राजा रघुवंशी हत्याकांड: शिलांग कोर्ट से सोनम रघुवंशी को मिली जमानत, पीड़ित परिवार को लगा झटका

मेघालय की राजधानी शिलांग की एक अदालत ने चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा फैसला सुनाते हुए मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत दे दी है। कई महीनों से जेल में बंद सोनम को चौथी सुनवाई में राहत मिली, जबकि इससे पहले उसकी तीन जमानत याचिकाएं खारिज हो चुकी थीं। इस फैसले से पीड़ित परिवार को गहरा झटका लगा है। इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुंवंशी की हत्या से जुड़े इस मामले में अदालत ने मंगलवार, सोनम रघुवंशी की जमानत याचिका मंजूर कर ली। इस घटनाक्रम की पुष्टि मृतक के भाई विपिन रघुवंशी ने की। सोनम पर अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रचने का आरोप है और वह इस केस की मुख्य आरोपी मानी जाती है। लंबे समय से वह शिलांग की जेल में बंद थी और लगातार जमानत के लिए प्रयास कर रही थी, लेकिन अदालत पहले उसकी तीन याचिकाएं खारिज कर चुकी थी।इस मामले में अन्य आरोपियों लोकेंद्र सिंह तोमर, बलबीर अहिरवार और शिलॉम जेम्स को पहले ही जमानत मिल चुकी है। हालांकि कथित सहयोगी राज रघुवंशी अब भी न्यायिक हिरासत में है। परिवार के मुताबिक, अदालत का यह फैसला उनके लिए बड़ा झटका है और न्याय की उनकी लड़ाई को कमजोर करता है। उन्होंने कहा कि वे आगे कानूनी विकल्पों पर विचार करेंगे।यह मामला मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की कथित हत्या से जुड़ा है, जिसमें उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी को मुख्य आरोपी बनाया गया है। इस हत्याकांड ने अपने सामने आने के बाद व्यापक सुर्खियां बटोरी थीं और जांच के दौरान कई चौंकाने वाले पहलू सामने आए थे। शिलांग कोर्ट से सोनम रघुवंशी को मिली जमानत इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड में एक अहम मोड़ मानी जा रही है। हालांकि, जमानत मिलने का मतलब आरोपों से बरी होना नहीं है। अब इस मामले …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 28, 2026 · 2 min · National Desk

Gujarat Local Body Polls Result 2026: नगर निगम चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, सभी 15 निगमों पर जमाया कब्जा

गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने सभी 15 नगर निगमों पर जीत हासिल कर ली है। राज्य चुनाव आयोग के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, सत्तारूढ़ दल भाजपा ने नगर निगमों में कुल सीटों के आधे से अधिक पर जीत दर्ज की है। मोरबी नगर निगम में भाजपा ने सभी 52 सीटों पर कब्जा किया है। रविवार, 26 अप्रैल को 15 नगर निगमों, 84 नगर पालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों के लिए मतदान हुआ था। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले इन चुनावों को राज्य के सबसे बड़े चुनावी अभ्यासों में से एक माना गया। इसमें लगभग 9,200 सीटों पर 4.18 करोड़ से अधिक पात्र मतदाता शामिल थे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 28, 2026 · 1 min · National Desk

Gujarat Local Body Polls Result 2026: गुजरात निकाय चुनावों में भाजपा का दबदबा, अब तक 2531 सीटों पर दर्ज की जीत

गुजरात में हुए स्थानीय निकाय चुनावों की शुरुआती मतगणना में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने प्रतिद्वंद्वियों पर मजबूत बढ़त बना ली है। चुनाव अधिकारियों ने जानकारी दी कि मंगलवार सुबह शुरू हुई गिनती के प्रारंभिक दौर में पार्टी ने अब तक 9,200 से अधिक सीटों में से 2,531 सीटों पर जीत दर्ज की है। राज्य निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस ने अब तक 385 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि निर्दलीय और अन्य दलों जिनमें आम आदमी पार्टी और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन शामिल हैं ने 169 सीटों पर कब्जा किया है।प्रारंभिक रुझानों में भाजपा ने क्षेत्रवार भी बढ़त बनाए रखी है। पार्टी ने तालुका पंचायत में 1,165 सीटें, जिला पंचायत में 251, नगरपालिकाओं में 825 और नगर निगमों में 290 सीटें जीतकर अपने प्रतिद्वंद्वियों से काफी आगे स्थिति मजबूत की है। वहीं कांग्रेस, जो मुख्य विपक्षी दल है, ने तालुका पंचायत में 235 सीटें, जिला पंचायत में 23, नगरपालिकाओं में 118 और नगर निगमों में 8 सीटें हासिल की हैं। अधिकारियों के अनुसार, राज्यभर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू की गई।अहमदाबाद नगर निगम की कुल 192 सीटों के नतीजे सामने आ रहे हैं। शुरुआती रुझानों में भाजपा ने 54 सीटों पर बढ़त हासिल कर ली है। वहीं विपक्षी पार्टी कांग्रेस 11 सीटों पर आगे चल रही है। उधर, मेहसाणा नगर निगम में भी भाजपा का प्रदर्शन बेहतर रहा है। यहां की 52 सीटों में से 20 सीटों पर पार्टी ने जीत दर्ज कर ली है। वार्ड नंबर 1, 6, 7, 10 और 11 में भाजपा उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है।आदलाज, कलोल, मानसा और गांधीनगर क्षेत्रों में अधिकांश सीटों पर भी भाजपा ने जीत दर्ज की। कलोल मे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 28, 2026 · 2 min · National Desk

Market: पश्चिम एशिया तनाव से एशियाई बाजारों में भारी गिरावट, कच्चा तेल 109 डॉलर के पार

युद्ध विराम की अस्थिर स्थिति के बावजूद, होर्मुज जलडमरूमध्य प्रभावी रूप से बंद है, जो एशिया (विशेषकर जापान) में तेल आपूर्ति का एक प्रमुख मार्ग है। आपूर्ति बाधित होने की इन चिंताओं ने ऊर्जा बाजार को फिर से गरमा दिया है।आंकड़ों के अनुसार, जून डिलीवरी वाले ब्रेंट क्रूड का भाव 1.11 डॉलर बढ़कर 109.34 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। इसी तरह जुलाई अनुबंध वाला ब्रेंट क्रूड भी 1.08 डॉलर की बढ़त के साथ 102.77 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। गौर करने वाली बात यह है कि युद्ध शुरू होने से पहले ब्रेंट क्रूड लगभग 70 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था, जो संघर्ष के दौरान 120 डॉलर तक भी जा चुका है। वहीं, अमेरिकी बेंचमार्क क्रूड 96 सेंट चढ़कर 97.33 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।महंगे तेल के इस दबाव के कारण एशियाई शेयर बाजारों में व्यापक रूप से नकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली है:ऊर्जा आयात पर अत्यधिक निर्भर जापान का निक्केई 225 सूचकांक 1.1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,884.12 पर आ गया।हांगकांग का हैंग सेंग 0.7 प्रतिशत गिरकर 25,751.04 पर और शंघाई कंपोजिट 0.2 प्रतिशत टूटकर 4,078.77 पर बंद हुआ। ऑस्ट्रेलिया के S&P/ASX 200 में भी 0.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसके विपरीत, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1 प्रतिशत की बढ़त के साथ 6,683.10 पर पहुंच गया।इस उथल-पुथल के बीच, ‘बैंक ऑफ जापान’ (बीओजे) के मौद्रिक नीति बोर्ड ने 6-3 के बहुमत से मतदान करते हुए अपनी प्रमुख ब्याज दर को 0.75 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखने का फैसला किया है। BOJ ने अपने बयान में स्पष्ट किया है कि अर्थव्यवस्था अभी भी मध्यम गति से बढ़ रही है, लेकिन महंगे कच्चे तेल के कारण विकास दर धीमी होने की आशंका है। केंद्रीय बैंक ने यह भी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 28, 2026 · 2 min · National Desk

सबरीमाला मामला: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी- धार्मिक संस्थानों में नियम जरूरी, अराजकता के लिए जगह नहीं

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार और प्रबंधन के बीच एक संतुलन जरूरी है। पीठ में जस्टिस बीवी नागरत्ना, जस्टिस एमएम सुंदरेश, जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह सहित अन्य वरिष्ठ न्यायाधीश शामिल हैं। सुनवाई के दौरान जस्टिस अमानुल्लाह ने कहा, ’ प्रबंधन के अधिकार का यह मतलब कतई नहीं है कि वहां कोई ढांचा ही न हो। हर चीज के लिए एक प्रक्रिया और नियम होने चाहिए।‘जस्टिस अमानुल्लाह ने कहा, ‘चाहे दरगाह हो या मंदिर, वहां संस्थान से जुड़े कुछ तत्व होते हैं। पूजा का तरीका और कार्यों का एक क्रम होता है। किसी को तो इसे विनियमित करना ही होगा। ऐसा नहीं हो सकता कि हर कोई अपनी मनमर्जी करे। न ही यह संभव है कि बिना किसी नियंत्रण के द्वार हर समय खुले रहें। सवाल यह है कि प्रबंधन करने वाली संस्था कौन सी है?अदालत ने यह भी साफ किया कि धार्मिक नियम संविधान के दायरे से बाहर नहीं हो सकते। जस्टिस अमानुल्लाह ने आगे कहा, ‘नियम जरूरी हैं, लेकिन वे संवैधानिक सीमाओं का उल्लंघन नहीं कर सकते। व्यापक संविधानिक मापदंडों पर किसी भी तरह का भेदभाव स्वीकार्य नहीं है। हर संस्थान के अपने मानक होने चाहिए और यह हर व्यक्ति द्वारा व्यक्तिगत रूप से निर्धारित नहीं किया जा सकता।‘सुनवाई के दौरान हजरत ख्वाजा निजामुद्दीन औलिया की दरगाह से जुड़े वंशज पीरजादा सैयद अल्तमश निजामी की ओर से अधिवक्ता निजाम पाशा पेश हुए। उन्होंने तर्क दिया कि दरगाह एक ऐसी जगह है जहां संत को दफनाया जाता है। उन्होंने कहा, ‘इस्लाम के भीतर संतों की स्थिति को लेकर अलग-अलग विचार हो सकते हैं। लेकिन सूफी विचारधारा में उस स्थान के प्रति गहरी श्रद्धा होती है। भारत में सूफी मत के कई बड़े सिलसिले हैं, …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 28, 2026 · 2 min · National Desk

Blast In Punjab: राजपुरा-शंभू के बीच डीएफसीसीआईएल कॉरिडोर पर धमाका, एक की मौत; तरनतारन के शख्स के उड़े चिथड़े

धमाके में एक की माैत भी हुई है। घटनास्थल पर मिले मोबाइल फोन से मृतक की पहचान कर ली गई है। क्योंकि धमाके के दौरान इस व्यक्ति का शरीर का ज्यादातर हिस्सा उड़ गया था और केवल उसका पेट और सीना ही बचा था। हालांकि उसका मोबाइल फोन टूटने से बच गया। जिससे उसकी पहचान हो पाई है। धमाके में मारे गए व्यक्ति की पहचान जगरूप सिंह के रूप में हुई है, जो तरनतारन के गांव पंजवड का रहने वाला था।धमाके के कारण रेलवे ट्रैक का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और मालगाड़ियों का आवागमन पूरी तरह से रोक दिया गया है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर पूरे रूट पर गहन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।सुरक्षा एजेंसियां इसे आतंकी साजिश के एंगल से देख रही हैं। स्थानीय पुलिस के साथ-साथ रेलवे की क्राइम ब्रांच और खुफिया एजेंसियां जांच में जुट गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही एनआईए की टीम भी घटनास्थल का दौरा कर सकती है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 28, 2026 · 1 min · National Desk

IPL 2026 Playoff Scenario: प्लेऑफ के लिए अब किस टीम को कितनी जीत जरूरी? KKR-MI और CSK का बुरा हाल; पूरा समीकरण

दिल्ली कैपिटल्स (DC) मैच: 8 अंक: 6 बाकी मैच: 6 प्लेऑफ के लिए जरूरत: 5 जीत स्थिति: मुश्किल में दिल्ली कैपिटल्स के पास प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने का अच्छा मौका था, लेकिन आरसीबी के खिलाफ शर्मनाक हार ने टीम की स्थिति बिगाड़ दी। दिल्ली ने आईपीएल इतिहास का सबसे खराब पावरप्ले स्कोर 13/6 बनाया और पूरी टीम सिर्फ 75 रन पर सिमट गई। इस हार के बाद दिल्ली का नेट रनरेट गिरकर -1.060 हो गया, जो आगे चलकर बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है। हालांकि टीम के छह अंक हैं और वह मुंबई और लखनऊ से ऊपर है, लेकिन उसने आठ मैच खेल लिए हैं, जिससे अब मौके सीमित हो गए हैं। दिल्ली को 16 अंकों तक पहुंचने के लिए अपने बाकी छह मैचों में कम से कम पांच जीत दर्ज करनी होंगी। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए यह आसान नहीं है, क्योंकि टीम पिछले छह मुकाबलों में से पांच हार चुकी है। अब दिल्ली कैपिटल्स के लिए हर मैच करो या मरो की स्थिति जैसा होगा। अगर टीम को प्लेऑफ में पहुंचना है, तो तुरंत वापसी करनी होगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 28, 2026 · 1 min · National Desk

The Bonus Market Updates: शेयर बाजार में नरमी; सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी में भी बिकवाली

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स में 200 अंक से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, निफ्टी 24,050 से नीचे आ गया। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के शेयरों में भारी गिरावट के कारण मंगलवार को बाजार नरम पड़ गया। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 208.84 अंक गिरकर 77,094.79 पर आ गया; निफ्टी 42.8 अंक गिरकर 24,049.90 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 24 पैसे गिरकर 94.39 पर आ गया। हालांकि, सुबह 9 बजकर 48 मिनट पर शुरुआती झटकों से उबरकर सेंसेक्स 57.32 (0.07%) अंक मजबूत होकर 77,360.95 पर जबकि निफ्टी 45.85 (0.19%) के स्तर पर कारोबार करता दिखा। सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, लेकिन छोटे शेयरों में दिखी मजबूती एक दिन पहले की शानदार तेजी के बाद मंगलवार सुबह भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुले। अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध समाप्त होने की उम्मीदें कमजोर पड़ने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आए भारी उछाल ने निवेशकों को एक बार फिर सतर्क कर दिया है। बड़े शेयरों में सुस्त शुरुआत के बावजूद व्यापक बाजार (ब्रॉडर मार्केट) में सकारात्मक रुख देखने को मिला है। निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.3 प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई, जबकि बाजार में उतार-चढ़ाव को मापने वाला ‘इंडिया विक्स’ (India VIX) लगभग 7 प्रतिशत गिरकर 18.38 पर आ गया, जो निवेशकों के लिए थोड़ी राहत की बात है। शुरुआती कारोबार के दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), एक्सिस बैंक, सन फार्मा और इंडिगो के शेयरों में करीब 1 प्रतिशत की गिरावट देखी गई, जबकि इसके विपरीत अदाणी पोर्ट्स, टीसीएस, लार्सन एंड टुब्रो और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 1 प्रतिशत की बढ़त के साथ हरे निशान में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 28, 2026 · 2 min · National Desk

मंडे टेस्ट में ‘भूत बंगला’ को मिले कितने नंबर? ‘माइकल’ पास हुई फेल; जानें बाकी फिल्मों का कलेक्शन

1 of 5 बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला Link Copied भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अभी ‘धुरंधर 2’ करोड़ों रुपये में कमाई कर रही है। वहीं ‘भूत बंगला’, ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ जैसी फिल्में भी कमाई करने की दौड़ में शामिल हैं। इनके अलावा साउथ फिल्म ‘डकैत’ और हॉलीवुड फिल्म ‘माइकल’ ने सोमवार को कितनी कमाई की है, जानिए? 2 of 5 ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार और वामिका गब्बी - फोटो : सोशल मीडिया ‘भूत बंगला’ ने 11 दिन की कितनी कमाई? अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ ने रिलीज के 11वें दिन यानी सोमवार को 3.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं फिल्म ने दसवें दिन 12.50 रुपये की कमाई की थी। फिल्म का कुल कमाई भी अब तक 117.05 करोड़ रुपये हो चुकी है। 3 of 5 ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ - फोटो : X ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का खेल हुआ खत्म हाल ही में एक फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ रिलीज हुई। इस फिल्म ने चौथे दिन 13 लाख रुपये कमाए, वहीं तीसरे दिन 38 लाख रुपये की कमाई की थी। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 1.33 करोड़ रुपये है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फेल साबित हुई, इसका कलेक्शन चंद दिनों में ही लाखों में सिमट गया है। 4 of 5 धुरंधर 2 में रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया ‘धुरंधर 2’ और ‘डकैत’ का क्या रहा हाल? फिल्म ‘धुरंधर 2’ को रिलीज हुए 40 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने सोमवार को 1.05 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं फिल्म का कुल कलेक्शन भी 1,131.64 करोड़ रुपये हो चुका है। इसके अलावा साउथ इंडियन फिल्म ‘डकैत’ की कमाई लाखों में सिमट गई है। रिलीज के 18वें दिन इस फिल्म ने 24 लाख रुपये ही कमाए हैं। इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 35.48 करोड़ रुपये है। यह फिल्म इतने दिन बाद भी 50 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 28, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis: संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने की होर्मुज खोलने की अपील, बोले- न लगाएं टोल, न करें भेदभाव

इसको लेकर गुटेरेस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरने के नौवहन अधिकारों और स्वतंत्रता का सम्मान किया जाना चाहिए। मैं सभी पक्षों से अपील करता हूं जलडमरूमध्य खोलें। जहाजों को गुजरने दें। कोई टोल न लगाएं। कोई भेदभाव न करें। व्यापार फिर से शुरू होने दें। वैश्विक अर्थव्यवस्था को फलने-फूलने दें। सुरक्षित, निर्बाध आवागमन आर्थिक और मानवीय रूप से अत्यंत आवश्यक है।‘बता दें कि होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों में से एक है। दुनिया के कुल तेल व्यापार का लगभग पांचवां हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता है। इसके अलावा, दुनिया की पांचवां हिस्सा प्राकृतिक गैस (LNG) और लगभग एक-तिहाई खाद का व्यापार भी यहीं से होता है। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा कि इस रास्ते को सुरक्षित और खुला रखना आर्थिक और मानवीय नजरिए से बहुत आवश्यक है।इस समुद्री रास्ते में आई रुकावट के चलते वैश्विक अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका लगा है। साथ ही ऊर्जा और बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सामान लाने-ले जाने का खर्च और बीमा की कीमतें बहुत बढ़ गई हैं। कोरोना महामारी और यूक्रेन संकट के बाद अब यह सप्लाई चेन की सबसे बड़ी समस्या बन गई है।गुटेरेस ने चेतावनी दी कि इस दबाव की वजह से ईंधन की टंकियां और दुकानों की अलमारियां खाली हो रही हैं। लोगों को खाने के लाले पड़ रहे हैं। यह समय फसलों की बुवाई का है। अगर यह रुकावट जारी रही, तो दुनिया में भोजन का बड़ा संकट पैदा हो सकता है। इससे अफ्रीका और दक्षिण एशिया के करोड़ों लोग भूख और गरीबी की चपेट में आ सकते हैं।इसका सबसे ज्यादा बोझ उन गरीब और छोटे द्वीपीय देशों पर पड़ रहा है जो समुद्री आयात पर निर्भर हैं। इन देशों की …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 28, 2026 · 2 min · National Desk