SRH vs DC Live Score: नीतीश राणा ने 27 गेंदों पर पूरा किया अर्धशतक, राहुल के साथ शानदार साझेदारी जारी

10:32 PM, 21-Apr-2026 SRH vs DC Live Score: नीतीश राणा पवेलियन लौटे ईशान मलिंगा ने नीतीश राणा को आउट कर दिल्ली कैपिटल्स को तीसरा झटका दिया है। नीतीश अर्धशतक लगा चुके थे, लेकिन मलिंगा की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। ईशान 30 गेंदों पर सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 57 रन बनाकर आउट हुए। ईशान मलिंगा ने नीतीश राणा को आउट कर दिल्ली कैपिटल्स को तीसरा झटका दिया है। नीतीश अर्धशतक लगा चुके थे, लेकिन मलिंगा की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। ईशान 30 गेंदों पर सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 57 रन बनाकर आउट हुए। 10:28 PM, 21-Apr-2026 SRH vs DC Live Score: केएल राहुल आउट साकिब हुसैन ने केएल राहुल को आउट कर दिल्ली कैपिटल्स को दूसरा झटका दिया है। राहुल और नीतीश राणा के बीच अच्छी साझेदारी हो रही थी, लेकिन साकिब ने इस साझेदारी को तोड़ा। राहुल और नीतीश ने दूसरे विकेट के लिए 86 रन जोड़े। राहुल 23 गेंदों पर एक चौका और तीन छक्कों की मदद से 37 रन बनाकर आउट हुए। साकिब हुसैन ने केएल राहुल को आउट कर दिल्ली कैपिटल्स को दूसरा झटका दिया है। राहुल और नीतीश राणा के बीच अच्छी साझेदारी हो रही थी, लेकिन साकिब ने इस साझेदारी को तोड़ा। राहुल और नीतीश ने दूसरे विकेट के लिए 86 रन जोड़े। राहुल 23 गेंदों पर एक चौका और तीन छक्कों की मदद से 37 रन बनाकर आउट हुए। 10:26 PM, 21-Apr-2026 SRH vs DC Live Score: नीतीश का पचासा नीतीश राणा ने 27 गेंदों पर अर्धशतक पूरा कर लिया है। नीतीश और केएल राहुल ने मिलकर दिल्ली की पारी को संभाले रखा है। दोनों बल्लेबाजों के बीच अब तक दूसरे विकेट के लिए 80+ रनों की साझेदारी हो चुकी है। नीतीश राणा ने 27 गेंदों पर अर्धशतक पूरा कर लिया है। नीतीश और केएल राहुल ने मिलकर दिल्ली की पारी को स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 21, 2026 · 2 min · National Desk

खरगे के बयान पर गरमाई सियासत: चुनाव आयोग पहुंची भाजपा; कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

भाजपा की ओर से चुनाव आयोग को लिखी गई चिट्ठी ने यह साफ कर दिया है कि वे इस मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष को घेरने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। भाजपा ने इस पूरे मामले को प्रधानमंत्री पद की गरिमा और लोकतांत्रिक प्रक्रिया की शुचिता से जोड़ दिया है।भाजपा ने मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य आयुक्तों को एक औपचारिक पत्र लिखकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर तत्काल संज्ञान लेने का अनुरोध किया है। भाजपा का तर्क है कि खरगे का बयान प्रथम दृष्टया आदर्श आचार संहिता (MCC) का उल्लंघन है।पार्टी ने मांग की है कि चुनाव आयोग खरगे को सार्वजनिक रूप से माफी मांगने या अपना बयान वापस लेने का निर्देश दे। इसके साथ ही, भाजपा ने आयोग से यह भी अपील की है कि कानून और चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार खरगे पर चुनावी अभियान से जुड़े उचित प्रतिबंध लगाए जाएं या अन्य सुधारात्मक कदम उठाए जाएं, ताकि चुनावी मर्यादा बनी रहे।भाजपा केवल चुनावी प्रतिबंधों तक ही सीमित नहीं रही है, बल्कि उसने खरगे के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की भी मांग की है। आयोग को भेजे गए पत्र में भाजपा ने भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की विभिन्न धाराओं का जिक्र किया है। भाजपा ने मांग की है कि खरगे के खिलाफ धारा 175, 171/174 और 356(1) के साथ-साथ अन्य लागू होने वाली कानूनी धाराओं के तहत दंडात्मक और नियामक कार्यवाही शुरू की जाए। भाजपा चाहती है कि जांच के दौरान जो भी अपराध पाए जाएं, उनके आधार पर कांग्रेस अध्यक्ष को कानूनी अंजाम भुगतना पड़े।भाजपा ने चुनाव आयोग से यह भी अनुरोध किया है कि खरगे के इस विवादित बयान के प्रचार-प्रसार पर तुरंत रोक लगाई जाए। भाजपा की मांग है कि चुनाव अभियान सामग्री और डिजिटल प्रचार से इस बयान को हटाया जाए। साथ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 21, 2026 · 2 min · National Desk

Amit Shah: 'हम बाबरी मस्जिद नहीं बनने देंगे', बंगाल में अमित शाह ने बताया कौन होगा राज्य का अगला मुख्यमंत्री

अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार आने वाली है और वे बंगाल की धरती पर बाबरी मस्जिद जैसी किसी भी परियोजना को सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने अयोध्या के राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि जहां कभी बाबरी मस्जिद थी, वहां अब भव्य राम मंदिर बन चुका है।शाह ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के करीबी नेता राज्य में सांप्रदायिक एजेंडे को बढ़ावा देना चाहते हैं, लेकिन भाजपा इसे रोकने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने साफ कहा कि बंगाल की धरती पर आस्था और परंपराओं के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।गृह मंत्री ने देश की सुरक्षा का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा ने भारत को आतंकवाद और नक्सलवाद से मुक्त कराया है। अब भाजपा का अगला बड़ा लक्ष्य पूरे देश को घुसपैठियों से मुक्त करना है। शाह ने हुंकार भरते हुए कहा कि बंगाल की खाड़ी से लेकर हिंद महासागर और अरब सागर तक, घुसपैठियों के लिए कहीं भी कोई जगह नहीं छोड़ी जाएगी।उन्होंने इस चुनाव को केवल विधायक बनाने का चुनाव नहीं, बल्कि बंगाल को घुसपैठियों के चंगुल से आजाद कराने की लड़ाई बताया। शाह ने वादा किया कि भाजपा की सरकार आने पर सीमा पार से होने वाली अवैध घुसपैठ पर पूरी तरह लगाम लगाई जाएगी।महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर ममता सरकार को घेरते हुए अमित शाह ने कहा कि आज बंगाल में बहनें सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने वादा किया कि भाजपा सरकार आने पर कानून का राज होगा और रात के 1 बजे भी कोई छोटी बच्ची बेखौफ होकर बाहर निकल सकेगी।आर्थिक सहायता की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर बंगाल की बहनों के खातों में हर महीने 3 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा, राज्य के बेरोजगार युवाओं को भी संबल देने के लिए …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 21, 2026 · 2 min · National Desk

खरगे ने पीएम मोदी को बताया 'आतंकवादी': पहली बार नहीं बिगड़े बोल, कभी जहरीला सांप तो कभी बताया झूठों का सरदार

नवंबर 2022: जब पीएम मोदी को खरगे ने बुलाया रावण चौंकाने वाली बात यह है कि खरगे ने इस मामले में भले ही सफाई दे दी हो, लेकिन अब तक के इतिहास में वे कई बार पीएम मोदी को लेकर विवादित टिप्पणियों के चलते वे घिर चुके हैं। अगर कुछ पुराने बयानों को उठा लिया जाए तो खरगे ने कभी पीएम की तुलना जहरीले सांप से की है तो कभी उन्हें झूठों का सरदार तक कह दिया।गुजरात चुनाव में प्रचार अभियान के दौरान खरगे ने पीएम मोदी को लेकर विवादास्पद टिप्पणी की थी। उन्होंने अहमदाबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि पीएम मोदी हर चुनावों में लोगों को अपना चेहरा दिखाकर वोट मांगते हैं। आपके कितने चेहरे हैं, क्या आप रावण की तरह 100 सिर वाले हैं?खरगे के इस बयान के बाद भाजपा हमलावर हो गई और इसे प्रधानमंत्री मोदी और गुजरातियों का अपमान बताया। हालांकि, तब भी खरगे ने खुद ही इस बयान पर सफाई जारी की थी और कहा था कि मेरे पास 51 साल का संसदीय राजनीतिक अनुभव है। इसलिए मैं किसी व्यक्ति विशेष पर व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करता। मैंने विकास, महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी के मुद्दों पर भाजपा सरकार की आलोचना की है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 21, 2026 · 1 min · National Desk

Donald Trump: 'शानदार समझौते के साथ होगा अंत', शांति वार्ता पर बोले ट्रंप; संघर्षविराम बढ़ाने से किया इनकार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीएनबीसी को दिए एक साक्षात्कार में बहुत स्पष्ट शब्दों में कहा है कि कूटनीति के लिए अब और समय देना मुमकिन नहीं है। ट्रंप ने कहा कि हमारे पास इतना समय नहीं है। समय सीमा 22 अप्रैल है और मैं संघर्षविराम को बढ़ाना नहीं चाहता।जब उनसे पूछा गया कि क्या समझौता न होने पर वह फिर से सैन्य कार्रवाई करेंगे, तो ट्रंप ने बिना झिझक कहा कि वह बमबारी की उम्मीद कर रहे हैं क्योंकि उनका मानना है कि इसी रवैये के साथ आगे बढ़ना बेहतर है। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका इस समय वार्ता में बहुत मजबूत स्थिति में है और वह वह काम कर रहे हैं जो पिछले 47 वर्षों में किसी राष्ट्रपति ने नहीं किया।इस युद्ध को रोकने के लिए पाकिस्तान के इस्लामाबाद में दूसरे दौर की सीधी वार्ता प्रस्तावित थी, लेकिन इसकी सफलता पर अब संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ट्रंप ने द न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और सलाहकार जेरेड कुश्नर के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान के लिए रवाना हो चुका है, लेकिन उनके वहां पहुंचने को लेकर विरोधाभासी खबरें सामने आ रही हैं। दूसरी ओर, ईरान ने अभी तक यह पुष्टि नहीं की है कि वह अपना प्रतिनिधिमंडल भेजेगा या नहीं। ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गालिबफ ने दोटूक कहा है कि उनका देश धमकियों के साये में कोई बातचीत स्वीकार नहीं करेगा।दोनों देशों के बीच पिछले कुछ घंटों में आरोपों का दौर तेज हो गया है। ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट कर दावा किया कि ईरान ने कई बार संघर्षविराम की शर्तों का उल्लंघन किया है। वहीं, ईरान ने अमेरिका पर ‘सशस्त्र डकैती’ का आरोप लगाया है। यह विवाद तब बढ़ा जब अमेरिकी नौसेना ने ओमान की खाड़ी में ईरान …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 21, 2026 · 2 min · National Desk

SRH vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, हैदराबाद को दिया बल्लेबाजी का न्योता

07:09 PM, 21-Apr-2026 SRH vs DC Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11 सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिच क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा। दिल्ली कैपिटल्स: पाथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (विकेटकीपर), डेविड मिलर, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी. नटराजन, लुंगी एनगिडी। अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिच क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा।पाथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (विकेटकीपर), डेविड मिलर, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी. नटराजन, लुंगी एनगिडी। 07:01 PM, 21-Apr-2026 SRH vs DC Live Score: दिल्ली ने जीता टॉस दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। दिल्ली ने इस मैच के लिए एक बदलाव किया है। आकिब नबी की जगह नीतीश राणा को प्लेइंग-11 में मौका मिला है। सनराइजर्स हैदराबाद ने भी एकादश में कुछ बदलाव किए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। दिल्ली ने इस मैच के लिए एक बदलाव किया है। आकिब नबी की जगह नीतीश राणा को प्लेइंग-11 में मौका मिला है। सनराइजर्स हैदराबाद ने भी एकादश में कुछ बदलाव किए हैं। 06:22 PM, 21-Apr-2026 SRH vs DC Live Score: बल्लेबाजी है सनराइजर्स का मजबूत पक्ष बल्लेबाजी सनराइजर्स का मजबूत पक्ष …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 21, 2026 · 2 min · National Desk

US-Iran शांति वार्ता पर सस्पेंस खत्म: ईरान का प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान जाने को राजी, जेडी वेंस भी पहुंचेंगे

पाकिस्तान की अगुवाई कर रहे मध्यस्थों को इस संबंध में पुष्टि मिल गई है। अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि मुख्य वार्ताकार बुधवार सुबह इस्लामाबाद पहुंचेंगे। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकिर गालिबाफ अपनी-अपनी टीमों का नेतृत्व करेंगे। यह बातचीत ऐसे समय में हो रही है जब दो हफ्ते का युद्धविराम खत्म होने वाला है।इस कूटनीतिक हलचल के बीच वाशिंगटन से काफी कड़े बयान आ रहे हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर समझौता नहीं हुआ, तो वह ईरान के बिजली संयंत्रों को निशाना बनाएंगे। ट्रंप ने ‘ऑपरेशन मिडनाइट हैमर’ का जिक्र करते हुए इसे परमाणु ठिकानों को पूरी तरह खत्म करने वाली कार्रवाई बताया।वहीं ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद गालिबाफ ने इन धमकियों का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने अमेरिका पर आरोप लगाया कि वह बातचीत की मेज को आत्मसमर्पण की मेज में बदलना चाहता है। गालिबाफ ने साफ किया कि ईरान धमकियों के साये में बातचीत स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि पिछले दो हफ्तों में ईरान ने युद्ध के मैदान में नए पत्ते खोलने की पूरी तैयारी कर ली है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 21, 2026 · 1 min · National Desk

Kerala: केरल के त्रिशूर में पटाखा निर्माण फैक्टरी में विस्फोट, 13 लोगों की मौत; पीएम मोदी ने जताया दुख

केरल के त्रिशूर जिले के मुंडथिक्कोडु इलाके में मंगलवार को एक पटाखा निर्माण यूनिट में भीषण विस्फोट गया। इस विस्फोट में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब शहर में आयोजित होने वाले वार्षिक हिंदू मंदिर उत्सव त्रिशूर पूरम की तैयारियां चल रही थीं। इस घटना पर पीएम मोदी ने दुख जताया है। घटनास्थल पर पहुंचे राज्य सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के समय यूनिट में करीब 40 लोग काम कर रहे थे, क्योंकि आयोजकों द्वारा कर्मचारियों के लिए दोपहर का भोजन लाया गया था। अधिकारी ने कहा, हमें सूचना मिली है कि सात लोग वहां से भागने में सफल रहे।बताया जा रहा है कि यह विस्फोट उस पटाखा इकाई में हुआ, जहां त्रिशूर पूरम के थिरुवंबाडी गुट के लिए आतिशबाजी के सैंपल तैयार किए जा रहे थे। इस घटना में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है और 5 लोगों की हालत बेहद ही गंभीर बताई जा रही है।सूत्रों के मुताबिक, घटनास्थल पर बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री रखी हुई थी, जिसमें आग लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ। प्रारंभिक जानकारी में लगभग 40 लोगों के घायल होने की बात सामने आई थी, जिनमें से कम से कम आठ की हालत गंभीर बताई गई थी। घटना के तुरंत बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं और प्रशासन ने त्रिशूर मेडिकल कॉलेज सहित आसपास के अस्पतालों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए, ताकि आपात स्थिति से निपटा जा सके।विस्फोट के बाद इलाके में घना धुआं और आग फैल गई, जिससे बचाव कार्यों में भी कठिनाई आई। घटनास्थल पर मौजूद अधजले और बिना फटे विस्फोटकों के कारण राहत एवं बचाव कार्य प्रभावित हुआ।पुलिस और आपातकालीन सेवाओं की टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गईं। विस्फोट इतना शक्तिशाल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 21, 2026 · 2 min · National Desk

Congress: केसी वेणुगोपाल ने ओम बिरला को लिखा पत्र, PM मोदी के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस; जानिए मामला

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को विशेषाधिकार हनन (प्रिविलेज नोटिस) दिया है। अपने पत्र में वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने 18 अप्रैल 2026 को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में लोकसभा के सदस्यों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की और उनके इरादों पर सवाल उठाए। कांग्रेस का कहना है कि यह संसद की गरिमा और सांसदों के अधिकारों का उल्लंघन है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 21, 2026 · 1 min · National Desk

Kharge in Controversy: खरगे ने प्रधानमंत्री के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की, फिर सफाई में कहा- वो डराते हैं

#WATCH | Chennai, Tamil Nadu | Clarifying on his remark on PM Modi, Congress President Mallikarjun Kharge says, “He (PM Modi) is terrorising people and political parties. I never said he is a terrorist…What I mean, I want to clarify, is that Modi always threatens. The… pic.twitter.com/8ZLypQ7eZI — ANI (@ANI) April 21, 2026 चेन्नई में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने अन्नाद्रमुक (AIADMK) के भाजपा के साथ गठबंधन करने पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कड़े लहजे में कहा कि अन्नाद्रमुक के लोग मोदी के साथ कैसे जुड़ सकते हैं, जबकि वे समानता और न्याय में विश्वास नहीं रखते। खरगे ने आगे कहा कि ऐसे लोगों के साथ हाथ मिलाना लोकतंत्र को कमजोर करने जैसा है। इसी दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के संदर्भ में आतंकवादी शब्द का प्रयोग किया।बढ़ते विवाद को देखते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने तुरंत अपने बयान पर स्पष्टीकरण जारी किया। उन्होंने कहा कि मैंने यह कभी नहीं कहा कि प्रधानमंत्री एक आतंकवादी हैं। मेरे कहने का मतलब यह था कि वह लोगों और राजनीतिक दलों को डराने-धमकाने का काम करते हैं। खरगे ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री मोदी हमेशा धमकियां देते हैं और उनके आचरण से राजनीतिक गलियारों में डर पैदा होता है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी टिप्पणी का उद्देश्य प्रधानमंत्री की कार्यशैली पर सवाल उठाना था, न कि उन पर कोई व्यक्तिगत हमला करना।अपनी सफाई के दौरान खरगे ने सीधे तौर पर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री पर सरकारी संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ईडी, आयकर विभाग और सीबीआई जैसी महत्वपूर्ण संस्थाएं पूरी तरह से प्रधानमंत्री के हाथों में हैं और इनका इस्तेमाल विरोधियों …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 21, 2026 · 2 min · National Desk