आप ने पूछा भाजपा से क्या रिश्ता? इस पूरे विवाद से एक दिन पहले आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भाजपा नेताओं के बयानों को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि जब मामला अभी अदालत में है और हाईकोर्ट में सुनवाई बाकी है, तब भाजपा नेताओं को कैसे पता है कि आगे क्या फैसला आने वाला है। सौरभ भारद्वाज ने सीधे तौर पर सवाल किया कि क्या भाजपा और जज के बीच कोई रिश्ता है। उन्होंने कहा कि भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा के बयान कई सवाल खड़े करते हैं। भारद्वाज ने कहा कि वीरेंद्र सचदेवा ने सार्वजनिक तौर पर कहा है कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और दुर्गेश पाठक अपराधी हैं और अदालत की आगे की प्रक्रिया में उन्हें सजा जरूर मिलेगी। सवाल ये उठता है कि यह बात कैसे कही जा सकती है जब अदालत में अभी सुनवाई जारी है। उन्होंने कपिल मिश्रा के उस ट्वीट का भी जिक्र किया जिसमें लिखा गया था कि ‘पिक्चर अभी बाकी है’। सौरभ भारद्वाज ने सवाल उठाया कि यह पिक्चर क्या है और भाजपा नेताओं को कैसे पता है कि आगे क्या होने वाला है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
कौन हैं जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा?: केजरीवाल-सिसोदिया को नहीं इन पर भरोसा, आप ने भाजपा से जोड़ दिया लिंक
आप ने पूछा भाजपा से क्या रिश्ता? इस पूरे विवाद से एक दिन पहले आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भाजपा नेताओं के बयानों को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि जब मामला अभी अदालत में है और हाईकोर्ट में सुनवाई बाकी है, तब भाजपा नेताओं को कैसे पता है कि आगे क्या फैसला आने वाला है। सौरभ भारद्वाज ने सीधे तौर पर सवाल किया कि क्या भाजपा और जज के बीच कोई रिश्ता है। उन्होंने कहा कि भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा के बयान कई सवाल खड़े करते