कल का मौसम: दिल्ली-NCR में गुरुवार भी होगा कूल-कूल, बादल से बरसेंगी राहत की बौछारें; दो डिग्री गिरा पारा

1 of 6 दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार - फोटो : AI Image Link Copied पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे दिल्ली के लोगों को राहत मिली है। बुधवार अल सुबह करीब पांच बजे से झमाझम बारिश शुरू हुई। रात से ही दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में चल रही तेज ठंडी हवाओं के साथ बारिश ने ने पारे को नीचे गिराना शुरू कर दिया है, जिससे लोगों को झुलसाती गर्मी से काफी हद तक निजात मिली है। ऐसे में सुबह से ही मौसम में बदलाव दिखा, तेज हवा और बादल छाने से मौसम सुहावना हो गया। हल्की बूंदाबांदी से धूल भरी आंधी से मिली लोगों को राहत मिली। लेकिन, 10 बजे के बाद फिर मौसम बदला। 2 of 6 दिल्ली में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला गर्मी से मिली राहत तपती धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया। इससे लोगों का हाल बेहाल रहा और वह परेशान दिखे। वह घर से बाहर निकलते ही पसीना पोंछते नजर आए। शाम और रात के समय गर्म हवाएं चली। इस दौरान अधिकतम तापमान 37.1 और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 88 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 39 प्रतिशत रही। वहीं, 28 से 29 अप्रैल सुबह 08:30 बजे तक सफदरजंग मानक केंद्र में 1.8 एमएम बारिश हुई। इस अवधि में सबसे अधिक बारिश आया नगर में 3.8 एमएम रिकॉर्ड की गई। मंगलवार को भी लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से काफी राहत मिली थी। बादल और हल्की बूंदाबांदी के चलते छह दिनों बाद दिल्ली का पारा 40 डिग्री से नीचे रहा था। गर्मी ने दिल्ली में रात के तापमान का नौ साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। 3 of 6 दिल्ली में बारिश - फोटो : ANI गुरुवार को बारिश के आसार मौसम विभाग के अनुसार, 30 अप्रैल को आसमान में बादल छाए रहेंगे और ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 29, 2026 · 2 min · National Desk

अमेरिका-ईरान युद्ध से पाकिस्तान बेहाल: शहबाज शरीफ ने बयां किया दर्द, तेल संकट से अर्थव्यवस्था को लगा बड़ा झटका

इस्लामाबाद में आयोजित एक कैबिनेट बैठक को संबोधित करते हुए शहबाज ने आर्थिक आंकड़े पेश किए। उन्होंने बताया कि युद्ध शुरू होने से पहले पाकिस्तान का तेल आयात बिल 30 करोड़ डॉलर था। अब यह बढ़कर 80 करोड़ डॉलर तक पहुंच गया है। भारतीय मुद्रा में यह राशि 7,569,71,42,400 रुपये यानी सात हजार पांच सौ उनहत्तर करोड़ रुपये से अधिक होती है। इस भारी बोझ ने देश की अर्थव्यवस्था पर जबरदस्त दबाव पैदा कर दिया है। प्रधानमंत्री ने यह भी साझा किया कि चालू सप्ताह के दौरान पेट्रोलियम की खपत में पिछले सप्ताह की तुलना में कमी दर्ज की गई है।प्रधानमंत्री ने कैबिनेट को सूचित किया कि स्थिति पर नजर रखने के लिए एक विशेष टास्क फोर्स बनाई गई है। यह टास्क फोर्स रोजाना के आधार पर हालातों की निगरानी कर रही है। शहबाज शरीफ के अनुसार, इन चुनौतियों से निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की सख्त जरूरत है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने क्षेत्रीय स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए हमेशा ईमानदार कोशिशें की हैं।बैठक के दौरान शहबाज ने अमेरिका और ईरान के बीच चल रही वार्ता में पाकिस्तान की मध्यस्थता पर भी बात की। उन्होंने खुलासा किया कि 11 अप्रैल को इस्लामाबाद में दोनों पक्षों के बीच लगातार 21 घंटे तक मैराथन बातचीत हुई थी। शहबाज ने बताया कि इस बातचीत को सफल बनाने के लिए फील्ड मार्शल असीम मुनीर और विदेश मंत्री इशाक डार ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इन समन्वित प्रयासों के कारण ही युद्धविराम की अवधि बढ़ाई गई, जो फिलहाल प्रभावी है।प्रधानमंत्री ने जानकारी दी कि ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची हाल ही में पाकिस्तान के दौरे पर आए थे। उनके साथ कई दौर की बातचीत हुई। अराघची ने आश्वासन दिया है कि ईरान अपने नेतृत्व के साथ चर्चा करने क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 29, 2026 · 2 min · National Desk

India-Iran Ties: विदेश मंत्री जयशंकर ने की ईरानी समकक्ष से फोन पर बात, क्षेत्र के हालात पर चर्चा

Received a phone call from Foreign Minister Seyed Abbas Araghchi of Iran this evening. @araghchi Had a detailed conversation about various aspects of the current situation. We agreed to remain in close touch. …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

April 29, 2026 · 1 min · National Desk

बाबा बागेश्वर ने ये क्या कह दिया?: 'बड़े घर की माताएं भी पी रहीं शराब’ कहकर फंसे कथावाचक; कांग्रेस ने घेरा

नागपुर में देश के चर्चित कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। नागपुर में आयोजित कथा के दौरान उन्होंने महिलाओं में बढ़ती शराब पीने की आदत पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आजकल पुरुष तो छोड़िए, बड़े घरानों की माताएं भी पी रही हैं…बजरंग बली बचाएं। उनके इस बयान के बाद सामाजिक और राजनीतिक हलकों में बहस तेज हो गई है। माताओं के संस्कार पर उठे सवाल कथा के दौरान शास्त्री ने कहा कि जब माताएं ही “विचित्र संस्कार” अपनाने लगेंगी, तो इसका असर बच्चों पर पड़ेगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भविष्य में ऐसे हालात बन सकते हैं कि बच्चे के रोने पर उसे भी शराब पिलाकर सुलाया जाए। उन्होंने पुराने समय के संस्कारों और मर्यादाओं का जिक्र करते हुए कहा कि पहले लोग गलत काम करने से डरते थे, लेकिन अब परिस्थितियां बदल रही हैं। पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान यह पहला मौका नहीं है जब शास्त्री के बयान चर्चा में आए हों। इससे पहले भी नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने चार बच्चे पैदा करने और उनमें से एक को देश सेवा के लिए समर्पित करने की बात कही थी, जिस पर देशभर में विवाद हुआ था। महिला कांग्रेस का विरोध शास्त्री के ताजा बयान के बाद छतरपुर में विरोध तेज हो गया है। महिला कांग्रेस नेत्री दीप्ति पांडे ने बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि व्यासपीठ से इस तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि पूरा देश उन्हें सुनता है, ऐसे में माताओं के लिए इस तरह के शब्दों का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने शास्त्री से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है और चेतावनी दी कि यदि माफी नहीं मांगी गई तो वे सड़कों पर उतरकर विरोध करेंगी। बढ़ती सि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 29, 2026 · 2 min · National Desk

दिल्ली में तरबूज से दहशत: मुंबई में चार लोगों की मौत के बाद राजधानी में खरीदने से बच रहे लोग, बाजार पर असर

क्या बोल रहे फल वाले पहले दिनभर में 40 से 50 तरबूज आसानी से बिक जाते थे, लेकिन अब मुश्किल से 20-25 ही बिक रहे हैं। ग्राहक सिर्फ पूछते हैं और बिना खरीदे चले जाते हैं। खबर का सीधा असर कारोबार पर पड़ा है। - अर्जुन (फल विक्रेता) मुंबई की घटना के बाद लोगों में डर बैठ गया है। लोग पूछ रहे हैं कि तरबूज सुरक्षित है या नहीं। हम समझाते हैं कि ताजा माल है, लेकिन डर इतनी जल्दी नहीं जाता। -शिवम (फल विक्रेता, आजादपुर मंडी) कटे हुए तरबूज की बिक्री लगभग बंद हो गई है। लोग पूरा फल लेने से भी बच रहे हैं। अफवाह और डर का सबसे ज्यादा असर छोटे व्यापारियों पर पड़ता है। -राजन (फल विक्रेता) गर्मी के सीजन में तरबूज ही सबसे ज्यादा बिकता है। लेकिन इस बार ग्राहक संदेह में हैं। अगर यही हाल रहा तो सीजन का बड़ा नुकसान झेलना पड़ेगा। -गोपाल (फल विक्रेता) …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 29, 2026 · 1 min · National Desk

यूपी: महिला आरक्षण पर यूपी विधानमंडल का विशेष सत्र कल, हंगामे के आसार; सपा ने पास किया अतिनिंदा प्रस्ताव

समाजवादी पार्टी व कांग्रेस द्वारा लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं होने देने के विरोध में बृहस्पतिवार को आहूत विधानमंडल का विशेष सत्र आयोजित होगा, जिसमें भाजपा सरकार निंदा प्रस्ताव लेकर आएगी। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना विधानसभा में निंदा प्रस्ताव रखेंगे, जिसके बाद दलीय नेताओं और विधायकों द्वारा इस पर चर्चा की जाएगी। एक दिवसीय सत्र के दौरान विधानमंडल के दोनों सदनों में हंगामा होने के आसार हैं। बता दें कि राज्य सरकार ने बीते दिनों कैबिनेट में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं होने देने की विपक्ष की साजिश का पर्दाफाश करने के लिए विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाकर निंदा प्रस्ताव पारित करने को हरी झंडी दी थी। विशेष सत्र के दौरान देर रात तक महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा होगी। साथ ही महिला सुरक्षा, अधिकार, रोजगार, शिक्षा और सामाजिक भागीदारी जैसे मुद्दों को भी चर्चा में शामिल किया जा सकता है।चर्चा के दौरान महिला सदस्यों को अपनी बात कहने का अधिक अवसर दिया जाएगा। देर शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सदन को संबोधित करेंगे। इससे पहले नेता विरोधी दल माता प्रसाद पांडेय समेत दलीय नेताओं का संबोधन होगा। साथ ही सदन के पटल पर अध्यादेश, अधिसूचनाएं, नियम आदि रखे जाएंगे। इसके अतिरिक्त यदि कोई विधेयक पुनर्स्थापित किए जाने हैं, तो उन्हें भी पेश किया जाएगा। विशेष सत्र के दौरान प्रश्नकाल नहीं होगा। कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में इन बिंदुओं पर सहमति बनी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 29, 2026 · 2 min · National Desk

Exclusive: आमिर ने सुनाया जुनैद की जिद का किस्सा; डेब्यू का किया जिक्र, कहा- 'मुझे आदित्य चोपड़ा का फोन आया’

खुश हूं कि वो बहुत ईमानदार है बेटे के फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बनने के फैसले पर आमिर ने कहा, ‘मुझे कभी यह डर नहीं लगा कि वो इस इंडस्ट्री में कैसे काम करेगा। मुझे लगता है कि वो जिंदगी के लिए तैयार था। चाहे वो इस फील्ड में आए या कोई और रास्ता चुने। मुझे कभी कोई संदेह नहीं रहा। वो अपनी देखभाल बहुत अच्छी तरह कर सकता है और दूसरों का भी ध्यान रखता है। जुनैद बहुत समझदार है, कई मामलों में मुझसे आगे है। यह बात मुझे बहुत खुशी देती है।’ जुनैद के डेब्यू के बारे में मुझे बाद में पता चला अंत में आमिर ने जुनैद के डेब्यू पर बात की। उन्होंने बताया, ‘वो ऑडिशन के लिए जाता था, लोगों से मिलता था। उसने कभी यह नहीं बताया कि वो मेरा बेटा है। ‘महाराज’ फिल्म भी उसने इसी तरह हासिल की। मुझे तो तब पता चला, जब आदित्य चोपड़ा का फोन आया कि वो फिल्म बना रहे हैं। जुनैद ने अपना रास्ता खुद बनाया है। वो अपना सफर खुद तय करना चाहता है। जुनैद अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीना चाहता है। मुझे यह बात बहुत अच्छी लगती है कि वो अपनी पहचान खुद बनाना चाहता है।’ पूरा इंटरव्यू यहां देखें… …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 29, 2026 · 2 min · National Desk

Jodhpur News: राजस्थान हाई कोर्ट से आसाराम को फिर राहत, स्वास्थ्य कारणों से 25 मई तक बढ़ी जमानत

यौन उत्पीड़न मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे स्वयंभू धर्मगुरु आसाराम को राजस्थान हाईकोर्ट से एक बार फिर राहत मिली है। राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर बेंच ने मेडिकल आधार पर उनकी अंतरिम जमानत 25 मई 2026 तक अथवा उनकी अपील पर अंतिम फैसला आने तक बढ़ाने के आदेश दिए हैं। यह आदेश कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा और न्यायाधीश संगीता शर्मा की खंडपीठ ने सुनाया। आसाराम की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता देवदत्त कामत और अधिवक्ता यशपाल सिंह राजपुरोहित ने पक्ष रखा। उन्होंने अदालत को बताया कि आसाराम वर्ष 2013 से जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं और वर्ष 2018 में दुष्कर्म मामले में उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।बचाव पक्ष ने दलील दी कि बढ़ती उम्र, गंभीर बीमारियों और लंबे समय से चल रहे उपचार के कारण उनकी चिकित्सा लगातार जारी रखना जरूरी है। वर्तमान में आसाराम 29 अक्तूबर 2025 से अंतरिम जमानत पर बाहर रहकर इलाज करा रहे हैं।वकीलों ने अदालत से कहा कि यदि जमानत अवधि नहीं बढ़ाई गई तो उनका उपचार बीच में रुक जाएगा और उन्हें दोबारा जेल में सरेंडर करना पड़ेगा। साथ ही यह भी बताया गया कि सजा के खिलाफ दायर अपील पर 20 अप्रैल 2026 को सुनवाई पूरी हो चुकी है और अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।वहीं, राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता दीपक चौधरी ने अदालत को बताया कि जेल प्रशासन की ओर से समय-समय पर आसाराम को समुचित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती रही हैं और उपचार में किसी प्रकार की कमी नहीं रखी गई।खंडपीठ ने पूर्व में सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय अधिकांश शर्तों को यथावत रखा है। हालांकि तीन कांस्टेबल की निगरानी संबंधी शर्त में आंशिक राहत दी गई है। अदालत ने स्पष्ट किया कि जमानत अवधि क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 29, 2026 · 2 min · National Desk

Bomb Threats: स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तान नेशनल आर्मी ने भेजा ईमेल; CM नायब को सीधी चुनौती

बुधवार को गुरुग्राम के कई निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरी मेल मिलने से हड़कंप मच गया। अबकी बार धमकी भरा ईमेल खालिस्तान नेशनल आर्मी की ओर से भेजा गया है। ईमेल भेजने वाले ने 29 अप्रैल को 40वां खालिस्तान डिक्लेयरेशन डे घोषित करने की बात कहते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सीधे तौर पर चेतावनी दी है। इसके साथ ही धमकी भरे ईमेल में गुरुग्राम के करीब छह निजी स्कूलों को बम से उड़ाने के साथ ही दिल्ली के लाल किले पर बम धमाका करने की धमकी दी गई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 29, 2026 · 1 min · National Desk

ये कैसा एलान: दिल्ली में किसानों ने बेचा गेंहू, फिर सरकार को आई घोषणा करने की याद; नहीं मिला MSP का फायदा

गुणवत्ता मानकों में सरकार ने दी थी ढील दिल्ली सरकार ने खराब मौसम से प्रभावित गेहूं की खरीद के लिए गुणवत्ता मानकों में ढील दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि अब 70 फीसदी तक चमक की कमी (लस्टर लॉस) वाला गेहूं भी खरीदा जाएगा। साथ ही, सिकुड़े और टूटे दानों की सीमा को 6 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया गया है, ताकि ज्यादा किसानों की फसल खरीद के दायरे में आ सके। सरकार का कहना है कि इस फैसले से किसानों को मजबूरी में कम कीमत पर फसल बेचने से बचाया जा सकेगा और उन्हें उचित दाम मिलेगा। छूट के तहत खरीदे गए गेहूं को अलग स्टॉक में रखा जाएगा, उसका अलग हिसाब रखा जाएगा और प्राथमिकता के आधार पर उसका इस्तेमाल किया जाएगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 29, 2026 · 1 min · National Desk