1 of 8 कुलदीप और वंशिका - फोटो : सोशल मीडिया कुलदीप यादव और वंशिका की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। 13 मार्च को हल्दी और मेहंदी की रस्में संपन्न होंगी, जिसके बाद 14 मार्च को मसूरी के एक खूबसूरत रिसॉर्ट में दोनों परिवारों और दोस्तों की मौजूदगी में विवाह संपन्न होगा। यह कार्यक्रम दोनों परिवारों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसमें क्रिकेट जगत की कई जानी-मानी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वे 14 मार्च को मसूरी में अपनी मंगेतर वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे। इस शुभ अवसर के उपलक्ष्य में 17 मार्च को लखनऊ के होटल सेंट्रम में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 8 कुलदीप और वंशिका - फोटो : सोशल मीडिया पारिवारिक निमंत्रण और सगाई शादी की तैयारियों के बीच, कुलदीप के पिता रामसिंह यादव ने व्यक्तिगत रूप से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें शादी और रिसेप्शन का निमंत्रण दिया। यह मुलाकात आठ मार्च को हुई थी। 3 of 8 कुलदीप और वंशिका - फोटो : सोशल मीडिया कुलदीप और वंशिका की सगाई पिछले साल चार जून को लखनऊ के एक होटल में संपन्न हुई थी। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेतर और सांसद प्रिया सरोज ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की थी। 4 of 8 कुलदीप और वंशिका - फोटो : Instagram यह शादी नवंबर 2025 में तय थी, लेकिन भारतीय टीम के व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम और टी-20 विश्वकप में कुलदीप के चयन के कारण इसे आगे बढ़ा दिया गया। 5 of 8 कुलदीप-वंशिका - फोटो : Instagram …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें