कलपक्कम में हुआ कमाल!: जो अब तक केवल रूस कर सका वो हम करेंगे, कैसे परमाणु क्षेत्र में आत्मनिर्भर होगा भारत?

कलपक्कम में हुआ कमाल!: जो अब तक केवल रूस कर सका वो हम करेंगे, कैसे परमाणु क्षेत्र में आत्मनिर्भर होगा भारत? यह वीडियो/ हटाएं ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर भारत का कलपक्कम परमाणु ऊर्जा संयंत्र क्या है? क्रिटिकैलिटी क्या होती है और इसे हासिल करने के बाद पलक्कम संयंत्र के चर्चा में आने की क्या वजहें हैं? भारत के लिए यह उपलब्धि कितनी बड़ी है? कैसे भारत 1950 के दशक में देखा गया परमाणु ऊर्जा का तीन चरण का सपना पूरा करने के करीब आ गया है? आइये जानते हैं… भारत ने तमिलनाडु के कलपक्कम स्थित परमाणु ऊर्जा संयंत्र में क्रिटिकैलिटी यानी क्रांतिकता हासिल कर ली। अगर भारत का परमाणु कार्यक्रम इसी क्रिटिकैलिटी की सफल राह पर आगे बढ़ा तो परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनने में देर नहीं लगेगी। इसका असर यह होगा कि भारत जल्द ही पारंपरिक जीवाश्म ईंधन से ऊर्जा पैदा करने की जगह स्वच्छ अक्षय ऊर्जा पैदा करने के लिए तैयार हो जाएगा। क्या है कलपक्कम परमाणु ऊर्जा संयंत्र? तमिलनाडु के कलपक्कम में स्थित प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर (पीएफबीआर) भारत का पहला स्वदेशी फास्ट ब्रीडर परमाणु रिएक्टर है। 500 मेगावाट (MWe) क्षमता वाले इस उन्नत रिएक्टर को इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र (आईजीसीएआर) की ओर से डिजाइन और भाविनी की तरफ से निर्मित किया गया है। इसे बनाने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 7, 2026 · 2 min · National Desk

डेविड वॉर्नर गिरफ्तार: सिडनी में शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप! क्या पाकिस्तानी टी20 लीग में कर पाएंगे वापसी?

डेविड वॉर्नर गिरफ्तार: सिडनी में शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप! क्या पाकिस्तानी टी20 लीग में कर पाएंगे वापसी? यह वीडियो/ हटाएं ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर डेविड वॉर्नर पर ड्रिंक एंड ड्राइव का गंभीर आरोप लगा है। न्यू साउथ वेल्स पुलिस के मुताबिक, रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे मारूब्रा इलाके में रैंडम ब्रीथ टेस्टिंग के दौरान वॉर्नर को रोका गया। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया पोर्टल, न्यूज डॉट कॉम डॉट एयू और एबीसी डॉट नेट डॉट एयू के मुताबिक, पुलिस ने बयान में बताया कि वॉर्नर की कार टेस्टिंग पॉइंट से पहले ही रुक गई थी, जिसके बाद अधिकारियों ने उन्हें चेक किया। कानूनी सीमा से दोगुना शराब सेवन सड़क किनारे टेस्ट में वॉर्नर का रिजल्ट पॉजिटिव आया। इसके बाद उन्हें पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां दोबारा टेस्ट में उनका अल्कोहल लेवल 0.104 पाया गया। यह ऑस्ट्रेलिया की कानूनी सीमा से दोगुने से भी ज्यादा बताया जा रहा है। इस मामले में उन्हें कोर्ट में पेश होने का नोटिस जारी किया गया है। पुलिस ने घटना के बारे में क्या कहा? स्थानीय पुलिस के बयान के मुताबिक- रविवार (पांच अप्रैल 2026) शाम करीब साढ़े पांच बजे, पुलिस मारूब्रा के मालाबार रोड पर रैंडम ब्रीथ टेस्ट कर रही थी। तभी एक वैन टेस्टिंग पॉइंट से थोड़ा पहले रुककर पार्क होती दिखी। पुलिस अधिकारियों ने गाड़ी के पास जाकर ड्राइवर (39 स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 7, 2026 · 2 min · National Desk

परमाणु ऊर्जा में आत्मनिर्भर होगा भारत: जो अब तक सिर्फ रूस कर सका वो हम करेंगे, कलपक्कम में ऐसा क्या हुआ?

परमाणु ऊर्जा में आत्मनिर्भर होगा भारत: जो अब तक सिर्फ रूस कर सका वो हम करेंगे, कलपक्कम में ऐसा क्या हुआ? यह वीडियो/ हटाएं ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर भारत का कलपक्कम परमाणु ऊर्जा संयंत्र क्या है? क्रिटिकैलिटी क्या होती है और इसे हासिल करने के बाद पलक्कम संयंत्र के चर्चा में आने की क्या वजहें हैं? भारत के लिए यह उपलब्धि कितनी बड़ी है? कैसे भारत 1950 के दशक में देखा गया परमाणु ऊर्जा का तीन चरण का सपना पूरा करने के करीब आ गया है? आइये जानते हैं… भारत ने तमिलनाडु के कलपक्कम स्थित परमाणु ऊर्जा संयंत्र में क्रिटिकैलिटी यानी क्रांतिकता हासिल कर ली। अगर भारत का परमाणु कार्यक्रम इसी क्रिटिकैलिटी की सफल राह पर आगे बढ़ा तो परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनने में देर नहीं लगेगी। इसका असर यह होगा कि भारत जल्द ही पारंपरिक जीवाश्म ईंधन से ऊर्जा पैदा करने की जगह स्वच्छ अक्षय ऊर्जा पैदा करने के लिए तैयार हो जाएगा। क्या है कलपक्कम परमाणु ऊर्जा संयंत्र? तमिलनाडु के कलपक्कम में स्थित प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर (पीएफबीआर) भारत का पहला स्वदेशी फास्ट ब्रीडर परमाणु रिएक्टर है। 500 मेगावाट (MWe) क्षमता वाले इस उन्नत रिएक्टर को इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र (आईजीसीएआर) की ओर से डिजाइन और भाविनी की तरफ से निर्मित किया गया है। इसे बनाने मे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 7, 2026 · 2 min · National Desk

समय सीमा से पहले ही ईरान पर अमेरिका के ताबड़तोड़ हमले: खर्ग द्वीप-पुल को बनाया निशाना, एक साथ कई ठिकाने तबाह

यह वीडियो/ हटाएं कोम शहर के डिप्टी गवर्नर ने क्या कहा? सरकारी टेलीविजन चैनल के अनुसार, तेहरान के दक्षिण में स्थित कोम के बाहर यह हमला हुआ। डिप्टी गवर्नर मोर्तेजा हेदरी ने कहा, कुछ मिनट पहले कोम की संपर्क लाइनों में आने वाले एक पुल को निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा कि यह हमला अमेरिकी और जायनिस्ट दुश्मनों के प्रोजेक्टाइल से किया गया। हमले के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है। ईरान ने मशहद शहर में अचानक रेल सेवाओं पर लगाई रोक ईरान के पूर्वोत्तरी शहर मशहद में रेल सेवाएं अचानक रोक दी गई हैं। यह फैसला सुरक्षा कारणों से लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहर के गवर्नर ने केंद्रीय रेल स्टेशन से चलने वाली सभी ट्रेनों को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। मेहर न्यूज एजेंसी के अनुसार, यह एक एहतियाती कदम है। अगले आदेश तक यह फैसला लागू रहेगा। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब इस्राइल ने ईरानी नागरिकों को रेलवे से दूर रहने की चेतावनी दी है। ये भी पढ़ें: काशान शहर में रेलवे पुल पर इस्राइल का हमला, दो की मौत इस बीच, मेहर न्यूज एजेंसी ने जानकारी दी कि ईरान के काशान शहर में रेलवे के एक पुल पर इस्राइल ने हमला किया है। इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई। हमला यहया आबाद रेलवे पुल पर किया गया। यह पुल मध्य ईरान में स्थित है। रिपोर्ट के अनुसार, इस्फहान के डिप्टी गवर्नर ने पुष्टि की कि हमले में दो लोगों की जान गई है। इस्राइली सेना ने पहले चेतावनी देते हुए ईरानी नागरिकों से कहा था कि वे शाम नौ बजे तक ट्रेनों में सफर न करें। ट्रंप ने दी थी एक रात में ईरान को तबाह करने की चेतावनी इससे पहले सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 7, 2026 · 2 min · National Desk

'काम बहुत मिलेगा और डॉलर के रेट पर मिलेगा', अवॉर्ड शो में मजाक उड़ाए जाने के बाद राजपाल को सलमान का समर्थन

इस पूरे मामले में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान खुलकर राजपाल यादव के समर्थन में सामने आए। उन्होंने न सिर्फ राजपाल यादव के काम की तारीफ की, बल्कि उन्हें हिम्मत भी दी कि वह इन बातों को नजरअंदाज कर आगे बढ़ें।सलमान खान ने लिखा, ‘राजपाल भाई, आप 30 साल से काम कर रहे हैं और हम सबने आपको बार-बार फिल्मों में इसलिए कास्ट किया है, क्योंकि आप अपना काम अच्छी तरह जानते हैं। काम तो आपको बहुत मिलेगा और इसी डॉलर रेट पर काम मिलेगा और मिलता रहेगा, ये हकीकत है। यह याद रखना कि कभी-कभी फ्लो में कुछ निकल आता है। दिल से काम करो, डॉलर ऊपर हो या नीचे, क्या फर्क पड़ता है। देना तो इंडिया में ही है।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 7, 2026 · 1 min · National Desk

Fuel Surcharge: एटीएफ की बढ़ती कीमतों के बीच एअर इंडिया ने बढ़ाया ईंधन सरचार्ज, जानें आपकी जेब पर क्या असर?

होर्मुज संकट के बीच टाटा समूह के स्वामित्व वाले एयरलाइन एअर इंडिया ने अपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का बड़ा फैसला लिया है। आइए, आसान सवाल-जवाब के जरिए सरचार्ज के बढ़ने से कीमतों पर पड़ रहे असर के बारे में समझते हैं। आईएटीए डेटा: इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अनुसार, 27 मार्च को समाप्त सप्ताह में वैश्विक औसत जेट ईंधन की कीमत 195.19 डॉलर प्रति बैरल हो गई, जो फरवरी के अंत में 99.40 डॉलर थी। यह लगभग 100 प्रतिशत का भारी उछाल है। इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अनुसार, 27 मार्च को समाप्त सप्ताह में वैश्विक औसत जेट ईंधन की कीमत 195.19 डॉलर प्रति बैरल हो गई, जो फरवरी के अंत में 99.40 डॉलर थी। यह लगभग 100 प्रतिशत का भारी उछाल है। कुल लागत में हिस्सेदारी: किसी भी एयरलाइन के संचालन में एटीएफ की हिस्सेदारी कुल लागत का लगभग 40-45 प्रतिशत होती है। किसी भी एयरलाइन के संचालन में एटीएफ की हिस्सेदारी कुल लागत का लगभग 40-45 प्रतिशत होती है। क्रैक स्प्रेड में उछाल: कच्चे तेल से बनने वाले एटीएफ के रिफाइनरी मार्जिन (क्रैक स्प्रेड) में महज तीन सप्ताह के भीतर करीब तीन गुना बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह 27 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 27.83 डॉलर प्रति बैरल था, जो 27 मार्च तक बढ़कर 81.44 डॉलर प्रति बैरल हो गया। एअर इंडिया ग्रुप ने घरेलू उड़ानों के लिए 299 रुपये से लेकर 899 रुपये तक का फ्यूल सरचार्ज वसूलने का एलान किया है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए यह सरचार्ज 24 डॉलर से 280 डॉलर के बीच तय किया गया है। नया सरचार्ज 8 अप्रैल से लागू हो गया है। एअर इंडिया का यह फैसला किफायती उड़ान सेवा देने वाली समूह की एयरलाइन एअर इंडिया एक्सप्रेस पर भ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 7, 2026 · 2 min · National Desk

तुर्किये: इस्तांबुल में इस्राइली वाणिज्य दूतावास पर अज्ञात बंदूकधारियों का हमला, तीन ढेर; 2 पुलिसकर्मी घायल

यह वीडियो/ हटाएं ईरान-इस्राइल जंग के बीच हुआ हमला यह घटनाक्रम ऐसे समय में आया है, जब एक महीने से अधिक समय से इस्राइल की ईरान के साथ जंग जारी है। इस जंग में ईरान और लेबनान के सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं। वहीं, इस्राइल और अमेरिका के कई सैनिकों को भी जान गंवानी पड़ी है। इससे क्षेत्र में तनाव बढ़ा हुआ है। गोलियों की आवाज के बीच बंदूक निकालते दिखा पुलिस अधिकारी रॉयटर्स की ओर से साझा किए गए फुटेज में एक पुलिस अधिकारी को गोलियों की आवाज के बीच बंदूक निकालते और छिपते दिखाया गया है। एक व्यक्ति खून से लथपथ दिखाई दिया। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। ‘टाइम्स ऑफ इस्राइल’ ने अपनी रिपोर्ट में रॉयटर्स के एक चश्मदीद के हवाले से बताया कि इस्तांबुल में इस्राइली वाणिज्य दूतावास की इमारत के पास गोलीबारी की आवाज सुनी गई। एक इस्राइली अधिकारी ने टाइम्स ऑफ इस्राइल को बताया कि विदश मंत्रालय इन रिपोर्ट्स को देख रहा है। कहां स्थित है यह इस्राइली वाणिज्य दूतावास? यह वाणिज्य दूतावास इस्तांबुल के बेसिकतास इलाके में स्थित है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि हमलावरों का निशाना दूतावास ही था या नहीं। ये भी पढ़ें: वाणिज्य दूतावास में नहीं था कोई कर्मचारी: इस्राइली विदेश मंत्रालय इस्राइली अखबार ‘जेरूसलम पोस्ट’ ने स्थानीय समुदाय के एक सदस्य के हवाले से बताया कि दूतावास पिछले दो साल से बंद था। संभावना है कि वहां कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। इस्राइल के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि मामले की जांच जारी है। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि दूतावास इस समय खाली है। (अधिक जानकारी अपडेट की जा रही है।) यह घटनाक्रम ऐसे समय में आया है, जब एक महीने से अध …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 7, 2026 · 2 min · National Desk

श्रीनगर पुलिस की बड़ी कामयाबी: लश्कर-ए-तैयबा नेटवर्क का भंडाफोड़, दो पाकिस्तानी आतंकियों समेत पांच गिरफ्तार

श्रीनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक अंतरराज्यीय आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस ऑपरेशन में दो पाकिस्तानी आतंकियों सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह वीडियो/ हटाएं जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक सुनियोजित अभियान के तहत राजस्थान और हरियाणा सहित कई राज्यों में कुल 19 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। तलाशी के दौरान पुलिस को मॉड्यूल से जुड़े कई आपत्तिजनक और महत्वपूर्ण सबूत भी बरामद हुए हैं। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले की गहन जांच की जा रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 7, 2026 · 1 min · National Desk

Durg Fire: भिलाई स्टील प्लांट में आग का तांडव, पूरे टरबाइन हॉल में धुआं ही धुआं; हादसे में सात मजदूर घायल

एशिया के सबसे बड़े प्लांट में फिर एक बार आग लगने की घटना सामने आई है। भिलाई स्टील प्लांट के पीबीएस-2 में भीषण आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। जिसके बाद कर्मचारियों ने प्लांट के उच्चाधिकारियों और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना में सात श्रमिक घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि आग सुबह करीब दस बजे लगी थी। सूचना मिलते ही भिलाई स्टील प्लांट के आधा दर्जन से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। अभी आग लगने के कारण का पता नहीं लग पाया है। जानकारी के मुताबिक, टरबाइन में ब्लास्ट के बाद आग फैलती गई। शुरुआती जानकारी में इसकी चपेट में कुछ कर्मचारी भी आए। कुछ कर्मचारी तो पीछे के रास्ते से किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकल गए। घायलों कर्मचारियों को अस्पताल भेजा गया है। आग लगने से पीबीएस-2 बिछाई गई केबल वायर जलकर खाक हो गया। घायल श्रमिकों का पंडित जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में इलाज चल रहा है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए एक जांच शुरू की गई है। जांच में आग से हुए नुकसान का भी आकलन किया जाएगा। अधिकारी घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रहे हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 7, 2026 · 2 min · National Desk

Iran War: ईरान के अल्बोर्ज प्रांत में 18 की मौत; एयरपोर्ट-रिहायशी इलाकों पर हमले, इस्राइल पर मिसाइल से पलटवार

ईरानी रेड क्रिसेंट संगठन ने मंगलवार को बताया कि अमेरिका और इस्राइल ने ईरान को 17 रिहायशी इलाकों पर बमबारी की है। एक्स पर किए गए पोस्ट में संगठन ने कहा, “नागरिकों पर हमला करने का कोई औचित्य नहीं है। अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून स्पष्ट रूप से कहते हैं कि निहत्थे नागरिकों पर हमला करना युद्ध अपराध है।” वहीं, ईरानी मीडिया ने बताया कि देश में रात भर चले अमेरिकी-इस्राइली हमलों में 15 से ज्यादा लोग मारे गए हैं।अमेरिकी-इस्राइली हमलों के जवाब में ईरान ने भी इस्राइल पर कई मिसाइलें दागी हैं। इस्राइली मीडिया के अनुसार ईरान द्वारा कई मिसाइलें दागे जाने के बाद मध्य इस्राइल में काफी नुकसान हुआ है। हालांकि, इस्राइल ने कई मिसाइलों को रोकने का भी दावा किया है। द टाइम्स ऑफ इस्राइल ने बचाव सेवाओं के हवाले से बताया कि यह क्षति ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल से दागे गए क्लस्टर सबमुनिशंस के कारण हुई थी।ईरान के सैन्य सूत्रों के अनुसार अमेरिका और इस्राइल की आक्रामकता के बावजूद सभी शहरों में मिसाइल लॉन्चर सक्रिय हैं और रोजाना ही मिसाइलें दागी जा रही हैं। फार्स न्यूज की रिपोर्ट में एक सैन्य सूत्र ने बताया है कि ईरान की मिसाइल आक्रमण क्षमताओं को पूरी तरह से सक्रिय कर दिया गया है। नई टीमों की तैनाती के साथ दुश्मनों के हवाई हमलों को बहुत तेजी से बेअसर किया जा रहा है।तेहरान के आसमान में कई लड़ाकू विमानों के उड़ने की खबरें सामने आई हैं। अल-जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक तेहरान में बड़े धमाके सुने गए हैं। ईरान पर अचानक बढ़े इन हमलों को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी से जोड़कर देखा जा रहा है। ट्रंप ने ईरान को मंगलवार रात आठ बजे तक समझौता करने को कहा था। उन्होंने कहा था कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 7, 2026 · 2 min · National Desk