'भरोसे के लायक नहीं पाकिस्तान': इस्राइली दूत बोले- लेबनान में जारी रहेंगे हमले; अमेरिका को लेकर क्या कहा?

पश्चिम एशिया में एक महीने से भी ज्यादा समय से जारी हिंसा और तबाही के बीच अमेरिका और ईरान ने दो हफ्तों का युद्धविराम घोषित किया है। यह कदम न सिर्फ क्षेत्र बल्कि पूरी दुनिया के लिए राहत की खबर माना जा रहा है। ऐसे में इस्राइल के रुख को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक था। इसी बीच अब भारत में इस्राइली राजदूत रूवेन अजार ने एक साथ कई अहम मुद्दों पर इस्राइली सरकार का रुख साफ किया। उन्होंने इस युद्धविराम में पाकिस्तान की भूमिका, लेबनान को लेकर इस्राइल की आगे की योजना और होर्मुज समेत कई अहम मुद्दों पर खुलकर बातचीत की। इसके साथ ही इस दौरान अजार ने भारत के उस रुख की सराहना की, जिसमें होर्मुज जलसंधि को बिना किसी रुकावट के खुला रखने की बात कही गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान अजार ने कहा कि इस्राइल को अपने उत्तरी सीमा की रक्षा करने का पूरा अधिकार है। उन्होंने बताया कि इस्राइली वायुसेना ने हिजबुल्ला के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की, जिसमें 250 से ज्यादा लड़ाकों को खत्म किया गया। उन्होंने साफ कहा कि लेबनान के दक्षिणी हिस्से, खासकर लिटानी नदी के पास, हिजबुल्ला की मौजूदगी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और उसे पूरी तरह निशस्त्र करना होगा। इसके साथ ही उन्होंने लेबनान में जारी हमलों के बीच इस्राइली दूत ने कहा कि इस्राइल ने लेबनान सरकार से कहा है कि वह सिर्फ बयान न दे, बल्कि हिजबुल्ला की ताकत खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाए, ताकि भविष्य में हमले रोके जा सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि गाजा, लेबनान और ईरान तीनों अलग-अलग मुद्दे हैं। गाजा में हमास को हथियार छोड़ने होंगे, जबकि लेबनान में हिजबुल्ला को हटाना जरूरी है।इस युद्धविराम में पाकिस्तान की भूमिका को लेकर भी अजार ने इस्राइली सरकार का रुख …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 9, 2026 · 2 min · National Desk

Weather Update: पहाड़ों पर बिछी बर्फ की चादर, मैदानों में आज बारिश; मौसम के चलते वैष्णो देवी यात्रा पर भी असर

अप्रैल के महीने में भी पहाड़ों पर बर्फबारी और पूर्वोत्तर के राज्यों से लेकर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा पंजाब में लगातार बारिश हो रही है। उत्तर भारत में तेज हवाओं और बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, झारखंड और मध्य प्रदेश में आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। कुछ इलाकों में यह 70 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है। इतनी तेज हवाएं पेड़ों और बिजली लाइनों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को भी उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बारिश, आंधी-तूफान और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर में नत्थाटॉप, कठुआ में बर्फबारी हुई। हिमकोटि के पास पत्थर गिरने से अर्द्धकुंवारी से भवन तक वैष्णो देवी यात्रा कुछ देर स्थगित रही। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग दो दिन बंद रहने के बाद शाम छह बजे खोल दिया गया। हिमाचल में अप्रैल में भी सर्दियों जैसा माहौल दिखा। शिकारी देवी, रोहतांग टनल में बर्फबारी हुई।उत्तराखंड में बदरीनाथ से औली तक बर्फ की चादर बिछ गई। केदारनाथ में भी बर्फबारी जारी है। गंगोत्री-यमुनोत्री धाम भी बर्फ से ढके हुए हैं। इससे धाम यात्रा की तैयारियां ठप हो गई हैं। निचले इलाकों में लगातार बारिश से अप्रैल में जनवरी का अहसास हो रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 9, 2026 · 2 min · National Desk

Top News: केरल-असम-पुदुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान; युद्धविराम के बीच ईरान ने अमेरिका को क्यों चेताया?

दो राज्यों असम और केरल और एक केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। दोनों राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में एक ही चरण में मतदान होगा, जिनमें असम की 126, केरल की 140 और पुदुचेरी की 30 सीटें शामिल हैं। वहीं ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने सोशल मीडिया पर साफ शब्दों में अमेरिका को चेतावनी दी है। अराघची ने कहा कि ईरान-अमेरिका के बीच युद्धविराम (सीजफायर) की शर्तें बिल्कुल साफ हैं। अमेरिका को अब एक फैसला लेना होगा या तो वह युद्धविराम को माने या फिर इस्राइल के जरिए युद्ध जारी रखे। दोनों चीजें एक साथ नहीं चल सकतीं। ईरान के विदेश मंत्री ने लेबनान की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया वहां हो रही हिंसा और लोगों की मौत को देख रही है। उन्होंने इसे गंभीर मानवीय संकट बताया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 9, 2026 · 1 min · National Desk

आज का शब्द: परिणति और दुष्यंत कुमार की कविता- परांगमुखी प्रिया से

आज का शब्द: परिणति और दुष्यंत कुमार की कविता- परांगमुखी प्रिया से ‘हिंदी हैं हम’ शब्द शृंखला में आज का शब्द है- परिणति, जिसका अर्थ है- रूपान्तरण, प्रौढ़ता, पुष्टि, समाप्ति। प्रस्तुत है दुष्यंत कुमार की कविता- परांगमुखी प्रिया से ओ परांगमुखी प्रिया! कोरे कागज़ों को रँगने बैठा हूँ असत्य क्यों कहूँगा तुमने कुछ जादू कर दिया। खुद से लड़ते खुद को तोड़ते हुए दिन बीता करते हैं, बदली हैं आकृतियाँ: मेरे अस्तित्व की इकाई को तुमने ही एक से अनेक कर दिया! उँगलियों में मोड़ कर लपेटे हुए कुंतलों-से मेरे विश्वासों की रूपरेखा यही थी? रह रहकर मन में उमड़ते हुए वात्याचक्रों के बीच एकाकी जीर्ण-शीर्ण पत्तों-से नाचते-भटकते मेरे निश्चय क्या ऐसे थे? ज्योतिषी के आगे फैले हुए हाथ-सी प्रश्न पर प्रश्न पूछती हुई— मेरे ज़िंदगी, क्या यही थी? नहीं…. नहीं थी यह गति! मेरे व्यक्तित्व की ऐसी अंधी परिणति!! शिलाखंड था मैं कभी, ओ परांगमुखी प्रिया! सच, इस समझौते ने बुरा किया, बहुत बड़ा धक्का दिया है मुझे कायर बनाया है। फिर भी मैं क़िस्मत को दोष नहीं देता हूँ, घुलता हूँ खुश होकर, चीख़कर, उठाकर हाथ आत्म-वंचना के इस दुर्ग पर खड़े होकर तुमसे ही कहता हूँ— मुझमें पूर्णत्व प्राप्त करती है जीने की कला; खंड खंड होकर जिसने जीवन-विष पिया नहीं, सुखमय, संपन्न मर गया जो जग में आकर रिस-रिसकर जिया नहीं, उसकी मौलिकता का दंभ निरा मिथ्या है निष्फल सारा कृतित्व उसने कुछ किया नहीं। हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें। 6 hours ago …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 9, 2026 · 2 min · National Desk

RSS: 'संघ को इतिहास में 'स्वर्ण अक्षरों' में दर्ज होने की इच्छा नहीं', जानिए मोहन भागवत ने क्यों कही ये बात

यह वीडियो/ हटाएं क्या बोले भागवत? भागवत नागपुर के रेशिमबाग स्थित डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान आरएसएस के ‘घोष पथक’ (बैंड दल) के इतिहास पर आधारित पुस्तक ‘राष्ट्र स्वाराधना’ का विमोचन किया गया। उन्होंने कहा कि सभी स्वयंसेवकों ने संघ की विचारधारा के अनुरूप राष्ट्र निर्माण के लिए अपनी पूरी शक्ति समर्पित की है। ‘घोष पथक’ की यात्रा और किताब की तारीफ करते हुए भागवत ने कहा कि यह पुस्तक स्वयंसेवकों के लिए बेहद उपयोगी है, क्योंकि इससे उन्हें यह समझने में मदद मिलेगी कि 1925 में स्थापना के बाद से आरएसएस ने क्या किया है और भविष्य में उसे क्या करना चाहिए। समाज को दिया संघ की उपलब्धियों का श्रेय भागवत ने दोहराया कि संघ इतिहास में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज नहीं कराना चाहता, बल्कि अपने कार्यों का श्रेय पूरे समाज को देना चाहता है। उन्होंने कहा कि संगठन ने अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए पूरे समाज की कार्यशक्ति पर आधारित मार्ग को चुना है। भागवत नागपुर के रेशिमबाग स्थित डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान आरएसएस के ‘घोष पथक’ (बैंड दल) के इतिहास पर आधारित पुस्तक ‘राष्ट्र स्वाराधना’ का विमोचन किया गया। उन्होंने कहा कि सभी स्वयंसेवकों ने संघ की विचारधारा के अनुरूप राष्ट्र निर्माण के लिए अपनी पूरी शक्ति समर्पित की है। ‘घोष पथक’ की यात्रा और किताब की तारीफ करते हुए भागवत ने कहा कि यह पुस्तक स्वयंसेवकों के लिए बेहद उपयोगी है, क्योंकि इससे उन्हें यह समझने में मदद मिलेगी कि 1925 में स्थापना के बाद से आरएसएस ने क्या किया है और भविष्य में उसे क्या …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 9, 2026 · 2 min · National Desk

DC vs GT: 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मिलर का रन नहीं लेना दिल्ली को पड़ा भारी, गुजरात के खिलाफ एक रन से हारे

DC vs GT: 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मिलर का रन नहीं लेना दिल्ली को पड़ा भारी, गुजरात के खिलाफ एक रन से हारे यह वीडियो/ हटाएं दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस ने एक रन से जीत दर्ज की। बुधवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीतकर गुजरात को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। गुजरात ने शुभमन गिल (70), वाशिंगटन सुंदर (55) और जोस बटलर (52) की अर्धशतकीय पारियों से 20 ओवर में चार विकेट पर 210 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 209 रन ही बना सकी। उनके लिए केएल राहुल ने सर्वाधिक 92 रनों की पारी खेली। आईपीएल 2026 में खुला गुजरात की जीत का खाता दिल्ली ने लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ अपने शुरुआती दो मैच छह-छह विकेट के अंतर से जीते थे। दिल्ली फिलहाल अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। दूसरी ओर, गुजरात की टीम पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने शुरुआती दो मैच गंवा चुकी थी, जिसके बाद आखिरकार गुजरात ने जीत का खाता खोला है। यह टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई है। अंक तालिका का मौजूदा हाल टीम मैच जीते हारे बेनतीजा अंक अंक प्रतिशत राजस्थान रॉयल्स 3 3 0 0 6 +2.403 पंजाब किंग्स 3 2 0 1 5 +0.637 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2 2 0 0 4 +2.501 दिल्ली …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 9, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia: इस्राइल ने लेबनान में किए ताबड़तोड़ हमले, 254 लोगों की मौत; जवाब में ईरान ने बंद किया होर्मुज

यह वीडियो/ हटाएं लेबनान समझौते में शामिल नहीं: ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीबीएस न्यूज आवर को बताया कि लेबनान को समझौते में शामिल नहीं किया गया है, क्योंकि वहां चरमपंथी संगठन हिजबुल्ला मौजूद है। जब उनसे इस्राइल के हालिया हमलों के बार में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, यह एक अलग झड़प है। इस्राइल ने कहा था कि यह समझौता ईरान समर्थित हिजबुल्ला के साथ उसकी जंग पर लागू नहीं होता। हालांकि, मध्यस्थ पाकिस्तान ने कहा कि यह लागू होता है। 10 मिनट में हिजबुल्ला के 100 से अधिक ठिकानों को बनाया निशाना युद्ध विराम की घोषणा से लेबनान के निवासियों को थोड़ी राहत मिली थी। लेकिन इस्राइली सेना के अचानक हमलों से दहशत में फैल गई। इस्राइली सेना ने 10 मिनट में हिजबुल्ला के 100 से अधिक ठिकानों पर पर हमला किया। इसमें बेरूत, दक्षिणी लेबनान और बेका घाटी शामिल हैं। समु्द्र तटीय राजधानी के कई हिस्सों में काला धुआं छाया रहा, जहां युद्ध से विस्थापित हुए लोगों ने बड़ी संख्या में शरण ली थी। चहल-पहल भरी, साफ आसमान वाली दोपहर में धमाकों ने वाहनों के हॉर्न की आवाज को गायब कर दिया। एंबुलेंस आग की लपटों की ओर तेजी से बढ़ीं। आवासीय इमारतों पर भी हमले हुए। एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक, बेरूत के मध्य में स्थित कॉर्निश अल मजरा इलाके के सबसे व्यस्त चौराहों में से एक पर वाहन और जमीन पर जले हुए शव देखे गए। यह इलाका व्यावसायिक और आवासीय दोनों क्षेत्रों का मिश्राण है। बचावकर्मी फोर्क लिफ्ट (कांटा ट्रक) की मदद से सुलगते मलबे को हटा रहे थे और मलबे में जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे थे। हमलों पर लेबनानी नेताओं ने क्या कहा? बेरूत के मध्य हिस्से पर पहले भी हमल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 9, 2026 · 2 min · National Desk

अमेरिका-ईरान वार्ता: ट्रंप ने क्यों ठुकराया पुराना प्लान? कैरोलिन लेविट बोलीं- अब नए प्रस्ताव पर होगी बातचीत

अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा है कि ईरान ने होर्मुज जलसंधि को खुला रखने पर सहमति दे दी है, जो वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद अहम रास्ता है। लेविट ने बताया कि ईरान ने अमेरिका को एक नया प्रस्ताव दिया है, जिसे बातचीत के लिए ठोस आधार माना गया है। इससे पहले ईरान ने 10 बिंदुओं का एक प्लान दिया था, लेकिन उसे पूरी तरह खारिज कर दिया गया। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव इतना कमजोर था कि डोनाल्ड ट्रंप और उनकी टीम ने उसे कूड़ेदान में फेंक दिया। लेविट के अनुसार अब ईरान ने संशोधित (मॉडिफाइड) प्रस्ताव पेश किया है, जिसे अमेरिका ने बातचीत के लिए स्वीकार कर लिया है। यह नया प्लान अमेरिका के 15 बिंदुओं वाले प्रस्ताव के साथ मिलाकर आगे बढ़ाया जाएगा। लेविट ने साफ कहा कि ट्रंप की मुख्य शर्तों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सबसे बड़ी शर्त यह है कि ईरान अपने देश में यूरेनियम संवर्धन पूरी तरह बंद करे। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रंप कभी भी ईरान की मनमानी शर्तों को स्वीकार नहीं करेंगे और कोई भी समझौता सिर्फ अमेरिका के हित में ही होगा।व्हाइट हाउस के मुताबिक, आने वाले दो हफ्ते बहुत महत्वपूर्ण होंगे। इसी दौरान दोनों देशों के बीच बंद कमरे में गुप्त और जटिल बातचीत होगी। हालांकि, यह बातचीत तभी जारी रहेगी जब होर्मुज पूरी तरह खुला रहेगा और वहां किसी तरह की रुकावट नहीं होगी। लेविट के अनुसार, अब बातचीत का अगला दौर इस्लामाबाद में होगा।इसके लिए अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से एक विशेष टीम भेजी जा रही है। इस टीम का नेतृत्व खुद जेडी वेंस करेंगे। उनके साथ विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर भी शामिल होंगे। बताया गया है कि इन वा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 9, 2026 · 2 min · National Desk

गुरदासपुर में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी एक निजी बस, अचानक ब्रेक लगाने पर हादसा; 35 यात्री घायल

गुरदासपुर में एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार करीब 35 यात्री घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा अचानक ब्रेक लगाने से हुआ। स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसा इतना जबरदस्त था कि बस के परखच्चे उड़ गए। वहीं, हादसे की सघन जांच के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार की शाम को गुरदासपुर अमृतसर नेशनल हाईवे पर बब्बरी सिविल अस्पताल के पास यह हादसा हुआ। बस की रफ्तार तेज थी जो अनियंत्रित होकर पलटी और फिर एक कार के ऊपर गिर गई। हादसा इतना भयानक था कि दोनों वाहनों के बुरी तरह से परखच्चे उड़ गये। हादसे में करीब 35 सवारियां घायल हो गईं, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को तुरंत निजी अस्पताल दाखिल करवाया गया है।निजी कंपनी एबीटीसी की एक बस पठानकोट से अमृतसर जा रही थी। सवारियों के अनुसार बस की रफ्तार काफी तेज थी। कुछ सवारियों ने बताया कि बस चालक की ओर से बस को काफी तेज रफ्तार से लेकर जाया जा रहा था। इस दौरान बस बब्बरी बाईपास के पास पहुंची तो बस चालक ने अचानक ब्रेक लगाई तो चालक अपना संतुलन खो बैठा और बस बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ती हुई सड़क के दूसरी तरफ जा पलटी। इसी दौरान एक टोयोटा कार बस के नीचे आ गई। हादसे के दौरान चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ घायल सवारियों को मशक्कत के साथ बस से बाहर निकाला। हादसे के 15 मिनट के बाद पुलिस प्रशासन की ओर से क्रेन मंगवा कर बस को सीधा किया गया और हाईवे पर लगे जाम को खुलवाया गया।हादसे के बाद बस चालक फरार बताया जा रहा है। बस के नीचे दबी कार में सिर्फ कार चालक ही था जिसे गंभीर चोटें आई हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 8, 2026 · 2 min · National Desk

DC vs GT Live Score: दिल्ली का स्कोर तीन विकेट पर 100 के पार, केएल क्रीज पर डटे; नीतीश और रिजवी आउट हुए

10:27 PM, 08-Apr-2026 DC vs GT Live Score: दिल्ली का स्कोर तीन विकेट पर 100 के पार दिल्ली का स्कोर तीन विकेट पर 100 के पार पहुंच गया है। नीतीश राणा पांच और समीर रिजवी खाता भी नहीं खोल पाए। अब केएल राहुल का साथ देने डेविड मिलर आए हैं। दिल्ली का स्कोर तीन विकेट पर 100 के पार पहुंच गया है। नीतीश राणा पांच और समीर रिजवी खाता भी नहीं खोल पाए। अब केएल राहुल का साथ देने डेविड मिलर आए हैं। 10:17 PM, 08-Apr-2026 DC vs GT Live Score: केएल राहुल का अर्धशतक केएल राहुल ने 29 गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़ा है। वह नीतीश राणा के साथ क्रीज पर डटे हैं और गुजरात के खिलाफ मोर्चा संभाले हुए हैं। नौ ओवर के बाद स्कोर एक विकेट पर 97 रन है। केएल राहुल ने 29 गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़ा है। वह नीतीश राणा के साथ क्रीज पर डटे हैं और गुजरात के खिलाफ मोर्चा संभाले हुए हैं। नौ ओवर के बाद स्कोर एक विकेट पर 97 रन है। 10:13 PM, 08-Apr-2026 DC vs GT Live Score: दिल्ली को पहला झटका दिल्ली को पहला झटका प्रसिद्ध कृष्णा ने दिया। उन्होंने पथुम निसांका को अपना शिकार बनाया। वह 24 गेंदों में 41 रन बनाकर आउट हुए। अब केएल राहुल का साथ देने नीतीश राणा आए हैं। दिल्ली को पहला झटका प्रसिद्ध कृष्णा ने दिया। उन्होंने पथुम निसांका को अपना शिकार बनाया। वह 24 गेंदों में 41 रन बनाकर आउट हुए। अब केएल राहुल का साथ देने नीतीश राणा आए हैं। 10:01 PM, 08-Apr-2026 DC vs GT Live Score: पावरप्ले समाप्त हुआ पथुम निसांका और केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स को अच्छी शुरुआत दिलाई है। दोनों के बीच शुरुआती छह ओवरों में 63 रनों की साझेदारी हो चुकी है। पथुम निसांका और केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स को अच्छी शुरुआत दिलाई है। दोनों के बीच शुरुआती …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 8, 2026 · 2 min · National Desk