Farooq Abdullah: पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला के कार्यक्रम में गोलीबारी, डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी भी थे मौजूद

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक कार्यक्रम में गोलीबारी हुई है। फारूक अब्दुल्ला के साथ डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी भी मौजूद थे। फिलहाल एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

March 11, 2026 · 1 min · National Desk

यूपी सरकार ने बढ़ाए मदद के हाथ: हरीश राणा के पिता से मिला प्रशासन, दी इतनी आर्थिक मदद; किया एक और वादा

सीमित आय में बेटे के लिए किया संघर्ष अशोक राणा मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने वर्ष 1989 से 2021 तक दिल्ली में आईजीआई एयरपोर्ट स्थित एक होटल में नौकरी की। सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें सीमित पेंशन मिलती है। बताया गया कि पेंशन से गुजारा मुश्किल होने के कारण वह खाद्य सामग्री बनाकर बेचते हैं और उसी आय से परिवार का खर्च व बेटे हरीश के इलाज का खर्च उठाते रहे। मुलाकात के दौरान अधिकारियों ने उन्हें स्वरोजगार से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी और भविष्य में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 11, 2026 · 1 min · National Desk

MEA: 'व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण', पश्चिम एशिया तनाव के बीच भारत की सख्त टिप्पणी

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बीच गुजरात के कांडला बंदरगाह की ओर जा रहे एक जहाज पर हमला हुआ है। भारत सरकार ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और कहा है कि किसी भी हालत में व्यापारिक जहाजों और आम नागरिकों की जान को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने बुधवार को कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के दौरान व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मंत्रालय ने यह भी कहा कि पहले भी ऐसे हमलों में भारतीय नागरिकों समेत कई लोगों की जान जा चुकी है और अब इन हमलों की गंभीरता और बढ़ती दिखाई दे रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 11, 2026 · 1 min · National Desk

IPL 2026: आईपीएल का कार्यक्रम जारी, पहले चरण में 20 मुकाबले और चार डबल-हेडर; RCB और SRH के बीच ओपनिंग मैच

कार्यक्रम की घोषणा में क्यों हुई देरी? आईपीएल के पूरे कार्यक्रम की घोषणा फिलहाल नहीं की गई है। देश के कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसकी वजह से बीसीसीआई ने अभी सिर्फ पहले चरण का कार्यक्रम जारी किया है। जिन राज्यों में चुनाव प्रस्तावित हैं, उनमें असम, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु शामिल हैं। कोलकाता (पश्चिम बंगाल) और चेन्नई (तमिलनाडु) क्रमशः कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के घरेलू मैदान हैं, जबकि गुवाहाटी राजस्थान रॉयल्स का दूसरा होम वेन्यू है। इन राज्यों में चुनाव की तारीखें घोषित होने के बाद आईपीएल के बाकी मुकाबलों का पूरा कार्यक्रम जारी किया जाएगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 11, 2026 · 1 min · National Desk

कहां हैं ईरान के नए सुप्रीम लीडर: काले लिबास वाला किल स्क्वाड क्या है, जो अमेरिका से कर रहा मोजतबा की रक्षा?

कहां हैं ईरान के नए सुप्रीम लीडर: काले लिबास वाला किल स्क्वाड क्या है, जो अमेरिका से कर रहा मोजतबा की रक्षा? और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर मोजतबा खामेनेई अभी कहां हैं? पश्चिम एशिया में युद्ध शुरू होने के बाद से उनकी स्थिति को लेकर क्या जानकारी सामने आई है? वह सुरक्षा टीम क्या है, जिसे अमेरिका-इस्राइल के खतरे को देखते हुए मोजतबा खामेनेई की सुरक्षा में लगाया गया है? इसके खतरनाक किल स्क्वाड के बारे में क्या जानकारी मौजूद है? आइये जानते हैं… इस्राइल-अमेरिका के ईरान से शुरू युद्ध का आज 12वां दिन है। दोनों ही पक्षों की तरफ से अब तक संघर्ष को रोकने का कोई इशारा नहीं मिला है। जहां अमेरिका और इस्राइल ने अगले कुछ दिनों के अंदर ईरान में बड़े बदलाव का दावा किया है, वहीं ईरान ने भी अंत तक इन दोनों देशों के खिलाफ जंग लड़ने की बात कही है। ईरान की तरफ से अब तक पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर सभी बयान या तो ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लारिजानी, ईरान रेवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) के कमांडर अली मोहम्मद नइनी या फिर राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान की तरफ से दिया गया है। वहीं, ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सार्वजनिक बयान अब तक सामने नहीं आए हैं। युद्ध के बाद से कहां हैं मोजतबा खामेनेई? अमेरिका-इस्राइल के हमले के पहले ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 11, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Conflict: 'मैं जब चाहूंगा, ईरान से युद्ध खत्म हो जाएगा', अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा बयान

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं पश्चिम एशिया में हमले और सैन्य कार्रवाई अभी भी जारी अमेरिकी राष्ट्रपति ने भले ही संकेत दिए हैं कि ईरान में उनके सैन्य अभियान के लक्ष्य काफी हद तक पूरे हो चुके हैं। लेकिन पश्चिम एशिया में हमले और सैन्य कार्रवाई अभी भी जारी है। इससे पहले इस्राइल के रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने कहा कि ईरान पर हमले तब तक जारी रहेंगे, जब तक जरूरी होगा। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, काट्ज ने कहा कि यह अभियान तब तक बिना किसी समयसीमा के जारी रहेगा, जब तक सभी लक्ष्य पूरे नहीं हो जाते और अभियान का नतीजे तय नहीं हो जाते। काट्ज ने कहा कि तेहरान और पूरे देश में हमले हर दिन जारी रहेंगे और एक-एक करके अलग-अलग ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान के लोगों को खामेनेई के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ खड़े होने और उसे हटाने के लिए प्रेरित करना भी है। ये भी पढ़ें: ट्रंप का दावा- ईऱान के पास नहीं बची ताकत एक दिन पहले ट्रंप ने सीबीएस न्यूज से कहा था कि यह युद्ध लगभग पूरी तरह खत्म हो चुका है। उन्होंने दावा किया कि ईरान के पास अब नौसेना, संचार व्यवस्था और वायुसेना जैसी ताकत नहीं बची है। ट्रंप ने कहा कि ईरान की मिसाइल क्षमता बहुत कम रह गई है और उसके ड्रोन लगातार नष्ट किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सैन्य दृष्टि से तेहरान के पास अब लगभग कुछ भी नहीं बचा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान को चेतावनी भी दी कि वह कोई ‘चालाकी’ करने की कोशिश न करे। उन्होंने कहा कि ईरान ने जितने भी हमले करने थे, कर दिए हैं और अब अगर उसने कोई गलत कदम उठाया तो उस देश का अंत हो सकता है। ट्रंप ने कहा, अगर उन्होंने कुछ भी गलत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 11, 2026 · 2 min · National Desk

कौन हैं जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा?: केजरीवाल-सिसोदिया को नहीं इन पर भरोसा, आप ने भाजपा से जोड़ दिया लिंक

आप ने पूछा भाजपा से क्या रिश्ता? इस पूरे विवाद से एक दिन पहले आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भाजपा नेताओं के बयानों को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि जब मामला अभी अदालत में है और हाईकोर्ट में सुनवाई बाकी है, तब भाजपा नेताओं को कैसे पता है कि आगे क्या फैसला आने वाला है। सौरभ भारद्वाज ने सीधे तौर पर सवाल किया कि क्या भाजपा और जज के बीच कोई रिश्ता है। उन्होंने कहा कि भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा के बयान कई सवाल खड़े करते हैं। भारद्वाज ने कहा कि वीरेंद्र सचदेवा ने सार्वजनिक तौर पर कहा है कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और दुर्गेश पाठक अपराधी हैं और अदालत की आगे की प्रक्रिया में उन्हें सजा जरूर मिलेगी। सवाल ये उठता है कि यह बात कैसे कही जा सकती है जब अदालत में अभी सुनवाई जारी है। उन्होंने कपिल मिश्रा के उस ट्वीट का भी जिक्र किया जिसमें लिखा गया था कि ‘पिक्चर अभी बाकी है’। सौरभ भारद्वाज ने सवाल उठाया कि यह पिक्चर क्या है और भाजपा नेताओं को कैसे पता है कि आगे क्या होने वाला है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 11, 2026 · 1 min · National Desk

Parliament: लोकसभा से खारिज हुआ स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव; दोनों सदन कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित

06:28 PM, 11-Mar-2026 लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित लोक सभा में स्पीकर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान, वोटिंग और इसके ध्वनिमत से खारिज होने के बाद पीठासीन अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने सदन की कार्यावाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। #LokSabha की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित.#BudgetSession #LokSabha pic.twitter.com/gvjGvYxqY7 — SansadTV (@sansad_tv) March 11, 2026 लोक सभा में स्पीकर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान, वोटिंग और इसके ध्वनिमत से खारिज होने के बाद पीठासीन अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने सदन की कार्यावाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। 06:16 PM, 11-Mar-2026 कांग्रेस ने गृहमंत्री से माफी की मांग की गृहमंत्री अमित शाह के संबोधन के दौरान विपक्ष की तरफ से जोरदार हंगामा किया गया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे विपक्षी सदस्यों ने गृहमंत्री अमित शाह से माफी की मांग की। गृहमंत्री अमित शाह के संबोधन के दौरान विपक्ष की तरफ से जोरदार हंगामा किया गया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे विपक्षी सदस्यों ने गृहमंत्री अमित शाह से माफी की मांग की। 06:05 PM, 11-Mar-2026 आप सच्चाई नहीं सुनना चाहते- पीठासीन अध्यक्ष विपक्ष की तरफ से जोरदार हंगामे के बीच लोकसभा में पीठासीन अध्यक्ष ने विपक्षी सदस्यों को बैठने के लिए कहा और उनके न मानने पर उन्होंने कहा कि आप सच्चाई नहीं सुनना चाहते हैं। विपक्ष के हंगामे के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने अपना भाषण जारी रखा। उन्होंने कहा- डोकलाम विवाद के दौरान कांग्रेस के नेता चीन गए, चीनी दूतावास में कांग्रेस गुप्त मीटिंग कर रही थी, कांग्रेस ने ही चीन को अक्साई चिन को दे दिया। विपक्ष की तरफ से जोरदार हंगामे के बीच लोकसभा में पीठ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 11, 2026 · 2 min · National Desk

आप को नहीं भरोसा: केजरीवाल-सिसोदिया ने आबकारी नीति केस में जज बदलने की मांग की, HC के मुख्य न्यायाधीश को पत्र

खुदरा बिक्री में सरकारी राजस्व में भारी कमी होने का आरोप दूसरा आरोप शराब की बिक्री को लेकर है। उदाहरण के लिए मान लीजिए पहले अगर 750 एमएल की एक शराब की बोतल 530 रुपये में मिलती थी। तब इस एक बोतल पर रिटेल कारोबारी को 33.35 रुपये का मुनाफा होता था, जबकि 223.89 रुपये उत्पाद कर और 106 रुपये वैट के रूप में सरकार को मिलता था। मतलब एक बोतल पर सरकार को 329.89 रुपये का फायदा मिलता था। नई शराब नीति से सरकार के इसी मुनाफे में खेल होने दावा किया गया। दावा था कि नई शराब नीति में वही 750 एमएल वाली शराब की बोतल का दाम 530 रुपये से बढ़कर 560 रुपये हो गई। इसके अलावा रिटेल कारोबारी का मुनाफा भी 33.35 रुपये से बढ़कर सीधे 363.27 रुपये पहुंच गया। मतलब रिटेल कारोबारियों का फायदा 10 गुना से भी ज्यादा बढ़ गया। वहीं, सरकार को मिलने वाला 329.89 रुपये का फायदा घटकर तीन रुपये 78 पैसे रह गया। इसमें 1.88 रुपये उत्पाद शुल्क और 1.90 रुपये वैट शामिल है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 11, 2026 · 1 min · National Desk

IDFC Bank Fraud: बैंक धोखाधड़ी मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, चंडीगढ़ समेत 19 ठिकानों पर रेड

हरियाणा सरकार के बैंक खातों से लगभग 590 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़ में 19 ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है। अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई हाल ही में सामने आए आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की चंडीगढ़ शाखा से जुड़े धोखाधड़ी मामले में की जा रही है। इससे पहले इसी मामले में सोमवार देर शाम सेक्टर-32 ब्रांच की डीलिंग हेड प्रियंका और पूर्व डीलिंग हेड अनुज कौशल को गिरफ्तार किया था। दोनों से लंबी पूछताछ के बाद यह कार्रवाई की गई है। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 11, 2026 · 1 min · National Desk