मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी मंत्री अशोक चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग पर उन्होंने कहा कि अगर नौंवीं फेल लोग मुख्यमंत्री बनने की इच्छा रखते हैं तो इंजीनियरिंग पढ़े लिखे शख्स को क्यों नहीं मौका मिलना चाहिए। जनता दल यूनाईटेड के कार्यकर्ताओं चाहते हैं कि निशांत कुमार आगे बढ़ें। उन्हें मौका दिया जाना चाहिए। दरअसल, पटना में पत्रकारों ने जदयू दफ्तर के सामने लगे पोस्टर को लेकर ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री अशोक चौधरी से सवाल पूछा था। इस पर उन्होंने यह जवाब दिया। आगे मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि निशांत कुमार पार्टी को समझने के लिए कार्यक्रम और बैठकों में शामिल हो रहे हैं। यह काफी अच्छी बात है। वह जितना जनता के संपर्क में आएंगे उतना ही अच्छा होगा। निशांत में काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने पूछा कि निशांत को डिप्टी सीएम तक ही क्यों सीमित रखा जा रहा है, भविष्य में वह मुख्यमंत्री या उच्च पद के भी दावेदार हो सकते हैं। वह कहीं भी जा सकते हैं।जदयू दफ्तर के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है। इसमें लिखा सीएम नीतीश कुमार, निशांत कुमार और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की तस्वीर लगी है। इसे जदयू नेता कृष्णा पटेल ने लगाया है। इसमें लिखा है कि बिहारवासियों को स्वीकार नहीं, कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद छोड़कर जाएं। आप ऐसा क्यों कर रहे हैं। अपने फैसले पर फिर से विचार कीजिए। पोस्टर में “नीतीश सेवक, मांगे निशांत…” का नारा भी लिखा है। साथ ही निशांत कुमार को भविष्य का मुख्यमंत्री बताया गया है। इस मामले पर अशोक चौधरी ने कहा कि हमलोगों के लिए यह काफी भावुक पल ह। बिहार विधानसभा से उनकी गैरमौजूदगी न सिर्फ हमें बल्कि ब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Bihar Politics: 'अगर नौंवीं फेल CM बनना चाहते हैं तो इंजीनियर को मौका क्यों नहीं?', अशोक चौधरी ने और क्या कहा?
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी मंत्री अशोक चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग पर उन्होंने कहा कि अगर नौंवीं फेल लोग मुख्यमंत्री बनने की इच्छा रखते हैं तो इंजीनियरिंग पढ़े लिखे शख्स को क्यों नहीं मौका मिलना चाहिए। जनता दल यूनाईटेड के कार्यकर्ताओं चाहते हैं कि निशांत कुमार आगे बढ़ें। उन्हें मौका दिया जाना चाहिए। दरअसल, पटना में पत्रकारों ने जदयू दफ्तर के सामने लगे पोस्टर को लेकर ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री अशोक चौधरी से सवाल पूछा था।