पश्चिम एशिया में एक महीने से भी ज्यादा समय से जारी हिंसा और तबाही के बीच अमेरिका और ईरान ने दो हफ्तों का युद्धविराम घोषित किया है। यह कदम न सिर्फ क्षेत्र बल्कि पूरी दुनिया के लिए राहत की खबर माना जा रहा है। ऐसे में इस्राइल के रुख को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक था। इसी बीच अब भारत में इस्राइली राजदूत रूवेन अजार ने एक साथ कई अहम मुद्दों पर इस्राइली सरकार का रुख साफ किया। उन्होंने इस युद्धविराम में पाकिस्तान की भूमिका, लेबनान को लेकर इस्राइल की आगे की योजना और होर्मुज समेत कई अहम मुद्दों पर खुलकर बातचीत की। इसके साथ ही इस दौरान अजार ने भारत के उस रुख की सराहना की, जिसमें होर्मुज जलसंधि को बिना किसी रुकावट के खुला रखने की बात कही गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान अजार ने कहा कि इस्राइल को अपने उत्तरी सीमा की रक्षा करने का पूरा अधिकार है। उन्होंने बताया कि इस्राइली वायुसेना ने हिजबुल्ला के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की, जिसमें 250 से ज्यादा लड़ाकों को खत्म किया गया। उन्होंने साफ कहा कि लेबनान के दक्षिणी हिस्से, खासकर लिटानी नदी के पास, हिजबुल्ला की मौजूदगी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और उसे पूरी तरह निशस्त्र करना होगा। इसके साथ ही उन्होंने लेबनान में जारी हमलों के बीच इस्राइली दूत ने कहा कि इस्राइल ने लेबनान सरकार से कहा है कि वह सिर्फ बयान न दे, बल्कि हिजबुल्ला की ताकत खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाए, ताकि भविष्य में हमले रोके जा सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि गाजा, लेबनान और ईरान तीनों अलग-अलग मुद्दे हैं। गाजा में हमास को हथियार छोड़ने होंगे, जबकि लेबनान में हिजबुल्ला को हटाना जरूरी है।इस युद्धविराम में पाकिस्तान की भूमिका को लेकर भी अजार ने इस्राइली सरकार का रुख …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
'भरोसे के लायक नहीं पाकिस्तान': इस्राइली दूत बोले- लेबनान में जारी रहेंगे हमले; अमेरिका को लेकर क्या कहा?
पश्चिम एशिया में एक महीने से भी ज्यादा समय से जारी हिंसा और तबाही के बीच अमेरिका और ईरान ने दो हफ्तों का युद्धविराम घोषित किया है। यह कदम न सिर्फ क्षेत्र बल्कि पूरी दुनिया के लिए राहत की खबर माना जा रहा है। ऐसे में इस्राइल के रुख को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक था। इसी बीच अब भारत में इस्राइली राजदूत रूवेन अजार ने एक साथ कई अहम मुद्दों पर इस्राइली सरकार का रुख साफ किया। उन्होंने इस युद्धविराम में पाकिस्तान की भूमिका, लेबनान को लेकर इस्राइल की आगे की योजना और होर्मुज समेत कई अहम मुद्दों पर खुलकर बातच