Excluisve: ‘मुझे किसी पर डिपेंड होने की जरूरत नहीं…’ कृतिका कामरा ने साझा की करियर-मैरिड लाइफ से जुड़ी बातें

पीक पर छोड़ा था टीवी का करियर टीवी सीरियल की दुनिया में कृतिका कामरा ने बहुत जल्द पॉपुलैरिटी हासिल कर ली थी, उनका करियर पीक पर पहुंच गया था। फिर अचानक टीवी छोड़कर फिल्मों में आईं। इस पर कृतिका कहती हैं, ‘मेरी जिंदगी का दूसरा रिस्क तब था जब मैंने टीवी छोड़ा। उस वक्त मैं बहुत अच्छी पोजिशन में थी। मैं टेलीविजन में हिट हो चुकी थी। अच्छा पैसा मिल रहा था और अपने तरीके से काम करने की एक जगह बन गई थी। लेकिन उसी पीक पर मैंने वह सब छोड़ दिया। उस वक्त बहुत लोगों ने कहा कि यह बहुत बड़ा रिस्क है। इतना सिक्योर काम और पैसे छोड़ना ठीक नहीं है। लोग कहते थे कि टेलीविजन से बाहर निकलकर आगे बढ़ना आसान नहीं होता। कई लोग वहीं तक सीमित रह जाते हैं। अब उस बात को भी 10 साल से ज्यादा हो चुके हैं। मुझे लगता है कि ऐसा नहीं हुआ। मैंने कई प्रोजेक्ट्स किए, मुझे उन सभी के लिए प्यार मिला और मेरी एक फिल्मोग्राफी बनी है, जिसमें वैरायटी है। मुझे लगता है कि अभी भी बहुत कुछ करना बाकी है और चीजें एक पॉजिटिव डायरेक्शन में जा रही हैं।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 22, 2026 · 1 min · National Desk

22 अप्रैल को आतंकियों ने कैसे दहलाया पहलगाम: आतंकी कहां हुए थे फरार, सुरक्षाबल क्यों नहीं रोक पाए, जानें सबकुछ

22 अप्रैल को आतंकियों ने कैसे दहलाया पहलगाम: आतंकी कहां हुए थे फरार, सुरक्षाबल क्यों नहीं रोक पाए, जानें सबकुछ इस बीच यह जानना अहम है कि आखिर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले की पूरी दास्तां क्या है? यह हमला कब और कहां हुआ था? इस आतंकी हमले में कौन-कौन निशाना बना था? आतंकी कैसे हमले के बाद बचकर भाग निकले थे? आतंकी घटना को अंजाम देने वालों के बारे में क्या बातें सामने आई थीं? आतंकियों के पहलगाम पहुंचने और उसके बाद हमले को अंजाम देने के लिए समय चुनने पर क्या खुलासा हुआ था? जब घाटी में यह आतंकी हमला हुआ तब सुरक्षाबल कहां थे? पाकिस्तान की सेना से इस घटना का क्या कनेक्शन सामने आया था? इस आतंकी हमले को लेकर दुनियाभर से कैसी प्रतिक्रियाएं सामने आईं? आइये जानते हैं… तारीख- 22 अप्रैल 2025, जगह- जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में स्थित पर्यटन का केंद्र बायसरन घाटी, समय- दोपहर करीब ढाई बजे। इस दिन, जगह और घड़ी को आज भले ही एक साल पूरा हो गया है, लेकिन यह दिन लोगों के जहन में एक ऐसी बुरी घटना की दुखद याद छोड़ गया, जिसे सोचकर आज भी सिहरन दौड़ जाती है। पहलगाम में बीते साल हुई उस घटना के बाद भारत ने न सिर्फ आतंकियों के पनाहगाह देश- पाकिस्तान पर जबरदस्त पलटवार कर उसके आतंकी ठिकानों को बर्बाद कर दिया, बल्कि पहलगाम में हमलों को अंजाम देने वाले आतंकियों को भी खोजकर मार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 22, 2026 · 2 min · National Desk

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया; कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

Remembering the innocent lives lost in the gruesome Pahalgam terror attack on this day last year. They will never be forgotten. My thoughts are also with the bereaved families as they cope with this loss. As a nation, we stand united in grief and resolve. India will never bow to…— Narendra Modi (@narendramodi) April 22, 2026 प्रधानमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारत किसी भी प्रकार के आतंकवाद के सामने झुकने वाला नहीं है। उन्होंने दोहराया कि आतंकियों की साजिशें कभी सफल नहीं होंगी और देश पूरी मजबूती से उनका सामना करेगा।भारतीय सेना ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संदेश लिखकर कहा कि भारत के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई का जवाब निश्चित और सख्त होगा। सेना ने कहा कि न्याय हमेशा मिलेगा और इसमें कोई समझौता नहीं किया जाएगा।ऑपरेशन महादेव के तहत सेना ने यह बड़ी सफलता हासिल की है। इस अभियान को लेकर सेना ने संकेत दिया कि यह सिर्फ समय की बात थी। इस ऑपरेशन के दौरान लगभग 300 प्रतिशत अत्यंत दुर्गम और खतरनाक इलाकों की गहन तलाशी ली गई। लगातार 93 दिनों और रातों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली।इस कार्रवाई में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया गया है, जिससे क्षेत्र में सक्रिय आतंकी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। इसके साथ ही सेना ने यह भी स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है, और आतंकवाद के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी मजबूती के साथ चलता रहेगा।जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में टूरिस्ट स्पॉट के तौर पर लोकप्रिय बायसरन घाटी में 22 अप्रैल 2025 को दोपहर करीब 2.30 बजे आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। इसमें 26 लोगों की मौत हो गई। बताया …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 22, 2026 · 2 min · National Desk

आज का शब्द: शुभ्र और पल्लवी मिश्रा- पश्चात्ताप के आँसू

आज का शब्द: शुभ्र और पल्लवी मिश्रा- पश्चात्ताप के आँसू ‘हिंदी हैं हम’ शब्द शृंखला में आज का शब्द है- शुभ्र, जिसका अर्थ है- सफेद, श्वेत, उजला। प्रस्तुत है पल्लवी मिश्रा की कविता- पश्चात्ताप के आँसू सुना था पश्चात्ताप के आँसू से हर पाप धुल जाते हैं बंजर जमीं पर गिरें ये बूँदें तो फूल खिल जाते हैं पर- रोकर भी हमने देख लिया; न पाप धुले, न फूल खिले बल्कि- आँसुओं से धुलकर गुनाह- कुछ और चमक गए हैं। पहले थे जो धुँधले-धुँधले आईने की तरह दमक गए हैं। इस गुनाह के आईने में जब भी देखा है अपना अक्स बड़ा डरावना-सा लगा है जो चेहरा भोला और मासूम था कभी उस पर यह आवरण कैसा है? इसकी हँसी, इसका भोलापन कौन छीन रहा है? इक अजीब सूनेपन का जाल निगाहों में कौन बुन रहा है? आँखों के स्निग्ध भाव को किसने कसैला कर दिया है? आत्मा की चादर जो कभी थी शुभ्र, उज्ज्वल, झकझक उसे भी मैला कर दिया है। इसी मैल को आँसुओं से धोने की कोशिश कर रही हूँ और यह सोच-सोच कर डर रही हूँ कि यदि यह मैल छूट न पाया तो- इसके दाता को कैसे इसे लौटाऊँगी? चाँद के दाग को भला मिटा पाया है कोई? फिर आत्मा के मैल को कैसे मिटाऊँगी? हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें। 6 घंटे पहले …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 22, 2026 · 2 min · National Desk

US Iran Peace Talk: शांति वार्ता के लिए जेडी वेंस की इस्लामाबाद यात्रा टली, फिर लड़ाई शुरू होने की आशंका गहराई

वेंस को मंगलवार सुबह इस्लामाबाद के लिए रवाना होना था, जहां बुधवार से वार्ता फिर शुरू होने वाली थी। इसी दिन अमेरिका और ईरान के बीच लागू युद्धविराम की अवधि भी समाप्त हो रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान द्वारा दूसरे राउंड की बातचीत को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि यात्रा अभी रद्द नहीं की गई है और अगर ईरान सकारात्मक जवाब देता है तो वेंस की यात्रा फिर से तय की जा सकती है।रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अमेरिकी अधिकारी इस बात के स्पष्ट संकेत की भी प्रतीक्षा कर रहे हैं कि ईरान के वार्ताकारों को समझौता करने के लिए पूर्ण अधिकार दिया गया है या नहीं। वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट में वेंस की यात्रा में देरी की वजह व्हाइट हाउस में वेंस की नीतिगत बैठकों को बताया गया है।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार तड़के ‘ट्रुथ सोशल’ पर साझा कई पोस्ट में ईरान पर युद्धविराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। सीएनबीसी को दिए एक अलग इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि वार्ता से अमेरिका को बेहतरीन समझौता हासिल होगा। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है उनके पास कोई विकल्प नहीं है। हमने उनकी नौसेना, वायुसेना और नेतृत्व को निष्क्रिय कर दिया है।‘जब उनसे पूछा गया कि अगर बुधवार तक समझौता नहीं होता है तो क्या अमेरिका फिर से बमबारी शुरू करेगा, इस पर ट्रंप ने कहा कि ‘वे बमबारी करने की उम्मीद करते हैं, क्योंकि यही बेहतर रणनीति है।’ उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी सेना पूरी तरह तैयार है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 22, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia LIVE: ट्रंप ने ईरान के साथ बढ़ाया संघर्ष विराम, लेकिन होर्मुज में जारी रहेगी घेराबंदी

02:16 AM, 22-Apr-2026 West Asia LIVE: ट्रंप ने ईरान के साथ बढ़ाया संघर्ष विराम, लेकिन होर्मुज में जारी रहेगी घेराबंदी ट्रुथ सोशल पर साझा पोस्ट में ट्रंप ने कहा, इस बात को ध्यान में रखते हुए कि ईरान की सरकार गंभीर रूप से टूट चुकी है और इसकी उम्मीद भी थी। ऐसे में पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अपील पर हमने ईरान पर अपने हमले फिलहाल रोकने का फैसला किया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 22, 2026 · 1 min · National Desk

SRH Vs DC: अभिषेक के बाद चमके मलिंगा, दिल्ली को हराकर हैदराबाद ने घर में लगाई जीत की हैट्रिक; तालिका में बदलाव

SRH Vs DC: अभिषेक के बाद चमके ईशान, दिल्ली को हराकर हैदराबाद ने घर में लगाई जीत की हैट्रिक; तालिका में बदलाव अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी के बाद ईशान मलिंगा की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से हराया। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दो विकेट पर 242 रन बनाए थे। जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 195 रन ही बना सकी। दिल्ली के लिए नीतीश राणा ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए, जबकि समीर रिजवी ने 41 और केएल राहुल ने 37 रन बनाए। हैदराबाद तीसरे स्थान पर पहुंची हैदराबाद के लिए ईशान मलिंगा ने चार विकेट लिए, जबकि हर्ष दुबे को तीन सफलता मिली। साकिब हुसैन और दिलशान मादुशांका एक-एक विकेट हासिल करने में सफल रहे। दिलचस्प बात यह है कि हर्ष दुबे ने आखिरी ओवर में दिल्ली को तीन झटके दिए। हैदराबाद की टीम इस जीत से अंक तालिका में आठ अंक लेकर तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स छह अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। खराब शुरुआत के बाद राहुल-नीतीश ने संभाला मोर्चा हैदराबाद के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दिलशान मादुशांका ने पाथुम निसांका को आउट कर दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका दिया। निसांका छह गेंदों पर एक छक्के की मदद से आठ रन बनाकर आउट …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 22, 2026 · 2 min · National Desk

खरगे के बयान पर गरमाई सियासत: चुनाव आयोग पहुंची भाजपा; कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

भाजपा की ओर से चुनाव आयोग को लिखी गई चिट्ठी ने यह साफ कर दिया है कि वे इस मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष को घेरने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। भाजपा ने इस पूरे मामले को प्रधानमंत्री पद की गरिमा और लोकतांत्रिक प्रक्रिया की शुचिता से जोड़ दिया है।भाजपा ने मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य आयुक्तों को एक औपचारिक पत्र लिखकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर तत्काल संज्ञान लेने का अनुरोध किया है। भाजपा का तर्क है कि खरगे का बयान प्रथम दृष्टया आदर्श आचार संहिता (MCC) का उल्लंघन है।पार्टी ने मांग की है कि चुनाव आयोग खरगे को सार्वजनिक रूप से माफी मांगने या अपना बयान वापस लेने का निर्देश दे। इसके साथ ही, भाजपा ने आयोग से यह भी अपील की है कि कानून और चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार खरगे पर चुनावी अभियान से जुड़े उचित प्रतिबंध लगाए जाएं या अन्य सुधारात्मक कदम उठाए जाएं, ताकि चुनावी मर्यादा बनी रहे।भाजपा केवल चुनावी प्रतिबंधों तक ही सीमित नहीं रही है, बल्कि उसने खरगे के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की भी मांग की है। आयोग को भेजे गए पत्र में भाजपा ने भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की विभिन्न धाराओं का जिक्र किया है। भाजपा ने मांग की है कि खरगे के खिलाफ धारा 175, 171/174 और 356(1) के साथ-साथ अन्य लागू होने वाली कानूनी धाराओं के तहत दंडात्मक और नियामक कार्यवाही शुरू की जाए। भाजपा चाहती है कि जांच के दौरान जो भी अपराध पाए जाएं, उनके आधार पर कांग्रेस अध्यक्ष को कानूनी अंजाम भुगतना पड़े।भाजपा ने चुनाव आयोग से यह भी अनुरोध किया है कि खरगे के इस विवादित बयान के प्रचार-प्रसार पर तुरंत रोक लगाई जाए। भाजपा की मांग है कि चुनाव अभियान सामग्री और डिजिटल प्रचार से इस बयान को हटाया जाए। साथ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 22, 2026 · 2 min · National Desk

सीजफायर पर संकट: शांति वार्ता पर ईरान की चुप्पी, अभी भी अमेरिका में ही वेंस, सुबह 5 बजे खत्म हो रही समयसीमा

पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने सोशल मीडिया पर साफ किया है कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा संघर्षविराम भारतीय समयनुसार बुधवार सुबह 5:20 बजे समाप्त हो जाएगा। यदि समय सीमा समाप्त होने से पहले कोई ठोस फैसला नहीं हुआ, तो दोनों देशों के बीच फिर से सीधी जंग शुरू हो सकती है। पाकिस्तान का कहना है कि दो सप्ताह के इस सीजफायर के खत्म होने से पहले ईरान का बातचीत की मेज पर आना बेहद जरूरी है।व्हाइट हाउस ने मंगलवार को स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अभी तक वॉशिंगटन से रवाना नहीं हुए हैं। वे फिलहाल अतिरिक्त नीतिगत बैठकों में हिस्सा ले रहे हैं और अभी यह साफ नहीं है कि वे पाकिस्तान के लिए कब उड़ान भरेंगे।हालांकि पहले ऐसी खबरें आई थीं कि वेंस अमेरिकी अधिकारियों के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ इस्लामाबाद की शांति वार्ता में हिस्सा लेने जाएंगे। लेकिन वेंस का अभी तक वॉशिंगटन में ही मौजूद होना यह संकेत देता है कि कूटनीतिक स्तर पर अभी भी कई पेच फंसे हुए हैं और अमेरिका ईरान के अगले कदम का इंतजार कर रहा है।पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने बताया कि उनके देश ने ईरान को बातचीत के लिए मनाने की पूरी कोशिश की है, लेकिन ईरानी पक्ष की ओर से अभी तक कोई औपचारिक पुष्टि नहीं मिली है। कल तक ईरानी सूत्रों के हवाले से खबरें थीं कि तेहरान का एक प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान जाएगा, लेकिन ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने इन संभावनाओं को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उनके पास अभी वार्ता का कोई प्लान नहीं है। पाकिस्तान लगातार ईरान के संपर्क में है और कूटनीति का रास्ता निकालने की कोशिश कर रहा है, लेकिन ईरान की खामोशी ने इस्लामाबा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 22, 2026 · 2 min · National Desk

हीटवेव का अलर्ट जारी: छाता, गमछा व पानी लेकर निकलें बाहर, चार दिन लू की चेतावनी; जानें क्या करें और क्या नहीं?

क्या करें -हीटवेव से बचाव के घर से बाहर छाता, टोपी, गमछा व पानी साथ लेकर निकलें। -बाहर निकलते समय फुल आस्तीन के हल्के रंगे के सूती कपड़ों का ही प्रयोग करें। -आपका कार्य बाहर का हो तो समय-समय पर गीले कपड़े को चेहरे सिर व गर्दन पर रखें। -ताजा व हल्के भोजन का प्रयोग करें, मौसमी फलों व सब्जियों जैसे-खीरा, ककडी, तरबूज का प्रयोग करें। -तरल व पेय पदार्थ जैसे-लस्सी, नमक चीनी पानी का घोल, नीबू पानी, छांछ, आम का पन्ना, गन्ने का रस का अधिक प्रयोग करें -हीटवेव में घबराहट होना, चक्कर आना, सिर दर्द, शरीर में भारी पन महसूस होना उल्टी आना, मांसपेशियों में एठन, बुखार आना, पसीना न आना, बेहोश होना जैसी परिस्थितियों में छाव देखकर तुरंत आराम करें। -कपडों को ढीला करें अगर शेड, पंखा व कूलर उपलब्ध हो तो उसका प्रयोग करें। -पानी व गीले कपडें से मुंह या सिर धोएं। अगर बेहोश न हो तो ठंडा पानी पिलाए और व्यक्ति के पैर ऊपर कर के लिटा दें। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 21, 2026 · 1 min · National Desk