पश्चिम एशिया में युद्ध का एक महीना: ईरान को कितना नुकसान, अमेरिका की कैसे फंसी जान? जानें हर हफ्ते का घटनाक्रम

पश्चिम एशिया में युद्ध का एक महीना: ईरान को कितना नुकसान, अमेरिका की कैसे फंसी जान? जानें हर हफ्ते का घटनाक्रम यह वीडियो/ हटाएं विशेषज्ञों का कहना है कि बीते एक महीने में जंग में उलझे इस्राइल-अमेरिका और ईरान के साथ-साथ दुनियाभर की राजनीतिक, सुरक्षा और आर्थिक असलियत बदली है। जहां ईरान में उच्च-स्तरीय नेतृत्व के कई बड़े चेहरों की मौत हो गई है, तो वहीं अमेरिका-इस्राइल को भी इस युद्ध में बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। अगर यह युद्ध कुछ और दिन जारी रहता है तो वैश्विक स्तर पर स्थितियां और गंभीर होने की आशंका है। अमेरिका और इस्राइल की ओर से ईरान के खिलाफ छेड़े गए युद्ध को एक महीना पूरा हो चुका है। इस एक महीने में पूरे पश्चिम एशिया की सूरत काफी बदल चुकी है। पूरे क्षेत्र में मृतकों और घायलों की संख्या में भी लगातार इजाफा हुआ है। इस जंग का असर धीरे-धीरे पूरी दुनिया पर भी दिखने लगा है। इसके बावजूद दोनों ही पक्षों की तरफ से अब तक कोई भी युद्धविराम के लिए पूरी तरह तैयार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर युद्ध में बीते चार हफ्तों में क्या-क्या हुआ है? हफ्ते-दर-हफ्ते अमेरिका-इस्राइल और ईरान में क्या सैन्य और राजनीतिक घटनाक्रम दर्ज किया गया? युद्ध की मानवीय और आर्थिक कीमत क्या रही है? आइये जानते हैं… 1. अमेरिका-इस्राइल के ईरान से युद्ध का पहला हफ्ता सैन्य …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 28, 2026 · 2 min · National Desk

दिल्ली-NCR में तीन दिन बारिश?: IMD ने जारी किया यलो अलर्ट, कहा- पश्चिमी विक्षोभ के कारण मार्च में यह असामान्य

1 of 5 दिल्ली में बारिश का यलो अलर्ट - फोटो : एएनआई Link Copied दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार को मौसम एक बार फिर बिगड़ सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवा के साथ फिर से बारिश होने की संभावना है, जिससे पारे में गिरावट आएगी। मौसम विभाग ने सप्ताहांत के इस बदलाव को देखते हुए रविवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 5 दिल्ली में बारिश - फोटो : अमर उजाला अगले दो दिन बारिश के आसार इसके अलावा, 30 मार्च को आसमान में बादल छाए रहेंगे और दोपहर से शाम के बीच हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं, 31 मार्च को भी आसमान में बादल बने रहेंगे और दिन में बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि तापमान अधिकतम 29-31 डिग्री और न्यूनतम 19-21 डिग्री के बीच रहेगा। 3 of 5 दिल्ली में तीन दिन बारिश के आसार - फोटो : ANI तीन अप्रैल को फिर बारिश के आसार मौसम विभाग के अनुसार, 1 अप्रैल को आसमान में बादल बने रहेंगे और तापमान 31-33 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। 2 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और तापमान अधिकतम 32-34 डिग्री तक रहेगा। इसके अलावा, 3 अप्रैल को फिर से बादल छाए रहेंगे और दिन में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री और न्यूनतम 18-20 डिग्री के बीच रहेगा। 4 of 5 गर्मी में गोले की चुस्की - फोटो : अमर उजाला लोग पसीने से तरबतर दिखाई दिए दूसरी ओर, गुरुवार को दिनभर तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। इस दौरान लोग पसीने से तरबतर दिखाई दिए। सुबह से ही निकल रही तेज धूप ने लोगों को …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 28, 2026 · 2 min · National Desk

साउथ की फिल्म में दिखी पवन सिंह की पावर; अदिवी शेष की 'डकैत' के गाने में नजर आए भोजपुरी एक्टर

साउथ लुक में भोजपुरी बोलते दिखे पवन सिंह फिल्म ‘डकैत’ का ‘टच बडी’ गाना यूं तो अदिवी शेष और जोनिटा पर फिल्माया गया है। अदिवी ने अपने डांस मूव्स से चार चांद लगा दिए हैं। मगर, इस गाने में पवन सिंह की झलक भी है और यह उनके फैंस के लिए स्पेशल ट्रीट है। गाने में पवन सिंह साउथ की पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए हैं। मगर, गाने में वे भोजपुरी बोलते दिखे हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 28, 2026 · 1 min · National Desk

पश्चिम एशिया संकट: ईरान युद्ध में कूदे हूती लड़ाके, इस्राइल पर दागी मिसाइलें; युद्ध और भड़कने का खतरा बढ़ा

यह वीडियो/ हटाएं हूती के ब्रिगेडियर जनरल याह्या सरी ने शनिवार को विद्रोहियों के अल-मसीरा उपग्रह टेलीविजन स्टेशन पर कहा कि हूतियों ने दक्षिणी इस्राइल में संवेदनशील सैन्य स्थलों की ओर बैलिस्टिक मिसाइलों की बौछार की। इस्राइली सेना ने कहा कि उसने मिसाइलों को रोक दिया। सरी ने शुक्रवार को ही संघर्ष में शामिल होने के संकेत दिए थे। युद्ध में हूती विद्रोहियों के शामिल होने से यह सवाल भी खड़ा हो गया है कि क्या विद्रोही फिर से लाल सागर गलियारे से गुजरने वाले वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाएंगे, जिससे वैश्विक व्यापार और बाधित होगा। इस्राइल-हमास संघर्ष के दौरान नवंबर 2023 से जनवरी 2025 तक हूती विद्रोहियों ने मिसाइलों और ड्रोन से 100 से अधिक व्यापारिक जहाजों पर हमला किया, जिनमें दो जहाज डूब गए और चार नाविक मारे गए थे। हूतियों ने 2014 से यमन की राजधानी सना पर कब्जा कर रखा है। सऊदी अरब ने 2015 में यमन की निर्वासित सरकार की ओर से हूतियों के खिलाफ युद्ध छेड़ा था और सऊदी अरब के साथ अस्थिर युद्धविराम के कारण विद्रोही अब तक हालिया संघर्ष से दूर रहे थे। इस्राइल के परमाणु संयंत्र के पास हमला ईरान और हिजबुल्ला ने शुक्रवार को रातभर इस्राइल के यरूशलम, तेल अवीव और बीर शेबा शहरों पर मिसाइलों और ड्रोन से हमले किए। ईरानी हमलों के बाद बीर शेबा और इस्राइल के मुख्य परमाणु अनुसंधान केंद्र के पास सायरन की आवाजें सुनी गईं। तेल अवीव में धमाकों की आवाज गूंज उठी। इस्राइली अग्निशमन और बचाव सेवा के अनुसार, शहर भर में 11 जगह हमले हुए। ईरान ने सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर छह बैलिस्टिक मिसाइलों और 29 ड्रोन से हमले किए। इसमें 15 अमेरिकी स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 28, 2026 · 2 min · National Desk

Amar Ujala Batras: आज कितना कठिन है कॉमेडियन होना, क्या डबल मीनिंग जोक्स ही आसान रास्ता, देखें पॉडकास्ट

अमर उजाला बतरस एक और हफ्ते आम लोगों की जिंदगी से जुड़े अहम मुद्दे के साथ हाजिर है। इस हफ्ते पॉडकास्ट में चर्चा हुई बदलते समय के साथ बदलते हास्य रस यानी कॉमेडी के हुनर की। आज के समय में भले ही स्टैंड अप कॉमेडी और इससे जुड़े मौके बढ़ रहे है, लेकिन साथ ही बढ़ें हैं इससे जुड़े जोखिम। एंकर नंदिता कुदेशिया ने इस हफ्ते बतरस में इन्हीं मुद्दों पर दो विशेषज्ञों से बात की और जाना की आखिर आज के समय में कॉमेडियन होना कितना कठिन है। नंदिता कुदेशिया ने अमर उजाला के स्टूडियो में जिन दो विशेषज्ञों से चर्चा की, उनमें लेखक और व्यंग्यकार आलोक पुराणिक और स्टैंड अप कॉमेडियन अभिमन्यु सिंह शामिल रहे। दोनों ने ही आज के समय में कॉमेडी से जुड़े कई पहलुओं पर बात की। मसलन- स्टैंड अप कॉमेडी और सटायर में क्या अंतर है? स्टैंड अप कॉमेडी के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है? क्या आज कॉमेडी करने के लिए विवाद ‘जरूरी मसाला’ बन गया है? क्या दर्शक खुद डुअल मीनिंग और बोल्ड कंटेंट को बढ़ावा दे रहे हैं? बतरस में मेहमानों ने न सिर्फ इन सवालों के जवाब दिए, बल्कि यह भी बताया कि क्या फ्रीडम ऑफ स्पीच के नाम पर किसी भी विषय पर मजाक सही है। क्या पुराने दौर की साफ-सुथरी कॉमेडी आज भी सफल हो सकती है? क्या राजनीतिक विषयों पर मजाक की कोई सीमा होनी चाहिए? क्या डबल मीनिंग कॉमेडी आसान रास्ता है? क्या कॉमेडी का स्तर गिर रहा है या सिर्फ उसका फॉर्म बदल रहा है? …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 28, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Conflict Live: दक्षिणी लेबनान में दो पत्रकारों की मौत; ओमान के पास अमेरिकी जहाज पर IRGC का हमला

08:03 PM, 28-Mar-2026 दक्षिणी लेबनान में इस्राइली हमलों में दो पत्रकारों की मौत दक्षिणी लेबनान में इस्राइली सेना की ओर से की गई एयरस्ट्राइक में दो पत्रकारों की मौत हो गई। ईरानी मीडिया के मुताबिक हमलों में पत्रकार अली शोएब और महिला पत्रकार फातिमा फातुनी की मौत हो गई। Journalists Ali Shoaib and Fatima Fatuni have been killed in an Israeli airstrike that targeted a vehicle carrying journalists in Southern Lebanon. Follow Press TV on Telegram: https://t.co/LWoNSpkc2J pic.twitter.com/MHJQ71qvM6 — Press TV 🔻 (@PressTV) March 28, 2026 दक्षिणी लेबनान में इस्राइली सेना की ओर से की गई एयरस्ट्राइक में दो पत्रकारों की मौत हो गई। ईरानी मीडिया के मुताबिक हमलों में पत्रकार अली शोएब और महिला पत्रकार फातिमा फातुनी की मौत हो गई। 06:14 PM, 28-Mar-2026 पश्चिम एशिया तनाव: पीएम मोदी ने सऊदी के प्रिंस सलमान से की बातचीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से पश्चिम एशिया संकट को लेकर बातचीत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से पश्चिम एशिया संकट को लेकर बातचीत की। 06:08 PM, 28-Mar-2026 वांग यी ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार से फोन पर की बात चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय पोलित ब्यूरो के सदस्य, विदेश मंत्री वांग यी ने 27 मार्च को पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार से फोन पर बात की। इस दौरान इशाक डार ने ईरान की ताजा स्थिति और पाकिस्तान के रुख से अवगत कराया। पाकिस्तान के मध्यस्थता प्रयासों में चीन के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि युद्धविराम, युद्ध की समाप्ति और शांति क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 28, 2026 · 2 min · National Desk

गांव की गली में काली 'खूनी' थार: नाना व नवासों को कुचला, टक्कर लगते ही 30 फीट दूर गिरे; बच्चों की मौके पर मौत

बच्चों की मौके पर मौत, नाना ने अस्पताल में तोड़ा दम थार की टक्कर लगने के बाद सुभाष, ईशांत व जैद खान काफी दूर जाकर गिरे। हादसे के बाद थार रोड से नीचे उतर गई। हादसे के बाद चालक थार को मौके पर छोड़कर भाग गया। हादसे में दोनों बच्चों ईशांत व जैद खान की मौके पर ही मौत हो गई थी। राहगीरों ने घायल सुभाष व बच्चों के शवों को पटौदी के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान सुभाष ने भी दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पटौदी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में पहुंचाया। सुभाष व उसके नवासों ईशांत व जैद खान की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 28, 2026 · 1 min · National Desk

कौन हैं सलिल अरोड़ा?: सनराइजर्स हैदराबाद के लिए किया डेब्यू; कप्तान ईशान किशन ने बांधे तारीफों के पुल

फर्स्ट क्लास: 9 मैच, 14 पारियां, 458 रन 9 मैच, 14 पारियां, 458 रन टी20: 9 मैच, 359 रन 9 मैच, 359 रन औसत: 59.83 59.83 सर्वाधिक स्कोर: 125* अमृतसर के रहने वाले सलिल अरोड़ा घरेलू क्रिकेट में पंजाब के लिए खेलते हैं और हाल के समय में अपने विस्फोटक प्रदर्शन से चर्चा में आए हैं। अबू धाबी में हुए आईपीएल ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा था।सलिल ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में झारखंड के खिलाफ धमाकेदार पारी खेलकर सभी का ध्यान खींचा था। पुणे के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए नॉकआउट मुकाबले में उन्होंने सिर्फ 45 गेंदों में 125 रन ठोक दिए। उनकी इस पारी में 9 चौके और 11 छक्के शामिल थे। खास बात यह रही कि आखिरी ओवर में उन्होंने लगातार तीन छक्के और एक चौका जड़कर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।उनकी इसी आक्रामक बल्लेबाजी ने उन्हें आईपीएल तक पहुंचाया और अब उन्हें सीधे बड़े मंच पर खुद को साबित करने का मौका मिला है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 28, 2026 · 1 min · National Desk

Ram Mandir: हनुमान मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण करेंगे 'बजरंगी', 50 साधु-संतों सहित 200 विशिष्ट मेहमान आमंत्रित

यूपी के अयोध्या में राम मंदिर के परकोटा स्थित हनुमान मंदिर में दो अप्रैल को हनुमान जयंती के अवसर पर विशेष धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। इस दौरान मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया जाएगा। इसकी अगुवाई ‘बजरंगी’ के नाम से विख्यात विनय कटियार करेंगे। कार्यक्रम में बजरंग दल से जुड़े अब तक के सभी पूर्व संयोजकों, 50 साधु-संतों सहित करीब 200 विशिष्ट मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। राम मंदिर आंदोलन में बजरंग दल के योगदान को देखते हुए यह आयोजन खास महत्व रखता है। माना जा रहा है कि मंदिर ट्रस्ट की ओर से पहली बार इस तरह से बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ताओं को मंच देने के पीछे आंदोलन से जुड़े सभी घटकों को सम्मान और साथ लेकर चलने का संकेत छिपा है। बजरंग दल की स्थापना विनय कटियार ने की थी गौरतलब है कि बजरंग दल की स्थापना विनय कटियार ने की थी, लेकिन राम मंदिर ट्रस्ट के गठन से लेकर मंदिर निर्माण तक आयोजित कई प्रमुख कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय उपस्थिति नहीं रही। इस दौरान उनकी नाराजगी समय-समय पर बयानों में भी सामने आती रही, खासकर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को लेकर दिए गए उनके बयान चर्चा में रहे। पवैया का राम मंदिर आंदोलन में विशेष योगदान ऐसे में हनुमान जयंती के इस मंच पर विनय कटियार को प्रमुख भूमिका में आमंत्रित करना केवल धार्मिक आयोजन भर नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे संगठनात्मक समन्वय और पुराने मतभेदों को पाटने की पहल के रूप में भी देखा जा रहा है।कार्यक्रम में मध्य प्रदेश में बजरंग दल को मजबूत आधार देने वाले और वर्तमान में वित्त आयोग के चेयरमैन रहे जयभान सिंह पवैया को भी विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। इसके लिए बजरंग दल के संयोजक रहे प्रकाश शर्मा व सुरेंद्र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 28, 2026 · 2 min · National Desk

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ ने मचाया पाकिस्तान में बवाल; ट्रोलिंग के शिकार असली ‘जमील जमाली’, दिखाएंगे अपनी कहानी

नबील गबोल बनाएंगे अपनी ‘धुरंधर’ फिल्म सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद नबील गबोल ने अब फैसला लिया है कि वह अपनी तरफ से ‘धुरंधर’ का एक वर्जन बनाएंगे। उनका कहना है कि वह इस फिल्म के जरिए सच्चाई दिखाएंगे और अपनी कहानी खुद बताएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर काफी ट्रोलिंग हो रही थी और लोग पूछ रहे थे कि वह चुप क्यों हैं। अब वह अपनी फिल्म के जरिए इसका जवाब देंगे। गबोल का मानना है कि फिल्म में उनके जैसे किरदार को कॉमिक तरीके से दिखाया गया, जबकि वह खुद को एक मजबूत और गंभीर व्यक्ति बताते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस फिल्म ने ल्यारी को इंटरनेशनल लेवल पर पहचान जरूर दिलाई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 28, 2026 · 1 min · National Desk