कार्यक्रम की घोषणा में क्यों हुई देरी? आईपीएल के पूरे कार्यक्रम की घोषणा फिलहाल नहीं की गई है। देश के कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसकी वजह से बीसीसीआई ने अभी सिर्फ पहले चरण का कार्यक्रम जारी किया है। जिन राज्यों में चुनाव प्रस्तावित हैं, उनमें असम, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु शामिल हैं। कोलकाता (पश्चिम बंगाल) और चेन्नई (तमिलनाडु) क्रमशः कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के घरेलू मैदान हैं, जबकि गुवाहाटी राजस्थान रॉयल्स का दूसरा होम वेन्यू है। इन राज्यों में चुनाव की तारीखें घोषित होने के बाद आईपीएल के बाकी मुकाबलों का पूरा कार्यक्रम जारी किया जाएगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें