Ayodhya: अयोध्या के राजघाट में हो रहे महायज्ञ में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

अयोध्या के राजघाट में हो रहे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ, स्वामी जी महाराज के द्वारा कराया जा रहा है। महायज्ञ परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की अध्यक्षता में कराया जा रहा है। फायर ब्रिगेड की रेस्क्यू टीम मौके पर मौजूद हैं और रेस्क्यू में जुटी हैं।मौके पर दमकल की चार गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। लक्ष्मी नारायण महायज्ञ राजघाट बाटी वाले बाबा घाट के निकट चल रहा था तभी आग लग गई।प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के साथ गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह भी मौजूद हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 28, 2026 · 1 min · National Desk

'NCERT- UGC विवाद से बच सकते थे': धर्मेंद्र प्रधान ने माना, कमेटी सुधारेंगी पाठ्यक्रम

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सरकार की मंशा किसी को भी प्रताड़ित करने की नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारा संवैधानिक कर्तव्य है कि समाज के किसी भी वर्ग के साथ भेदभाव न हो। चाहे वह अनुसूचित जाति (SC), जनजाति (ST) हो या अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), हम समानता के पक्षधर हैं।“NCERT विवाद पर शिक्षा मंत्री ने बताया कि अब चीजें अदालती दिशा-निर्देशों के तहत आगे बढ़ रही हैं। दरअसल, कक्षा 8 की सोशल साइंस की किताब में ‘न्यायिक भ्रष्टाचार’ और जजों की कमी जैसे मुद्दों को जिस तरह से लिखा गया था, उस पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई थी। इसके बाद NCERT ने माफी मांगते हुए उस किताब को वापस ले लिया था।शिक्षा मंत्री ने जानकारी दी है कि अब इस अध्याय को फिर से लिखने के लिए जस्टिस इंदु मल्होत्रा के नेतृत्व में तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। इस कमेटी में पूर्व अटार्नी जनरल और एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद भी शामिल हैं। यह कमेटी भोपाल लॉ एकेडमी के सुझावों को भी शामिल करेगी। इतना ही नहीं, नया अध्याय तैयार कर कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा।जनवरी 2026 में लागू हुए ‘UGC इक्विटी रेगुलेशन’ को लेकर भी मंत्री ने अपनी बात रखी। इन नियमों का मकसद कैंपस में भेदभाव रोकना था, लेकिन सामान्य वर्ग के छात्रों की ओर से इसे कोर्ट में चुनौती दी गई थी। फिलहाल यह मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि शीर्ष अदालत का जो भी फैसला होगा, सरकार उसे पूरी निष्ठा से लागू करेगी। धर्मेंद्र प्रधान के इस बयान से साफ है कि आने वाले समय में शिक्षा और न्यायपालिका के बीच समन्वय को लेकर ज्यादा संवेदनशीलता बरती जाएगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 28, 2026 · 2 min · National Desk

तमिलनाडु चुनाव: टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस में आक्रोश, ज्योतिमणि बोलीं- सीटों के चयन में पारदर्शिता नहीं

कांग्रेस सांसद एस. ज्योतिमणि (करूर) ने तमिलनाडु में अप्रैल 23 को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए डीएमके गठबंधन में सीट चयन प्रक्रिया पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस प्रक्रिया में कुल पारदर्शिता की कमी है और पार्टी के हित पूरी तरह से समझौते का शिकार हो गए हैं। ज्योतिमणि ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि सीटों के चयन में कोई पारदर्शिता नहीं है। हमारा सुझाव कि सीटों का चयन विस्तृत चर्चा और पारदर्शिता के साथ किया जाए, उसे जिम्मेदार अधिकारियों ने खारिज कर दिया। कांग्रेस को इस गठबंधन में कुल 28 सीटें दी गई हैं।सांसद के यह बयान ऐसे समय में आया है जब तमिलनाडु की प्रमुख राजनीतिक पार्टियां जैसे डीएमके और एआईएडीएमके आगामी चुनाव की रणनीतियां अंतिम रूप दे रही हैं। इसके साथ ही विजय की तमिलगा वेत्त्री कझगम (TVK) जैसी नई पार्टियां भी ध्यान खींच रही हैं। ज्योतिमणि ने राज्य नेतृत्व पर सीट-साझा और चयन प्रक्रिया को गुप्त तरीके से करने का आरोप लगाया और कहा कि पार्टी के मेहनती कार्यकर्ताओं के वर्षों के योगदान की अनदेखी की जा रही है।उन्होंने कहा यह देखना दुखद है कि पार्टी में योगदान न देने वाले लोग कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत को बेच रहे हैं। सांसद ने चेतावनी दी कि अगर यह ‘मर्चेंट या बिक्री आधारित दृष्टिकोण’ जारी रहा, तो तमिलनाडु में कांग्रेस पार्टी को कोई नहीं बचा सकता। ज्योतिमणि ने संकेत दिया कि वह इस मामले पर चुप नहीं रहेंगी और सीटों व उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची सार्वजनिक होने पर और विस्तृत बयान देंगी। तमिलनाडु विधानसभा में कुल 234 सीटें हैं और चुनाव 23 अप्रैल को एक चरण में होंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 28, 2026 · 2 min · National Desk

पीएम मोदी बोले: यूपी अब सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाले राज्यों में से एक; बताए अपनी खुशी के दो कारण

संकट के समय में भी भारत ने तेज विकास निरंतर जारी रखा पीएम मोदी ने कहा, आज पूरा विश्व चिंतित है, पश्चिम एशिया में एक महीने से युद्ध चल रहा है। युद्ध की वजह से कई देशों में खाने-पीने का सामान, पेट्रोल, डीजल, गैस, खाद जैसी कई जरूरी चीजों का चारों तरफ संकट पैदा हो गया है। हर देश इस संकट का सामना करने की कोशिश कर रहा है, और हमारा भारत भी पूरी शक्ति से इसका मुकाबला कर रहा है। देशवासियों की ताकत के भरोसे कर रहा है। भारत बड़ी मात्रा में कच्चा तेल और गैस युद्ध-प्रभावित क्षेत्रों से मंगाता है। इसलिए सरकार हर वह कदम उठा रही है, जिससे सामान्य परिवारों और हमारे किसान भाई-बहनों पर बोझ न पड़े। संकट के इस समय में भी भारत ने अपने तेज विकास को निरंतर जारी रखा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 28, 2026 · 1 min · National Desk

ईरान के खिलाफ UAE का बड़ा एलान: होर्मुज के लिए मैदान में उतरेगी अमीराती नौसेना, टास्क फोर्स बनाने में जुटा!

संयुक्त अरब अमीरात ने अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों के सहयोगियों से कहा है कि वह होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए एक बहुराष्ट्रीय समुद्री टास्क फोर्स में हिस्सा लेगा। यूएई दर्जनों देशों को एक ‘होर्मुज सुरक्षा बल’ बनाने के लिए प्रेरित करने की कोशिश कर रहा है, जिससे इस समुद्री रास्ते को ईरानी हमलों से बचाया जा सके और जहाजों को सुरक्षा दी जा सके। फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस क्षेत्र में इस्राइल सहित अन्य देशों की तुलना में यूएई को ईरानी हमलों का ज्यादा सामना करना पड़ा है। वहीं, अमेरिका के कई सहयोगियों ने कहा कि होर्मुज को खोलने के लिए जहाज भेजने की उनकी कोई तत्काल योजना नहीं है। इस तरह, उन्होंने होर्मुज जलमार्ग को खुला रखने के लिए सैन्य सहायता की ट्रंप की अपील को ठुकरा दिया है।रायटर्स ने इस सप्ताह की शुरुआत में बताया था कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने होर्मुज जलडमरूमध्य और उसके आसपास वाणिज्यिक जहाजों की सुरक्षा के लिए प्रस्तावों पर बातचीत शुरू कर दी है, जिसमें बहरीन का एक मसौदा भी शामिल है, जो सभी आवश्यक साधनों के उपयोग को अधिकृत करेगा।पिछले सप्ताह, यूएई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था कि होर्मुज में जहाजों की सुरक्षा के लिए अमेरिका के नेतृत्व वाले प्रयास में यूएई शामिल हो सकता है, क्योंकि ईरान ने जहाजों के लिए इस जलमार्ग को लगभग पूरी तरह से बंद कर दिया था। यह जलमार्ग यूएई की अर्थव्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।यह खबर ऐसे समय में आई है जब ईरान, अमेरिका और इस्राइल के बीच जारी भीषण तनाव ने इस समुद्री रास्ते को लगभग बंद कर दिया है। पिछले कुछ हफ्तों से ईरान ने इस संकरे रास्ते पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है, जिससे दुनिया भर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 28, 2026 · 2 min · National Desk

Strait of Hormuz: होर्मुज से गुजर रहे भारत के दो जहाज, सुरक्षा देने के लिए युद्धपोत के साथ भारतीय नौसेना अलर्ट

बता दें, अमेरिका और इस्राइल-ईरान टकराव के बीच इस जलडमरूमध्य में लगातार तनाव बरकरार है। ईरान अमेरिका, इस्राइल समेत अपनी किसी दुश्मन देशों के जहाजों को वहां से नहीं गुजरने दे रहा है। भारत के जहाजों को नहीं रोका जा रहा है। जंग के हालातों के बीच पहले भी भारत के जहाज होर्मुज से निकल चुके हैं। इसके बावजूद सुरक्षा देने के लिए भारतीय नौसेना को युद्धपोत के साथ अलर्ट पर रखा गया है।ये जहाज उन 22 भारतीय जहाजों में शामिल थे, जो पश्चिम एशिया में युद्ध के चलते होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे हुए थे। युद्ध के चले ईरान ने होर्मुज को आंशिक रूप से बाधित कर दिया है, जिसके चलते पूरी दुनिया में तेल और गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है।इससे पहले बीते दिनों चार भारतीय जहाज भारत आ चुके हैं। जग वसंत, पाइन गैस, शिवालिक और नंदा देवी भी करीब 92 हजार मीट्रिक टन एलपीजी लेकर भारत पहुंचे थे। भारत में घरेलू और व्यवसायिक उपयोग के लिए एलपीजी गैस की बड़ी मांग है।यही वजह है कि होर्मुज जलडमरूमध्य बाधित होने के बाद भारत में एलपीजी का संकट पैदा हो गया था, लेकिन सरकार ने कूटनीतिक स्तर पर ईरान के साथ बातचीत कर भारतीय जहाजों का होर्मुज से सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित कराया। ईरान ने भी बयान जारी कर साफ कर दिया है कि भारतीय जहाजों को नहीं रोका जा रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 28, 2026 · 2 min · National Desk

अमेरिका-इस्राइल में दरार?: ईरान युद्ध पर वेंस और नेतन्याहू ने की बात, सत्ता परिवर्तन के दावे पर बढ़ा टकराव

अमेरिका और इस्राइल के बीच ईरान युद्ध को लेकर मतभेद खुलकर सामने आने लगे हैं। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच हुई एक फोन कॉल ने दोनों देशों की सोच में अंतर को उजागर कर दिया। यह बातचीत ऐसे समय में हुई, जब युद्ध को लेकर वैश्विक दबाव बढ़ रहा है और बातचीत के जरिए समाधान की कोशिशें जारी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इस बातचीत के दौरान वेंस ने नेतन्याहू के उस दावे पर सवाल उठाया, जिसमें ईरान में सत्ता परिवर्तन को आसान बताया गया था। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि वेंस ने साफ तौर पर कहा कि हालात उतने आसान नहीं हैं, जितना पहले बताया गया था। इस बातचीत के बाद यह भी आरोप लगे कि इस्राइल वेंस की भूमिका को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है, जबकि वे युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत में अहम भूमिका निभा रहे हैं।सूत्रों के अनुसार, वेंस ने नेतन्याहू से सीधे पूछा कि ईरान में सत्ता परिवर्तन को लेकर इतना भरोसा क्यों जताया गया। एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि युद्ध से पहले इस्राइल ने हालात को आसान बताकर पेश किया था, जबकि वास्तविकता ज्यादा जटिल है। वेंस इस मुद्दे पर ज्यादा सतर्क और स्पष्ट नजर आए।बातचीत के बाद यह दावा भी सामने आया कि इस्राइल, वेंस की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है। कहा गया कि कुछ रिपोर्ट्स जानबूझकर फैलाई गईं, जिनमें बताया गया कि ईरान वेंस के साथ समझौता करना चाहता है। एक अधिकारी ने इसे इस्राइल की रणनीति बताया, ताकि बातचीत की दिशा को प्रभावित किया जा सके।अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि ईरान के साथ किसी भी समझौते की सबसे बड़ी संभावना वेंस के जरिए ही है। उनका कहना है कि अगर ईरान वेंस के साथ कोई समझौता नहीं कर पाता, तो फ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 28, 2026 · 2 min · National Desk

तेज रफ्तार थार ने छिनी तीन जिंदगियां: पैदल जा रहे नाना और उसके दो नातियों को मारी टक्कर, तीनों की मौत

पटौदी के खोड़ गांव में शुक्रवार की रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार थार ने पैदल जा रहे नाना व उसके दो नातियों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बच्चों की मौके पर मौत हो गई, जबकि व्यक्ति की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई है। सूचना मिलने पर पटौदी थाने की पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में पहुंचाया है। हादसे के बाद चालक थार को मोके पर ही छोड़कर भाग गया। पुलिस ने थार को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा किया है। मृतकों की पहचान खोड़ गांव निवासी सुभाष (53) व उसके नातियों जायद खान (9) व ईशांत (10) निवासी मिलकपुर गांव, भिवाड़ी (राजस्थान) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात को सुभाष अपने दोनों नातियों जायद व ईशांत को लेकर अपने भाइयों से मिलने खोड़ गांव के पास लोकरा रोड़ पर आया था। रात को वह दोनों के साथ वापस घर जा रहा था। जब वे रात करीब 10.55 बजे लोकरा रोड पर जा रहे थे, पीछे से तेज रफ्तार में आ रही थार ने सुभाष व उसके नातियों जायद व ईशांत को टक्कर मार दी। थार की टक्कर लगने से तीनों 10 से करीब 30 फीट दूर तक जा कर पड़े।गंभीर चोटें लगने के कारण ईशांत व जायक की मौके पर मौत हो गई थी। वहीं, राहगीरों तीनों को पास अस्पताल में पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान सुभाष ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को गुरुग्राम मोर्चरी में पहुंचाया है।पटौदी थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर ब्रह्मप्रकाश ने बताया कि थार गाड़ी के नंबर के आधार पर चालक की पहचान की जा रही है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी। हादसे के दौरान थार गाड़ी की रफ्तार काफी तेज बताई जा रही है। ऐसे में चालक से पूछताछ व मेडिकल के बाद ही पता चल सकेगा कि उसने शराब का सेवन कर रखा था या नही …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 28, 2026 · 2 min · National Desk

Noida Airport: जेवर एयरपोर्ट की किस चीज पर कितना हुआ है खर्च? ATC टावर से लेकर जमीन लेने तक, सबकुछ जानें

Noida Airport Construction Cost: दिल्ली-एनसीआर वालों के लिए आज का दिन बेहद खास है, क्योंकि आज उन्हें जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सौगात मिल रही है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस एयरपोर्ट का के पहले चरण का उद्घाटन करने जा रहे हैं। ये हवाई अड्डा तीन चरणों में पूरा होगा और इसे पूरा होने में लगभग 2050 तक का समय लग सकता है। ऐसे में इस नोएडा इंटरनेशन एयरपोर्ट की किस चीज पर कितना खर्चा हुआ है या किया जा रहा है। चलिए इस बारे में जानने की कोशिश करते हैं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं… …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 28, 2026 · 1 min · National Desk

UP: पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर किया दरिंदा, बच्ची की गला काटकर की थी हत्या; आटे के ड्रम में छिपा दी थी लाश

आगरा में जूता कारखाना संचालक की आठ साल की बेटी की हत्या किराएदार सुनील ने बड़ी बेरहमी से की थी। हत्या करने के बाद उसने कमरे में जो खून बहा, उसे पानी से धोया। इसके बाद लाश को आटे के ड्रम में ठूंस दिया। इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने बमरौली कटारा क्षेत्र में आरोपी को घेर लिया। इस दौरान आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ हो गए। कई राउंड गोलियां चलीं, जिसमें एक दरोगा भी गोली लगने से घायल हो गए। इस दौरान पुलिस ने आरोपी किराएदार सुनील को ढेर कर दिया। यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 28, 2026 · 1 min · National Desk