट्रैकिंग में 102.2 नॉट्स (लगभग 190 किमी/घंटा) की असंभव गति से चलता हुआ दिखाई दिया।इस अहम मार्ग के प्रभावी रूप से बंद होने से वैश्विक ऊर्जा बाजार में भारी अव्यवस्था फैल गई है। फारस की खाड़ी के तेल उत्पादकों के पास स्टोरेज क्षमता खत्म हो रही है, जिसके चलते उन्हें अपना उत्पादन रोकना पड़ रहा है। इस सप्लाई संकट के क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 10, 2026 · 2 min · National Desk

Uttarakhand: पहचान छिपाकर शादी की तो जेल, लिव-इन के भी नियम कड़े; लागू हुआ UCC संशोधन अध्यादेश

लिव-इन रिलेशनशिप पर कड़ा रुख, सात साल की सजा अध्यादेश में लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर बेहद कड़े प्रावधान जोड़े गए हैं। यदि कोई व्यक्ति बल, दबाव या धोखाधड़ी के माध्यम से लिव-इन संबंध स्थापित करता है तो उसे सात साल तक के कारावास और जुर्माने की सजा होगी। धारा 380(2) के उल्लंघन जैसे खून के रिश्तों या प्रतिबंधित श्रेणियों में लिव-इन में रहने पर भी सात साल की जेल का प्रावधान है। किसी वयस्क द्वारा नाबालिग के साथ लिव-इन में रहने पर छह माह की जेल और 50 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकेगा। लिव-इन संबंध समाप्त होने पर अब निबंधक की ओर से दोनों पक्षों को निर्धारित प्रपत्र में प्रमाण-पत्र जारी किया जाएगा। विवाह, तलाक या लिव-इन के पंजीकरण को निरस्त करने की शक्ति महानिबंधक के पास होगी। हालांकि इससे पहले संबंधित पक्ष को सुनवाई का पूरा अवसर दिया जाएगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 10, 2026 · 1 min · National Desk

US: 'शांति से नहीं रह पाएंगे ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई, बातचीत शर्तों पर निर्भर', ट्रंप का बयान

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं सोमवार शाम को ईरान के साथ बातचीत की संभावना पर ट्रंप से सवाल पूछा गया। ट्रंप ने फॉक्स न्यूज से कहा, मैंने सुना है कि तेहरान बातचीत करना चाहता है। ट्रंप ने पहले कहा था कि ईरान के खिलाफ युद्ध जल्द ही खत्म होने वाला है। हालांकि, उन्होंने कोई निश्चित समयसीमा नहीं बताई थी। उन्होंने ईरान को चेतावनी दी कि अगर वे कुछ चालाकी करेंगे, तो अमेरिका उस देश को समाप्त कर देगा। उन्होंने ईरान युद्ध को छोटा अभियान बताया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, यह युद्ध जल्द ही खत्म होने वाला है और अगर फिर से शुरू होता है, तो उन्होंने और भी मार पड़ेगी। हमने संक्षिप्त (कम अवधि वाला) अभियान चलाया है, क्योंकि हमें कुछ लोगों को हटाने की जरूरत महसूस हुई। आप देखेंगे कि यह संक्षिप्त अभियान है। सीबीएस के इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि काफी युद्ध हो चुका है और ईरान को कुछ भी चालाकी करने से बचना चाहिए। ट्रंप ने कहा, हमने सब कुछ दाग दिया है जो दागना था और उन्हें चालाकी नहीं करनी चाहिए, वरना यह देश समाप्त हो जाएगा। अगर उन्होंने कुछ भी गलत किया, तो यह ईरान का अंत होगा और आप कभी उसका नाम नहीं सुनेंगे। उन्होंने कहा, ईरान के पास अब कोई नौसेना नहीं है, कोई संचार व्यवस्था नहीं है और कोई वायु सेना नहीं है। ये भी पढ़ें: उन्होंने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगी कई मायनों में जीत चुके हैं। लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। हम अंतिम विजय हासिल करने से पहले अधिक मजबूत संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे, ताकि लंबे समय से मौजूद इस खतरे को हमेशा के लिए खत्म किया जा सके। अमेरिका मानव इतिहास का सबसे महान और असाधारण राष्ट्र है और अब इसे दुष्ट आतंकवादियों और पागलों से धमकाया …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 10, 2026 · 2 min · National Desk

Suryakumar Yadav: टी20 विश्वकप जीत के बाद क्या है भारतीय टीम का प्लान? कप्तान ने खोला राज; ओलंपिक पर भी की बात

Suryakumar Yadav: टी20 विश्वकप जीत के बाद क्या है भारतीय टीम का प्लान? कप्तान ने खोला राज; ओलंपिक पर भी की बात और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप को रिकॉर्ड तीसरी बार अपने नाम किया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया। भारतीय टीम को चैंपियन बनाने के बाद कप्तान सूर्यकुमार का कहना है कि वह अब अच्छा खाना खाएंगे और आराम करेंगे। धोनी-रोहित के क्लब में शामिल हुए सूर्यकुमार सूर्यकुमार भारत को टी20 विश्व कप का खिताब दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के बाद तीसरे कप्तान हैं। सूर्या ने कहा कि उनका अभी का फिलहाल प्लान यह है कि वह घर लौटेंगे, कुछ अच्छा खाएंगे, और आने वाली चुनौतियों पर ध्यान देने से पहले जरूरी आराम करेंगे। भारत घरेलू सरजमीं पर टी20 विश्व कप की ट्रॉफी जीतने वाला पहला देश बना। प्रशंसकों का जताया आभार टीम की इस कामयाबी पर मुंबई में अपने घर के बाहर पत्रकारों के साथ बात करते हुए कप्तान ने कहा कि यह जीत जितनी खिलाड़ियों की है, उतनी प्रशंसकों की भी है। उन्होंने कहा, ‘आप लोगों ने भी हमारे साथ बराबर जश्न मनाया। आप सभी को बधाई। भारत में विश्व कप जीतना बहुत खास है। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। बहुत सारे लोगों का सपोर्ट और दुआएं थीं।’ भा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 10, 2026 · 2 min · National Desk

Ajit Pawar Plane Crash: हादसे में जान गंवाने वाली फ्लाइट अटेंडेंट के पिता का आरोप- अब तक नहीं मिला मुआवजा

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे को एक महीने से ज्यादा हो गया है। अजित पवार विमान हादसे की जांच पर उनके भतीजे रोहित पवार ने गंभीर सवाल उठाए हैं। इस विमान हादसे में जान गंवाने वाली फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली के पिता शिवकुमार माली का हाल ही में एक बयान आया है। उन्होंने कहा है कि वीएसआर वेंचर्स से अभी तक कोई हमसे मिलने नहीं आया। ना ही हमें कोई मुआवजा मिला है। यह भी पढ़ें- Lok Sabha: ‘लोकसभा अध्यक्ष को विपक्ष का माइक बंद करने में महारत’, महुआ मोइत्रा का तीखा हमला; मचा हंगामा उन्होंने कहा, “एक हफ्ते पहले मेरे बेटे को व्हाट्सएप पर एक कॉल आया, जिसमें कहा गया था, ‘अगर तुम मीडिया के पास जाओगे तो क्या होगा। इससे तुम्हारी बहन या अजित दादा वापस नहीं आएंगे। जब मैं मुंबई आऊंगा तो तुमसे मिलने आऊंगा। अगर पायलट ने विमान दुर्घटनाग्रस्त किया है तो हम क्या कर सकते हैं?’” अब हम असमंजस में हैं कि क्या करें। हमारी कहानी ऐसी है कि हम न तो बर्दाश्त कर सकते हैं और न ही अपनी बात कह सकते हैं। अगर हम कुछ कहते हैं, तो ये लोग नाराज हो जाते हैं। हमारी बीमा राशि भी अटक सकती है… सरकार से भी हमें कोई मदद नहीं मिल रही है। उन्होंने आगे कहा कि हमें पता चला है कि बारामती के एक अधिकारी, अमोल सोनावाने ने 5 लाख रुपये का चेक दिया है। कंपनी (वीएसआर वेंचर्स) से अभी तक कोई हमसे मिलने नहीं आया है। समाधान सर्वंकर पहले व्यक्ति थे जो हमसे मिलने आए। उन्होंने हमें बहुत हिम्मत और धैर्य दिया। निशिकांत शिंदे भी हमसे मिलने आए। सचिन अहीर, सुनील शिंदे, आदित्य ठाकरे और अरविंद सावंत भी हमसे मिलने आए। सबसे बड़ी बात यह थी कि सरकार से छगन भुजबल हमसे मिलने आए। उनके बेटे पंकज और भतीजे समीर भी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 10, 2026 · 2 min · National Desk

लोकसभा: 'जो नेहरू की आलोचना करते थे, वही अब उनका हवाला दे रहे', प्रियंका गांधी ने किरेन रिजिजू पर किया पलटवार

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं रिजिजू ने क्या कहा? चर्चा के दौरान रिजिजू ने 1954 में तत्कालीन स्पीकर जीवी मावलंकर को हटाने के प्रस्ताव पर नेहरू के बयान का हवाला दिया। रिजिजू ने नेहरू के शब्दों का उद्धरण देते हुए कहा, मैं उन माननीय सदस्यों से निवेदन करूंगा, जिन्होंने इस पर हस्ताक्षर किए हैं और जिन्होंने इसका समर्थन किया है कि वे उस दस्तावेज को पढ़ें जिस पर उन्होंने हस्ताक्षर किए हैं। यह एक घातक दस्तावेज है। मुझे शक है कि उन्होंने इसे पढ़ा भी है या नहीं। यदि उन्होंने पढ़ा होता तो सौ बार सोचते इससे पहले कि इसे हस्ताक्षर करते। प्रियंका गांधी का पलटवार रिजिजू ने कांग्रेस पर भी तंज कसा और कहा कि अगर प्रियंका गांधी को विपक्ष के नेता बनाया गया होता तो प्रदर्शन बेहतर होता। उन्होंने कहा, प्रियंका गांधी वहां बैठी हैं और हंस रही हैं। यदि उन्हें विपक्ष का नेता बनाया गया होता, तो प्रदर्शन बेहतर होता। कम से कम वह सदन में बैठतीं, सुनतीं और मुस्कुरातीं। रिजिजू के बयान के बाद प्रियंका गांधी ने कहा, उन्होंने कहा कि मैं हंस रही थी। मैं यह साफ करना चाहती हूं कि मैं इसलिए हंस रही थी क्योंकि जिसे वे दिन-रात नेहरूजी की आलोचना करते हैं और उन्होंने अपने तर्क के समर्थन में नेहरू जी का हवाला दिया। ये भी पढ़ें: उन्होंने आगे कहा, उन्होंने अचानक नेहरू जी का सम्मान करना शुरू कर दिया कि उन्होंने लोकतंत्र को मजबूत किया और ऐसे भाषण दिए। प्रियंका गांधी ने जोर देकर कहा कि केवल एक व्यक्ति ऐसा है, जिसने सरकार के सामने सिर नहीं झुकाया और वह है विपक्ष के नेता राहुल गांधी। उन्होंने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बेझिझक सच बोलते हैं और जो लोग सत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 10, 2026 · 2 min · National Desk

IPL 2026 Schedule: कब जारी होगा आईपीएल के 19वें संस्करण का कार्यक्रम, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने क्या कहा?

IPL 2026 Schedule: कब जारी होगा आईपीएल के 19वें संस्करण का कार्यक्रम, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने क्या कहा? और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होनी है, लेकिन अभी तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टूर्नामेंट के कार्यक्रम का एलान नहीं किया है। हालांकि, अब बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने आईपीएल के आगामी सत्र के कार्यक्रम को लेकर बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 12 मार्च तक टूर्नामेंट के शुरुआती 20 दिनों का कार्यक्रम जारी किया जाएगा। दो भागों में जारी होगा कार्यक्रम सचिव सैकिया ने बताया कि आईपीएल के 19वें संस्करण का आयोजन 28 मार्च से 31 मई तक होगा। पहले इसकी विंडो 26 मार्च से 30 मई तय की गई थी, लेकिन अब तारीखों में थोड़ा बदलाव किया गया है। उन्होंने कहा, ‘हम 12 मार्च तक आईपीएल 2026 का शेड्यूल घोषित करने की योजना बना रहे हैं। फिलहाल पहले 20 दिनों के मैचों का कार्यक्रम जारी किया जाएगा।’ दरअसल, बीसीसीआई शेष मैचों का कार्यक्रम बाद में जारी करेगा ताकि पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनावों से मैचों का टकराव न हो। कार्यक्रम की घोषणा में क्यों हो रही देरी? पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं जिस कारण आईपीएल के कार्यक्रम की घोषणा में देरी हुई। दरअसल, जिन तीन राज्यों में आईपीएल के मुकाबले खेले …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 10, 2026 · 2 min · National Desk