हिमाचल में पंचायत चुनावों का आज दोपहर बाद एलान होगा। राज्य निर्वाचन आयोग दोपहर 3.30 बजे राज्य सचिवालय में प्रेस वार्ता कर तारीखों का एलान करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने 31 मई से पहले चुनाव करवाने के आदेश दिए हैं। 31 जनवरी को पंचायतों का कार्यकाल खत्म हो चुका है।शिमला में राज्य सचिवालय में स्टेट इलेक्शन कमिश्नर अनिल खाची की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी। हिमाचल प्रदेश में तीन चरण में चुनाव करवाने की तैयारी है। इसके अलावा शहरी निकाय के चुनाव अलग से करवाने की भी योजना है। राज्य निर्वाचन आयुक्त पत्रकार वार्ता के दौरान सारी जानकारी साझा करेंगे, जिसमें आदर्श चुनाव आचार संहिता कब से लागू होगी और चुनाव का शेड्यूल क्या रहेगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें