आंकड़ों में अमेरिका-ईरान की जंग: 3500 से ज्यादा मौतें, 12 देश पर हमले, जानें युद्ध में किसे-कितना नुकसान

यह वीडियो/ हटाएं आइये ग्राफिक्स के जरिए जानते हैं कि इस्राइल-अमेरिका के ईरान से युद्ध में अब तक कितनी मौतें हुई हैं? इस युद्ध की आर्थिक कीमत कितनी रही है? अमेरिका और ईरान की सेनाओं को किन और कितने हथियार गंवाने पड़े हैं? यह युद्ध कहां-कहां तक फैला है? कच्चे तेल के दामों में किस तरह उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया? होर्मुज से जहाजों का आना-जाना किस तरह प्रभावित हुआ है? आइये जानते हैं… अमेरिका और इस्राइल की तरफ से 28 फरवरी को ईरान के खिलाफ हमले शुरू किए गए थे। करीब 40 दिन बाद दोनों युद्ध विराम हो गया है। अमेरिका-इस्राइल के हमलों में ईरान से लेकर लेबनान तक हजारों की संख्या में लोगों की मौत हुई है तो वहीं ईरान के पलटवार में यूएई से सऊदी अरब तक जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। इसके अलावा इस युद्ध का आर्थिक असर भी पूरी दुनिया में देखने को मिला है, फिर चाहे कच्चे तेल के बढ़ते दाम हों या शेयर बाजारों में गिरावट की स्थिति। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 8, 2026 · 1 min · National Desk

UP: प्रदेश में शुरू हुई जनगणना की तैयारी, 16 अप्रैल से कर्मियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण; 7 मई से खुलेगा पोर्टल

जनगणना 2027 में हाउस लिस्टिंग का काम 22 मई से शुरू होगा। उसको लेकर बुधवार को नगर निगम मुख्यालय में फील्ड ट्रेनर्स के लिए एक रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नगर के वह कर्मचारी-अधिकारी भी शामिल हुए जिनको जनगणना के कार्य में लगाया गया है। उनको जनगणना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को बेहतर ढंग से समझाया गया। सांख्यिकी अन्वेषक रमेश चंद्र पांडे, सहायक निदेशक उपासना गिरी और आईटीआई प्रवक्ता गौरव त्रिपाठी ने प्रतिभागियों को जनगणना की पूरी प्रक्रिया, तकनीकी पहलुओं और संभावित समस्याओं के बारे में बताया। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कहा कि प्रशिक्षकों की जिम्मेदारी केवल खुद सीखने तक सीमित नहीं है बल्कि उन्हें दूसरों को भी सही ढंग से प्रशिक्षित करना है। इस मौके पर नगर जनगणना अधिकारी ललित कुमार, नोडल अधिकारी अशोक सिंह सहित पूरी टीम मौजूद रही। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 8, 2026 · 1 min · National Desk

DC vs GT Live Score: गुजरात का स्कोर दो विकेट पर 130 के पार, शुभमन-सुंदर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

08:33 PM, 08-Apr-2026 DC vs GT Live Score: 12 ओवर का खेल पूरा 12 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और गुजरात ने दो विकेट पर 133 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 36 और सुंदर 30 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। दोनों के बीच 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। 12 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और गुजरात ने दो विकेट पर 133 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 36 और सुंदर 30 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। दोनों के बीच 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। 08:11 PM, 08-Apr-2026 DC vs GT Live Score: अर्धशतकीय पारी खेलकर लौटे बटलर जोस बटलर 27 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें कुलदीप ने बोल्ड किया। अब वाशिंगटन सुंदर क्रीज पर आए हैं। जोस बटलर 27 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें कुलदीप ने बोल्ड किया। अब वाशिंगटन सुंदर क्रीज पर आए हैं। 08:08 PM, 08-Apr-2026 DC vs GT Live Score: जोस बटलर का शानदार अर्धशतक तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए जोस बटलर दमदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने महज 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। सात ओवर के बाद स्कोर एक विकेट पर 77 रन है। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए जोस बटलर दमदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने महज 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। सात ओवर के बाद स्कोर एक विकेट पर 77 रन है। 07:43 PM, 08-Apr-2026 DC vs GT Live Score: 19 पर गुजरात को पहला झटका गुजरात को पहला झटका मुकेश कुमार ने दिया। उन्होंने साई सुदर्शन को बोल्ड किया, जो सिर्फ 12 रन बना पाए। अब शुभमन गिल का साथ देने जोस बटलर आए हैं। गुजरात को पहला झटका मुकेश कुमार ने दिया। उन्होंने साई सुदर्शन को बोल्ड किया, जो सिर्फ 12 रन बना पाए। अब शुभमन गिल का साथ देने जोस बटलर आए हैं। 07: …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 8, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia: अमेरिका का दावा- जंग में ईरान की 80% वायु रक्षा प्रणाली खत्म, US के इस्तेमाल हुए सिर्फ 10% हथियार

यह वीडियो/ हटाएं ‘कुल युद्ध क्षमता का 10 फीसदी से भी कम इस्तेमाल किया’ उन्होंने कहा, ईरान के खिलाफ जंग में अमेरिका और इस्राइल ने अपने सभी लक्ष्य हासिल कर लिए हैं। हेगसेथ ने कहा, 40 दिनों से भी कम समय में हमारी एक लड़ाकू कमान सेंटकॉम (अमेरिकी सेना की मध्य कमान) ने अमेरिका की कुल युद्ध क्षमता के 10 फीसदी से भी कम का उपयोग करते हुए दुनिया के सबसे बड़ी सेनाओं में से एक को ध्वस्त कर दिया। दुनिया का सबसे बड़ा आतंकवाद प्रायोजक देश खुद की या अपने लोगों या अपने क्षेत्र की रक्षा करने में पूरी तरह असमर्थ साबित हुआ। हमने अपनी ताकत का मात्र एक अंश ही इस्तेमाल किया और ईरान को एक विनाशकारी सैन्य पराजय का सामना करना पड़ा। ये भी पढ़ें: ‘ईरान के पास अब कोई वायु रक्षा प्रणाली नहीं’ उन्होंने कहा, तेहरान के खिलाफ अमेरिकी-इस्राइली संयुक्त अभियान ने प्लान के मुताबिक तय समय पर हर एक उद्देश्य को हासिल कर लिया है। अमेरिकी रक्षा मंत्री ने कहा कि ईरान की नौसेना समुद्र की तलहटी में है। ईरान के पास अब कोई वायु रक्षा प्रणाली नहीं है। उनका मिसाइल कार्यक्रम व्यावहारिक रूप से नष्ट हो चुका है। किसी अन्य राष्ट्रपति ने नहीं दिखाया ट्रंप जैसा साहस: हेगसेथ अमेरिकी रक्षा मंत्री ने कहा, ईरान 47 वर्षों से अमेरिका स्वतंत्र दुनिया के लिए खतरा बना हुआ है। अमेरिका मुर्दाबाद के नारे लगाता रहा है। हमारे लोगों को निशाना बनाता रहा है। अमेरीकियों की हत्या करता रहा है और झूठ व ब्लैकमेल के जरिये परमाणु हथियार हासिल करने की कोशिश करता रहा है। अब ऐसा नहीं होगा। हमारे शासनकाल में ऐसा नहीं होगा। अन्य राष्ट्रपति ने समय बर्बाद किया और समस्या को टालते रहे। उन्होंने कहा, राष …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 8, 2026 · 2 min · National Desk

DC vs GT Live Score: दिल्ली ने टॉस जीतकर गुजरात के खिलाफ गेंदबाजी चुनी, शुभमन गिल की वापसी

07:10 PM, 08-Apr-2026 DC vs GT Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11 दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, विप्रज निगम, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार। इम्पैक्ट खिलाड़ी: समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, मोहम्मद नबी, दुष्मंथा चमीरा और करुण नायर। गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा। इम्पैक्ट खिलाड़ी: प्रसिद्ध कृष्णा, जेसन होल्डर, मानव सुथार, जयंत यादव, अनुज रावत। केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, विप्रज निगम, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार।समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, मोहम्मद नबी, दुष्मंथा चमीरा और करुण नायर।शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा।प्रसिद्ध कृष्णा, जेसन होल्डर, मानव सुथार, जयंत यादव, अनुज रावत। 07:02 PM, 08-Apr-2026 DC vs GT Live Score: दिल्ली ने टॉस जीता, गेंदबाजी चुनी दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने बताया कि इस मैच में वह प्लेइंग 11 में बिना किसी बदलाव के उतरेंगे। वहीं, गुजरात टाइटंस की टीम में कप्तान शुभमन गिल की वापसी हुई है। उनकी जगह पिछले मैच में खेलने वाले कुमार कुशाग्र को आराम दिया गया है। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कैपिटल्स के कप्तान अक्षर प …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 8, 2026 · 2 min · National Desk

Cabinet Decisions: जयपुर मेट्रो फेज-2 से लेकर खाद सब्सिडी तक, कैबिनेट ने इन पांच बड़े फैसलों को दी मंजूरी

देश के विकास को नई रफ्तार देने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कुल 1,74,207 करोड़ रुपये के पांच बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इन फैसलों में जयपुर मेट्रो फेज-2, किसानों के लिए खाद सब्सिडी, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी और अरुणाचल प्रदेश के दो बड़े हाइड्रो की परियोजनाएं भी शामिल हैं। 41 किमी लंबा मेट्रो कॉरिडोर 36 स्टेशन और बड़े इलाकों से कनेक्टिविटी ट्रैफिक और प्रदूषण में कमी रोजाना यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी 2031 तक पूरा करने का लक्ष्य सरकार ने जयपुर मेट्रो फेज-2 को 13,038 करोड़ रुपये की लागत से मंजूरी दी है। यह 41 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर होगा जिसमें 36 स्टेशन बनेंगे और यह प्रहलादपुरा से टोडी मोड तक जाएगा। वहीं, खरीफ 2026 के लिए 41,534 करोड़ रुपये की खाद सब्सिडी भी मंजूर की गई है। इससे किसानों को डीएपी और अन्य उर्वरक सस्ती कीमत पर मिलेंगे और खेती की लागत कम होगी। आइए, सरकार द्वारा सभी लिए गए फैसलों पर नजर डालते हैं। और आसान भाषा में समझने की कोशिश करते हैं।जयपुर मेट्रो फेज-2 शहर के ट्रांसपोर्ट सिस्टम को पूरी तरह बदलने वाली परियोजना मानी जा रही है। यह 41 किलोमीटर लंबा नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर होगा, जो प्रहलादपुरा से टोडी मोड तक जाएगा। इस रूट में 36 स्टेशन होंगे और यह शहर के बड़े इलाकों जैसे एयरपोर्ट, सीतापुरा इंडस्ट्रियल एरिया, टोंक रोड और एसएमएस अस्पताल को जोड़ेगा। इससे लोगों को तेज, सस्ता और आसान सफर मिलेगा।इस परियोजना का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा और प्रदूषण भी घटेगा। अभी मेट्रो के पहले चरण में रोज करीब 60 हजार लोग सफर करते हैं, लेकिन फेज-2 आने के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 8, 2026 · 2 min · National Desk

अमेरिका-ईरान के बीच कैसे हुआ दो हफ्ते का सीजफायर: कौन फायदे में, किसका नुकसान; क्या था प्रस्ताव, अब आगे क्या?

अमेरिका-ईरान के बीच कैसे हुआ दो हफ्ते का सीजफायर: कौन फायदे में, किसका नुकसान; क्या था प्रस्ताव, अब आगे क्या? यह वीडियो/ हटाएं गौरतलब है कि बीते दो से तीन दिन में अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध में काफी कुछ घटा है। जहां ट्रंप ने रविवार को ही ईरान को चेतावनी दी थी कि अगर वह मंगलवार रात 8 बजे (अमेरिकी समयानुसार) तक तेहरान ने अमेरिका के साथ युद्ध रोकने के लिए समझौता नहीं किया तो अमेरिकी सेना निर्णायक कार्रवाई करेगी। ट्रंप ने साफ किया था कि ईरान के नागरिक ढांचों, जैसे- ऊर्जा संयंत्रों और पुलों को निशाना बनाया जाएगा। हालांकि, इससे पहले ही पाकिस्तान से कुछ संदेशों के आदान-प्रदान के बाद ट्रंप ने एलान कर दिया कि दो हफ्ते का अस्थायी सीजफायर लागू होगा। अमेरिका और ईरान के बीच 28 फरवरी से जारी युद्ध अब करीब 40 दिन बाद रुका है। वह भी तब जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्धविराम के एलान से चंद घंटे पहले ही होर्मुज न खुलने पर ईरान की पूरी सभ्यता को मिटाने की चेतावनी दे दी थी। हालांकि, ट्रंप की तरफ से होर्मुज खोलने की समयसीमा से पहले ही दोनों देशों के बीच कुछ मुद्दों पर सहमति बनी और अमेरिकी राष्ट्रपति ने खुद एलान किया कि दो हफ्तों के लिए इस संघर्ष पर विराम लग रहा है। ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर ईरान और अमेरिका के बीच बीते 24 घंटों में ऐसा क्या हुआ, जिससे दोनो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 8, 2026 · 2 min · National Desk

सीजफायर पर भारत का पहला बयान: कहा- ईरान में जंग रुकने का स्वागत, पश्चिम एशिया में शांति बरकरार रहने की आशा

विदेश मंत्रालय ने कहा, “हम इस युद्धविराम का स्वागत करते हैं और आशा करते हैं कि इससे पश्चिम एशिया में स्थायी शांति स्थापित होगी। जैसा कि हमने पहले भी कई बार कहा है, मौजूदा संघर्ष को जल्द से जल्द समाप्त करने के लिए तनाव कम करना, संवाद और कूटनीति आवश्यक हैं।‘‘भारत ने कहा, ‘‘इस संघर्ष ने लोगों को भारी पीड़ा पहुंचाई है और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति एवं व्यापार नेटवर्क को बाधित किया है। हम आशा करते हैं कि होर्मुज जलडमरूमध्य में निर्बाध नौवहन और वैश्विक व्यापार का प्रवाह जारी रहेगा।” गौरतलब है कि पश्चिम एशिया में एक महीने से अधिक समय से ईरान युद्ध के चलते दुनियाभर में ऊर्जा संकट गहरा गया था।तेहरान में भारतीय दूतावास ने मौजूदा हालातों को देखते हुए भारतीय नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने की सलाह दी है। इससे पहले सात अप्रैल को जारी हुई पिछली एडवाइजरी में लोगों को सतर्क और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई थी। दूतावास ने कहा है कि भारतीय नागरिक दूतावास के अधिकारियों के साथ संपर्क करें और उनके बताए सुरक्षित रास्तों से ही ईरान से बाहर निकलें।दूतावास ने सख्त हिदायत दी है कि कोई भी भारतीय नागरिक बिना सलाह लिए किसी भी अंतरराष्ट्रीय सीमा की ओर जाने की कोशिश न करे। किसी भी सीमा पर जाने से पहले दूतावास से तालमेल बिठाना अनिवार्य है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 8, 2026 · 2 min · National Desk

The Bonus Market Update: US-ईरान के बीच सीजफायर से बाजार मजबूत, सेंसेक्स 2983 अंक चढ़ा, निफ्टी 24000 के करीब

अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर का एलान दुनिया के साथ-साथ भारतीय शेयर बाजार के लिए भी राहत लेकर आया। बुधवार को घरेलू बेंचमार्क सूचकांक लंबी छलांग लगाकर बंद हुए। सेंसेक्स 2,946.32 (3.94%) की बढ़त के साथ 77,562.90 पर बंद हुआ। वहीं दूसरी, ओर निफ्टी 873.70 (3.78%) अंक मजबूत होकर 23,997.35 के स्तर पर बंद हुआ। बुधवार के कारोबारी सत्र के बाद सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल निफ्टी के टॉप गेनर्स अमेरिका-ईरान के बीच अस्थायी युद्धविराम, तेल की कीमतों में भारी गिरावट और अन्य अनुकूल कारकों के चलते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में 3.5% से अधिक की तेजी आई और लगातार पांचवें सत्र में बढ़त दर्ज की गई। इस तेज उछाल से बीएसई में सूचीबद्ध सभी कंपनियों के कुल बाजार पूंजीकरण में लगभग 16.59 लाख करोड़ रुपये की वृद्धि हुई, जिससे यह बढ़कर 446 लाख करोड़ रुपये हो गया। बुधवार के कारोबारी सत्र के बाद बाजार के सभी प्रमुख सेक्टोरल सूचकांक हरे निशान पर बंद होने में सफल रहे। निफ्टी के टॉप लूजर्स रुपया 47 पैसे बढ़कर 92.59 प्रति डॉलर पर बंद हुआ रिजर्व बैंक द्वारा प्रमुख बेंचमार्क दर को अपरिवर्तित रखते हुए तटस्थ रुख अपनाने के बाद, रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 47 पैसे मजबूत होकर 92.59 (अस्थायी) पर बंद हुआ। फॉरेक्स व्यापारियों ने कहा कि गवर्नर संजय मल्होत्रा द्वारा यह आश्वासन दिए जाने के बाद निवेशकों की भावना को बल मिला कि फॉरेक्स पर उठाए गए कदम संरचनात्मक परिवर्तन नहीं हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 8, 2026 · 2 min · National Desk

क्या ‘धुरंधर 2’ बन पाएगी भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म? साउथ की इस फिल्म का तोड़ना होगा रिकॉर्ड

इतिहास रचने से 200 करोड़ दूर ‘धुरंधर 2’ आसान शब्दों में ‘धुरंधर 2’ ने भारत में 1,033.37 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं ‘पुष्पा 2: द रूल’ का कलेक्शन 1,234.10 करोड़ रुपये का है। इसका मतलब भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने के लिए ‘धुरंधर 2’ को करीब 200 करोड़ और ‘धुरंधर 2’ को कमाने हैं। खास बात यह है कि बीते दिनों ‘धुरंधर 2’ ने ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है और अब यह भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो चुकी है। हालांकि, नंबर वन बनने के लिए फिल्म को अभी ‘पुष्पा 2: द रूल’ का रिकॉर्ड तोड़ना होगा। फिलहाल, यह फिल्म उस मुकाम से करीब 200 करोड़ रुपये दूर है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 8, 2026 · 1 min · National Desk