रिफंड मिला, लेकिन गुस्सा बरकरार थिएटर स्टाफ के अनुसार, रिफंड की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी, लेकिन समस्या कंटेंट डिलीवरी से जुड़ी थी। एक स्टाफ मेंबर ने नाम न बताने की शर्त पर कहा, ‘ये दिक्कत डिस्ट्रीब्यूटर्स की तरफ से थी। हमारे पास करीब 1,200 लोग थे और स्क्रीन सीमित थीं। हमारे हाथ बंधे हुए थे। अब ये सब बैकएंड से एक हफ्ते में प्रोसेस होगा, हम अभी क्या कर सकते हैं? हम भी गालियां खा रहे हैं।’ इसके बाद फिल्म के निर्देशक आदित्य धर ने अपने प्रशंसकों से इसके लिए माफी मांग ली है। फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने बताया कि तकनीकी खराबी की वजह से कुछ जगहों पर शो रद्द हो गए। आदित्य धर ने अपने X (ट्विटर) अकाउंट पर फैंस से माफी मांगी। टीम ने कहा कि असुविधा के लिए बहुत खेद है, लेकिन फैंस का प्यार उनके लिए बहुत कीमती है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें