SRH Vs DC: अभिषेक के बाद चमके ईशान, दिल्ली को हराकर हैदराबाद ने घर में लगाई जीत की हैट्रिक; तालिका में बदलाव अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी के बाद ईशान मलिंगा की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से हराया। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दो विकेट पर 242 रन बनाए थे। जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 195 रन ही बना सकी। दिल्ली के लिए नीतीश राणा ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए, जबकि समीर रिजवी ने 41 और केएल राहुल ने 37 रन बनाए। हैदराबाद तीसरे स्थान पर पहुंची हैदराबाद के लिए ईशान मलिंगा ने चार विकेट लिए, जबकि हर्ष दुबे को तीन सफलता मिली। साकिब हुसैन और दिलशान मादुशांका एक-एक विकेट हासिल करने में सफल रहे। दिलचस्प बात यह है कि हर्ष दुबे ने आखिरी ओवर में दिल्ली को तीन झटके दिए। हैदराबाद की टीम इस जीत से अंक तालिका में आठ अंक लेकर तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स छह अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। खराब शुरुआत के बाद राहुल-नीतीश ने संभाला मोर्चा हैदराबाद के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दिलशान मादुशांका ने पाथुम निसांका को आउट कर दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका दिया। निसांका छह गेंदों पर एक छक्के की मदद से आठ रन बनाकर आउट …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें