रसोई गैस का हाल: ब्लैक में 5000 का मिल रहा घरेलू LPG सिलिंडर, डिलीवरी से पहले आ गया मैसेज! पड़ताल में खुलासा

घरेलू गैस सिलिंडर की कालाबाजारी शहर में चारों तरफ फैला है। कई लोग ऐसे हैं जिनके पास कनेक्शन नहीं है लेकिन उन्हें सिलिंडर मिल जा रहा। हालांकि उन्हें तय कीमत से ज्यादा पांच हजार रुपये तक देने पड़ रहे हैं। वहीं कई लोग ऐसे हैं जिनके पास कनेक्शन होने के बावजूद किल्लत के कारण ब्लैक में गैस सिलिंडर खरीदना पड़ रहा है। ये बातें बुधवार को अमर उजाला टीम की पतड़ताल में सामने आई। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 19, 2026 · 1 min · National Desk

UP: हारिश से एक हफ्ते पहले मिलने आए थे तीन युवक, इस जगह पर हुई थी मुलाकात; बीडीएस छात्र पर एक और नया खुलासा

UP: हारिश से एक हफ्ते पहले मिलने आए थे तीन युवक, इस जगह पर हुई थी मुलाकात; बीडीएस छात्र पर एक और नया खुलासा और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं पुलिस और खुफिया एजेंसियों की टीम ने अन्य छात्रों से पूछताछ की तो पता चला कि करीब एक सप्ताह पहले हारिश से मिलने तीन युवक आए थे। हारिश ने उनसे कॉलेज के बाहर ही कांठ रोड पर कैंटीन पर बैठकर बातचीत की थी। तीन युवक उसके रिश्तेदार थे या फिर आईएस के लिए काम करने संदिग्ध युवक, यह अभी साफ नहीं हो पाया है। सहारनपुर के मानकमऊ निवासी रियासत अली आईटीसी में टेक्नीशियन के पद कार्यरत हैं। पुलिस और खुफिया एजेंसियों की टीम ने अन्य छात्रों से पूछताछ की तो पता चला कि करीब एक सप्ताह पहले हारिश से मिलने तीन युवक आए थे। हारिश ने उनसे कॉलेज के बाहर ही कांठ रोड पर कैंटीन पर बैठकर बातचीत की थी।तीन युवक उसके रिश्तेदार थे या फिर आईएस के लिए काम करने संदिग्ध युवक, यह अभी साफ नहीं हो पाया है। सहारनपुर के मानकमऊ निवासी रियासत अली आईटीसी में टेक्नीशियन के पद कार्यरत हैं। आईएस के लिए ऑनलाइन भर्ती कराने के आरोप में एटीएस ने गिरफ्तार किए बीडीएस छात्र हारिश के मामले में जैसे जैसे जांच आगे बढ़ रही हैं वैसे वैसे नए तथ्य सामने आ रहे हैं। रियासत अली का बड़ा बेटा डॉ. आकिफ एमबीबीएस, एमडी डॉक्टर है और लखनऊ में कार्यरत है। जबकि बेटी अरफा महाराष्ट …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 19, 2026 · 2 min · National Desk

Assembly Bypolls: BJP ने विधानसभा उपचुनाव में उतारे प्रत्याशी; गोवा-कर्नाटक-नगालैंड-त्रिपुरा में होंगे मुकाबले

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं भाजपा ने गुरुवार को गोवा, कर्नाटक, नगालैंड और त्रिपुरा की पांच विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। ये उपचुनाव 9 अप्रैल को होने हैं। पार्टी ने गोवा की पोंडा सीट से रितेश रवि नाइक, नगालैंड की कोरिडांग सीट से दाओचियर आई इम्चेन और त्रिपुरा की धर्मनगर सीट से जाहर चक्रवर्ती को मैदान में उतारा है। भाजपा द्वारा जारी सूची के अनुसार, वीरभद्रय्या चारंतिमठ, कर्नाटक की बागलकोट सीट से चुनाव लड़ेंगे, और इसी राज्य की दावणगेरे दक्षिण सीट से श्रीनिवास टी दासकरियप्पा चुनावी मुकाबले में उतरेंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 19, 2026 · 1 min · National Desk

LPG Crisis Delhi: बुकिंग के 10-15 दिन बाद भी गैस सिलिंडर नहीं, राजधानी में बस आश्वासन की ही हो रही सप्लाई

राजधानी में एलपीजी गैस को लेकर एजेंसियों के दावे केवल कागजों तक सीमित हैं, इसमें जमीनी हकीकत के बीच बड़ा अंतर है। गैस एजेंसियां लगातार यह दावा कर रहीं कि उपभोक्ताओं को समय पर और पूरी मात्रा में एलपीजी सिलिंडर उपलब्ध कराया जा रहा है, लेकिन राजधानी के कई इलाकों में लोग समय पर गैस न मिलने की समस्या से जूझ रहे हैं। बुकिंग कराने के बाद भी उपभोक्ताओं को कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे उनकी रसोई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 19, 2026 · 1 min · National Desk

US-Iran Conflict: ईरान पर हमले के बाद अमेरिका को पहुंच रहा दोहरा नुकसान, राष्ट्रीय ऋण $39 ट्रिलियन के पार

अमेरिका का राष्ट्रीय ऋण बुधवार को 39 ट्रिलियन डॉलर के रिकॉर्ड स्तर को पार कर गया। यह उपलब्धि ऐसे समय में आई है जब अमेरिका-इस्राइल का ईरान के साथ युद्ध शुरू हुए कुछ ही हफ्ते हुए हैं। यह अभूतपूर्व आंकड़ा प्रशासन की प्रतिस्पर्धी प्राथमिकताओं को उजागर करता है, जिसमें बड़े पैमाने पर कर कानून पारित करना, रक्षा खर्च और आप्रवासन प्रवर्तन को बढ़ावा देना और स्वयं ऋण को कम करना शामिल है। सरकारी जवाबदेही कार्यालय ने बढ़ते सरकारी ऋण के अमेरिकी नागरिकों पर पड़ने वाले प्रभावों को रेखांकित किया है। इनमें बंधक और कारों जैसे सामानों के लिए उधार लेने की उच्च लागत, व्यवसायों के पास निवेश के लिए कम पैसा उपलब्ध होने से मजदूरी में कमी, और वस्तुओं तथा सेवाओं का अधिक महंगा होना शामिल है। संतुलित बजट के पैरोकार यह भी चेतावनी देते हैं कि अधिक उधार लेने और ब्याज का भुगतान करने की दीर्घकालिक प्रवृत्ति अमेरिकियों को भविष्य में कठिन वित्तीय समझौतों का सामना करने के लिए मजबूर करेगी।पीटर जी. पीटरसन फाउंडेशन के अध्यक्ष और सीईओ माइकल पीटरसन ने एक बयान में कहा हमें विकास की इस चिंताजनक दर और अगली पीढ़ी पर पड़ने वाले महत्वपूर्ण वित्तीय बोझ को पहचानना चाहिए। उन्होंने आगे कहा वर्तमान विकास दर पर, हम इस शरद ऋतु के चुनावों से पहले राष्ट्रीय ऋण में आश्चर्यजनक 40 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच जाएंगे। बिना किसी योजना के इस तेज गति से खरबों का उधार लेना अस्थिरता की परिभाषा है।व्हाइट हाउस के आर्थिक सलाहकार केविन हैसेट ने अनुमान लगाया है कि ईरान में युद्ध पर अब तक 12 अरब डॉलर से अधिक खर्च हो चुका है। यह स्पष्ट नहीं है कि युद्ध कब समाप्त होगा।यह ध्यान देने योग्य है कि संघीय ऋण रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक दोनों र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 19, 2026 · 2 min · National Desk

TOP News: आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत; श्रीराम यंत्र की स्थापना करेंगी राष्ट्रपति; आज और कल भी बरसेंगे बदरा

चैत्र नवरात्रि की शुरुआत आज से हो रही है, इसके साथ ही मां वैष्णो देवी का भव्य दरबार भक्तिमय वातावरण से जगमगा उठा। इसी बीच राम मंदिर में आज श्रीराम यंत्र की स्थापना का ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है, जिसमें राष्ट्रपति समेत सात हजार मेहमान उत्सव के साक्षी बनेंगे। वहीं ईरान पर हालिया हमलों के बाद अमेरिका को न केवल क्षेत्रीय तनाव झेलना पड़ रहा है, बल्कि राष्ट्रीय ऋण $39 ट्रिलियन के पार पहुंच चुका है, जो वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी असर डाल सकता है। इसी बीच केरल में एडीआर रिपोर्ट ने राजनीतिक परिदृश्य में हलचल पैदा कर दी है, जिसमें खुलासा हुआ कि 70% विधायक आपराधिक मामलों में शामिल हैं और आधे से ज्यादा करोड़पति हैं। इन सबके बीच मौसम ने भी अपने रंग बदले हैं उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश और बर्फबारी से तापमान गिरा है और मौसम विभाग के अनुसार आज और कल भी बादल बरसेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 19, 2026 · 1 min · National Desk

Par Panel On Defence: 180 तेजस, 156 प्रचंड और 34 ध्रुव हेलीकॉप्टर से मजबूत होगी वायुसेना, HAL ने बताया अपडेट

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं रक्षा से जुड़ी संसदीय समिति के सामने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने अपनी मौजूदा ऑर्डर स्थिति और प्रोडक्शन की जानकारी दी है। कंपनी के मुताबिक, अभी उसके पास भारतीय सेना और वायुसेना के लिए बड़े स्तर पर विमान और हेलीकॉप्टर सप्लाई के ऑर्डर हैं। एचएएल ने बताया कि उसे 34 ध्रुव हेलीकॉप्टर, 180 तेजस एमके-1ए फाइटर जेट और 156 प्रचंड अटैक हेलीकॉप्टर देने का ऑर्डर मिला हुआ है। इसके अलावा कंपनी ने 12 Su-30एमकेआई लड़ाकू विमान बनाने का काम भी फिर से शुरू किया है, जिसकी प्रोडक्शन लाइन 2019 में बंद हो गई थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 19, 2026 · 1 min · National Desk

फोन कॉल से करोड़ों की ठगी!: FBI के रडार पर भारतीय युवक केनी पटेल, अमेरिका में बड़े फ्रॉड का मास्टरमाइंड फरार

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अमेरिका की जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) ने एक भारतीय नागरिक कल्पेशकुमार रसिकभाई पटेल की तलाश तेज कर दी है। कल्पेशकुमार पटेल पर आरोप है कि उसने 2017 से 2021 के बीच अमेरिका में कई लोगों के साथ धोखाधड़ी की बड़ी साजिश को अंजाम दिया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

March 19, 2026 · 1 min · National Desk

KCR पर सीएम रेवंत रेड्डी का करारा हमला: कहा- एक करोड़ से अधिक वेतन लिया, लेकिन विधानसभा से अब भी गैरहाजिर

मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा में गवर्नर के अभिभाषण के दौरान केसीआर की गैरहाजिरी लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान है। उन्होंने यह भी कहा कि 4 करोड़ तेलंगाना वासियों की उम्मीद थी कि पूर्व मुख्यमंत्री नए गवर्नर के अभिभाषण के समय औपचारिक शुभकामनाएं देने के लिए आएंगे।रेवंत रेड्डी ने विधानसभा में कहा “नेता प्रतिपक्ष को लगातार अपनी जिम्मेदारियों से दूर रहने पर बहस और निर्णय की आवश्यकता है। किसी भी सरकारी पद पर बैठे व्यक्ति को बिना कार्य किए सैलरी लेना उचित नहीं है। मैं किसी का नाम विशेष रूप से नहीं ले रहा हूं।” उन्होंने केसीआर से अपील की कि वे विधानसभा में आएं और बहसों के दौरान अपने सुझाव दें। उन्होंने कहा कुछ लोग खुद को राजा समझते हैं और चुनाव में जनता की निर्णय को भूल जाते हैं, लोकतंत्र का मजाक उड़ाते हुए तानाशाही व्यवहार करते हैं।रेवंत रेड्डी ने बीआरएस सरकार पर राज्य के भारी कर्ज लेने का भी आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2013 से दिसंबर 2023 तक केसीआर के नेतृत्व वाली सरकार ने 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज लिया। वर्तमान सरकार ने दिसंबर 2023 से फरवरी 2026 के बीच 1.69 लाख करोड़ का कर्ज लिया और बीआरएस द्वारा लिए गए 1.76 लाख करोड़ रुपये का भुगतान किया। उन्होंने कहा कि बीआरएस सरकार ने 11.90 प्रतिशत उच्च ब्याज दर पर कर्ज लिया था, जिसे उन्होंने केंद्र सरकार से बात कर पुनर्गठित कराया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का उन्होंने सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया।रेवंत रेड्डी ने बीआरएस द्वारा उनके अतिक्रमण विरोधी अभियान पर आलोचना का जवाब देते हुए पुराने वीडियो भी दिखाए, जिसमें केसीआर और के टी रामाराव अतिक्रमण हटाने का समर्थन कर रहे थे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 19, 2026 · 2 min · National Desk

Chaitra Navratra: आज कलश स्थापना के साथ होगा शक्ति साधना के लिए शंखनाद, सज गया मां वैष्णो देवी का दरबार

अध्यात्म, श्रद्धा और विश्वास के पावन पर्व चैत्र नवरात्र के स्वागत के लिए धर्मनगरी तैयार है। कलश स्थापना के साथ वीरवार को शक्ति की साधना का शंखनाद होगा। आस्था का महाकुंभ में धर्मनगरी डूब जाएगी। हर ओर रोशनी व धार्मिक उत्साह का माहौल है। जम्मू मार्ग, बाण गंगा मार्ग, उधमपुर मार्ग सहित अन्य प्रमुख स्थलों पर भव्य स्वागत द्वार बनाए गए हैं। विश्व प्रसिद्ध श्री माता वैष्णो देवी का दरबार रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगा रहा है। साज-सज्जा के लिए विशेष रूप से देश के विभिन्न राज्यों सहित विदेश से रंग-बिरंगे फूल मंगाए गए हैं। ऑर्किड, लिली, गुलाब और गेंदे के साथ विदेशी फूलों ने पूरे परिसर को सुगंधित बना दिया है। श्रद्धालु दृश्य को देखकर मंत्रमुग्ध हैं और यात्रा को यादगार बनाने के लिए नजारों को कैमरों में कैद कर रहे हैं।मुख्य बस स्टैंड के श्रीधर चौक में विशाल दुर्गा पंडाल स्थापित किया गया है। स्थानीय युवाओं की ओर से बनाई गई दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में मां दुर्गा के साथ मां महाकाली, मां सरस्वती और मां वैष्णो देवी की पिंडियों सजाई जाएंगी। यहां सुबह-शाम आरती के साथ भगवती जागरण होगा, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक प्रस्तुतियां देंगे। सदस्य दीपक, परोच, शंकर सिंह और विनय हीरा के अनुसार समिति 21 वर्षों से लगातार पंडाल सजा रही है।वर्ष 2026 के आंकड़ों पर नजर डालें तो पहले तीन महीनों में ही लगभग 16 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। प्रशासन को उम्मीद है कि नवरात्र के दौरान 3 से 4 लाख अतिरिक्त भक्त माथा टेकने पहुंचेंगे, जिससे शुरुआती तीन महीनों का आंकड़ा 20 लाख पार जा सकता है। कटड़ा का हर नागरिक और व्यापारी आध्यात्मिक उत्सव को सफल बनाने के लिए सेवाभाव से जुटा है।पर्यटन को बढ़ावा देने और दूरदर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 19, 2026 · 2 min · National Desk