तमिलनाडु में चढ़ा सियासी पारा: स्टालिन ने करुणानिधि स्मारक पर ली जीत की शपथ; उदयनिधि बोले- उखाड़ फेकेंगे NEET

शनिवार को मुख्यमंत्री स्टालिन आत्मविश्वास से लबरेज नजर आए। उन्होंने कहा कि हमारे गठबंधन के उम्मीदवार शानदार जीत दर्ज करने जा रहे हैं। हमने इस ऐतिहासिक जीत के लिए करुणानिधि मेमोरियल पर शपथ ली है। उन्होंने बड़ी बेबाकी से कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि यह चुनाव तमिलनाडु के गौरव और दिल्ली की ताकतों के बीच है। स्टालिन का यह बयान सीधे तौर पर केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना है।दूसरी ओर, उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने पार्टी की चुनावी रणनीति का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि इस बार पार्टी ने टिकटों के बंटवारे में युवाओं पर बड़ा दांव खेला है। उदयनिधि के अनुसार, अधिक से अधिक युवाओं को राजनीति में लाने के लिए इस बार नए चेहरों को मौका दिया गया है। मुझे पूरा भरोसा है कि हमारे युवा उम्मीदवार जनता से सीधा जुड़ाव बनाएंगे और जीत हासिल करेंगे।हालांकि, चुनावी रण में डीएमके का सबसे बड़ा हथियार एक बार फिर ‘नीट’ (NEET) परीक्षा ही रहने वाला है। उदयनिधि ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से केंद्र में भाजपा सत्ता में आई है, तमिलनाडु पर नीट थोप दिया गया है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु को नीट से कोई छूट नहीं मिली है, जबकि हम इसके खिलाफ लड़ते रहे हैं। हमारा एकमात्र और अंतिम लक्ष्य इस परीक्षा को पूरी तरह खत्म करना है।तमिलनाडु की जनता के बीच नीट एक बेहद भावनात्मक मुद्दा है। डीएमके इसे राज्य की शिक्षा व्यवस्था पर बाहरी हस्तक्षेप के रूप में पेश कर रही है। वहीं, मुख्यमंत्री स्टालिन का ‘दिल्ली बनाम तमिलनाडु’ वाला नैरेटिव क्षेत्रीय पहचान को उभारने की कोशिश है। दक्षिण भारत की राजनीति को समझने वाले विश्लेषकों का मानना है कि करुणानिधि की विरासत की दुहाई और नीट को मुद्दा बना …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 28, 2026 · 2 min · National Desk

Assam: असम में भाजपा का रोड शो, अमित शाह ने भरी हुंकार; बोले- 90 से ज्यादा सीटें जीतकर बनाएंगे सरकार

#WATCH | Guwahati, Assam: Union Home Minister Amit Shah says, “We are going to form the government in Assam once again with a thumping majority for the third time…The people of Assam are eager to form the Bharatiya Janata Party and the NDA government. We will form the… pic.twitter.com/SFeenP4cG3 — ANI (@ANI) March 28, 2026 गौरतलब है कि असम विधानसभा चुनाव 2026 से पहले ही प्रद्युत बोरदोलोई ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। असम चुनाव से पहले दोनों ही दलों में बागियों का बोलबाला रहा है।रोड शो के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा, “हम तीसरी बार भारी बहुमत से असम में सरकार बनाने जा रहे हैं। असम की जनता भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की सरकार बनाने के लिए उत्सुक है। हम 90 से अधिक सीटों के साथ सरकार बनाएंगे।“रोड शो से पहले असम से दो बार के सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने अपनी पुरानी पार्टी पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पार्टी के भीतर उन्हें लगातार अपमानित किया जा रहा था और उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाई जा रही थी। बता दें कि पांच दशकों तक कांग्रेस से जुड़े रहे बोरदोलोई अब भाजपा के टिकट पर दिसपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 28, 2026 · 2 min · National Desk

RCB vs SRH Live Score: आज से होगा आईपीएल का आगाज, बंगलूरू में आरसीबी की हैदराबाद की टक्कर; जानिए संभावित-11

06:22 PM, 28-Mar-2026 RCB vs SRH Live Score: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जैकब डफी। सनराइजर्स हैदराबाद: हेनरिक क्लासेन, ईशान किशन (कप्तान), अनमोलप्रीत वर्मा, ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, लियाम लिविंगस्टोन, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ब्रायडन कार्स, शिवम मावी। फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जैकब डफी।हेनरिक क्लासेन, ईशान किशन (कप्तान), अनमोलप्रीत वर्मा, ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, लियाम लिविंगस्टोन, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ब्रायडन कार्स, शिवम मावी। 06:04 PM, 28-Mar-2026 RCB vs SRH Live Score: काली पट्टी बांधकर उतरेंगे आरसीबी के खिलाड़ी पिछले साल आरसीबी के आईपीएल जीत के जश्न के दौरान हुई भगदड़ में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए आरसीबी के खिलाड़ी आज के मुकाबले में काली पट्टी बांधकर उतरेंगे। पिछले साल आरसीबी के आईपीएल जीत के जश्न के दौरान हुई भगदड़ में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए आरसीबी के खिलाड़ी आज के मुकाबले में काली पट्टी बांधकर उतरेंगे। 06:03 PM, 28-Mar-2026 RCB vs SRH Live Score: पिछले साल हुई भगदड़ की कसक अब भी बरकरार! इस मैच से पहले माहौल थोड़ा गंभीर बना हुआ है। दरअसल, पिछले साल चार जून को आरसीबी की खिताबी जीत के जश्न के दौरान स्टेडियम के बाहर भगदड़ मचने से 11 लोगों की मौत हो गई थी। कर्नाटक राज्य क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 28, 2026 · 2 min · National Desk

Amit Shah Assam Visit: भाजपा ने प्रचार में झोंकी ताकत, असम दौरे पर अमित शाह ने रोड शो कर किया प्रचार

गौरतलब है कि असम विधानसभा चुनाव 2026 से पहले ही प्रद्युत बोरदोलोई ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। असम चुनाव से पहले दोनों ही दलों में बागियों का बोलबाला रहा है।रोड शो से पहले असम से दो बार के सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने अपनी पुरानी पार्टी पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पार्टी के भीतर उन्हें लगातार अपमानित किया जा रहा था और उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाई जा रही थी। बता दें कि पांच दशकों तक कांग्रेस से जुड़े रहे बोरदोलोई अब भाजपा के टिकट पर दिसपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।(खबर अपडेट की जा रही है) …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 28, 2026 · 1 min · National Desk

Rupee vs Dollar: शतक लगाने की दहलीज पर रुपया? भारतीय मुद्रा में गिरावट की पूरी कहानी आसान भाषा में यहां समझें

सवाल: रुपये की गिरावट को रोकने के लिए आरबीआई क्या कर रहा है? जवाब: भारत का केंद्रीय बैंक होने के नाते आरबीआई रुपये में अत्यधिक अस्थिरता को रोकने के लिए समय-समय पर हस्तक्षेप करता है। हाल-फिलहाल मार्च 2026 तक उपलब्ध लगभग 723 अरब डॉलर के विशाल विदेशी मुद्रा भंडार का उपयोग इसके लिए किया गया है। इससे बीते कुछ हफ्तों में विदेशी मुद्रा भंडार में कमी दिखी है। मार्च के पहले सप्ताह में युद्ध संकट के दौरान आरबीआई ने स्पॉट मार्केट में सीधे तौर पर लगभग 12 से 15 बिलियन डॉलर बेचे थे। इसके साथ ही आरबीआई अपतटीय (देश के बाहर) एनडीएफ बाजार और प्री-मार्केट में भी डॉलर बेचकर सट्टेबाजों से रुपये को बचाने की जुगत लगाता है। सवाल: क्या लगातार कमजोर होते रुपये का मतलब कमजोर अर्थव्यवस्था है? जवाब: बिल्कुल नहीं। रुपये का किसी भी मुद्रा के साथ विनिमय दर केवल एक व्यापारिक संतुलन का उपकरण है। उदाहरण के लिए, जापानी येन डॉलर के मुकाबले पिछले एक दशक में बहुत अधिक कमजोर हुआ हुआ है, फिर भी जापान अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। ईरान भी इसका एक बड़ा उदाहरण है। बीते एक दशक में अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण ईरान की मुद्रा डॉलर के मुकाबले कहीं नहीं टिकती। हालांकि आज जब ईरान और अमेरिका आमने-सामने हैं, ईरान अपनी कमजोर मुद्रा के बावजूद दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश के सामने तन कर खड़ा है। रुपये का ₹94.83 के स्तर तक गिरना घरेलू मुद्रा में कमजोरी के बजाय वैश्विक डॉलर की मजबूती और भू-राजनीतिक कारणों से है और इससे भारत की 8.2% की शानदार जीडीपी वृद्धि दर पर कोई बड़ा नकारात्मक असर पड़ता फिलहाल नहीं दिखता। हालांकि, अर्थव्यवस्था को चुनौतीपूर्ण हालातों का सामना समय-समय पर जरूर करना पड़ेगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 28, 2026 · 2 min · National Desk

Bihar Politics: 'अगर नौंवीं फेल CM बनना चाहते हैं तो इंजीनियर को मौका क्यों नहीं?', अशोक चौधरी ने और क्या कहा?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी मंत्री अशोक चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग पर उन्होंने कहा कि अगर नौंवीं फेल लोग मुख्यमंत्री बनने की इच्छा रखते हैं तो इंजीनियरिंग पढ़े लिखे शख्स को क्यों नहीं मौका मिलना चाहिए। जनता दल यूनाईटेड के कार्यकर्ताओं चाहते हैं कि निशांत कुमार आगे बढ़ें। उन्हें मौका दिया जाना चाहिए। दरअसल, पटना में पत्रकारों ने जदयू दफ्तर के सामने लगे पोस्टर को लेकर ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री अशोक चौधरी से सवाल पूछा था। इस पर उन्होंने यह जवाब दिया। आगे मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि निशांत कुमार पार्टी को समझने के लिए कार्यक्रम और बैठकों में शामिल हो रहे हैं। यह काफी अच्छी बात है। वह जितना जनता के संपर्क में आएंगे उतना ही अच्छा होगा। निशांत में काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने पूछा कि निशांत को डिप्टी सीएम तक ही क्यों सीमित रखा जा रहा है, भविष्य में वह मुख्यमंत्री या उच्च पद के भी दावेदार हो सकते हैं। वह कहीं भी जा सकते हैं।जदयू दफ्तर के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है। इसमें लिखा सीएम नीतीश कुमार, निशांत कुमार और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की तस्वीर लगी है। इसे जदयू नेता कृष्णा पटेल ने लगाया है। इसमें लिखा है कि बिहारवासियों को स्वीकार नहीं, कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद छोड़कर जाएं। आप ऐसा क्यों कर रहे हैं। अपने फैसले पर फिर से विचार कीजिए। पोस्टर में “नीतीश सेवक, मांगे निशांत…” का नारा भी लिखा है। साथ ही निशांत कुमार को भविष्य का मुख्यमंत्री बताया गया है। इस मामले पर अशोक चौधरी ने कहा कि हमलोगों के लिए यह काफी भावुक पल ह। बिहार विधानसभा से उनकी गैरमौजूदगी न सिर्फ हमें बल्कि ब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 28, 2026 · 2 min · National Desk

Bank Holiday In April 2026: अप्रैल में कब-कब बंद रहेंगे बैंक? यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट

April Mein Bank Kab Band Rahenge: मार्च के महीने को साल के बड़े महीने के तौर पर लोग देखते हैं, क्योंकि लोगों का मानना है कि ये महीना आराम से बीतता है। पर अब ये महीना खत्म होने वाला है और अगला महीना अप्रैल का है। अप्रैल के महीने में अगर आप बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं तो भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई की छुट्टियों वाली लिस्ट के मुताबिक, यहां जान लें कि इस महीने कब-कब बैंक खुले रहेंगे और कब-कब बैंक बंद रहेंगे। आपके शहर में अप्रैल महीने में बैंकों की कब-कब छुट्टी रहेगी, आप यहां जान सकते हैं… …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 28, 2026 · 1 min · National Desk

IPL: प्लेऑफ में कौन सी चार टीमें पहुंचेंगी? सात क्रिकेट पंडितों की भविष्यवाणी; ये दो फ्रेंचाइजी बनीं सबकी पसंद

1 of 5 क्रिकेट पंडितों की प्लेऑफ को लेकर भविष्यवाणी - फोटो : IPL/BCCI Link Copied आईपीएल 2026 की शुरुआत आज से होने जा रही है। पहले मैच में शनिवार को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। यह मैच बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। 65 दिनों तक चलने वाले इस क्रिकेट के महाकुंभ को लेकर कयासों का दौर भी चालू हो चुका हैं। फैंस प्लेऑफ के लिए अपनी-अपनी पसंद बताने लगे हैं। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 5 पीयूष, रायुडू, बांगड़ और बिशप - फोटो : IPL/BCCI इसी कड़ी में सात क्रिकेट पंडितों ने भी प्लेऑफ के लिए अपनी-अपनी पसंदीदा चार-चार टीमें चुनी हैं। इनमें मुंबई इंडियंस और आरसीबी की टीम सबमें शामिल हैं। वहीं, पंजाब भी ज्यादातर क्रिकेट पंडितों की पसंद है। जो टीम इन सातों में से किसी ने नहीं चुनीं, वो हैं- गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स। इन सात क्रिकेट पंडितों में संजय बांगड़, पीयूष चावला, अभिनव मुकुंद, इयान बिशप, फाफ डुप्लेसिस, अंबाती रायुडू और एरॉन फिंच शामिल हैं। आइए जानते हैं किस क्रिकेट पंडित ने कौन सी टीमें चुनीं हैं… 3 of 5 मुकुंद, फिंच और डुप्लेसिस - फोटो : IPL/BCCI संजय बांगड़: आरसीबी, पंजाब, मुंबई और दिल्ली आरसीबी, पंजाब, मुंबई और दिल्ली पीयूष चावला: मुंबई, पंजाब, आरसीबी और केकेआर मुंबई, पंजाब, आरसीबी और केकेआर अभिनव मुकुंद: पंजाब, आरसीबी, मुंबई और दिल्ली पंजाब, आरसीबी, मुंबई और दिल्ली इयान बिशप: मुंबई, सीएसके, आरसीबी और पंजाब मुंबई, सीएसके, आरसीबी और पंजाब फाफ डुप्लेसिस: मुंबई, आरसीबी, पंजाब और चेन्नई मुंबई, आरसीबी, पंजाब और चेन्नई अंबाती रायुडू: आरसीबी, मुंबई, लखनऊ औ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 28, 2026 · 2 min · National Desk

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: ममता बनर्जी को क्यों महसूस हो रहा है अघोषित आपातकाल?

‘‘जितना भी चोरी छिपे राष्ट्रपति शासन लगा लो, मैं अकेली ही एक सौ हूं। मैं अवाक हूं कि इतना भय! इतनी भी हिम्मत नहीं है कि मुझसे एकबार चर्चा तो कर लें। चीफ सेक्रेटरी, होम सेक्रेटरी, डीजीपी, सीपी सब बदल दिए। यदि कोई दुर्घटना हुई तो इसका जिम्मेदार बीजेपी और वैनिश कुमार (ज्ञानेश कुमार) होंगे। एक महीना बाद मैं ही रहूंगी और मेरे यह लोग। फिर क्या होगा?"" राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी चुनावी रैली की शुरुआत इससे ही कर रही हैं।दूसरी तरफ ममता सरकार और टीएमसी के वकीलों के पैनल के सदस्य अर्क कुमार नाग ने कलकत्ता हाइकोर्ट में एक पीआईएल (जनहित याचिका) दायर की है। चीफ जस्टिस सुजय पाल और जस्टिस पार्थसारथी सेन के बेंच में इसकी सुनवाई भी चालू हो गई है। सुनवाई के दौरान तृणमूल सांसद वकील कल्याण बनर्जी ही पक्ष रख रहे हैं।कल्याण बनर्जी ने पूछा कि क्या राष्ट्रपति शासन लग चुका है? जिस तरह से तबादले हुए हैं वह राष्ट्रपति शासन के दौरान ही होते हैं। 63 पुलिस ऑफिसर, 16 आईएएस और 13 पुलिस सुपर को उनके पदों से अब तक हटाया जा चुका है। आगे भी होगी या नहीं, इसकी कोई गारंटी नहीं है।सवाल यह है कि आखिर ममता बनर्जी, इनकी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्त्ताओं, समर्थकों को क्यों लग रहा है कि अघोषित राष्ट्रपति शासन लग चुका है?दरअसल इस राज्य में सात से आठ चरणों में मतदान होता था, इस दफे दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा। दो चरणों में मतदान 49 साल बाद हो रहा है, जनता पार्टी के शासनकाल में 1977 में दो चरणों में आखिरी बार मतदान हो रहा है। बंगाल में जितने अधिक चरणों में मतदान होता है, इसका लाभ सत्ताधारी दल को होता है।चुनाव आयोग ने 15 मार्च की शाम को विधानसभा चुनाव की घोषणा की। उसी रात चुनाव …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 28, 2026 · 2 min · National Desk

Supreme Court: दुष्कर्म मामलों में पीड़िता की पहचान उजागर करने पर अदालत सख्त, सभी हाईकोर्ट को दिए कड़े निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने दुष्कर्म मामलों में पीड़िता की पहचान उजागर किए जाने पर कड़ा रुख अपनाते हुए इसे सबसे कड़े शब्दों में निंदनीय बताया है। शीर्ष अदालत ने सभी हाईकोर्ट को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि कोर्ट के आदेशों में पीड़िता या उसके परिवार की पहचान किसी भी रूप में सामने न आए। न्यायमूर्ति संजय करोल और एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने कहा कि 2018 के निपुण सक्सेना बनाम यूनियन ऑफ इंडिया फैसले में स्पष्ट किया गया था कि किसी भी माध्यम (प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक या सोशल मीडिया) में पीड़िता की पहचान उजागर नहीं की जा सकती।सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इसके बावजूद निचली अदालतों में इस नियम का पालन नहीं हो रहा है। इसके पीछे अदालतों की उदासीनता और इस तरह के अपराधों से जुड़े सामाजिक कलंक के प्रति जागरूकता की कमी को जिम्मेदार बताया गया।अदालत ने बताया कि 1983 में भारतीय दंड संहिता में संशोधन कर धारा 228A जोड़ी गई थी, जिसका उद्देश्य दुष्कर्म पीड़िताओं की पहचान को सार्वजनिक होने से रोकना है। इससे पहले ऐसा कोई स्पष्ट कानूनी प्रतिबंध नहीं था, जिससे पीड़िताओं को सामाजिक बहिष्कार और मानसिक आघात का सामना करना पड़ता था।पीठ ने अपने आदेश की प्रति सभी हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को भेजने का निर्देश दिया है, ताकि इस कानून का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा सके। यह टिप्पणी उस दौरान आई, जब अदालत हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के एक फैसले की समीक्षा कर रही थी, जिसमें नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को बरी कर दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ऐसे मामलों में छोटे-छोटे विरोधाभासों को ज्यादा महत्व नहीं देना चाहिए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 28, 2026 · 2 min · National Desk