पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने सोशल मीडिया पर साफ किया है कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा संघर्षविराम भारतीय समयनुसार बुधवार सुबह 5:20 बजे समाप्त हो जाएगा। यदि समय सीमा समाप्त होने से पहले कोई ठोस फैसला नहीं हुआ, तो दोनों देशों के बीच फिर से सीधी जंग शुरू हो सकती है। पाकिस्तान का कहना है कि दो सप्ताह के इस सीजफायर के खत्म होने से पहले ईरान का बातचीत की मेज पर आना बेहद जरूरी है।व्हाइट हाउस ने मंगलवार को स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अभी तक वॉशिंगटन से रवाना नहीं हुए हैं। वे फिलहाल अतिरिक्त नीतिगत बैठकों में हिस्सा ले रहे हैं और अभी यह साफ नहीं है कि वे पाकिस्तान के लिए कब उड़ान भरेंगे।हालांकि पहले ऐसी खबरें आई थीं कि वेंस अमेरिकी अधिकारियों के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ इस्लामाबाद की शांति वार्ता में हिस्सा लेने जाएंगे। लेकिन वेंस का अभी तक वॉशिंगटन में ही मौजूद होना यह संकेत देता है कि कूटनीतिक स्तर पर अभी भी कई पेच फंसे हुए हैं और अमेरिका ईरान के अगले कदम का इंतजार कर रहा है।पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने बताया कि उनके देश ने ईरान को बातचीत के लिए मनाने की पूरी कोशिश की है, लेकिन ईरानी पक्ष की ओर से अभी तक कोई औपचारिक पुष्टि नहीं मिली है। कल तक ईरानी सूत्रों के हवाले से खबरें थीं कि तेहरान का एक प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान जाएगा, लेकिन ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने इन संभावनाओं को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उनके पास अभी वार्ता का कोई प्लान नहीं है। पाकिस्तान लगातार ईरान के संपर्क में है और कूटनीति का रास्ता निकालने की कोशिश कर रहा है, लेकिन ईरान की खामोशी ने इस्लामाबा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
सीजफायर पर संकट: शांति वार्ता पर ईरान की चुप्पी, अभी भी अमेरिका में ही वेंस, सुबह 5 बजे खत्म हो रही समयसीमा
पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने सोशल मीडिया पर साफ किया है कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा संघर्षविराम भारतीय समयनुसार बुधवार सुबह 5:20 बजे समाप्त हो जाएगा। यदि समय सीमा समाप्त होने से पहले कोई ठोस फैसला नहीं हुआ, तो दोनों देशों के बीच फिर से सीधी जंग शुरू हो सकती है। पाकिस्तान का कहना है कि दो सप्ताह के इस सीजफायर के खत्म होने से पहले ईरान का बातचीत की मेज पर आना बेहद जरूरी है।व्हाइट हाउस ने मंगलवार को स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अभी तक वॉशिंगटन स