डेविड वॉर्नर गिरफ्तार: सिडनी में शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप! क्या पाकिस्तानी टी20 लीग में कर पाएंगे वापसी? यह वीडियो/ हटाएं ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर डेविड वॉर्नर पर ड्रिंक एंड ड्राइव का गंभीर आरोप लगा है। न्यू साउथ वेल्स पुलिस के मुताबिक, रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे मारूब्रा इलाके में रैंडम ब्रीथ टेस्टिंग के दौरान वॉर्नर को रोका गया। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया पोर्टल, न्यूज डॉट कॉम डॉट एयू और एबीसी डॉट नेट डॉट एयू के मुताबिक, पुलिस ने बयान में बताया कि वॉर्नर की कार टेस्टिंग पॉइंट से पहले ही रुक गई थी, जिसके बाद अधिकारियों ने उन्हें चेक किया। कानूनी सीमा से दोगुना शराब सेवन सड़क किनारे टेस्ट में वॉर्नर का रिजल्ट पॉजिटिव आया। इसके बाद उन्हें पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां दोबारा टेस्ट में उनका अल्कोहल लेवल 0.104 पाया गया। यह ऑस्ट्रेलिया की कानूनी सीमा से दोगुने से भी ज्यादा बताया जा रहा है। इस मामले में उन्हें कोर्ट में पेश होने का नोटिस जारी किया गया है। पुलिस ने घटना के बारे में क्या कहा? स्थानीय पुलिस के बयान के मुताबिक- रविवार (पांच अप्रैल 2026) शाम करीब साढ़े पांच बजे, पुलिस मारूब्रा के मालाबार रोड पर रैंडम ब्रीथ टेस्ट कर रही थी। तभी एक वैन टेस्टिंग पॉइंट से थोड़ा पहले रुककर पार्क होती दिखी। पुलिस अधिकारियों ने गाड़ी के पास जाकर ड्राइवर (39 स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें