RR vs MI Highlights: राजस्थान ने मुंबई को 27 रन से हराया, यशस्वी के बाद बर्गर-संदीप और बिश्नोई चमके

12:34 AM, 08-Apr-2026 राजस्थान ने मुंबई को हराया राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रन से हरा दिया। मंगलवार को गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 13वें मुकाबले में बारिश बाधा बनी, जिसकी वजह से टॉस में देरी हुई और मैच 11-11 ओवर्स का हो सका। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने यशस्वी जायसवाल की तूफानी अर्धशतकीय पारी की मदद से 11 ओवर में तीन विकेट पर 150 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 11 ओवर में नौ विकेट पर 123 रन ही बना सकी। राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रन से हरा दिया। मंगलवार को गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 13वें मुकाबले में बारिश बाधा बनी, जिसकी वजह से टॉस में देरी हुई और मैच 11-11 ओवर्स का हो सका। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने यशस्वी जायसवाल की तूफानी अर्धशतकीय पारी की मदद से 11 ओवर में तीन विकेट पर 150 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 11 ओवर में नौ विकेट पर 123 रन ही बना सकी। 12:16 AM, 08-Apr-2026 RR vs MI Live Score: मुंबई को सातवां झटका मुंबई को सातवां झटका नांद्रे बर्गर ने दिया। उन्होंने रवि बिश्नोई के हाथों नमन धीर को आउट कराया। वह 13 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए। अब शार्दुल ठाकुर का साथ देने दीपक चाहर आए हैं। नौ ओवर के बाद स्कोर सात विकेट पर 107 रन है। मुंबई को सातवां झटका नांद्रे बर्गर ने दिया। उन्होंने रवि बिश्नोई के हाथों नमन धीर को आउट कराया। वह 13 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए। अब शार्दुल ठाकुर का साथ देने दीपक चाहर आए हैं। नौ ओवर के बाद स्कोर सात विकेट पर 107 रन है। 12:14 AM, 08-Apr-2026 RR vs MI Live Score: मुंबई को छठा झटक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 8, 2026 · 2 min · National Desk

UNSC में अमेरिका को बड़ा झटका: ईरान के समर्थन में खुलकर आए रूस-चीन, होर्मुज को खोलने के प्रस्ताव पर किया वीटो

यह वीडियो/ हटाएं पश्चिम एशिया में जारी जंग के बीच मंगलवार को अमेरिका को झटका लगा है। दरअसल, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस और चीन ने उस प्रस्ताव को वीटो कर दिया, जिसका मकसद हॉर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलना था। यह प्रस्ताव ऐसे समय में पारित नहीं हो सका, जब ईरान से समझौते के लिए अमेरिका की समय सीमा नजदीक आ रही है। एसोसिएटेड प्रेस (एपी) की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 8, 2026 · 1 min · National Desk

कल भी भीगेगा दिल्ली-NCR: मौसम विभाग का यलो अलर्ट जारी, पढ़ें मौसम में आए इस बदलाव के पीछे का कारण

बुधवार को भी बारिश का यलो अलर्ट मौसम विभाग ने 8 अप्रैल के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह से शाम तक गरज और बिजली के साथ तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 9 अप्रैल से 12 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 30 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 16 से 21 डिग्री तक रहने का अनुमान है। 9 से 11 अप्रैल तक तेज सतही हवाओं का असर ज्यादा रहेगा, जबकि 12 अप्रैल को हवा की रफ्तार थोड़ी कम हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ 11 अप्रैल से उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 7, 2026 · 1 min · National Desk

RR vs MI Live Score: यशस्वी और वैभव ने दिलाई राजस्थान को आतिशी शुरुआत, स्कोर 50 के पार

10:20 PM, 07-Apr-2026 RR vs MI Live Score: वैभव ने बुमराह के खिलाफ जड़े दो छक्के पारी का दूसरा ओवर बुमराह ने फेंका। वैभव ने इस ओवर में बुमराह के खिलाफ कुल दो छक्के लगाए। पारी का दूसरा ओवर बुमराह ने फेंका। वैभव ने इस ओवर में बुमराह के खिलाफ कुल दो छक्के लगाए। 10:16 PM, 07-Apr-2026 RR vs MI Live Score: यशस्वी ने पहले ओवर में दिखाए तेवर यशस्वी जायसवाल ने पहले ही ओवर में अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। उन्होंने दीपक चाहर के खिलाफ 22 रन झटके। अब पारी का दूसरा ओवर बुमराह फेंकने आए हैं। यशस्वी जायसवाल ने पहले ही ओवर में अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। उन्होंने दीपक चाहर के खिलाफ 22 रन झटके। अब पारी का दूसरा ओवर बुमराह फेंकने आए हैं। 10:11 PM, 07-Apr-2026 RR vs MI Live Score: राजस्थान की पारी शुरू राजस्थान की पारी शुरू हो चुकी है। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं। राजस्थान की पारी शुरू हो चुकी है। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं। 09:59 PM, 07-Apr-2026 RR vs MI Live: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा। इम्पैक्ट खिलाड़ी: रवि बिश्नोई, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, ब्रिजेश शर्मा, रवि बिश्नोई, शुभम दुबे। मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह। इम्पैक्ट खिलाड़ी: अश्विनी कुमार, शेरफेन रदरफोर्ड, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, राज बावा। वैभव सूर्य …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 7, 2026 · 2 min · National Desk

UNSC में अमेरिका को बड़ा झटका: ईरान के समर्थन में खुलकर आए रूस-चीन, होर्मुज को खोलने के प्रस्ताव पर किया वीटो

यह वीडियो/ हटाएं प्रस्ताव के पक्ष-विपक्ष में कितने वोट पड़े? सुरक्षा परिषद के 15 में से 11 देशों ने प्रस्ताव के पक्ष में वोट दिया। पाकिस्तान और कोलंबिया ने मतदान से दूरी बनाई। जरूरी नौ वोट मिल गए थे। फिर भी प्रस्ताव पारित नहीं हो पाया। रूस और चीन स्थायी सदस्य हैं। उनके पास वीटो शक्ति है। इसी का इस्तेमाल कर प्रस्ताव को रोक दिया गया। शुरुआत में प्रस्ताव में अनुच्छेद 7 शामिल था। इससे सदस्य देशों को होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए बल प्रयोग की अनुमति मिल सकती थी। रूस और चीन इसका विरोध कर रहे थे। इसी वजह से लंबे समय तक बातचीत चली। प्रस्ताव की भाषा बदली गई। अंत में जो प्रस्ताव लाया गया, उसमें केवल देशों से रक्षात्मक तरीके से सहयोग करने की बात कही गई। बल प्रयोग की बात हटा दी गई थी। ये भी पढ़ें: बहरीन को उम्मीद थी कि रूस और चीन कम से कम मतदान से दूरी बनाएंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सुरक्षा परिषद इस मुद्दे पर बंटी हुई नजर आई। रूस और चीन ने वीटो कर साफ कर दिया कि वे ईरान के साथ खड़े हैं। दोनों देशों का कहना है कि प्रस्ताव में ईरान की बहुत कड़ी आलोचना की गई थी। बहरीन ने यूएनएससी में क्या कहा? बहरीन के विदेश मंत्री अब्दुल्लतीफ बिन राशिद अल जयानी ने यूएनएससी में कहा कि ईरान को होर्मुजल जलडमरूमध्य बंद करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा, यह प्रस्ताव खाड़ी क्षेत्र के इस अहम जलमार्ग के गंभीर हालात को देखते हुए लाया गया है। दुनिया के तेल और गैस का करीब एक-पांचवां हिस्सा इसी मार्ग से गुजरता है। उन्होंने कहा कि खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के देश वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति का बड़ा स्रोत हैं। इसलिए हॉर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा पूरी दुनिया …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 7, 2026 · 2 min · National Desk

Gold Silver Price: ईरान पर ट्रंप की धमकी से सहमा सर्राफा बाजार; चांदी 2000 रुपये टूटी, सोने की चमक पड़ी फीकी

पश्चिम में गहराते भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिका-ईरान के बीच जंग का सीधा असर अब सर्राफा बाजार पर दिखने लगा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान को हॉर्मुज जलडमरूमध्य फिर से खोलने के लिए दिए गए सख्त अल्टीमेटम की समय सीमा से पहले ही ईरान पर हमले तेज कर दिए गए हैं। इस दौरान निवेशक भी सतर्कता बरतते दिखे रहे हैं। इसके असर से दिल्ली में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। आंकड़ों में बाजार का हाल: क्या हैं ताजा भाव? घरेलू बाजार में मंगलवार को कीमती धातुओं के दाम दबाव में नजर आए: चांदी: ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के आंकड़ों के अनुसार, चांदी की कीमत में 2,000 रुपये या लगभग 1 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई है। यह सोमवार के 2,42,000 रुपये के मुकाबले गिरकर 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) पर आ गई है। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के आंकड़ों के अनुसार, चांदी की कीमत में 2,000 रुपये या लगभग 1 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई है। यह सोमवार के 2,42,000 रुपये के मुकाबले गिरकर 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) पर आ गई है। सोना: इसी तरह, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत भी 600 रुपये या 0.4 प्रतिशत फिसलकर 1,53,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है। पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,53,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसी तरह, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत भी 600 रुपये या 0.4 प्रतिशत फिसलकर 1,53,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है। पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,53,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वैश्विक बाजार: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विदेशी व्यापार में सतर्कता के कारण हाजिर सोना मामूली बढ़त के साथ 4,659.16 डॉलर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 7, 2026 · 2 min · National Desk

RR vs MI Live Score: गुवाहाटी में बारिश की आंख-मिचौली जारी, टॉस में हो रही देरी; मैदान कवर्स से ढका

08:18 PM, 07-Apr-2026 RR vs MI Live Score: खेल अब भी रुका राजस्थान और मुंबई के बीच मैच बारिश के कारण अभी भी रुका हुआ है। बीच में बारिश रुक गई थी और कवर्स भी हटा लिए गए थे, लेकिन बारिश फिर आ गई जिससे अब तक मैच शुरू नहीं हो सका है। राजस्थान और मुंबई के बीच मैच बारिश के कारण अभी भी रुका हुआ है। बीच में बारिश रुक गई थी और कवर्स भी हटा लिए गए थे, लेकिन बारिश फिर आ गई जिससे अब तक मैच शुरू नहीं हो सका है। 07:59 PM, 07-Apr-2026 RR vs MI Live Score: गुवाहाटी में बारिश की आंख-मिचौली जारी गुवाहाटी में बारिश की आंख-मिचौली जारी है। बारिश एक बार फिर आ गई है और कवर्स से मैदान को ढका गया है। It has started raining again at ACA Stadium in Guwahati. pic.twitter.com/SWtaWkbfeW — MI Fans Army™ (@MIFansArmy) April 7, 2026 गुवाहाटी में बारिश की आंख-मिचौली जारी है। बारिश एक बार फिर आ गई है और कवर्स से मैदान को ढका गया है। 07:35 PM, 07-Apr-2026 RR vs MI Live Score: गुवाहाटी में थमी बारिश गुवाहाटी में बारिश थम गई है। मैदान से कवर्स हटा दिए गए हैं। उम्मीद है कि जल्द ही मुकाबला शुरू होगा। गुवाहाटी में बारिश थम गई है। मैदान से कवर्स हटा दिए गए हैं। उम्मीद है कि जल्द ही मुकाबला शुरू होगा। 06:54 PM, 07-Apr-2026 RR vs MI Live Score: टॉस में होगी देरी बारिश के कारण राजस्थान और मुंबई के बीच खेले जाने वाले मुकाबले के टॉस में देरी होगी। आईपीएल की तरफ से जारी किए गए अपडेट के मुताबिक, टॉस देरी से होगा। जल्द ही नए समय का एलान किया जाएगा। बता दें कि, इस मैच का टॉस शाम 7 बजे होना था, लेकिन अब नए समय पर होगा। 🚨 Update 🚨 Toss is delayed in Guwahati. Next update to follow once the rain stops.#TATAIPL | …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 7, 2026 · 2 min · National Desk

केरल चुनाव: खरगे के 'अनपढ़' वाले बयान पर थरूर की प्रतिक्रिया, बोले-राजनीति में गिर रहा है बातचीत का स्तर

इस दौरान थरूर ने मल्लिकार्जुन खरगे के ‘गुजरात के अनपढ़ लोग’ वाले बयान पर प्रतिक्रिया भी दी है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि राजनीति में बातचीत का स्तर लगातार गिर रहा है। हमें अपनी भाषा का स्तर उन लोगों जैसा नहीं करना चाहिए जो अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं। इतना ही नहीं, थरूर ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा को वोट देने का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि उनके सत्ता में आने की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे अपना कीमती वोट बर्बाद न करें।थरूर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की अपील केरल में काम नहीं आएगी। हकीकत यह है कि फिलहाल विधानसभा में भाजपा का एक भी विधायक नहीं है। अगर वे एक-दो सीटें जीत भी जाते हैं, तो वह किसी चमत्कार से कम नहीं होगा। वे सरकार बनाने की रेस में कहीं नहीं हैं। थरूर ने मतदाताओं को आगाह किया कि भाजपा जैसी बिना जड़ वाली पार्टी को वोट देकर वे केवल एलडीएफ को फायदा पहुंचाएंगे।कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि असल में भाजपा और सीपीआई-एम के बीच समझौता है। उन्होंने कहा कि सीपीआई-एम सत्ता बचाने के लिए कांग्रेस को हराना चाहती है और भाजपा इसलिए कांग्रेस को रोकना चाहती है, जिससे केंद्र में विपक्ष कमजोर रहे। उन्होंने कहा कि धर्मनिरपेक्षता के मुद्दे पर कांग्रेस और वामपंथी साथ हो सकते हैं, लेकिन केरल में यूडीएफ ही एकमात्र विकल्प है जो एक अनुभवी और बेहतर शासन दे सकता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 7, 2026 · 2 min · National Desk

Sukesh Chandrashekhar: 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ठग सुकेश को जमानत, कोर्ट ने रखी ये शर्तें

क्या है पूरा मामला? यह केस 200 करोड़ रुपये की रंगदारी वसूलने और उसके पैसे को वैध बनाने (मनी लॉन्ड्रिंग) से जुड़ा है। सुकेश चंद्रशेखर, उनकी पत्नी लीना मारिया पॉल और कुछ लोगों पर संगठित अपराध (MCOCA कानून) के तहत भी आरोप लगे हैं। पुलिस के मुताबिक, सुकेश ने AIADMK नेता टीटीवी दिनाकरन के लिए बिचौलिए का काम किया। उन पर आरोप है कि उन्होंने चुनाव चिह्न हासिल करने के लिए भारतीय चुनाव आयोग (ECI) के एक अधिकारी को रिश्वत देने की कोशिश की। इस काम के लिए 1.3 करोड़ रुपये नकद भी बरामद किए गए थे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 7, 2026 · 1 min · National Desk

West Asia Live: ईरान ने UAE में इमारत पर किया मिसाइल हमला, दो पाकिस्तानी घायल; इस्राइल में भी दागे रॉकेट

05:38 PM, 07-Apr-2026 ईरान ने यूएई में इमारत पर किया मिसाइल हमला: अधिकारी ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शारजाह में एक इमारत पर मिसाइल से हमला किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। शारजाह शहर के अधिकारियों ने कहा कि ईरानी मिसाइल सैटेलाइट दूरसंचार ऑपरेटर थुरैया टेलीकम्युनिकेशंस की प्रशासनिक इमारत पर हमला हुआ। शारजाह के मीडिया कार्यालय ने बताया कि इस हमले में दो पाकिस्तानी नागरिक घायल हुए। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शारजाह में एक इमारत पर मिसाइल से हमला किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।शारजाह शहर के अधिकारियों ने कहा कि ईरानी मिसाइल सैटेलाइट दूरसंचार ऑपरेटर थुरैया टेलीकम्युनिकेशंस की प्रशासनिक इमारत पर हमला हुआ। शारजाह के मीडिया कार्यालय ने बताया कि इस हमले में दो पाकिस्तानी नागरिक घायल हुए। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। 05:31 PM, 07-Apr-2026 ईरानी रॉकेट हमले के बाद मध्य इस्राइल के पेटाह टिक्वा में इमारत गिरी ईरान के रॉकेट हमले के बाद इस्राइल के पेटाह टिक्वा में एक इमारत गिर गई। घायलों या हताहतों की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इस्राइल के हिब्रू भाषी दैनिक इस्राइल हायोम के मुताबिक, गिवआत शमूएल में भी नुकसान हुआ है। मारीव समाचार पत्र ने पेटाह टिक्वा के मेयर के हवाले से बताया कि शहर में 28 फरवरी से अब तक लगभग 150 हमले हुए। एक हजार से अधिक अपार्टमेंट को नुकसान हुआ। दो लोगों की मौत हुई और करीब 160 लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हुए। कन्न न्यूज ने नहरिया शहर में तीन हमले दर्ज किए। एक वाहन में आग लगी, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। ईरान के रॉकेट हमले के बाद इस्राइल के पेटाह टिक्वा में एक इमारत गिर गई। घायलों या हताहतों की जानकारी अभी सा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 7, 2026 · 2 min · National Desk