IPL 2026 Schedule Live: आज जारी होगा आईपीएल 2026 का कार्यक्रम, दो भागों में हो सकती है घोषणा

05:37 PM, 11-Mar-2026 IPL 2026 Schedule Live: आईपीएल ने बढ़ाया उत्साह आईपीएल 2026 के कार्यक्रम को लेकर टूर्नामेंट के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। The one we’ve all been waiting for 🤩 Stay tuned for the #TATAIPL 2026 schedule announcement ⌛ pic.twitter.com/3tUsftZUj7 — IndianPremierLeague (@IPL) March 11, 2026 आईपीएल 2026 के कार्यक्रम को लेकर टूर्नामेंट के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। 05:31 PM, 11-Mar-2026 IPL 2026 Schedule Live: खिताब बचाने उतरेगी आरसीबी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने 2025 में पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। आरसीबी की टीम इस बार खिताब का बचाव करने उतरेगी। आरसीबी के फैंस के लिए राहत की बात यह है कि टीम ग्रुप चरण में अपने पांच मुकाबले घरेलू स्टेडियम चिन्नास्वामी में ही खेलेगी। इसके लिए कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ से मंजूरी मिल चुकी है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने 2025 में पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। आरसीबी की टीम इस बार खिताब का बचाव करने उतरेगी। आरसीबी के फैंस के लिए राहत की बात यह है कि टीम ग्रुप चरण में अपने पांच मुकाबले घरेलू स्टेडियम चिन्नास्वामी में ही खेलेगी। इसके लिए कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ से मंजूरी मिल चुकी है। 05:30 PM, 11-Mar-2026 IPL 2026 Schedule Live: कार्यक्रम की घोषणा में क्यों हो रही देरी? पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं जिस कारण आईपीएल के कार्यक्रम की घोषणा में देरी हुई। दरअसल, जिन तीन राज्यों में आईपीएल के मुकाबले खेले जाने हैं उनके विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान अब तक नहीं हुआ है। इनमें अमस, पश्चिम बंगाल और त …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 11, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis: पीएम मोदी बोले- फंसे भारतीयों की सुरक्षा में जुटी सरकार, कांग्रेस कर रही राजनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोच्चि में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने त्रिशूर लोकसभा सीट और तिरुवनंतपुरम कॉर्पोरेशन में भाजपा की जीत का जिक्र किया। उन्होंने भरोसा जताया कि भाजपा की यह सफलता अब पूरे केरल में फैलेगी। पीएम ने कहा कि केरल में एलडीएफ और यूडीएफ के बारी-बारी शासन करने के पुराने तरीके को बदलना अब बहुत जरूरी है। उन्होंने लोगों से अगले पांच साल एनडीए को सेवा का मौका देने की अपील की। उन्होंने जनता को ‘मोदी की गारंटी’ का भरोसा दिया। पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राजकुमार केरल और भारत के युवाओं की सोच को नहीं समझते। उन्होंने केरल के भविष्य के लिए अपनी योजना साझा की। उन्होंने कहा कि हम केरल को एआई (एआई) और भविष्य की नई तकनीक का बड़ा केंद्र बनाने के लिए काम करेंगे।प्रधानमंत्री ने विदेश में रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा पर भी बात की। उन्होंने कहा कि आज का भारत अपने नागरिकों को कहीं भी मुसीबत में अकेला नहीं छोड़ता। पीएम मोदी ने कहा, “वेस्ट एशिया में जो कुछ हो रहा है, उससे आप सभी का चिंतित होना बहुत स्वाभाविक है। हमारे लाखों भाई-बहन वहां काम करते हैं। जब भी हमारा कोई देशवासी संकट में पड़ता है तो हमारी सरकार उसे सुरक्षित बचाने के लिए पूरी ताकत लगा देती है। आज का भारत अपने नागरिकों को संकट में अकेला नहीं छोड़ता है। आज भी हमारा प्रयास है कि युद्ध की हालत में फंसे भारतीयों को सुरक्षा मिले, हरसंभव सुविधा मिले।“इसके साथ ही पीएम ने खाड़ी देशों का भी आभार जताया जो विषम परिस्थिति में फंसे लोगों की मदद करने का प्रयास कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा, “मुझे संतोष है कि गल्फ के हमारे सभी मित्र देशों की सरकारें भी हमा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 11, 2026 · 2 min · National Desk

Gambhir on Rinku: 'देश को ऐसे बलिदानों को कभी नहीं भूलना चाहिए', रिंकू सिंह के लिए ऐसा क्यों बोले गौतम गंभीर?

Gambhir on Rinku: ‘देश को ऐसे बलिदानों को कभी नहीं भूलना चाहिए’, रिंकू सिंह के लिए ऐसा क्यों बोले गौतम गंभीर? और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं भारत के टी20 विश्वकप जीतने के बाद कोच गौतम गंभीर ने न्यूज एजेंसी को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में उन्होंने रिंकू सिंह को लेकर बात की है। दरअसल, टूर्नामेंट के दौरान रिंकू के पिता का निधन हो गया था। ऐसे में रिंकू अंतिम संस्कार में शामिल होने अलीगढ़ आए थे और फिर देश के सेवा के लिए वापस टीम इंडिया से जुड़ गए थे। इसकी गंभीर ने तारीफ की है और कहा है कि देश को ऐसे बलिदानों को नहीं भूलना चाहिए। रिंकू को लेकर क्या बोले गंभीर? इंटरव्यू में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा, ‘ये त्याग कितने बड़े त्याग हैं। मान लो आप किसी विदेश यात्रा पर हो और परिवार को कुछ हो जाए और आप तुरंत नहीं पहुंच सकते। इतने त्याग का बावजूद हम अगर किसी को अंडर-वैल्यू करें और उसे अंडर-रेटेड बोलें तो ये कितनी खराब चीज है। रिंकू ने पिता के निधन के बाद टीम को जॉइन किया। इसमें काफी हिम्मत की जरूरत होती है कि आप वापस टीम से जुड़ें और वो करें जिसकी टीम को सबसे ज्यादा जरूरत है चाहे वो फील्डिंग करना हो या हर तरीके से सपोर्ट करना हो। मेरी नजर में कोई भी इंसान कभी कम नहीं समझा जाएगा। देश को ऐसे बलिदानों को कभी नहीं भूलना चाहिए और इसलिए मैं कहता हूं खिलाड़ियों को गलतियां करने की इजाजत हो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 11, 2026 · 2 min · National Desk

केरल में दौरे पर PM मोदी: राहुल को बताया कांग्रेस के राजकुमार, कहा- पश्चिम एशिया संकट पर सियासत कर रहा विपक्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोच्चि में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने त्रिशूर लोकसभा सीट और तिरुवनंतपुरम कॉर्पोरेशन में भाजपा की जीत का जिक्र किया। उन्होंने भरोसा जताया कि भाजपा की यह सफलता अब पूरे केरल में फैलेगी। पीएम ने कहा कि केरल में एलडीएफ और यूडीएफ के बारी-बारी शासन करने के पुराने तरीके को बदलना अब बहुत जरूरी है। उन्होंने लोगों से अगले पांच साल एनडीए को सेवा का मौका देने की अपील की। उन्होंने जनता को ‘मोदी की गारंटी’ का भरोसा दिया। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 11, 2026 · 1 min · National Desk

PM Modi In Kerala: मछुआरों के बीच पीएम मोदी, NDA के फैसले गिनाए; कहा- सुरक्षा-कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध

केरल में मछुआरा समुदाय के लोगों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा केरल का नाम बदलकर केरलम किया जाना ‘मलयाली’ भाइयों के लिए खुशी का क्षण है। केरल में 2018 की बाढ़ के दौरान मछुआरा समुदाय की भूमिका सराहनीय रही। धीवारा सभा 50 वर्षों से मछुआरों के अधिकारों के लिए काम कर रही है। केंद्र सरकार ने मत्स्य पालन समुदाय और उनकी गतिविधियों को मजबूत करने के लिए विभिन्न पहलें की हैं।प्रधानमंत्री ने भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) की कोच्चि रिफाइनरी में 5,500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली पॉलीप्रोपाइलीन यूनिट की आधारशिला रखी। इसके अलावा उन्होंने दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिनमें से प्रत्येक की लागत 2,000 करोड़ रुपये से अधिक है। रेलवे क्षेत्र में भी 142 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया गया। साथ ही क्षेत्र में कनेक्टिविटी और टिकाऊ परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक नई ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाई गई।इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित तीन रेलवे स्टेशनों (शोरानूर जंक्शन, कुट्टीपुरम रेलवे स्टेशन और चंगनास्सेरी रेलवे स्टेशन) का भी उद्घाटन किया। लगभग 52 करोड़ रुपये की लागत से इन स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया गया है, जिसमें यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं, सुव्यवस्थित परिसंचरण क्षेत्र और बेहतर पहुंच व्यवस्था शामिल है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 11, 2026 · 2 min · National Desk

Bihar CM : लालू-राबड़ी राज पर हमला करते समय सीएम नीतीश कुमार की जुबान फिसली; याद दिलाया वह वक्त

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा का आज दूसरा दिन है। अररिया में जनसभा को संबोधित करने के उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया, जिससे वह एक बार फिर से चर्चा में आ गए। उन्होंने दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर राष्ट्रीय जनता दल को आड़े हाथों लिया। अपने संबोधन में उन्होंने बिना नाम लिए पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर तंज कसते हुए कहा कि पहले के शासनकाल में महिलाओं के लिए कोई ठोस काम नहीं किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को यह अच्छी तरह याद रखना चाहिए कि पहले महिलाओं की स्थिति क्या थी। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि उस समय सात साल तक सत्ता में रहने के बाद भी महिलाओं के लिए कोई विशेष पहल नहीं की गई। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “जब पद से हटे तो अपनी हीं बेटी को आगे कर दिया, लेकिन राज्य की महिलाओं के लिए कोई ठोस काम नहीं हुआ। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 11, 2026 · 1 min · National Desk

ट्रॉफी को मंदिर ले जाने पर विवाद: कीर्ति आजाद पर गंभीर का पलटवार, कहा- ऐसे बयान उपलब्धियों का महत्व घटाते हैं

ट्रॉफी को मंदिर ले जाने पर विवाद: कीर्ति आजाद पर गंभीर का पलटवार, कहा- ऐसे बयान उपलब्धियों का महत्व घटाते हैं और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं भारतीय टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर टी20 विश्वकप 2026 का खिताब अपने नाम किया। कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुआई में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया और टी20 विश्व कप का खिताब तीसरी बार जीता। इस जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल देखने को मिला और खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत हुआ। विश्व कप जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट से जुड़े कुछ प्रमुख लोग ट्रॉफी लेकर अहमदाबाद के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर पहुंचे। हालांकि, इस घटनाक्रम के बाद पूर्व क्रिकेटर और तृणमूल कांग्रेस सांसद कीर्ति आजाद ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विश्व कप की ट्रॉफी किसी एक धार्मिक स्थल पर ले जाना उचित नहीं है। इस बयान पर कीर्ति आजाद की खूब आलोचना हुई। अब भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भी इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। क्या है पूरा मामला? दरअसल, विश्व कप जीतने के बाद सूर्यकुमार और कोच गौतम गंभीर ने मंदिर जाकर पूजा अर्चना की। गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार के साथ आईसीसी अध्यक्ष जय शाह भी दिखे। तीनों ने मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और भगवान हनुमान के समक्ष ट्रॉफी रखकर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 11, 2026 · 2 min · National Desk

The Bonus Market Update: पश्चिम एशिया में तनाव से बाजार पर दबाव; सेंसेक्स 976 अंक टूटा, निफ्टी 24000 के नीचे

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और विदेशी निधियों की निरंतर निकासी के बीच एक दिन की राहत के बाद बुधवार को शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। ब्लू-चिप बैंक शेयरों में बिकवाली के कारण भी बाजार में गिरावट आई। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 4 पैसे गिरकर 91.89 पर आ गया। सेंसेक्स 11:50 तक 975.74 अंक या 1.25% टूटकर 77,230.24 अंक पर आ गया। वहीं निफ्टी 267.75 अंक या 1.10% गिरकर 23,993.85 अंक पर आ गया। सेंसेक्स की कंपनियों का हाल शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 96.12 अंक गिरकर 78,109.86 पर आ गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 22.95 अंक गिरकर 24,238.65 पर पहुंच गया। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और बजाज फिनसर्व प्रमुख पिछड़ने वाली कंपनियों में शामिल थीं। इंटरग्लोब एविएशन, अदानी पोर्ट्स, टाटा स्टील और एनटीपीसी लाभ कमाने वाली कंपनियों में शामिल थीं। बाजार में सतर्कता बनी हुई है ऑनलाइन ट्रेडिंग और वेल्थ टेक फर्म एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर ने कहा कि हालांकि मंगलवार को शेयर बाजारों में तकनीकी रूप से सुधार देखने को मिला, लेकिन अंतर्निहित भावना सतर्कता बनी हुई है क्योंकि पश्चिम एशिया में गहराता संकट ऊर्जा की बढ़ती कीमतों, प्रमुख शिपिंग मार्गों में व्यवधान और निवेशकों की जोखिम लेने की प्रवृत्ति में बदलाव के माध्यम से वैश्विक वित्तीय बाजारों को प्रभावित करना शुरू कर रहा है। एशियाई बाजारों में दिखी तेजी उन्होंने आगे कहा कि इक्विटी बाजार के दृष्टिकोण से, इस तरह की भू-राजनीतिक उथल-पुथल से अस्थिरता के तीव …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 11, 2026 · 2 min · National Desk

NCERT Book Row: सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- सरकार विशेषज्ञ समिति बनाए तो अच्छा लगेगा; अब सभी किताबें रिव्यू करें

केंद्र सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट को जानकारी दी है कि उसने एनसीईआरटी को सभी कक्षाओं की किताबों की समीक्षा करने का निर्देश दिया है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची और विपुल एम पंचोली की बेंच ने कहा कि एनसीईआरटी से ऐसा करने के लिए कहने के बजाय, अगर केंद्र पाठ्यक्रम की समीक्षा करने के लिए एक विशेषज्ञ कमिटी बनाता तो अच्छा होता। सुप्रीम कोर्ट एनसीईआरटी की क्लास आठ की सोशल साइंस की किताब से जुड़े एक सुओ मोटो केस की सुनवाई कर रहा था, जिसमें ज्यूडिशियरी में को लेकर आपत्तिजनक कंटेंट प्रकाशित किया गया था। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि सरकार ने एनसीईआरटी से सिर्फ कक्षा आठ की नहीं, बल्कि सभी क्लास की टेक्स्टबुक्स का समीक्षा करने को कहा है। उन्होंने बेंच को भरोसा दिलाया कि पाठ्यक्रम की जांच के लिए डोमेन विशेषज्ञ का एक पैनल बनाया जाएगा।तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि एनसीईआरटी में व्यवस्था को सुधारने के लिए बड़े बदलाव शुरू हो गए हैं। अब विशेषज्ञों की मंजूरी के बिना कोई भी नई सामग्री प्रकाशित नहीं की जाएगी। इसके साथ ही एनसीईआरटी के डायरेक्टर ने कोर्ट में हलफनामा देकर बिना शर्त माफी भी मांग ली है। इससे पहले 26 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने इस किताब की छपाई और इंटरनेट पर इसके वितरण पर पूरी तरह रोक लगा दी थी। कोर्ट ने बेहद सख्त टिप्पणी करते हुए कहा था कि किताब में लिखी बातें न्यायपालिका पर गोली चलाने जैसी हैं और इससे संस्थान को गहरा जख्म मिला है। कोर्ट ने इसे न्यायपालिका की गरिमा गिराने की एक गहरी साजिश और सोची-समझी चाल करार दिया। अदालत ने आदेश दिया है कि बाजार में मौजूद इस किताब की सभी प्रतियों को तुरंत जब्त किया जाए और उन्हें सार्वजनिक पहुंच से पू …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 11, 2026 · 2 min · National Desk

Instagram Outage: इंस्टाग्राम हुआ डाउन, हजारों यूजर्स को मैसेज भेजने में हुई समस्या; कई शहरों से आई शिकायतें

कल यानी की दस मार्च की रात दुनिया भर के कई यूजर्स को इंस्टाग्राम पर डायरेक्ट मैसेज भेजने और प्राप्त करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने शिकायत की कि चैट विंडो तो खुल रही थी, लेकिन नए मैसेज भेजने पर वे डिलीवर नहीं हो रहे थे या फिर फेल्ड टू लोड मैसेज जैसे एरर दिखाई दे रहे थे। एप अपडेट करें : प्ले स्टोर या एप स्टोर पर जाकर देखें कि कोई नया अपडेट तो नहीं आया है। : प्ले स्टोर या एप स्टोर पर जाकर देखें कि कोई नया अपडेट तो नहीं आया है। फोर्स स्टॉप : एक बार एप को बंद करके दोबारा खोलें। : एक बार एप को बंद करके दोबारा खोलें। ब्राउसर चेक करें: कई बार एप में दिक्कत होती है लेकिन वेब वर्जन चल रहा होता है। आउटेज मॉनिटरिंग वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के अनुसार रात करीब 11:30 बजे तक लगभग 10 हजार से अधिक यूजर्स ने प्लेटफॉर्म पर समस्या की रिपोर्ट की। डेटा के अनुसार लोगों ने 74 प्रतिशत शिकायतें इंस्टग्राम एप से जुड़ी थी। 18 प्रतिशत सर्वर कनेक्शन समस्या से और चार प्रतिशत फीड या टाइमलाइन से संबंधित समस्याएं थी। इससे साफ है कि समस्या मुख्य रूप से मैसेजिंग फीचर को प्रभावित कर रही थी।रिपोर्ट्स के अनुसार यह समस्या खासतौर पर अमेरिका के कई बड़े शहरों में देखी गई। इनमें लॉस एंजेलिस, फीनिक्स, न्यूयॉर्क, बोस्टन, शिकागो और अटलांटा में शामिल थे। इन क्षेत्रों से बड़ी संख्या में यूजर्स ने मैसेजिंग में रुकावट की शिकायत की।जब समस्या बढ़ने लगी तो कई यूजर्स ने दूसरे प्लेटफॉर्म एक्स पर जाकर इसकी जानकारी साझा की। कुछ यूजर्स ने लिखा कि उनके मैसेज सेंड नहीं हो रहे, जबकि कुछ लोगों ने बताया कि पुराने मैसेज लोड नहीं हो रहे थे। कई लोगों के लिए यह समस्या ज्यादा परेशान करने वाली थी क्योंकि वे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 11, 2026 · 2 min · National Desk