डिनर के दौरान किंग चार्ल्स तृतीय ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को द्वितीय विश्व युद्ध में इस्तेमाल हुई ब्रिटिश पनडुब्बी एचएमएस ट्रंप की मूल घंटी भेंट की। इस खास तोहफे को दोनों देशों के साझा इतिहास और गहरी दोस्ती का प्रतीक माना जा रहा है। यह उपहार 1976 की उस ऐतिहासिक घटना की भी याद दिलाता है, जब महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने अमेरिका को ‘लिबर्टी बेल’ भेंट की थी। कार्यक्रम के दौरान किंग चार्ल्स ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा अगर कभी हमसे संपर्क करना हो, तो बस घंटी बजा दीजिए।स्टेट डिनर से पहले किंग चार्ल्स ने राष्ट्रपति ट्रंप से ओवल ऑफिस में मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई। राष्ट्रपति ट्रंप ने इस दौरे को ऐतिहासिक और व्यक्तिगत बताया। उन्होंने अपने स्कॉटिश मूल का जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ पर यह यात्रा बेहद खास है।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अमेरिका इस समय वहां महत्वपूर्ण सैन्य और कूटनीतिक काम कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि एक विशेष प्रतिद्वंद्वी को सैन्य रूप से पराजित किया जा चुका है और अब यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उसे कभी भी परमाणु हथियार हासिल न करने दिए जाएं। ट्रंप ने यह भी कहा कि इस मुद्दे पर ब्रिटेन के किंग चार्ल्स III भी उनके विचारों से पूरी तरह सहमत हैं, बल्कि कुछ मामलों में उनसे भी अधिक कठोर रुख रखते हैं। किंग चार्ल्स III ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर मजाकिया प्रतिक्रिया देते हुए कहा ‘आपने कहा था कि अगर अमेरिका नहीं होता तो यूरोप जर्मन बोल रहा होता… मैं यह कहने की हिम्मत करता हूं कि अगर हम नहीं होते, तो आप फ् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
व्हाइट हाउस में शाही स्वागत: किंग चार्ल्स III का भव्य सम्मान, ट्रंप को भेंट की 82 साल पुरानी खास पनडुब्बी घंटी
डिनर के दौरान किंग चार्ल्स तृतीय ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को द्वितीय विश्व युद्ध में इस्तेमाल हुई ब्रिटिश पनडुब्बी एचएमएस ट्रंप की मूल घंटी भेंट की। इस खास तोहफे को दोनों देशों के साझा इतिहास और गहरी दोस्ती का प्रतीक माना जा रहा है। यह उपहार 1976 की उस ऐतिहासिक घटना की भी याद दिलाता है, जब महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने अमेरिका को 'लिबर्टी बेल' भेंट की थी। कार्यक्रम के दौरान किंग चार्ल्स ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा अगर कभी हमसे संपर्क करना हो, तो बस घंटी बजा दीजिए।स्टेट डिनर से पहले किंग चार्ल