Assembly Elections: 'घुसपैठ मुक्त बंगाल बनाना लक्ष्य, कांग्रेस नहीं खोल पाएगी खाता'; रैली में शाह की हुंकार

02:54 PM, 22-Apr-2026 घुसपैठ मुक्त बंगाल बनाना लक्ष्य, कांग्रेस नहीं खोल पाएगी खाता- अमित शाह पश्चिम बंगाल के दमदम में आयोजित एक चुनावी रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनता से बड़ा आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोगों को किसी विधायक या पार्टी सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि घुसपैठ मुक्त बंगाल बनाने के लिए मतदान करना चाहिए। अमित शाह ने रैली में कहा कि वोट का उद्देश्य राज्य को सुरक्षित और मजबूत बनाना होना चाहिए। उन्होंने जनता से अपील की कि वे ऐसे फैसले लें जिससे बंगाल में अवैध घुसपैठ पर रोक लग सके। राहुल गांधी का नाम लेते हुए अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पश्चिम बंगाल में अपना खाता भी नहीं खोल पाएगी। उन्होंने दावा किया कि राज्य में जनता का समर्थन पूरी तरह भाजपा के पक्ष में है। पश्चिम बंगाल के दमदम में आयोजित एक चुनावी रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनता से बड़ा आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोगों को किसी विधायक या पार्टी सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि घुसपैठ मुक्त बंगाल बनाने के लिए मतदान करना चाहिए।अमित शाह ने रैली में कहा कि वोट का उद्देश्य राज्य को सुरक्षित और मजबूत बनाना होना चाहिए। उन्होंने जनता से अपील की कि वे ऐसे फैसले लें जिससे बंगाल में अवैध घुसपैठ पर रोक लग सके। राहुल गांधी का नाम लेते हुए अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पश्चिम बंगाल में अपना खाता भी नहीं खोल पाएगी। उन्होंने दावा किया कि राज्य में जनता का समर्थन पूरी तरह भाजपा के पक्ष में है। 01:03 PM, 22-Apr-2026 बंगाल की पहचान से नहीं होगा खिलवाड़- योगी आदित्यनाथ पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा के प्रचार अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जोरासांको विधा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 22, 2026 · 2 min · National Desk

Exclusive: गोविंदा के गाने लिखते वक्त इस बात का ध्यान रखते थे समीर अंजान, एक्टर के डाउनफॉल पर कही ये बात

गोविंदा के करियर में चल रहे डाउनफॉल को लेकर समीर ने कहा, ‘ये बहुत दुखद है। इसी को कहते हैं वक्त का तकाजा। ना तो उसकी गलती है, ना किसी की गलती है। ये सब वक्त का खेल है। आज भी वो आदमी काम करे, तो उसके सामने किसी को खड़े होने की हिम्मत नहीं है। मगर अब नहीं हो रहा। उसमें किसी का दोष भी नहीं है, कोई कुछ कर भी नहीं सकता, लेकिन दुख होता है।हम तो उसके परिवार जैसे हैं। एक वक्त था जब हर शाम या तो उसके मामा के साथ या उसके घर गुजरती थी। पहली फिल्म उसकी शुरू करवाने वाले मैं और आनंद मिलिंद थे। उसको हम लोगों ने करीब से समझा है।ऐसा लगता था घर का कोई बच्चा है। ऐसे लोगों के साथ जब ये सब होता है, तो कहीं दुख भी होता है। मैंने एक दो बार मिलकर समझाया भी था, लेकिन बात करके लगा कि इसका वक्त गड़बड़ चल रहा है। वो अद्भुत और नेचुरल एक्टर है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 22, 2026 · 1 min · National Desk

ईरान-अमेरिका सीजफायर: खबरों में सूत्रों के हवाले से दावों की भरमार, जंग कब थमेगी? फिलहाल जवाब किसी के पास नहीं

ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव में संघर्ष विराम को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। जहां एक ओर सीजफायर को आगे बढ़ाने का एलान किया गया है, वहीं दूसरी तरफ शांति वार्ता की दिशा को लेकर स्पष्टता अभी भी नहीं है। इस पूरे घटनाक्रम के बीच पाकिस्तान की मध्यस्थता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। ईरानी मीडिया नेटवर्क की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान द्वारा स्थापित संवाद चैनल से कोई ठोस नतीजा निकलता नजर नहीं आ रहा है। विश्लेषकों का मानना है कि इस प्रक्रिया में केवल संदेशों का आदान-प्रदान हो रहा है, लेकिन कोई निर्णायक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि पाकिस्तान के शीर्ष सैन्य नेतृत्व ने ईरान का संदेश अमेरिका तक पहुंचाया, लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि वॉशिंगटन ने इसे स्वीकार किया है या नहीं। इससे वार्ता प्रक्रिया में अविश्वास और अनिश्चितता बढ़ गई है।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अचानक संघर्ष विराम को आगे बढ़ाने का फैसला लिया। बताया जा रहा है कि यह कदम पाकिस्तान के अनुरोध के बाद उठाया गया, ठीक उस समय जब पहले तय समयसीमा खत्म होने वाली थी। हालांकि, ट्रंप ने ईरान की सरकार को कमजोर और बिखरी हुई बताते हुए सख्त रुख बरकरार रखा है। उन्होंने संकेत दिया कि अगर कोई ठोस समझौता सामने नहीं आता, तो सैन्य कार्रवाई की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने संघर्ष विराम बढ़ाने के फैसले का स्वागत करते हुए अमेरिका का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान शांति वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। हालांकि, विश्लेषकों का मानना है कि यह कदम पाकिस्तान की ओर से समय हासिल करने की कोशिश भी हो सकता है, ताकि वह खुद को एक अहम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 22, 2026 · 2 min · National Desk

विधानसभा चुनाव से पहले ECI सख्त: ईवीएम से छेड़छाड़ होने पर पुनर्मतदान का आदेश, गड़बड़ी पर कड़ी कार्रवाई तय

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग (ECI) ने मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने सभी पीठासीन अधिकारियों को ईवीएम की जांच और सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी बरतने के आदेश दिए हैं। सभी उम्मीदवार बटनों को स्पष्ट रूप से दिखाई देना चाहिए। किसी भी उम्मीदवार के बटन को टेप, गोंद या किसी अन्य सामग्री से ढका नहीं जाना चाहिए। मतदान की गोपनीयता बनाए रखने के लिए किसी भी उम्मीदवार के बटन पर कोई रंग, स्याही, इत्र या अन्य रसायन नहीं लगाया जाना चाहिए, जिससे वोट की गोपनीयता भंग हो। यदि ऐसी कोई भी घटना देखी जाती है, तो पीठासीन अधिकारी तुरंत सेक्टर अधिकारी या रिटर्निंग अधिकारी को सूचित करेंगे। ऐसे किसी भी मामले को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के साथ छेड़छाड़ या हस्तक्षेप माना जाएगा, जो एक चुनावी अपराध है। ऐसे किसी भी मामले में, चुनाव आयोग दोषियों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेगा, जिसमें पूरे मतदान केंद्र पर पुनः मतदान का आदेश देना भी शामिल है। चुनाव आयोग ने सभी पीठासीन अधिकारियों को ईवीएम की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों के तहत: तमिलनाडु चुनाव: मतदान की तैयारी पूरी अधिकारियों के अनुसार, बुनियादी ढांचे, पहुंच व्यवस्था और मतदान केंद्रों की रियल टाइम निगरानी पर खास ध्यान दिया जा रहा है। तमिलनाडु में कुल 75,064 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां जरूरी सुविधाएं और प्रशिक्षित कर्मियों की तैनाती होगी। आयोग ने निर्देश दिया है कि सभी केंद्र पूरी तरह तैयार रहें ताकि मतदान प्रक्रिया बिना किसी रुकावट के सुचारू रूप से हो सके। शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 22, 2026 · 2 min · National Desk

बेअदबी रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम: यूनिक आईडी के साथ छपेंगे श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप, ट्रैकिंग आसान

बेअदबी रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम: यूनिक आईडी के साथ छपेंगे श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप, ट्रैकिंग आसान बेअदबी और साजिश से जुड़ी घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से पंजाब सरकार ने यह व्यवस्था लागू की है। सरकार ने हाल ही में दि जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) विधेयक-2026 लागू किया है। इसके तहत ग्रंथ के स्वरूपों की छपाई भंडारण वितरण और आपूर्ति के स्पष्ट नियम तय किए गए हैं। इन नियमों के अनुसार छपाई का अधिकार शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को दिया गया है। साथ ही जो भी व्यक्ति स्वरूप प्राप्त करेगा उसे निर्धारित नियमों का पालन करना होगा। बेअदबी और साजिश से जुड़ी घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से पंजाब सरकार ने यह व्यवस्था लागू की है। सरकार ने हाल ही में दि जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) विधेयक-2026 लागू किया है।इसके तहत ग्रंथ के स्वरूपों की छपाई भंडारण वितरण और आपूर्ति के स्पष्ट नियम तय किए गए हैं। इन नियमों के अनुसार छपाई का अधिकार शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को दिया गया है। साथ ही जो भी व्यक्ति स्वरूप प्राप्त करेगा उसे निर्धारित नियमों का पालन करना होगा। श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप अब यूनिक आईडी नंबर के साथ प्रकाशित किए जाएंगे। यह नंबर डिजिटल डिवाइस और इलेक्ट्रॉनिक रूप से जुड़ा होगा। इससे हर स्वरूप को यूनि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 22, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia War: ओमान के पास समुद्री जहाज पर IRGC का हमला, शिप को हुआ भारी नुकसान; सभी क्रू मेंबर सुरक्षित

जहाज के कप्तान ने बताया कि ईरानी गनबोट ने बिना किसी चेतावनी के अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में जहाज के ब्रिज (कंट्रोल रूम वाला हिस्सा) को काफी नुकसान पहुंचा है। राहत की बात यह रही कि जहाज से किसी आग लगने या पर्यावरणीय प्रभाव की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। जहाज पर मौजूद सभी कर्मचारी पूरी तरह सुरक्षित हैं। UKMTO ने इस रास्ते से गुजरने वाले अन्य जहाजों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की सलाह दी है।अल जजीरा के अनुसार, समुद्र में यह तनाव पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहा है। 20 अप्रैल को ईरानी सेना ने अमेरिकी युद्धपोतों की तरफ ड्रोन भेजे थे। ईरान का कहना है कि ओमान के सागर में उनके एक व्यापारिक जहाज पर हमला हुआ था, जिसके जवाब में उन्होंने यह कदम उठाया। वहीं, IRGC ने दावा किया कि अमेरिकी सेना ने उनके एक मर्चेंट शिप पर फायरिंग की थी, लेकिन ईरानी कार्रवाई के बाद अमेरिकी सैनिकों को पीछे हटना पड़ा। प्रेस टीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सेना ने ईरानी जहाज को डराने और उसे वापस ईरानी सीमा में भेजने के लिए निशाना बनाया था।इस बीच, ईरान ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने का फैसला किया है। IRGC ने कहा कि अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों की समुद्री घेराबंदी कर रखी है। ईरान इसे युद्धविराम का उल्लंघन मान रहा है। हजरत खातम अल-अंबिया सैन्य मुख्यालय ने अमेरिका पर समुद्री डकैती का भी आरोप लगाया है।दूसरी तरफ, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने अलग दावा किया है। उनका कहना है कि अमेरिकी युद्धपोत यूएसएस स्प्रुएंस ने अरब सागर में ईरानी जहाज तूसका (TOUSKA) को रोका था। अमेरिका के अनुसार, इस जहाज ने समुद्री घेराबंदी के नियमों को तोड़ा था। फिलहाल इस इलाके में व्यापा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 22, 2026 · 2 min · National Desk

UP: चुनावी बिसात पर पुराने दिग्गजों संग नए मोहरे सजाएगी सपा, टिकट के लिए होड़; इन सीटों पर थी कांटे की टक्कर

UP: चुनावी बिसात पर पुराने दिग्गजों संग नए मोहरे सजाएगी सपा, टिकट के लिए होड़; इन सीटों पर थी कांटे की टक्कर शहर विधानसभा पर सपा के मौजूदा विधायक रफीक अंसारी का दावा इस बार भी मजबूत है। वह इस सीट से लगातार दो बार जीत चुके हैं। इस बार हैट्रिक लगाने की तैयारी में हैं। यहां से नोमान मुर्तजा भी टिकट के दावेदार हैं। नोमान के पिता आकिल मुर्तजा पार्टी के राष्ट्रीय सचिव हैं। शहर विधानसभा पर सपा के मौजूदा विधायक रफीक अंसारी का दावा इस बार भी मजबूत है। वह इस सीट से लगातार दो बार जीत चुके हैं। इस बार हैट्रिक लगाने की तैयारी में हैं। यहां से नोमान मुर्तजा भी टिकट के दावेदार हैं। नोमान के पिता आकिल मुर्तजा पार्टी के राष्ट्रीय सचिव हैं। राजनीति का गलियारा कहे जाने वाले मेरठ में चुनावी बिसात पर मोहरे सजाए जाने लगे हैं। सपा के भीतर इस बार सातों विधानसभा सीटों पर टिकट के दावेदारों की लंबी फेहरिस्त है। एक-एक सीट पर पुराने दिग्गजों से लेकर युवा चेहरे तक ताल ठोक रहे हैं। 2022 के नतीजों ने सपा की उम्मीदें बढ़ा दी हैं क्योंकि पार्टी ने गठबंधन के साथ न सिर्फ चार सीटें जीती थीं बल्कि दो सीटों पर भाजपा को कड़ी टक्कर भी दी थी। ऐसे में रफीक का टिकट काटकर उन्हें उम्मीदवार बनाया जाएगा, ऐसी उम्मीद न के बराबर है। इसी तरह मेरठ दक्षिण विधानसभा से हाजी आदिल चौधरी भाजपा के सोमेंद्र तोमर से ब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 22, 2026 · 2 min · National Desk

US-Iran War: 'ईरानी सेना की ताकत अब भी मजबूत', पेंटागन रिपोर्ट में खुलासा; ट्रंप-हेगसेथ के दावों पर उठे सवाल

रिपोर्ट के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पहले दावा किया था कि हालिया संघर्षों के बाद ईरान की सेना को भारी नुकसान हुआ है और उसकी ताकत काफी कमजोर हो चुकी है। लेकिन पेंटागन की खुफिया रिपोर्ट इन दावों से पूरी तरह असहमत नजर आ रही है।इस आंतरिक खुफिया आकलन के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ युद्ध विराम को और बढ़ाने की घोषणा की है। उन्होंने इस निर्णय का कारण पाकिस्तानी नेतृत्व द्वारा एक नियोजित सैन्य हमले में देरी के लिए की गई सीधी अपील को बताया। यह घोषणा पिछले समय-सीमा समाप्त होने से कुछ घंटे पहले सार्वजनिक की गई।हालांकि, इस घोषणा का तेहरान से तत्काल विरोध हुआ। ईरान के संसद अध्यक्ष के एक सलाहकार, महदी मोहाम्मदी ने अमेरिकी कदम को खारिज करते हुए कहा कि हारने वाला पक्ष शर्तें तय नहीं कर सकता। उन्होंने तर्क दिया कि यह विस्तार ईरानी सरकार के लिए कुछ भी मायने नहीं रखता और अमेरिकी सेना के खिलाफ सैन्य वृद्धि का आह्वान किया।एक्स पर एक पोस्ट में, मोहाम्मदी ने कहा कि ट्रंप द्वारा युद्ध विराम का विस्तार कुछ भी मायने नहीं रखता क्योंकि हारने वाला पक्ष शर्तें तय नहीं कर सकता। उन्होंने यह भी तर्क दिया कि घेराबंदी जारी रखना बमबारी से अलग नहीं है और इसका जवाब सैन्य रूप से दिया जाना चाहिए।बीते दिनों दोनों देशों के बीच इस्लामाबाद में हुई 21 घंटे की लंबी बातचीत के बाद एक दीर्घकालिक समझौते को सुरक्षित करने का पिछला प्रयास बिना किसी सफलता के समाप्त हो गया था, जिससे तनाव और बढ़ गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान की सैन्य शक्ति अभी भी पश्चिम एशिया में एक महत्वपूर्ण और प्रभावशाली स्थिति बनाए हुए है। उसके सैन्य ढांचे को पूरी तरह कमजोर नहीं किया …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 22, 2026 · 2 min · National Desk

राजस्थान के बायतु में बड़ा सड़क हादसा: स्कूल बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, दस छात्र घायल; पांच की हालत गंभीर

बालोतरा जिले के बायतु क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसने पूरे इलाके में चिंता और अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। बायतु बायपास के पास एक स्कूल बस और ट्रक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में करीब 10 स्कूली छात्र घायल हो गए, जिनमें से 5 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, खाई में पलटी बस प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह स्कूल बस सरस्वती विद्या मंदिर की बताई जा रही है, जिसमें हादसे के वक्त कुल 36 बच्चे सवार थे। बताया जा रहा है कि बस अपने निर्धारित मार्ग पर बच्चों को लेकर जा रही थी, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस असंतुलित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। मौके पर मची चीख-पुकार, लोगों ने शुरू किया राहत कार्य हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए राहत कार्य शुरू किया और बच्चों को बस से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। सूचना मिलते ही बायतु थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। थानाधिकारी मनोहर विश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घायलों को तत्काल बायतु के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। 5 बच्चों की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर चिकित्सकों के अनुसार, हादसे में घायल 10 बच्चों में से 5 की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है, जबकि अन्य बच्चों का इलाज बायतु अस्पताल में ही जारी है। डॉक्टरों की टीम लगातार बच्चों की निगरानी कर रही है। प्रशासन मौके पर, हादसे के कारणों की जांच शुरू घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। क्षे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 22, 2026 · 2 min · National Desk

The Bonus Market Updates: सेंसेक्स 494 अंक गिरा, निफ्टी 142 अंक फिसला; डॉलर के मुकाबले रुपया 31 पैसे कमजोर

आईटी शेयरों में भारी बिकवाली के चलते तीन दिन की तेजी के बाद बुधवार को शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 494.12 अंक गिरकर 78,779.21 पर आ गया; निफ्टी 142.2 अंक गिरकर 24,434.40 पर पहुंच गया। पश्चिम एशिया शांति समझौते को लेकर अनिश्चितताओं के बीच कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के दबाव के चलते रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 31 पैसे गिरकर 93.75 पर आ गया और लगातार तीसरे सत्र में कमजोर बना रहा। सेंसेक्स की कंपनियों का हाल सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से, एचसीएल टेक के मार्च तिमाही के नतीजे निवेशकों को उत्साहित करने में विफल रहने के बाद उसके शेयरों में लगभग 9 प्रतिशत की गिरावट आई। एशियाई बाजारों में रहा मिला-जुला हाल एचसीएल टेक ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2026 की मार्च तिमाही के लिए समेकित शुद्ध लाभ में 4.20 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज करते हुए 4,488 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। हालांकि, प्रबंधन ने टैरिफ और विवेकाधीन खर्चों में नरमी के कारण अत्यधिक अस्थिर मांग के माहौल की आशंका जताई और वित्त वर्ष 2027 के लिए 1-4 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान दिया।टेक महिंद्रा, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, आईसीआईसीआई बैंक और एशियन पेंट्स भी प्रमुख पिछड़ने वाली कंपनियों में शामिल थीं। एनटीपीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, ट्रेंट और टाटा स्टील विजेताओं में शामिल थे। एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का बेंचमार्क कोस्पी और हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स नीचे कारोबार कर रहे थे, जबकि जापान का निक्केई 225 इंडेक्स और शंघाई का एसएसई कंपोजिट इंडेक्स सकारात्मक दायरे में थे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 22, 2026 · 2 min · National Desk