पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव अगर लंबा खिंचता है और इसके परिणामस्वरूप वित्त वर्ष 2027 में भारतीय कच्चे तेल का बास्केट (आईसीबी) औसतन 120 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक पहुंच जाता है, तो भारतीय अर्थव्यवस्था के सामने गंभीर चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं। प्रमुख कंसल्टेंसी फर्म EY इंडिया ने अपनी नवीनतम रिपोर्ट में आशंका जताई है कि इस परिदृश्य में भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर फिसलकर 6 प्रतिशत के आसपास आ सकती है। इतना ही नहीं कच्चे तेल की कीमतों में इस उछाल का सीधा असर महंगाई पर भी पड़ेगा। रिपोर्ट के अनुसार, खुदरा मुद्रास्फीति भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के 6 प्रतिशत के ऊपरी सहिष्णुता स्तर तक पहुंच सकती है। आरबीआई: वित्त वर्ष 27 के लिए 6.9% जीडीपी ग्रोथ और 4.6% औसत महंगाई का अनुमान। वित्त वर्ष 27 के लिए 6.9% जीडीपी ग्रोथ और 4.6% औसत महंगाई का अनुमान। आईएमएफ: 6.5% जीडीपी ग्रोथ का अनुमान। 6.5% जीडीपी ग्रोथ का अनुमान। एडीबी: 6.9% जीडीपी ग्रोथ का अनुमान। 6.9% जीडीपी ग्रोथ का अनुमान। विश्व बैंक: 6.6% जीडीपी ग्रोथ का अनुमान। ईवाई इंडिया के मुख्य नीति सलाहकार डीके श्रीवास्तव ने ‘ईवाई इकोनॉमी वॉच’ रिपोर्ट में कहा कि हालांकि नीतिगत हस्तक्षेप की गुंजाइश सीमित है, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए नीति निर्माताओं को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि पश्चिम एशियाई संकट के कारण आईसीबी की कीमतें और बढ़ती हैं, तो रेपो दर में ऊपर की ओर संशोधन और कच्चे तेल की आपूर्ति के स्रोतों में तेजी से विविधता लाने पर विचार किया जाना चाहिए। श्रीवास्तव ने राजकोषीय मोर्चे पर भी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, “राजकोषीय घाटे पर प्रतिकूल प्रभाव को कम करने के लिए, ऊर्जा की बढ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
कच्चे तेल का संकट: $120/बैरल पर पहुंचा भाव तो 6% तक फिसल सकती है भारत की जीडीपी ग्रोथ, महंगाई भी सताएगी: ईवाई
पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव अगर लंबा खिंचता है और इसके परिणामस्वरूप वित्त वर्ष 2027 में भारतीय कच्चे तेल का बास्केट (आईसीबी) औसतन 120 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक पहुंच जाता है, तो भारतीय अर्थव्यवस्था के सामने गंभीर चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं। प्रमुख कंसल्टेंसी फर्म EY इंडिया ने अपनी नवीनतम रिपोर्ट में आशंका जताई है कि इस परिदृश्य में भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर फिसलकर 6 प्रतिशत के आसपास आ सकती है। इतना ही नहीं कच्चे तेल की कीमतों में इस उछाल का सीधा असर महंगाई पर भी पड़ेगा। रिपोर्ट