Maharashtra Bomb Threat: महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की

महाराष्ट्र विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान गुरुवार को विधान भवन में बम की धमकी मिली। यह धमकी एक ईमेल के जरिए दी गई थी। इस धमकी भरे संदेश के बाद पूरे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने बताया कि जैसे ही इस खतरे की जानकारी मिली, तुरंत सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। एहतियात के तौर पर दक्षिण मुंबई में स्थित इस विधानमंडल परिसर से सभी कर्मचारियों और अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सुरक्षा एजेंसियां और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गए हैं। वे पूरी इमारत की तलाशी ले रहे हैं। फिलहाल जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह ईमेल किसने भेजा था। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 12, 2026 · 1 min · National Desk

US में टैरिफ पर नए दांव-पेंच: क्या 52 साल पुराने कानून में हो सकते हैं बदलाव? ट्रंप प्रशासन ने शुरू की जांच

अमेरिकी प्रशासन ने बुधवार को ट्रेड एक्ट 1974 के सेक्शन 301 के तहत यह जांच शुरू की है। इस प्रक्रिया के तहत विदेशी कंपनियों और देशों की औद्योगिक नीतियों की जांच की जाएगी, जिसके बाद उन पर नए आयात शुल्क (टैरिफ) लगाए जा सकते हैं। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार की नीति में बदलाव नहीं हुआ है, केवल इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण बदल सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य अमेरिकी उद्योग और नौकरियों की सुरक्षा करना है।नई जांच के दायरे में कई बड़े व्यापारिक साझेदार देश शामिल हैं। इनमें भारत, चीन, यूरोपीय संघ, बांग्लादेश, जापान, सिंगापुर, स्विट्जरलैंड, नॉर्वे, इंडोनेशिया, मलेशिया, कंबोडिया, थाईलैंड, दक्षिण कोरिया, वियतनाम, मेक्सिको और ताइवान जैसे देश शामिल हैं। अमेरिकी सरकार इन देशों की उन नीतियों की जांच करेगी जिनसे अमेरिकी कंपनियों को नुकसान हो सकता है। इसमें औद्योगिक सब्सिडी, मजदूरी दमन और अमेरिकी बाजार में लगातार व्यापार अधिशेष जैसे मुद्दों को देखा जाएगा।विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इस जांच के बाद नए टैरिफ लागू होते हैं तो वैश्विक व्यापार में फिर तनाव बढ़ सकता है। इससे पहले लगाए गए टैरिफ के कारण अमेरिका और उसके कई व्यापारिक साझेदारों के बीच तीखी आर्थिक खींचतान देखने को मिली थी। हालांकि ग्रीर ने कहा कि पिछले साल घोषित व्यापार ढांचे अपने आप में अलग हैं और नई जांच उनसे सीधे जुड़ी नहीं है। फिर भी इन समझौतों को ध्यान में रखते हुए आगे का निर्णय लिया जा सकता है।ट्रंप प्रशासन ने सेक्शन 301 के तहत एक और जांच शुरू करने की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य जबरन श्रम से बनाए गए उत्पादों के आयात पर प्रतिबंध लगाने की संभावना …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 12, 2026 · 2 min · National Desk

CEC: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विपक्ष एकजुट, आज महाभियोग प्रस्ताव का नोटिस देने की तैयारी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की इस मुहिम पर बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के चैंबर में हुई बैठक में सहमति बनी। बैठक में राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तृणमूल के प्रस्ताव का समर्थन किया। इसके बाद नोटिस देने के लिए जरूरी सांसदों के हस्ताक्षर कराए गए। योजना दोनों सदनों में नोटिस देने की है। दरअसल, महाभियोग की प्रक्रिया के लिए लोकसभा में 100 और राज्यसभा में 50 सांसदों के हस्ताक्षर की जरूरत पड़ती है। सीईसी को हटाने के लिए भी सुप्रीम कोर्ट-हाईकोर्ट के जजों को हटाने की तरह ही प्रक्रियाओं का पालन करना पड़ता है।दरअसल पार्टी चाहती है कि अप्रैल-मई में बंगाल विधानसभा चुनाव में एसआईआर को बड़ा मुद्दा बनाने के लिए इसी सत्र में महाभियोग प्रस्ताव पर चर्चा हो। प्रक्रिया शुरू करने और मुख्य रूप से चर्चा के लिए 14 दिन पहले नोटिस देना जरूरी है। यदि बृहस्पतिवार को नोटिस दिया गया तो इसी सत्र में प्रस्ताव पर चर्चा हो जाएगी। नोटिस में सीईसी पर सरकार के इशारे पर एसआईआर के बहाने जानबूझकर उचित मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने का आरोप लगाया गया है।मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट के जज की तरह ही होती है। इसके लिए ‘साबित दुर्व्यवहार’ या ‘अक्षमता’ को आधार बनाना होता है। यह प्रस्ताव संसद के किसी भी सदन में लाया जा सकता है। इसे पास कराने के लिए सदन के कुल सदस्यों के बहुमत और मौजूद व वोट देने वाले सदस्यों के दो-तिहाई बहुमत की जरूरत होती है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 12, 2026 · 2 min · National Desk

Trump: 'होर्मुज में ईरान की नौसेना पर अमेरिका का वार जारी', ट्रंप बोले- 58 जहाज और बारूदी नावों को किया नष्ट

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच मौजूदा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिकी सेना ने ईरान की नौसैनिक ताकत पर बड़ा हमला किया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी कार्रवाई में ईरान के कई जहाज और बारूदी सुरंग बिछाने वाली नावों को नष्ट कर दिया गया है। उनका कहना है कि यह कदम वैश्विक समुद्री व्यापार और तेल आपूर्ति की सुरक्षा के लिए उठाया गया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने ईरान के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत निर्णायक सैन्य कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई “ऑपरेशन एपिक फ्यूरी” के तहत की जा रही है। ट्रंप के मुताबिक इस अभियान का उद्देश्य ईरान से पैदा हो रहे खतरे को खत्म करना है। उनका दावा है कि अमेरिकी सेना ने कम समय में ही ईरान की कई सैन्य क्षमताओं को गंभीर नुकसान पहुंचाया है।ट्रंप के मुताबिक अमेरिकी सेना को जानकारी मिली थी कि ईरान समुद्र में बारूदी सुरंगें बिछाने की तैयारी कर रहा है। इन सुरंगों का मकसद जहाजों को नुकसान पहुंचाना और समुद्री रास्तों को बाधित करना था। उन्होंने कहा कि इसी खतरे को देखते हुए अमेरिकी सेना ने कार्रवाई की। ट्रंप का दावा है कि अमेरिकी हमलों में ईरान के कई माइन बिछाने वाले जहाज और नौसैनिक पोत नष्ट कर दिए गए हैं।ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना ने होर्मुज क्षेत्र में ईरान के कुल 58 नौसैनिक जहाजों को नष्ट कर दिया है। इसके अलावा बारूदी सुरंग बिछाने वाली कम से कम 31 नावों को भी खत्म किया गया है। उनके मुताबिक यह कार्रवाई बेहद तेजी से की गई। ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना ने विशेष तकनीक और हथियारों का इस्तेमाल करते हुए इन जहाजों को निशाना बनाया।ट्रंप ने द …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 12, 2026 · 2 min · National Desk

TOP News: CEC के खिलाफ आज महाभियोग प्रस्ताव ला सकता है विपक्ष, होर्मुज में ईरानी सेना पर अमेरिका के हमले जारी

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और देश की राजनीति समेत कई बड़े मुद्दे आज सुर्खियों में हैं। संसद में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाअभियोग प्रस्ताव को लेकर विपक्ष एकजुट नजर आ रहा है। तृणमूल कांग्रेस की अगुवाई में विपक्षी दल आज महाभियोग प्रस्ताव का नोटिस दे सकते हैं। बताया जा रहा है कि नोटिस पर लोकसभा और राज्यसभा के कई सांसदों के हस्ताक्षर हैं और इसे पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के मुद्दे से भी जोड़ा जा रहा है। इसी बीच पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। मौजूदा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिकी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान की नौसेना को भारी नुकसान पहुंचाया है। उनके मुताबिक कार्रवाई में कई जहाज और बारूदी सुरंग बिछाने वाली नावें नष्ट की गई हैं। ट्रंप ने यह भी कहा कि वह जब चाहेंगे तब ईरान के साथ युद्ध समाप्त हो सकता है। युद्ध का असर ऊर्जा बाजार और भारत पर भी दिखाई देने लगा है। बढ़ती कीमतों के बीच ट्रंप ने संकेत दिया है कि अमेरिका रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार से तेल जारी कर सकता है ताकि बाजार में आपूर्ति बढ़े और कीमतें नियंत्रित रहें। इसी संकट के बीच भारत सरकार ईरान में फंसे अपने नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने के प्रयास में जुटी है। इसके लिए आर्मेनिया और अजरबैजान के रास्ते निकासी की व्यवस्था की जा रही है। वहीं, पश्चिम एशिया के तनाव का असर दिल्ली तक पहुंच गया है। राजधानी में वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की कमी देखी जा रही है, जिससे होटल और ढाबा कारोबार प्रभावित हुआ है। इसके अलावा ओमान के सलालाह बंदरगाह पर तेल भंडारण केंद्रों पर ईरानी ड्र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 12, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis LIVE: जहाजों की सुरक्षा पर G7 देशों की बैठक, IRGC ने कहा- अमेरिकी ठिकानों पर हमले जारी रहेंगे

04:26 AM, 12-Mar-2026 अमेरिकी ठिकानों पर हमले जारी रहेंगे- ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने कहा है कि मध्य पूर्व में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले जारी रहेंगे। संगठन के प्रवक्ता इब्राहिम जुल्फघारी ने कहा कि हाल के हमलों में बड़ी संख्या में अमेरिकी सैनिक मारे गए या घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरानी बलों की लगातार निगरानी है और दुश्मनों को वहां से गुजरने का अधिकार नहीं है। उनके अनुसार ईरान अपनी स्वतंत्रता की रक्षा कर रहा है और मिसाइल तथा ड्रोन हमले आगे भी जारी रहेंगे। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने कहा है कि मध्य पूर्व में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले जारी रहेंगे। संगठन के प्रवक्ता इब्राहिम जुल्फघारी ने कहा कि हाल के हमलों में बड़ी संख्या में अमेरिकी सैनिक मारे गए या घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरानी बलों की लगातार निगरानी है और दुश्मनों को वहां से गुजरने का अधिकार नहीं है। उनके अनुसार ईरान अपनी स्वतंत्रता की रक्षा कर रहा है और मिसाइल तथा ड्रोन हमले आगे भी जारी रहेंगे। 04:26 AM, 12-Mar-2026 संयुक्त राष्ट्र प्रस्ताव पर ईरान का विरोध, कहा- यह हमारे खिलाफ अन्याय संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पारित प्रस्ताव पर ईरान ने कड़ा विरोध जताया है। ईरान के प्रतिनिधि अमीर सईद इरावानी ने कहा कि यह फैसला उनके देश के साथ स्पष्ट अन्याय है। उन्होंने कहा कि ईरान इस संघर्ष का मुख्य पीड़ित है और परिषद ने जमीनी सच्चाई को नजरअंदाज किया है। इरावानी ने दावा किया कि अमेरिका और इस्राइल के हमलों के बाद हजारों लोग मारे गए हैं और बड़ी संख्या में नागरिक ढांचे को नुकसान पहुंचा है। संयुक्त राष्ट्र सुरक् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 12, 2026 · 2 min · National Desk

आज का शब्द: शशक और केदारनाथ अग्रवाल की कविता- हरी घास पर बैठे

आज का शब्द: शशक और केदारनाथ अग्रवाल की कविता- हरी घास पर बैठे ‘हिंदी हैं हम’ शब्द शृंखला में आज का शब्द है- शशक, जिसका अर्थ है- खरगोश, चंद्रमा का कलंक। प्रस्तुत है केदारनाथ अग्रवाल की कविता- हरी घास पर बैठे शशक तुम- प्राकृत जैविक तनधारी हरी घास पर बैठे मुझको दिखते प्रिय लगते हो श्वेत कपासी परम अभाषिक मौन समान, भाषिक होकर जो बन जाता मेरी कविता की प्रतिमूर्ति, जिससे होती सम्मोहन की पूर्ति हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें। 4 घंटे पहले …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 12, 2026 · 1 min · National Desk

West Asia Conflict: 'मैं जब चाहूंगा, ईरान से युद्ध खत्म हो जाएगा', अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा बयान

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं पश्चिम एशिया में हमले और सैन्य कार्रवाई अभी भी जारी अमेरिकी राष्ट्रपति ने भले ही संकेत दिए हैं कि ईरान में उनके सैन्य अभियान के लक्ष्य काफी हद तक पूरे हो चुके हैं। लेकिन पश्चिम एशिया में हमले और सैन्य कार्रवाई अभी भी जारी है। इससे पहले इस्राइल के रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने कहा कि ईरान पर हमले तब तक जारी रहेंगे, जब तक जरूरी होगा। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, काट्ज ने कहा कि यह अभियान तब तक बिना किसी समयसीमा के जारी रहेगा, जब तक सभी लक्ष्य पूरे नहीं हो जाते और अभियान का नतीजे तय नहीं हो जाते। काट्ज ने कहा कि तेहरान और पूरे देश में हमले हर दिन जारी रहेंगे और एक-एक करके अलग-अलग ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान के लोगों को खामेनेई के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ खड़े होने और उसे हटाने के लिए प्रेरित करना भी है। ये भी पढ़ें: ट्रंप का दावा- ईरान के पास नहीं बची ताकत एक दिन पहले ट्रंप ने सीबीएस न्यूज से कहा था कि यह युद्ध लगभग पूरी तरह खत्म हो चुका है। उन्होंने दावा किया कि ईरान के पास अब नौसेना, संचार व्यवस्था और वायुसेना जैसी ताकत नहीं बची है। ट्रंप ने कहा कि ईरान की मिसाइल क्षमता बहुत कम रह गई है और उसके ड्रोन लगातार नष्ट किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सैन्य दृष्टि से तेहरान के पास अब लगभग कुछ भी नहीं बचा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान को चेतावनी भी दी कि वह कोई ‘चालाकी’ करने की कोशिश न करे। उन्होंने कहा कि ईरान ने जितने भी हमले करने थे, कर दिए हैं और अब अगर उसने कोई गलत कदम उठाया तो उस देश का अंत हो सकता है। ट्रंप ने कहा, अगर उन्होंने कुछ भी गलत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 12, 2026 · 2 min · National Desk

MEA: 'व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण', पश्चिम एशिया तनाव के बीच भारत की सख्त टिप्पणी

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बीच गुजरात के कांडला बंदरगाह की ओर जा रहे एक जहाज पर हमला हुआ है। भारत सरकार ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और कहा है कि किसी भी हालत में व्यापारिक जहाजों और आम नागरिकों की जान को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने बुधवार को कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के दौरान व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मंत्रालय ने यह भी कहा कि पहले भी ऐसे हमलों में भारतीय नागरिकों समेत कई लोगों की जान जा चुकी है और अब इन हमलों की गंभीरता और बढ़ती दिखाई दे रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 12, 2026 · 1 min · National Desk

Farooq Abdullah: पूर्व सीएम फारूख अब्दुल्ला पर हमला, फायरिंग में बाल-बाल बचे; डिप्टी सीएम चौधरी भी थे मौजूद

नेशनल कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मामला सामने आया है। हमला उस वक्त हुआ जब वे जम्मू के ग्रेटर कैलाश स्थित राॅयल पार्क में एक शादी समारोह में शिरकत करने के बाद उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी के साथ वापस लौट रहे थे। दोनों नेता पूरी तरह सुरक्षित हैं। पुरानी मंडी निवासी हमलावर कमल सिंह जम्वाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। डॉ. फारूक अब्दुल्ला और डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी ग्रेटर कैलाश के रॉयल पार्क में आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। समारोह में शिरकत करने के बाद जैसे ही दोनों नेता बाहर निकल अपनी गाड़ियों की तरफ बढ़ रहे थे तभी वहां मौजूद आरोपी ने गोलियां चला दीं। अचानक हुई फायरिंग से शादी समारोह में चीख-पुकार मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। मौके पर मौजूद दोनों नेताओं के मुस्तैद सुरक्षाकर्मियों ने फुर्ती दिखाते हुए हमलावर को दबोच लिया। आरोपी कमल सिंह के पकड़े जाने के बाद उसे स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी बोला-20 साल से मारना चाहता था…आज मौका मिला आरोपी कमल सिंह ने पुलिस हिरासत में कहा कि वह 20 साल से डॉ. फारूक अब्दुल्ला को मारना चाहता था। उसने यह भी कहा कि उसे आज (बुधवार) को मौका मिला। पुलिस और खुफिया एजेंसियां कमल सिंह जम्वाल से कड़ी पूछताछ कर रही हैं। पुलिस पता लगा रही है कि आरोपी हथियार लेकर कार्यक्रम स्थल तक कैसे पहुंचा। इस घटना के बाद पूरे जम्मू शहर में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। सुरक्षा में चूक डिप्टी सीएम ने इसे सुरक्षा में चूक बताया। मुख्यमंत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 12, 2026 · 2 min · National Desk