PAK में वार्ता पर संशय के बादल: पहले बैठक वाला सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट किया, अब यूरेनियम पर पेंच फंसा रहा ईरान

28 फरवरी से शुरू हुए इस भीषण युद्ध को रोकने के लिए जिस युद्धविराम की घोषणा की गई थी, वह फिलहाल लड़खड़ाता नजर आ रहा है। दरअसल, पाकिस्तान में नियुक्त ईरानी राजदूत रजा अमीरी मुगाद्दम ने इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर वार्ता के लिए प्रतिनिधिमंडल के आगमन वाली सोशल मीडिया पोस्ट हटा दी है। यह पोस्ट हटाए जाने के बाद वार्ता के आयोजन पर संशय और सस्पेंस गहरा गया है, जिससे पाकिस्तान की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।हालांकि, सिर्फ यही कारण नहीं हैं। इससे पहले युद्धविराम की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद इस्राइल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर जोरदार हमले किए। बुधवार का दिन इस युद्ध का सबसे खूनी दिन साबित हुआ। इस्राइली हमले में 250 से अधिक लोग मारे गए। ईरान का दावा है कि युद्धविराम में लेबनान भी शामिल था, जबकि इस्राइल और अमेरिका इससे इनकार कर रहे हैं।इसके इतर, दुनिया के 20 फीसदी तेल व्यापार के लिए अहम होर्मुज पर ईरान का नियंत्रण बरकरार है। लेबनान पर हुए हमले के बाद ईरान ने इसे फिर से बंद कर दिया है। ईरानी एजेंसियों ने संकेत दिए हैं कि अगर लेबनान पर हमले नहीं रोके गए तो होर्मुज को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। दूसरी ओर ट्रंप ने एक बार फिर से चेतावनी दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कहा है कि अगर ईरान ने समझौते की शर्तों का पालन नहीं किया, तो उसे पहले से भी कहीं अधिक घातक हमलों का सामना करना पड़ेगा।खबर है कि पाकिस्तान में होने वाली निर्णायक शांति वार्ता से ठीक पहले सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के बीच टेलीफोन पर महत्वपूर्ण बातचीत हुई है। दोनों देशों के विदेश मंत्री ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को घटा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 9, 2026 · 2 min · National Desk

Assembly Election Voting Live: पुदुचेरी में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

04:24 PM, 09-Apr-2026 पुदुचेरी में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, पुलिस ने किया लाठीचार्ज पुदुचेरी के मन्नादीपेट विधानसभा क्षेत्र के तिरुकानूर गांव में गुरुवार को मतदान के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। विवाद तब शुरू हुआ जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मतदान केंद्र के पास भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी पर आपत्ति जताई। कांग्रेस का कहना है कि वहां केवल मतदाताओं को होना चाहिए। इसके बाद दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने मारपीट शुरू कर दी। हालात को बिगड़ते देख पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस घटना से मतदान प्रक्रिया पर कोई असर नहीं पड़ा। इस सीट से भाजपा की ओर से गृह मंत्री ए नमशिवायम और कांग्रेस की ओर से पूर्व डिप्टी स्पीकर टीपीआर सेल्वम चुनावी मैदान में हैं। पुदुचेरी के मन्नादीपेट विधानसभा क्षेत्र के तिरुकानूर गांव में गुरुवार को मतदान के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। विवाद तब शुरू हुआ जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मतदान केंद्र के पास भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी पर आपत्ति जताई। कांग्रेस का कहना है कि वहां केवल मतदाताओं को होना चाहिए। इसके बाद दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने मारपीट शुरू कर दी।हालात को बिगड़ते देख पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस घटना से मतदान प्रक्रिया पर कोई असर नहीं पड़ा। इस सीट से भाजपा की ओर से गृह मंत्री ए नमशिवायम और कांग्रेस की ओर से पूर्व डिप्टी स्पीकर टीपीआर सेल्वम चुनावी मैदान में हैं। 03:40 PM, 09-Apr-2026 केरल और पुदुचेरी में मतदान 70 फीसदी के पार, के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 9, 2026 · 2 min · National Desk

PSL 2026: सच का सामना करने से डरे बाबर आजम! कोहली से तुलना के सवाल पर पत्रकार से ही भिड़े; जानें क्या कहा?

PSL 2026: सच का सामना करने से डरे बाबर आजम! कोहली से तुलना के सवाल पर पत्रकार से ही भिड़े; जानें क्या कहा? यह वीडियो/ हटाएं पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम भारत से स्टार खिलाड़ी विराट कोहली से तुलना करने के सवाल पर पत्रकार से ही भिड़ गए। पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में पेशावर जाल्मी की हैदराबाद किंग्समैन के खिलाफ जीत के बाद बाबर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए, लेकिन जैसे ही पत्रकार ने कोहली से उनकी तुलना करते हुए सवाल किया तो बाबर बिफर गए। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। क्या था वो सवाल जिस पर बिफरे बाबर मैच के बाद एक पत्रकार ने बाबर से कोहली की तुलना करते हुए प्रश्न किया। पत्रकार का कहना था कि भारत के पूर्व कप्तान लगातार मैच खत्म करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकार ने बाबर से कहा कि वह कोहली की तरह मैच फिनिश नहीं कर पाते हैं, इस पर क्या कहेंगे। पत्रकार ने सवाल किया, विराट कोहली के शॉट्स की रेंज आपसे मिलती-जुलती है, लेकिन वो लगातार मैच को फिनिश करते हैं जो कि लोग कहते हैं कि आपमें इसकी कमी है। चूंकि कई लोग आपकी तुलना उनसे करते हैं तो इस तुलना पर आपके क्या विचार हैं? कोहली के साथ तुलना को खत्म करने कहा बाबर पत्रकार के इस सवाल से चिढ़ गए और उन्होंने कोहली के साथ तुलना को दृढ़ता से खारिज कर दिया। बाबर ने पत्रकार से ऐसी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 9, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Live: US-ईरान वार्ता को लेकर अनिश्चितता, IDF का दावा- लेबनान में हिजबुल्ला के ठिकानों पर कार्रवाई

01:36 PM, 09-Apr-2026 लेबनान में हिजबुल्ला के ठिकानों पर कार्रवाई इस्राइली सेना इस्राइल डिफेंस फोर्सेज ने दावा किया है कि उसने लेबनान में हिजबुल्ला से जुड़े महत्वपूर्ण ठिकानों और नेटवर्क को निशाना बनाया है। आईडीएफ के अनुसार, अली यूसुफ हर्शी, जो हिजबुल्ला के महासचिव नईम कासिम के निजी सचिव और करीबी सलाहकार थे, संगठन के संचालन में अहम भूमिका निभाते थे। सेना का कहना है कि हर्शी कासिम के कार्यालय के प्रबंधन और सुरक्षा से जुड़े प्रमुख काम संभालते थे, जिससे उनकी संगठन में महत्वपूर्ण स्थिति थी। इसके अलावा, इस्राइली सेना ने दक्षिण लेबनान में लितानी नदी के दक्षिण हिस्से में हिजबुल्ला द्वारा हथियारों के परिवहन के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले दो अहम मार्गों को भी निशाना बनाया। आईडीएफ ने दावा किया कि इस कार्रवाई में करीब 10 हथियार भंडारण केंद्र, लॉन्चर और कमांड सेंटर भी तबाह किए गए हैं। इस्राइली सेना इस्राइल डिफेंस फोर्सेज ने दावा किया है कि उसने लेबनान में हिजबुल्ला से जुड़े महत्वपूर्ण ठिकानों और नेटवर्क को निशाना बनाया है। आईडीएफ के अनुसार, अली यूसुफ हर्शी, जो हिजबुल्ला के महासचिव नईम कासिम के निजी सचिव और करीबी सलाहकार थे, संगठन के संचालन में अहम भूमिका निभाते थे।सेना का कहना है कि हर्शी कासिम के कार्यालय के प्रबंधन और सुरक्षा से जुड़े प्रमुख काम संभालते थे, जिससे उनकी संगठन में महत्वपूर्ण स्थिति थी। इसके अलावा, इस्राइली सेना ने दक्षिण लेबनान में लितानी नदी के दक्षिण हिस्से में हिजबुल्ला द्वारा हथियारों के परिवहन के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले दो अहम मार्गों को भी निशाना बनाया। आईडीएफ ने दावा किया कि इस कार्रवाई में करीब 10 हथियार भंडारण केंद्र, लॉन्चर और कमांड सेंटर भी तबाह किए गए हैं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 9, 2026 · 2 min · National Desk

दिल्ली ब्लास्ट: पांच आरोपियों की न्यायिक हिरासत 10 दिन और बढ़ी, अदालत ने कहा- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा

लाल किला के पास हुए धमाके के मामले में गिरफ्तार पांच आरोपियों की न्यायिक हिरासत 10 दिन और बढ़ा दी है। मामले की सुनवाई राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) अधिनियम के तहत नामित विशेष अदालत (श्रीनगर) में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मनजीत राय के समक्ष हुई। आरोपियों में जमीर अहमद अहंगर (गांदरबल), मौलवी इरफान अहमद वागे (शोपियां), डॉ. मुजम्मिल शकील गनी (पुलवामा), डॉ. अदील अहमद राथर (काजीगुंड) और शाहीन सईद (लखनऊ/फरीदाबाद) शामिल हैं। यह वीडियो/ हटाएं सभी आरोपियों को तिहाड़ जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अदालत में पेश किया गया। वे पहले से ही दिल्ली की एनआईए अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में हैं। अदालत ने टिप्पणी की कि आरोप गंभीर हैं और ये देश की सुरक्षा, संप्रभुता व अखंडता के लिए खतरा पैदा करते हैं। ऐसे में आरोपियों की हिरासत जारी रखना आवश्यक है। अदालत ने सभी आरोपियों को नाै अप्रैल से 20 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। साथ ही जेल अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि आरोपियों की नियमित चिकित्सकीय जांच की जाए। मामले की अगली सुनवाई निर्धारित अवधि के बाद की जाएगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 9, 2026 · 1 min · National Desk

West Asia Live: लेबनान में इस्राइली हमले जारी; शांति वार्ता के लिए ईरानी प्रतिनिधिमंडल आज जाएगा पाकिस्तान

11:46 AM, 09-Apr-2026 लेबनान पर इस्राइली हमले तेज लेबनान के दक्षिणी शहरों पर इस्राइली हमले जारी हैं। अल-जजीरा अरबी की रिपोर्ट के अनुसार, इस्राइल ने लेबनान के दक्षिणी शहर हब्बूश पर हमला किया। इससे पहले हारूफ और अल दुवैर में भी इस्राइली हमले दर्ज किए गए थे। लेबनान के दक्षिणी शहरों पर इस्राइली हमले जारी हैं। अल-जजीरा अरबी की रिपोर्ट के अनुसार, इस्राइल ने लेबनान के दक्षिणी शहर हब्बूश पर हमला किया। इससे पहले हारूफ और अल दुवैर में भी इस्राइली हमले दर्ज किए गए थे। 11:03 AM, 09-Apr-2026 ईरानी प्रतिनिधिमंडल आज रवाना होगा पाकिस्तान ईरान के पाकिस्तान में राजदूत रेजा अमीरी मोगादम ने बताया कि ईरानी प्रतिनिधिमंडल आज रात इस्लामाबाद के लिए रवाना होगा। प्रतिनिधिमंडल ईरान की 10-बिंदु शांति योजना पर आधारित वार्ता करेगा। मोगादम ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि इस कदम के बावजूद ईरानियों में इस बात को लेकर संदेह है कि इस्राइली सरकार कूटनीतिक पहल को विफल करने का प्रयास कर सकती है। ईरान के पाकिस्तान में राजदूत रेजा अमीरी मोगादम ने बताया कि ईरानी प्रतिनिधिमंडल आज रात इस्लामाबाद के लिए रवाना होगा। प्रतिनिधिमंडल ईरान की 10-बिंदु शांति योजना पर आधारित वार्ता करेगा। मोगादम ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि इस कदम के बावजूद ईरानियों में इस बात को लेकर संदेह है कि इस्राइली सरकार कूटनीतिक पहल को विफल करने का प्रयास कर सकती है। 10:23 AM, 09-Apr-2026 सीजफायर में लेबनान शामिल होना चाहिए-ब्रिटेन ब्रिटिश विदेश सचिव इवेट कूपर ने कहा कि अमेरिकी-ईरान सीजफायर में लेबनान को भी शामिल किया जाना चाहिए, जहां इजरायल ने घातक हमले जारी रखे हैं। कूपर ने रॉयटर्स को बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य से मालवाहन शिपिंग शुल् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 9, 2026 · 2 min · National Desk

नापाक साजिश: दहशत फैलाने को पंजाब भेजे जा रहे पाकिस्तानी सेना के हैंड ग्रेनेड, देसी पिस्तौल पर विदेशी मार्का

नापाक साजिश: दहशत फैलाने को पंजाब भेजे जा रहे पाकिस्तानी सेना के हैंड ग्रेनेड, देसी पिस्तौल पर विदेशी मार्का यह वीडियो/ हटाएं इस नापाक काम में पाकिस्तान खुफिया एजेंसी आईएसआई का बड़ा हाथ है। पिछले दिनों जांच में जुटी पंजाब पुलिस को कुछेक हैंड ग्रेनेड ऐसे मिले जिन्हें पाकिस्तान की ऑर्डिनेंस फैक्टरी (पीओएफ) में तैयार किया गया था। इस आयुध फैक्टरी में पाकिस्तानी सेना के लिए हथियार, कारतूस, गोला, बारूद व अन्य सैन्य उपकरणों के साथ-साथ यह हैंड ग्रेनेड भी तैयार किए जाते हैं। कुछ महीने पहले बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने भी सीमा पार से आए कुछ ऐसे कारतूसों की खेप पकड़ी थी जिन्हें पाकिस्तानी आयुध फैक्टरी में ही तैयार किया गया था। इस नापाक काम में पाकिस्तान खुफिया एजेंसी आईएसआई का बड़ा हाथ है। पिछले दिनों जांच में जुटी पंजाब पुलिस को कुछेक हैंड ग्रेनेड ऐसे मिले जिन्हें पाकिस्तान की ऑर्डिनेंस फैक्टरी (पीओएफ) में तैयार किया गया था।इस आयुध फैक्टरी में पाकिस्तानी सेना के लिए हथियार, कारतूस, गोला, बारूद व अन्य सैन्य उपकरणों के साथ-साथ यह हैंड ग्रेनेड भी तैयार किए जाते हैं। कुछ महीने पहले बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने भी सीमा पार से आए कुछ ऐसे कारतूसों की खेप पकड़ी थी जिन्हें पाकिस्तानी आयुध फैक्टरी में ही तैयार किया गया था। पंजाब में दहशत फैलाने के लिए सीमा पार से पाकिस्तान सेना के हैंड ग्रे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 9, 2026 · 2 min · National Desk

रोते-गिड़गिड़ाते रह गए व्यापारी...: अरमानों पर लगी सील, 40,000 लोगों की रोजी-रोटी नौ घंटे में छिन गई; तस्वीरें

1 of 19 meerut central market sealing - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स व्यापारियों ने मंगलवार रात 2 बजे तक बैठक कर सीलिंग रोकने की रणनीति बनाई थी। बुधवार सुबह 5 बजे से ही अलग-अलग पॉइंट्स पर व्यापारियों की तैनाती की गई थी लेकिन प्रशासन की तैयारी उनसे कहीं बड़ी थी। पुलिस ने सुबह ही बैरिकेडिंग कर दी और चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात कर दी। मेरठ के शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट के इतिहास में बुधवार का दिन एक काले अध्याय के रूप में दर्ज हो गया। महज 9 घंटे के भीतर प्रशासन ने 40 साल से बसे सपनों और लगभग 40 हजार लोगों की आजीविका पर सरकारी सील लगा दी। इस दौरान दुकानदार, स्कूल व अस्पताल संचालक अधिकारियों से गुहार लगाते रहे। रोते गिड़गिड़ाते रहे लेकिन अधिकारियों ने किसी की नहीं सुनी। सुबह 9 बजे से शुरू हुआ सीलिंग का अभियान शाम 6 बजे तक चला। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 19 .सेंट्रल मार्केट में सीलिंग प्रक्रिया के दौरान मायूस व्यापारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी सुबह 8 बजे आवास विकास के अधिकारियों के दौरे के बाद 9 बजे एमपीजीएस गर्ल्स कॉलेज पर पहली सील लगाकर अभियान शुरू हुआ। सात टीमों ने एक साथ कार्रवाई शुरू की। रंगोली मंडप और सुधा हॉस्पिटल पर सील लगते ही व्यापारियों में हड़कंप मच गया। 3 of 19 .सेंट्रल मार्केट में सीलिंग प्रक्रिया के दौरान मायूस व्यापारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी गुरुद्वारा रोड पर सेंडफॉर्ड अस्पताल, अमेरिकन किड्स स्कूल को सील कर दिया गया। टीम जब डॉ. अशोक गर्ग के क्लीनिक पर पहुंची तो उन्होंने उपकरण निकालने के लिए समय मांगा। इधर दूसरी टीम ने 694/2 वर्धमान अस्पताल, 251/1 बॉक्सी पार्क रेस्टोरेंट और 686/2 स्थित वेयरहाउस पर सीलिंग की कार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 9, 2026 · 2 min · National Desk

Exclusive: ‘भूत बंगला’ को अक्षय कुमार ने कहा लॉजिकल फिल्म, बोले- ‘यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है’

वामिका गब्बी के साथ स्टंट करते वक्त डर गया था इसी बातचीत में वामिका गब्बी के साथ एक जोखिम भरी सिचुएशन का जिक्र भी अक्षय कुमार ने किया। वह कहते हैं, ‘एक कॉलेज इवेंट में हमने स्टंट किया था। मैं क्रेन के ऊपर खड़ा था और नीचे लोग नाच रहे थे। मुझे काफी ऊपर जाना था। वामिका भी बोलने लगी कि मैं भी आऊंगी। मैंने कहा कि इस पर केबल नहीं लगा हुआ, मत आना। लेकिन नहीं, इनको भी हीरो बनना था। बोलीं कि ऐसा मौका कहां मिलेगा? मैं भी आऊंगी। फिर ये आ गई।’ अक्षय कुमार आगे कहते हैं, ‘जब हम ऊपर गए, तो हवा बहुत चल रही थी। नीचे हजारों लोग थे। मैंने इसको कहा था कि नीचे मत देखना। बस मेरे सामने देखना। मैं एक हाथ से अपना सहारा पकड़े हुए था और एक हाथ से इसको पकड़े हुए था। अंदर से मैं बस यही सोच रहा था कि भगवान इसको ठीक-ठाक नीचे ले आओ। सच बोलूं, मुझे डर लग रहा था। नीचे आने के बाद मैंने इसको बोला कि बेटा जो तूने किया, दोबारा मत करना। किस्मत अच्छी थी कि तू बच गई। बहुत कम लोग ऐसा करते हैं।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 9, 2026 · 1 min · National Desk

The Bonus Market Update: शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत; जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का क्या हाल?

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार के दिन कमजोर शुरुआत हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंक से अधिक गिरा, निफ्टी 23,850 से नीचे आ गया। ओपनिंग के दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 558.43 (-0.72 %) अंकों की बढ़त के साथ 77,004.47 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं, निफ्टी 157.10 (-0.65%) अंक टूटकर 23,840.25 पर पहुंच गया। अदाणी पोर्ट्स और इंफोसिस के शेयरों में 2% तक की गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 16 पैसे गिरकर 92.70 पर आ गया। यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 9, 2026 · 1 min · National Desk