भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने करैरा के एसडीओपी और आईपीएस अधिकारी आयुष जाखड़ को लेकर एक नया विवादित बयान दिया है। वायरल वीडियो में विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा कि वे 5 से 10 हजार लोगों के साथ एसडीओपी के बंगले का घेराव करेंगे और उसे गोबर से भर देंगे। वीडियो में उन्होंने आक्रामक अंदाज में यह भी कहा कि पहले उनका हाथ ढाई किलो का था, अब ढाई सौ किलो का है और वे जाखड़ को ठीक कर देंगे। क्यों दे रहे हैं ऐसे बयान? बताया जा रहा है कि विधायक अपने बेटे दिनेश लोधी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई से नाराज हैं। उनके बेटे पर आरोप है कि उसने थार कार से पांच लोगों को कुचल दिया था। घटना के बाद शुरू में विधायक ने “जनता सर्वोपरि” बताते हुए खुद पुलिस अधिकारियों को फोन कर बेटे के खिलाफ मामला दर्ज करवाया और उसे पुलिस के हवाले भी किया। हालांकि, जैसे-जैसे पुलिस जांच आगे बढ़ी, विधायक का रुख बदल गया और वे खुले तौर पर बेटे के समर्थन में आ गए। उन्होंने वीडियो जारी कर एसडीओपी आयुष जाखड़ को चुनौती देते हुए कहा कि वे करैरा आएंगे और चुनाव भी लड़ेंगे अगर दम है तो रोक लेना। साथ ही उन्होंने 15 दिन में स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। कल भी भाजपा विधायक प्रीतम लोधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था । वीडियो में विधायक ने करेरा के एसडीओपी आयुष जाखड़ को खुली चुनौती देते हुए तीखे सवाल उठाए, जिससे प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। वायरल वीडियो में विधायक प्रीतम लोधी कहते नजर आ रहे हैं, “करेरा क्या तुम्हारे डैडी का है?” उन्होंने अपने बेटे दिनेश लोधी को लेकर भी बड़ा एलान करते हुए कहा कि उनका बेटा करेरा जाएगा और वहीं से चुनाव भी लड़ेगा। इस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें